Media24Media.com: महासमुंद कलेक्टर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महासमुंद कलेक्टर. Show all posts
Showing posts with label महासमुंद कलेक्टर. Show all posts

महासमुंद : कलेक्टर ने ली 15 अगस्त की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में बैठक, स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह प्रातः 9:00 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम मिनी स्टेडियम पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एस. आलोक, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


कलेक्टर  लंगेह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र पुलिस जवानों, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट गाइड, रेड क्रॉस के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 7ः30 बजे संपन्न करा लिया जाए तथा जिला कार्यालय भवन में प्रातः 08:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को स्थल एवं अन्य तैयारियों के लिए जिम्मेदारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यालय मुख्यालय में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने कहा तथा 14 अगस्त की शाम को सभी शासकीय कार्यालय व मुख्यालय भवन में समुचित रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस को और बेहतर मनाने और कार्यक्रम स्थल में पेयजल, पार्किंग, मैदान की साफ-सफाई एवं बैठक व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन स्थल मिनी स्टेडियम का मैदान समतलीकरण करने व साफ-सफाई तथा पानी की व्यवस्था के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया। समारोह स्थल पर पंडाल, मंच, कुर्सी, व माइक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग एवं अनुविभागीय अधिकारी को दायित्व सौंपे गए हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था जिला आबकारी अधिकारी करेंगे। वनमण्डलाधिकारी द्वारा बेरिकेटिंग के लिए बांस बल्ली की व्यवस्था तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरिकेटिंग का कार्य किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल में शांति व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा व्यवस्था किया जाएगा। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत करने कर्मचारियों की सूची भेजने के निर्देश दिए है।


महासमुंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की मांग एवं समस्याएं

No comments Document Thumbnail

 अधिकारियों को आवेदकों के समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने के दिए निर्देश


महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल एवं आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन कार्यक्रम में 45 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, श्री ओ.पी. कोसरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में बसना विकासखण्ड के ग्राम कर्राभौना निवासी श्री कृष्टो ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्हें यह राशि उनके खाते में मिल रहा था। पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम धरमपुर के श्री कुनू तांडी ने कोटवार नियुक्ति की मांग की। महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम नांदगांव के कृषक मित्र श्री गंगा प्रसाद तारक ने मानदेय दिलाने, ग्राम हरनादादर की श्रीमती पूर्णिमा ने राशन कार्ड बनवाने, ग्राम पोटिया के श्री कार्तिक राम बरिहा ने ऋण पुस्तिका के बी-1 में सुधार कराने, ग्राम तेंदुवाही की किसान श्रीमती कांति बाई ने अपने कृषि भूमि का सीमांकन कराने, ग्राम शेर श्रीमती सुमित्रा बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने, ग्राम भलेसर के श्री तुलसी राम निषाद ने रोजगार गारंटी में नाम दर्ज कराने और श्रीमती कैलाशी साहू ने विधवा पेंशन दिलाने की मांग की। इसी तरह ग्राम खम्हरिया के प्रतिनिधिमंडल ने गांव में पानी और बिजली की समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया।

अब शहर में गंदगी करने वालों की खैर नहीं, लगेगा जुर्माना

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 1ः00 बजे जिला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। कलेक्टर ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेश और पालन करते हुए सभी अधिकारियों को  अपने-अपने विभागों के कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने जिले के स्थानीय निकाय के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व डम्पिंग यार्ड की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। 

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पैरामीटर इंडिकेटर की भी समीक्षा की गई। स्वच्छता के संबंध में निकायों द्वारा की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे, एडीएम ओ.पी. कोसरिया, प्रभारी अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, एसडीएम भागवत जायसवाल, जिले के सभी नगर पालिका अधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहम्मद जहांगीर तिगाला उपस्थित थे।

बैठक में लिया गया ये फैसला

बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहम्मद जहांगीर तिगाला ने एनजीटी एक्ट के सभी नियमों के पालन करते हुए वार्षिक बैठक माह अप्रैल में करने की बात कही। इसके अलावा अब तक की गई गतिविधियों की रिपोर्ट भी देने की बात कही। नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि प्लास्टिक वेस्ट को सीमेंट प्लांट को दिया जाता है। बाकि बचे मटेरियल स्व सहायता समूह द्वारा विक्रय कर राशि उनके खातें में डाला जाता है।

गंदगी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

कलेक्टर  क्षीरसागर ने कहा कि शहर को गंदा करने वालों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जाए। नगरीय निकाय के नजदीकी स्थानों पर कचरा लाने के लिए एवं क्षेत्र में पूर्व में पड़े कचरे को भी उठाकर डम्पिंग यार्ड तक निस्तारण के लिए लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत जिले में सभी स्कूलों में स्वच्छता के बारे में जानकारी देने और शहरों को गंदा करने वाले व्यक्तियों से भी जुर्माना वसूल कर उसकी सूचना भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने ग्राम पंचायतों में सॉलिड वेस्ट के निस्तारण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

सिरपुर को विश्व धरोहर बनाने की दिशा में एक और पहल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा प्रकृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शनिवार 26 मार्च को टूर डे सिरपुर सायकल यात्रा निकाली जाएगी। सायकल यात्रा में इस बार छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय धरोहर, सिरपुर के पुरातात्विक धरोहर, संस्कृति और प्रकृति से लोगों को और जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह एक बेहतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा टूर डे सिरपुर का आयोजन 26 मार्च को महासमुंद से होगा। यह सायकल यात्रा 5, 10 ,12 और 30 किलोमीटर की होगी। 

सुविधानुसार सायकल सवार इस यात्रा में शामिल हो सकते है। तीस किलोमीटर की सायकल यात्रा शनिवार 26 मार्च को सबेरे 7ः00 बजे वन विद्यालय महासमुंद से रवाना होगी। जिसमें सिरपुर तक तीन स्टॉपेज होंगे। पहला स्टॉपेज बेमचा, दूसरा वन चेतना केंद्र कोडार और तीसरा सिरपुर लक्ष्मण मंदिर परिसर होगा।  महासमुंद जिले के सायकल यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है। ऑनलाइन आवेदन के लिए https://bit.ly/TDS-mahasamund में जाकर आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 96175-00148 और 82197-84154 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कलेक्टर क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया। 

15 मार्च को सायकल यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विस्तृत चर्चा और रूपरेखा बनायी गयी थी। इस बैठक में वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे आदि उपस्थित थे। यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें शनिवार 26 मार्च को महासमुंद जिले के सायकल यात्रा में रूचि रखने वाले लोगों के लिए है। यह महासमुंद से सिरपुर 30 किलोमीटर तक जाएगी। जिसमें वहां के पुरातात्विक महत्व से सायकल यात्रियों को रूबरू कराया जाएगा। इसके अलावा रास्तें में पड़ने वाले प्रकृति और कोडार जलाशय भी देखने को मिलेगा।

जब कलेक्टर बने रसोइया, किसानों को अपने हाथों से परोसा दाल-भात

No comments Document Thumbnail

आनंदराम साहू

महासमुंद। जिले के कलेक्टर डोमन सिंह की पहचान सहज, सरल और जमीन से जुड़े व्यक्ति के रूप में हो रही है। वे धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। इस बीच अन्नदाता किसानों को उन्होंने अपने हाथों से दाल-भात परोसकर सबका दिल जीत लिया। दअरसल, बागबाहरा विकासखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र खल्लारी में समिति अध्यक्ष  विजय बंजारे ने एक नवाचार किया है। यह छत्तीसगढ़ प्रदेश का एकमात्र ऐसा धान उपार्जन केन्द्र है, जहां पर एक दिसम्बर 2021 से निशुल्क और भरपेट भोजन किसान-मजदूरों को दिया जा रहा है। धान बेचने आने वाले किसानों, कामगार और हमाल सभी के लिए सार्वजनिक भंडारा खोल रखा है।

किसानों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

कलेक्टर डोमन सिंह जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की सुचारू व्यवस्था देखने लगातार दौरा कर रहे हैं। इस बीच उन्हें खल्लारी में बेहतर प्रबंधन की सूचना मिली। तब वे धान उपार्जन केन्द्र खल्लारी पहुंचे। जहां खल्लारी के धान उपार्जन केन्द्र के समिति अध्यक्ष ग्राम कन्हारपुरी निवासी विजय बंजारे द्वारा किसानों के लिए की गई भोजन व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए बनाए जा रहे भोजन, दाल, सब्जी का पहले अवलोकन किया। कलेक्टर ने  इस नेक पहल की जमकर सराहना की। और किसानों को खुद भोजन परोसने लगे। कलेक्टर की सहृदयता देखकर अध्यक्ष बंजारे ने उनसे भोजन का स्वाद भी चखने का आग्रह किया। जिसे सहर्ष स्वीकार कर कलेक्टर सिंह जमीन पर पालथी मारकर बैठ गए और किसानों के साथ मध्यान्ह भोजन किया ।

मुख्य सचिव ने भी नवाचार को सराहा

कलेक्टर ने किसानों और समिति अध्यक्ष को बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया मुख्य सचिव अभिताभ जैन ने भी उनके इस अच्छे और नेक कार्य की सराहना की है। धान उपार्जन केंद्र खल्लारी समिति के अध्यक्ष विजय बंजारे ने कलेक्टर को बताया कि उनके पिता स्व. हीरालाल बंजारे पूर्व में समिति के अध्यक्ष थे। उनके साथ वे धान बेचने के लिए आया करते थे। जिससे वे किसानों की परेशानियों को अच्छी तरह से समझते हैं। 

अंचल के किसान अल सुबह जागकर 5-6 बजे तक धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने के लिए पहुंचते हैं। और उन्हें अपनी बारी के साथ धान की तौलाई-भराई करते हुए शाम-रात हो जाता है। ऐसे में भूखे-प्यासे रहकर किसान अपनी धान को बेचते हैं। इसलिए उनके मन में अन्नदाता किसानों को भरपेट भोजन कराने का विचार आया। इसके लिए उन्होंने इस बारे में पहले से ही तैयारी कर रखी थी। 01 दिसंबर 2021 से प्रारम्भ हुई धान खरीदी के साथ ही किसानों के लिए धान खरीदी केन्द्र में ही भोजन की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई।

रोज ढाई-तीन सौ लोग कर रहे भोजन

उन्होंने बताया कि 01 दिसंबर से रोजाना किसानों के साथ आने वाले 250 से 300 लोगों को यहां दोपहर का भोजन  बंजारे स्वयं के खर्चे से करा रहे हैं। जिला मुख्यालय महासमुंद से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खल्लारी सहकारी समिति में करीब 13 गांव के लगभग 2 हजार किसान पंजीकृत हैं। खल्लारी सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष विजय बंजारे ने बताया कि वे पिछले 5 साल से समिति के अध्यक्ष पद पर हैं। उनकी इच्छा है कि वे आजीवन इस खल्लारी सहकारी समिति में किसानों के लिए निशुल्क भोजन कराते रहें। 

दोपहर भोजन की व्यवस्था

उन्होंने बताया कि समिति में कुल 13 गांव के किसान धान बेचने आते है। इनमें खल्लारी, भीमखोज, जोरातराई, रैताल, कन्हारपुरी, कोमा, आमानारा, बोहलडीह, गाड़ाघाट, पतेरापाली, बीकेबाहरा, आंवराडबरी और तोषगांव शामिल हैं। इनमें से जोरातराई, रैताल और पतेरापाली खरीदी केंद्र से 10 किमी की दूरी पर होने की वजह से किसानों को वापस अपने गांव-घर पहुंचने में रात हो जाता है। ऐसे किसानों के लिए यहां दोपहर भोजन की व्यवस्था एक बड़ी राहत वाली बात है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.