Media24Media.com: भोरिंग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भोरिंग. Show all posts
Showing posts with label भोरिंग. Show all posts

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग (महासमुंद) के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। बिलासपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय ने कुल 13 पदक अपने नाम किए, जिनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं।

शतरंज में अंडर-14 वर्ग के कुनाल ने स्वर्ण तथा अंडर-19 वर्ग की धारणा ने रजत पदक जीता। कबड्डी में कन्हैया ध्रुव, अक्षय विशाल और गजेन्द्र ने रजत पदक हासिल किया। ट्रिपल जंप में अंडर-19 वर्ग के कुंदन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तीरंदाजी में अंडर-19 वर्ग के जयंत ठाकुर, अंडर-14 वर्ग की कुमुदिनी और लक्ष्मी रानी ने स्वर्ण, जबकि योगेश नाग (अंडर-14), दिगम्बर नेताम (अंडर-14) और उमेश (अंडर-19) ने रजत तथा अंडर-19 वर्ग की लिलीमा ने कांस्य पदक जीता। वहीं बैडमिंटन में अंडर-14 वर्ग के आदित्य ने रजत पदक अर्जित किया।

इन शानदार उपलब्धियों के आधार पर विद्यालय के 12 प्रतिभाशाली छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।


भोरिंग में रोको और टोको जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीण पहले से और अधिक जागरूक हो रहे

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में जिला प्रशासन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में संचालित 5 संकल्प "स्वस्थ आज और कल" के तहत ग्राम पंचायत भोरिंग में रोको और टोको जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अभियान से राष्ट्रीय सेवा योजना जुड़े विद्यार्थी शामिल थे। मुख्य अतिथि सीईओ,जिला पंचायत  एस.आलोक दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोर-किशोरियों और  ग्राम वासियों,



मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.आलोक ने मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि  ज़िले में  ज़िला प्रशासन और यूनिसेफ के सहयोग से पांच संकल्प जागरूकता कार्यक्रम सभी जगहों पर किया जा रहा है। आपकी जागरूकता का प्रतिफल यह है कि हम सब ख़ासकर ग्रामीण जन  पहले से और अधिक जागरूक हो रहे हैं। हम अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ रहे है।  इस मौके पर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोर-किशोरियों और स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।

महिला बाल विकास विभाग अधिकारी सुधाकर बोदले ने 5 संकल्प के सभी पांच बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा देश का स्वास्थ्य नवजात के बेहतर पोषण संरक्षण पर टिका है, जिसे जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। इस कार्यक्रम में पंचायत के महिला बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विभाग की एएनएम व मितानिन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को पूर्ण रूप से आयोजित करने वाले स्वयंसेवकों में दिनेश साहूभूपेश साहू, नीलकंठ पटेल, डिगेश्वर साहू, डिगेश्वर यादवपोखन साहू ,सुधा साहूप्रभा धीवर, अरुणा सोनवानी, नूरी खान नम्रता साहू, चंद्रभामा, लक्ष्मी साहू, वीना साहू शामिल रहे। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला अधिकारी समीर पांडे,  सुधाकर बोदले, परियोजना अधिकारी सीडीपीओ शकुंतला चंकरावती, यूनिसेफ कंसलटेंट अभिषेक त्रिपाठी, नेहरू युवा केंद्र से जिला अधिकारी अदनान पाल व पंचायत के प्रमुख सरपंच श्रीमती उषा राजेश साहू, सहित  विद्यार्थी व ग्रामीणजन  उपस्थित रहे।


स्कूल जाने में हो रही परेशानी, स्कूली बच्चों का दुखड़ा उन्हीं की जुबानी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछोली से भोरिंग पहुंच मार्ग की हालत खराब है। सड़क पर गड्ढा है या गड्ढा में सड़क है यह समझ से परे है। बरसात शुरू होते ही खस्ताहाल सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और गंदगी होने लगी है। शासन-प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा खासकर स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही तो दूर पैदल चलना भी दूभर है। बारिश में तो हाल बद से बदतर है। गांव की सड़क कई वर्षों से बनी ही नहीं है। पांच वर्षों से अधिक समय हो गया है, ही पैचवर्क किया गया और ही डामरीकरण।



स्कूली बच्चों का कहना है कि अछोली से भोरिंग पहुंच मार्ग खराब सड़क की वजह स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूरी सड़क पर जलभराव है। किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने कहा कई बार शासन से लेकर उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत भी की गई। लेकिन नतीजा सिफर रहा।

करीब 4 किमी की दूरी में PWD सड़क को बने 5 साल से अधिक समय बीत गया है। लेकिन बनने के बाद आज तक मरम्मत नहीं होने से सड़क खस्ताहाल हो गई है। बारिश में जलभराव के चलते मुख्य सड़क से निकलना जान जोखिम में डालने जैसा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने के समय होता है। यहां जलभराव के चलते अक्सर वाहन निकलते वक्त गंदे पानी की बौछार आसपास के मोटर साइकिल चलते लोगों को पर जाती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.