Media24Media.com: भीषण सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भीषण सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label भीषण सड़क हादसा. Show all posts

CG NEWS : नशे में धुत पुलिस वाहन चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पति-पत्नी गंभीर

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS : प्रदेश के लोरमी जिले से भीषण सड़क हादसा हुआ है. ये हादसा किसी आम आदमी की गाड़ी से नहीं बल्कि पुलिस वाहन से हुआ है. जहां बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार पुलिस वाहन (स्कार्पियो) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. ठोकर लगते ही दंपत्ति बाइक के साथ फेंका गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.


हादसे में महिला की कमर की हड्डी टूट गई है. वहीं ठोकर मारने के बाद नशे में धुत पुलिस वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि वाहन में अन्य पुलिस कर्मी भी सवार थे. इस भीषण हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है.



मिली जानकारी के अनुसार, 26 मार्च की शाम लगभग 4 बजे लोरमी थाना क्षेत्र के डिंडोल गांव में बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने रौंद दिया. घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. उसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

वहीं ठोकर मारकर कर्मी मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप पुलिस वाहन चालक सहित अन्य कर्मी घटना के वक्त शराब के नशे में धुत थे. ग्रामीणों के रोकने की कोशिश की लेकिन मौके से वाहन लेकर पुलिस कर्मी भाग निकले. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

CG NEWS : भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, दो की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर  : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जहां एक अज्ञात वाहन ने बाईक से जा रहे परिवार को ठोकर मर दी. इस हादसे बाईक में सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई. वहीं मृतक की पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है.


जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कुरूद थाना अंतर्गत कुहकुहा इलाके के पास हुआ, मृतकों की पहचान मनहरण लोधी और उनकी बेटी सोहद्रा लोधी के रूप में हुई है, जो की आरंग के रहने वाले थे. मृतक मनहरण अपने परिवार के साथ आरंग से धमतरी के नारी गांव रहे जा थे.

इसी बीच कुरुद के पास यह हादसा हो गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कुरुद पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुरुद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


भीषण सड़क हादसा, बस एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

Bus Accident : ओडिशा के गंजम जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही एक बस दिगपहांडी के खेमुंडी कॉलेज के पास एक सरकारी बस के साथ टकरा गई।


घटना के बार में एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीक के MKCG अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे- डीएम

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए गंजम की डीएम दिब्या ज्योति परिदा ने कहा, "दो बसें टकरा गईं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले की जांच चल रही है। हम घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं।"

 

 

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा - पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, 2 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद : नेशनल हाइवे में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार भिडंत हुई है. इस घटना में 2 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। वहीं दो बच्चों समेत 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके साथ ही 22 अन्य गंभीर घायल बताए जा रहे है. ग्रामीणों के अनुसार झलप क्षेत्र के तेलीबांधा के दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है, वहीं रामपुर के 1 लोगों की निवासी महिला, पुरुष, बच्चे करीब 30 से 35 लोग पिकअप से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी बीच नरतोर के पास पिकअप और ट्रेक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है।


वहीं 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस और डायल 112 को जानकारी दी गई और घायल लोगों को मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों में 5-6 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, पिकअप में महिला-पुरुष और बच्चों समेत 25 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


छत्तीसगढ़ : भीषण सड़क हादसा, 7 बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री भूपेश ने जताया शोक

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 7 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।


मुख्यमंत्री बघेल ने कांकेर जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों के परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हर मुमकिन मदद दी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे एक ऑटो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र, चिल्हटी चौक पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो को भीषण टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति संभालते हुए बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौट रही ऑटो में 10 से अधिक बच्चे सवार थे, जिसमें 7 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,जबकि ऑटो ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चो के साथ उसे भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.