Media24Media.com: मणिपुर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मणिपुर. Show all posts
Showing posts with label मणिपुर. Show all posts

मणिपुर में CRPF और पुलिस काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद तीन घायल, मुख्यमंत्री ने की निंदा

No comments Document Thumbnail

 इंफाल। मणिपुर के जिरीबाम जिले के मोंगबुंग गांव में रविवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिहार के 43 वर्षीय अजय कुमार झा के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जवान के सिर में गोली लगी थी और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मी का इलाज जारी है।


मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हमले की निंदा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘मैं आज जिरीबाम जिले में एक सशस्त्र समूह के हमले और उसमें सीआरपीएफ के एक जवान की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। इस सशस्त्र समूह के कुकी उग्रवादी होने का संदेह है।’’

उन्होंने कहा, “कर्तव्य के निर्वहन के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मैं शहीद सैनिक के शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही हमले के दौरान घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पिछले कुछ हफ्तों से मणिपुर के जीरीबाम इलाकें में हिंसा देखी जा रही है. मैताई और कुकी के बीच हिंसा फिर से शुरू हो गई है जिसके चलते बदमाशों ने अब सीआरपीएफ जवानों पर भी हमला किया. मणिपुर राज्य के बहुसंख्यक मैतेई और अल्पसंख्यक आदिवासी कुकी समुदायों के बीच हिंसा ने एक बार फिर चिंगारी पकड़ ली है, लंबे समय से चल रही इस हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए हैं और चल रहे संघर्ष के चलते 67,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं.

Manipur Violence : नहीं थम रहा मणिपुर में हिंसा का सिलसिला! मैतई समुदाय तीन लोगों की हत्या

No comments Document Thumbnail

Manipur Violence : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार देर रात उग्रवादियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार सुबह बताया कि जिले के क्वाक्टा इलाके में तीनों लोगों को सोते समय गोलियां मारी गईं और फिर उन पर तलवार से हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, हमलावर चुराचांदपुर से आए थे। उसने कहा, तीनों एक राहत शिविर में रह रहे थे, लेकिन स्थिति में सुधार होने के बाद वे शुक्रवार को क्वाक्टा में अपने घर लौट गए थे।


पुलिस के अनुसार, घटना के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ क्वाक्टा में जमा हो गई और चुराचांदपुर की तरफ बढ़ने लगी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक दिया। पुलिस ने कहा, फौगाकचाओ और क्वाक्टा के आसपास राज्य के सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी होने की भी खबरें हैं।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में मेइती समुदाय की आबादी करीब 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे अधिकतर पर्वतीय जिलों में रहते हैं।


आज मणिपुर जाएंगे INDIA गठबंधन के नेता, लेंगे जायजा

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली: मणिपुर  में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा थमी नहीं है. विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) के सहयोगी दलों के नेता मणिपुर आज  दौरे पर जा रहे हैं. विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल  मणिपुर जा कर, पहले जमीनी स्थिति का आकलन करेगा और इस हिंसा प्रभावित राज्य में समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार और संसद को अपनी अनुशंसा भी देगा.


विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और गौरव गोगोई, तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी, द्रमुक की कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वंदना चव्हाण, राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन और वीसीके पार्टी के टी थिरुमावलवन के होने की संभावना है.

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा की सुप्रीम कोर्ट के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की. गौरव गोगोई ने कहा, ‘BJP यह तस्वीर पेश चाहती है कि मणिपुर में सब कुछ ठीक है, जबकि हिंसा अब भी जारी है. इसलिए हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज के तहत जांच कराई जाए कि यह सब कैसे हुआ.’ गौरव गोगोई ने प्रदेश सरकार पर विफलता का आरोप लगाया और सवाल किया कि इतने लोगों को हथियार कैसे मिले? उन्होंने कहा ‘मैं मणिपुर जाऊंगा और सच्चाई का पता लगाऊंगा. उस सच्चाई को संसद के सामने रखूंगा.’


Manipur Violence: महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने वाले आरोपी का मोबाइल जब्त

No comments Document Thumbnail

Manipur Violence : मणिपुर में दिन प्रतिदिन हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। 4 मई को तीन महिलाओं को निर्वस्त्र करने और उनमें से एक के गैंगरेप और महिलाओं  के परिवार के दो पुरुष सदस्यों की हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने गिरफ्तार  किए गए छह आरोपियों में से एक के पास से एक सेल फोन बरामद किया है, जिसके बारे में उनका मानना ​​है कि इसका इस्तेमाल वारदात का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए किया गया था। पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है, जिसने वीडियो रिकॉर्ड किया है। लेकिन, पुलिस सेल फोन को जांच की कड़ी में अहम सबूत मानकर चल रही है।


रविवार रात मणिपुर पुलिस ने ट्वीट किया कि पांच गिरफ्तार आरोपियों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि, अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जांच विवरण से अवगत एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “फोन जब्त कर लिए गए हैं और साइबर सेल को भेज दिए गए हैं। हमें विश्वास है कि हमारे पास वह फ़ोन है जिस पर वीडियो रिकॉर्ड किया गया था।”

अन्य आरोपियों की तलाश

इस बीच, पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की पहचान करने के लिए छह लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन पर महिलाओं को निर्वस्त्र करने और बाद में उनके परिवार के दो पुरुष सदस्यों की हत्या करने में शामिल होने का संदेह है। अधिकारी ने कहा, “यह संभव है कि इस मामले में शामिल कुछ लोग उस भीड़ का भी हिस्सा थे जिसने 4 मई की आधी रात के आसपास बी फीनोम गांव पर हमला किया था। उस रात नोंगपोक सेकमाई को पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक और गांव के बारे में जानकारी मिली थी जिस पर हमला किया गया था। इसकी जांच की जाएगी कि क्या वही भीड़ उस गांव में आगजनी में भी शामिल थी।”

ट्राइबल लीडर्स फोरम की रिपोर्ट से हड़कंप

इस बीच, रविवार को इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कम से कम 13 अलग-अलग संगीन वारदातों का विवरण दिया गया है। इनमें 3 मई से शुरू होने वाली हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा महिलाओं की हत्या, बलात्कार शामिल है। आईटीएलएफ की रिपोर्ट विभिन्न गवाहों और परिवार के सदस्यों के साक्षात्कार पर आधारित है। पुलिस या राज्य सरकार ने अभी तक मामलों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट में घटनाओं की पुष्टि के लिए एफआईआर या अन्य दस्तावेज शामिल नहीं हैं।

रिपोर्ट में ऐसा क्या है?

आईटीएलएफ की रिपोर्ट में उल्लिखित घटनाओं में से एक 57 वर्षीय नौकरशाह (मणिपुर सरकार में एक अवर सचिव) और उसके 27 वर्षीय बेटे की है। आईटीएलएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि 4 मई की सुबह, थौबल जिले के लांगोल इलाके में लगभग 200 लोगों की भीड़ ने महिला और उसके बेटे पर हमला किया, जिन्होंने उनकी कार जला दी और दोनों की हत्या कर दी। मणिपुर पुलिस ने रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

गौरतलब है कि 3 मई के बाद से, पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर जातीय झड़पों की चपेट में है। मुख्य रूप से विवाद आदिवासी कुकी-जुमी और मैतई समुदाय के बीच है। कुकी ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं और बहुसंख्यक मैतेई इम्फाल घाटी में प्रमुख समुदाय है। सबसे पहले 3 मई को चुराचांदपुर शहर में झड़पें हुईं, जब कुकी समूहों ने राज्य के आरक्षण मैट्रिक्स में प्रस्तावित बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया, इसमें मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिया गया था। इस हिंसा ने तुरंत राज्य को अपनी चपेट में ले लिया और जगह-जगह दंगे शुरू हो गए।

Manipur Viral Video Case : महिलाओं को नग्न घुमाने वाले वीडियो मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

Manipur Viral Video Case : मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में ढाई महीने बाद सक्रिय हुई राज्य की बीजेपी सरकार अब आरोपियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी कर रही है। महिलाओं के परेड का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 5वें आरोपी की पहचान यमलेमबाम नुंगसिथोई मैतई के रूप में हुई है। इससे पहले शुक्रवार को चौथे आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। 19 जुलाई को देश को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में दो महिलाओं को पुरुषों का एक समूह बिना कपड़ों के परेड करवा रहा था।


इससे पहले गिरफ्तार किए गए सभी चारों आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। एक आरोपी को लेकर पुलिस ने बताया कि वह बी. फाइनोम गांव में हुई घटना में शामिल भीड़ का हिस्सा था और उसे वीडियो में पीड़ित महिलाओं में से एक को घसीटते हुए देखा जा सकता है। उसकी पहचान हुईरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है।

महिलाओं को नग्न परेड कराने का वीडियो कब का है?

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न परेड कराने वाला वीडियो 4 मई का है। इसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के गुरुवार को होने वाले प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले प्रसारित किया जा रहा था।

मणिपुर में 3 मई को कुकी समुदाय की ओर से निकाले गए 'आदिवासी एकता मार्च' के दौरान हिंसा भड़की थी। इस दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।


पीएम ने मणिपुर से की छत्तीसगढ़ की तुलना, भूपेश तीखा पलटवार किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  मणिपुर में हुई की घटना की तुलना छत्तीसगढ़  से करने पर सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर तीखा पलटवार  किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की तुलना राजनीति से प्रेरित है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में जारी हिंसा के बीच दो महिलाओं को नग्न कर प्रदर्शन करवाए जाने की घटना पर पीएम ने नाराजगी जताई है।


साथ ही उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वो महिला सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण के लिए समर्पित होकर काम करें। उन्होंने आगे कहा कि घटना चाहे राजस्थान, छत्तीसगढ़, अथवा मणिपुर की हो। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

पीएम मोदी के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि पीएम ने छत्तीसगढ़ की तुलना मणिपुर से की है। यह तुलना राजनीति से प्रेरित है। सीएम बघेल ने आगे कहा कि पीएम मोदी को उत्तर प्रदेश की तरफ भी देखना चाहिए कि वहां किस तरह कोर्ट में हत्याएं की जा रही है।


मणिपुर में भड़क उठी हिंसा , 8 जिलों में लगा कर्फ्यू, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

No comments Document Thumbnail

Manipur Violence : मणिपुर में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदेश में हंगामा मचा हुआ है। अनुसूचित जनजाति के लिए मेइती की मांग के विरोध में चुराचंदपुर के तोरबंग इलाके में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम) द्वारा बुलाए गए आदिवासी एकजुटता मार्च के दौरान हिंसा भड़कने के बाद मणिपुर के कई प्रभावित जिलों में सेना और असम राइफल के जवानों को तैनात किया गया है। सेना ने राज्य में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए बुधवार रात इलाके में दबिश देने का अभ्यास किया। 


मणिपुर सरकार ने अगले पांच दिनों के लिए राज्य भर में मोबाइल इंटरनेट को निलंबित कर दिया और हिंसा के बाद तत्काल प्रभाव से विभिन्न जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया। मंगलवार और बुधवार की रात को सेना और असम राइफल्स की मांग की गई और आज सुबह तक हिंसा पर काबू पा लिया गया। लगभग 4,000 ग्रामीणों को विभिन्न स्थानों पर सेना और असम राइफल्स आकस्मिक संचालन आधार (सीओबी) और राज्य सरकार के परिसरों में आश्रय दिया गया था। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सेना के जवानों ने इलाके में फ्लैग मार्च भी किया।

मणिपुर हिंसा पर बॉक्सर और पूर्व राज्यसभा सांसद मैरी कॉम ने कहा कि अभी स्थिति बहुत बुरी है और मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं। मैं राज्य और केंद्र सरकार से स्थिति के लिए कदम उठाने और राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील करती हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस हिंसा में कुछ लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया। 

इससे पहले मणिपुर सरकार ने कहा कि हिंस को देखते हुए मणिपुर में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मैतेई समुदाय को एससी श्रेणी में शामिल कराने की मांग के विरोध में रैली का आयोजन हुआ था। इस रैली का आयोजन ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन (एटीएसयू) की ओर से किया गया था। इसके बाद राज्य में कई समुदाय के लोगों एवं युवाओं के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई।




प्रधानमंत्री मोदी से मिली मणिपुर की राज्यपाल उईके

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। सुश्री अनुसुइया उइके  राज्यपाल मणिपुर ने 22 फरवरी 2023 को अपना कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  से आज नई दिल्ली में भेंट की।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के उपरांत मणिपुर में राज्यपाल पद पर कार्य करनै अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्र का आभार व्यक्त करते हुए मणिपुर में कार्य करने के लिए मार्गदर्शित करने एवं अपना आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर छायाचित्र भेंट कर  और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.