Media24Media.com: मन की बात कार्यक्रम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मन की बात कार्यक्रम. Show all posts
Showing posts with label मन की बात कार्यक्रम. Show all posts

मन की बात कार्यक्रम के पूरे हो रहे 10 साल, बोले पीएम मोदी - हर एपिसोड ने जोड़े नए कीर्तिमान

No comments Document Thumbnail

 Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने इस कार्यक्रम के दस साल की यात्रा पर बात की। पीएम मोदी ने कहाकि 10 साल के मन की बात के यात्रा में कई पड़ाव जिन्हें भूल नहीं सकता हूं। मन की बात के श्रोता ही इस कार्यक्रम के सूत्रधार हैं। इनके योगदान को भूल नहीं सकता। पीएम मोदी ने कहा कि एक ऐसी धारणा बन गई है कि जब तक चटपटी बात न हो, नकारात्मक बात न हो, स्वीकृति नहीं मिलती। लेकिन मन की बात ने इस धारणा को बदल दिया है।


पीएम मोदी ने कहाकि 'मन की बात' की हमारी इस यात्रा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। 10 साल पहले 'मन की बात' का प्रारंभ 3 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन हुआ था और ये कितना पवित्र संयोग है, कि इस साल 3 अक्टूबर को जब 'मन की बात' के 10 वर्ष पूरे होंगे, तब नवरात्रि का पहला दिन होगा। 'मन की बात' की ये पूरी प्रक्रिया मेरे लिए ऐसी है, जैसे मंदिर जा करके ईश्वर के दर्शन करना। 'मन की बात' की हर बात को, हर घटना को, हर चिट्ठी को मैं याद करता हूं, तो ऐसे लगता है जैसे मैं ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के दर्शन कर रहा हूं।

पीएम मोदी ने इस दौरान चकोर पक्षी का उदाहरण दिया, जो सिर्फ वर्षा की बूंद ही पीता है। इसी तरह देश के लोग चकोर पक्षी की तरह देश की प्रगति की बातें ही सुनते हैं। दस साल की यह यात्रा शानदार रही है। उन्होंने कहाकि मन की बात के लिए आई चिट्ठियों को पढ़कर दिल प्रसन्न हो जाता है। सकारात्मक काम कर रहे लोगों की बातें सुनकर प्रेरणा से भर जाता हूं।

प्रधानमंत्री ने मन की बात में यूपी के झांसी में पानी बचाने का खास प्रयास की तारीफ की। उन्होंने कहाकि यहां कुछ महिला दुलारी नदी को नया जीवन दिया। जल सहेली बनकर इस अभियान को चलाया। मृतप्राय नदी को बचाया है। बारिश का पानी बर्बाद होने से रोका। इन महिलाओं ने सैकड़ों जलाशयों को तैयार किया।

Mann Ki Baat : देश की सामूहिक शक्ति, सेवा-भाव ने, हर तूफ़ान से बाहर निकाला

No comments Document Thumbnail

मन की बात की 77वीं कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि किस प्रकार से देश पूरी ताक़त के साथ COVID-19 के खिलाफ़ लड़ रहा है। पिछले सौ वर्षों में यह सबसे बड़ी महामारी है और इसी pandemic के बीच भारत ने अनेक प्राकृतिक आपदाओं का भी डटकर मुकाबला किया है। इस दौरान cyclone अम्फान आया, cyclone निसर्ग आया, अनके राज्यों में बाढ़ आई, छोटे-बड़े अनेक भूकंप आए, भू-स्खलन हुए। अभी-अभी पिछले 10 दिनों में ही देश ने, फिर दो बड़े cyclones का सामना किया। पश्चिमी तट पर cyclone ‘ताऊ-ते’ और पूर्वी coast पर cyclone ‘यास’। इन दोनों चक्रवातों ने कई राज्यों को प्रभावित किया है। देश और देश की जनता इनसे पूरी ताक़त से लड़ी और कम से कम जनहानि सुनिश्चित की। हम अब ये अनुभव करते हैं कि पहले के वर्षों की तुलना में, ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की जान बचा पा रहे हैं। विपदा के इस कठिन और असाधारण परिस्थिति में Cyclone से प्रभावित हुए सभी राज्यों के लोगों ने जिस प्रकार से साहस का परिचय दिया है,इस संकट की घड़ी में बड़े धैर्य के साथ, अनुशासन के साथ मुक़ाबला किया है. प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों की सराहना करना चाहता हूँ। जिन लोगों ने आगे बढ़कर राहत और बचाव के कार्य में हिस्सा लिया, ऐसे सभी लोगों की जितनी सराहना करें, उतनी कम है। मैं उन सब को salute करता हूँ। केंद्र, राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन सभी, एक साथ मिलकर इस आपदा का सामना करने में जुटे हुए हैं। मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने करीबियों को खोया है। हम सभी इस मुश्किल घड़ी में उन लोगों के साथ मज़बूती से खड़े हैं, जिन्होंने इस आपदा का नुक़सान झेला है।





प्रधानमंत्री ने कहा, चुनौती कितनी ही बड़ी हो, भारत का विजय का संकल्प भी हमेशा उतना ही बड़ा रहा है। देश की सामूहिक शक्ति और हमारे सेवा-भाव ने, देश को हर तूफ़ान से बाहर निकाला है। हाल के दिनों में हमने देखा है कि कैसे हमारे doctors, nurses और front line warriors- उन्होंने ख़ुद की चिंता छोड़कर दिन रात काम किया और आज भी कर रहे हैं। इस सबके बीच कई लोग ऐसे भी हैं,जिनकी कोरोना की second wave से लड़ने में बहुत बड़ी भूमिका रही है। मुझसे ‘मन की बात’ के कई श्रोताओं ने NamoApp पर और पत्र के द्वारा इन warriors के बारे में चर्चा करने का आग्रह किया है.





उन्होंने आगे कहा, जब second wave आई, अचानक से oxygen की माँग कई गुना बढ़ गई तो बहुत बड़ा challenge था। Medical oxygen का देश के दूर-सुदूर हिस्सों तक पहुँचाना अपने आप में बड़ी चुनौती थी। Oxygen tanker ज़्यादा तेज़ चले। छोटी-सी भी भूल हो, तो उसमें बहुत बड़े विस्फोट का ख़तरा होता है। Industrial oxygen का उत्पादन करने वाले काफी प्लांट देश के पूर्वी हिस्सों में हैं वहाँ से दूसरे राज्यों में oxygen पहुँचाने के लिए भी कई दिन का समय लगता है। देश के सामने आई इस चुनौती में देश की मदद की, cryogenic tanker चलाने वाले drivers ने, oxygen express ने, Air Force के pilotsने। ऐसे अनेकों लोगों ने युद्ध-स्तर पर काम करके हज़ारों-लाखों लोगों का जीवन बचाया। प्रधानमंत्री ने मन की बात में ऐसे अनेको कर्मवीरों से बात भी की हैं.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.