Media24Media.com: भीषण गर्मी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भीषण गर्मी. Show all posts
Showing posts with label भीषण गर्मी. Show all posts

Chhattisgarh : बच्चों के लिए राहत की खबर, भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्‌टी का ऐलान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश में लिखा है वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये, 25.04.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है। यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डकाएं यथावत रहेंगी।


छुट्टी संबंधी इस आदेश में विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया गया है कि यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डकाएं यथावत रहेंगी। बता दें कि भीषण गर्मी का उल्लेख करते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों के संगठनों ने सरकार से मांग की थी कि बच्चों को गर्मी की छुट्टी तत्काल घोषित की जाये, साथ ही शिक्षकों को भी इस दरम्यान छुट्टी दी जाये तथा गैर शिक्षकीय कार्यों से न जोड़ा जाये।


भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

No comments Document Thumbnail

 बीजापुर : संम्पूर्ण विश्व में जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक तापमान में औसत रूप से वृद्धि हुई है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में 15 मार्च से जून 2025 के दौरान भीषण गर्मी पड़ने एवं लू चलने की संभावना है। गर्मी के कारण जन मानस का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, जिससे लू लगना एवं मौसमी जलजनित संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। गर्मी के कारण लू लगने से बचाव तथा जलजनित संक्रामक बीमारियों से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु पूर्व से तैयारियां किया जाना अत्यंत आवश्यक है।


उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए निम्न दिशा-निर्देश जारी किये गये हैः- लू के लक्षणः- सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का ना आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख कम लगना, बेहोश होना,

लू से बचाव के उपायः- लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतया नमक की कमी हो जाना होता है।


इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए- बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जावें। धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। पानी अधिक मात्रा में पीयें, अधिक समय तक धूप में न रहें, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपडे पसीने को सोखते रहें। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीयें। चक्कर आने, मितली आने पर छाया दार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निः शुल्क परामर्श लिया जावें। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में जरूरी सलाह लिया जावें।

लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचारः- बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगावें। अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलायें जैसे कच्चे आम का पन्ना, जलजीरा आदि। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटा देवें। शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें। पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सक या अस्पताल में इलाज के लिए ले जावें। मितानिन ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. की पैकेट हेतु संपर्क करें।

तुमगांव : अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने घेरा बिजली दफ्तर

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चौपट हो गई है। अघोषित कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या के चलते उपभोक्ता बहुत परेशान है। इतनी भीषण गर्मी में जंहा लोगो का जीना मुहाल है, उमस भरी गर्मी से निजात पाने आमजन जहाँ पंखा कूलर के हवा में दिन गुजारने मजबूर है। वही बिजली विभाग के रवैये से परेशान है किसी भी समय सुबह दोपहर शाम रात कई घंटे बिजली बंद बिना सूचना दिए कर देते है आक्रोशित होकर उपभोक्ताओ ने बिजली दफ्तर घेराव कर नियमित बिजली आपूर्ति करने तथा अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।

तुमगांव सिरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व नागरिको ने विद्युत विभाग अधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौपा। जहाँ आक्रोशित एवं परेशान लोगों ने कहा है कि विद्युत सब-स्टेशन स्थापित तो किया गया है, लेकिन इसका सही लाभ क्षेत्र के लोगो को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पूर्व सूचना के कभी लोड शेडिंग, कभी मेंटनेंस, तो कभी 33केवी में खराबी के नाम पर घंटों बिजली बंद कर दी जाती है। इससे उपभोक्ता परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा इस संबंध में विद्युत सब-स्टेशन में सही जवाब नहीं मिलता।

नगरीय क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में महीनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। अघोषित रुप से घंटों तक शहर में बिजली बंद हो रही है। इससे पहले भी बरसात पूर्व मेंटेनेंस के लिए कई दिनों तक नगर व ग्रामीण में बिजली किया गया था। मेंटेनेंस के बाद भी नगर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ गई है। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे से शाम 7 बजे तक सिरपुर क्षेत्र के अनेक गांव मे बिजली बंद रही। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भी तरसना पड़ा 

बिजली बंद होने के चलते कई दिन तहसील कार्यालय तुमगांव में किसान व अन्य राजस्व संबंधी कार्य बाधित हो रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भी अपने कार्यों के लिए भटकना पड़ा। सभी तुमगांव सिरपुर क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित होकर ज्ञापन सौपा सुधार नही होने पर जल्द ही आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौपने वाले में कीर्ति बघेल, विकास चन्द्राकर, धर्मेन्द्र यादव, लाला निषाद सरपंच पासिद, जयप्रकाश यादव सरपंच अमलोर, श्रीमति वन्देश्वरी सरपंच चुहरी, विश्वनाथ रैला, डिगेश साहू, उमेश साहू, विजय साहू ,दामोदार पटेल, संतोष साहू, मिथलेश साहू,  भुनेश्वर साहू द्रोणाचार्य साहू, डोमार ,पटेल, विनोद गहरवाल, अनिल ढ़ीढ़ी,दिनेश टंडन, यादराम साहू, भानु, अर्जुन साहू, संदीप साहू, माणिक सोनवानी, ग्रामीण व उपभोक्तागण उपस्थित रहे।


प्रतिष्ठानों में अग्निशामक यंत्रों की होगी जांच, सीएम साय ने दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप आदि का मौका मुआयना कर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

साय ने कहा है कि भीषण गर्मी के इस दौर में देश में लगातार अग्नि संबंधी दुर्घटनाएं हो रही है, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी संस्था संचालकों से आग्रह किया है कि वे अपने प्रतिष्ठान में अग्निशामक यंत्रों का होना सुनिश्चित करें और समय-समय पर उसका निरीक्षण-परीक्षण भी करें। जिससे आपात स्थिति में हालात को तुरंत नियंत्रित किया जा सके और जनहानि से बचा जा सके।

Monsoon 2024 Update: देश में मानसून की एंट्री, केरल में हो रही जमकर बारिश, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

No comments Document Thumbnail

 Monsoon 2024 Update: देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार से बिलख रहे हैं, इधर दक्षिण पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है और वहां झमाझम बारिश हो रही है। धीरे-धीरे ये पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ रहा है।


आईएमडी की मानें तो अगले 24 घंटों में केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की परिस्थिति अनुकूल रहेगी। इससे पहले मौसम विभाग ने केरल में 31 मई तक मानसून आने का अनुमान लगाया था।

इधर बीते दिन दिल्ली एनसीआर में थोड़ी देर झमझमाकर बारिश हुई, पर नौतपा में इसका असर कुछ खास नजर नहीं आ रहा। बता दें कि आज दिल्ली में हीटस्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, ये इस साल केंद्रशासित प्रदेश में पहली मौत है, जो हीटस्ट्रोक की वजह से हुई है। बता दें कि बीतें दिन दिल्ली में 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंच गया था। वहीं, यूपी के भी कुछ हिस्सों गर्मी सितम ढा रही है। इधर, आईएमडी ने यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में मानसून जल्दी आने का एक कारण माना जा रहा है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिन से केरल में भारी बारिश हो रही है, जिसके फलस्वरूप मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्यों (त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम) में मानसून के आने की सामान्य तारीख 5 जून है और इसी दौरान अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन, मालदीव, लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बनती जा रही हैं। इसके बाद यहां झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान 41 डिग्री पार

No comments Document Thumbnail

CG WEATHER UPDATE :  छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार गर्मी बढ़ रही है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है. वहीं छत्तीसगढ़ के मध्य इलाकों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. यानी रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बालोद राजनांदगांव, बेमेतरा जिला में लोग गर्मी से हलाकान होने वाले हैं.


मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री  डोंगरगढ़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया है.

इसके अलावा प्रदेश के माना एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 40. 8 डिग्री, बिलासपुर 39.2, पेंड्रारोड़ 36.4, अंबिकापुर 36.0 जगदलपुर का 39.2, दुर्ग 39.9 और राजनांदगांव का 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान माना एयरपोर्ट का 24.2, बिलासपुर 22.6, पेंड्रारोड़ 18.8, अंबिकापुर 18.4, जगदलपुर 23.2, दुर्ग 21 और राजनांदगांव का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.


Breaking News : स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां दस दिन बढ़ी, 16 नहीं 26 को प्रारंभ होगी स्कूलें

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भीषण गर्मी की वजह से सभी स्कूल फिलहाल 25 जून तकबंद रहेंगे ।  

सभी स्कूल 16 जून नहीं, अब 25 जून तक बंद रखने के दिये निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी है। इसलिए अवकाश की अवधि बढ़ाने कहा है। अब स्कूल 26 जून से प्रारंभ होगा। देखिए जारी आधिकारिक आदेश




Weather Alert: छत्तीसगढ़ में लू का कहर, धमतरी में 46 डिग्री के पार ...

No comments Document Thumbnail

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सबसे ज्यादा तापमान धमतरी में 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां सीजन में पहली बार हीट वेव चली है। इसके अलावा रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर और जांजगीर में भी तापमान अधिक रहा।


प्रदेश में लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हैं। और अभी राहत मिलने के भी आसार नहीं दिख रहे हैं। गर्मी के साथ हीट वेव भी लोगों के स्वास्थ पर असर डाल रही है। हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने, प्यास नहीं लगने पर भी पीने की अपील की गयी है। इसके अलावा घर में बने शीतय पेय लस्सी, चावल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने कहा गया है।

किस जिले में कितना तापमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में धमतरी के बाद सबसे ज्यादा गर्म रायगढ़ जिला रहा यहां तापमान 44.3 डिग्री रहा, इसके बाद जांजगीर जिले में तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली जिले में तापान 43.5 डिग्री चला गया, इधर बिलासपुर जिले में भी मौसम का हाल कुछ इसी तरह का रहा यहां 43.4 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।

बलौदा बाजार जिला भी बेहद गर्म रहा यहां 43.6 डिग्री तापमान के साथ सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। 43.5 डिग्री टेम्परेचर के साथ महासमुंद में भी गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रही। सरगुजा जिले में तापमान 41.8 डिग्री, कोरिया में 41.4 डिग्री, दुर्ग में 41 डिग्री और राजधानी रायपुर में 41.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

बस्तर इलाके में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है, वहीं कुछ स्थानों में अधंड़ और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। इसका असर प्रदेश के दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग में ज्यादा रहेगा।

दक्षिण भारत में भारी बारिश

देश के कुछ दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के रेन बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण भारत में आज (मंगलवार) और आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. केरल, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में आज भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु में औसत से कम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने भविष्यवाणी की कि कुछ और दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी। केरल के कई हिस्सों में भी भारी बारिश से नुकसान की खबर है।

 

Weather Update Today : प्रदेश में मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

No comments Document Thumbnail

रायपुर । अप्रैल बीतने में महज 4 दिन बाकी है। पिछले कई वर्षों से अप्रैल में भीषण गर्मी का ट्रेंड रहा है। इस साल अभी तक स्थिति उलट है। राजधानी समेत प्रदेश के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी से राहत है। सारंगढ़ व राजनांदगांव में एक-दो दिन लू चली। इसके बाद बारिश के कारण प्रदेश का मौसम खुशगवार हो गया है।


हालांकि किसानों की दृष्टि से ये मौसम काफी नुकसान करने वाला है। रबी के अलावा सब्जी की फसल कई स्थानों पर बर्बाद हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अंधड़ चलने के साथ गाज भी गिर सकती है।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश का मौसम पिछले 5 दिनों से बदला हुआ है। इस दौरान रायपुर समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। 24 घंटे पहले की तुलना में यह महज 0.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 22.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। मंगलवार की तुलना में यह तापमान भी कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान धमतरी में 38.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान पेंड्रारोड का 17.2 डिग्री रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रवात विदर्भ के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई पर बना है। एक द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण अंदरुनी तमिलनाडु तक 1.5 किमी की ऊंचाई में बनी है। इसके असर से खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि पारा गिरने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

इन इलाकों में ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के हिस्सों में बारिश हुई। मैनपुर में 50, दंतेवाड़ा व कुआकोंडा में 40 मिमी पानी बरस गया। बिलाईगढ़ व पेंड्रारोड में 30, सुकमा, सारंगढ़, गीदम, सरायपाली, सिमगा, कसडोल, बास्तानार, नवागढ़, कवर्धा व बलौदाबाजार में 20-20 मिमी पानी गिरा। कई स्थानों पर 10 मिमी से ज्यादा बारिश हुई।

 

WEATHER UPDATE : IMD ने छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्यों में अब बारिश और ओले की बरसात हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 4 दिनों के मौसम के हाल की जानकारी दी है, कि किस-किस राज्य में बारिश होगी और ओला गिरेगा।


मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी और उत्तर पश्चिम भारत में 18 से 20 मार्च के बीच बारिश के साथ ही आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके साथ ही 19 मार्च को पश्चिम भारत, दक्षिण भारत और मध्य भारत में भी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने 19 से 22 मार्च के बीच उत्तरपूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटे में देश के ज्यादातर राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश, आंधी तूफान के साथ ही जमकर ओलों की बरसात हुई। वहीं केरल, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि हुई।

इन राज्यों में होगी बारिश 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में नॉर्थवेस्ट भारत के राज्यों में बारिश होगी। राजस्थान, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 18 से 20 मार्च के बीच बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 18, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में 19 मार्च और उत्तराखंड में 18 से 21 मार्च के बीच ओलावृष्टि होगा।

मध्य और पश्चिम भारत के राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और विदर्भ में 19 मार्च को भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में भी 19 मार्च को भी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में 19 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.