Media24Media.com: भारतीय सांस्कृतिक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारतीय सांस्कृतिक. Show all posts
Showing posts with label भारतीय सांस्कृतिक. Show all posts

'मेरी स्मारक खोज' चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में शामिल हुए 43 विद्यार्थी

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । भारतीय सांस्कृतिक निधि इन्टैक,नई दिल्ली की " विरासत शिक्षा और संचार सेवा " प्रभाग के मार्गदर्शन में इन्टैक महासमुन्द अध्याय द्वारा ' मेरी स्मारक खोज ' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 27 जनवरी 2024 ,शनिवार को स्थानीय भलेसर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में सम्पन्न हुआ। इसमें स्थानीय 6 विद्यालयों के 43 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी चित्रकला प्रतिभा को केनवास पर उतारा।


इस अवसर पर मुख्यअतिथि प्रसिद्ध ग़ज़लकार अशोक शर्मा ने कहा कि गांव के ये हमारे बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं। यह अलग बात है कि कुछ मौकों पर यदि हम उनकी प्रतिभा को नही पहचान पाते हैं तो ये हमारी कमजोरी है। ये बच्चे प्रतिस्पर्धा में सफल होते हैं तो उनसे ज्यादा हमें खुशी होती है। इन्टैक ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को उनकी चित्रकला प्रतिभा को उभारने के लिये उन्हे राष्ट्रीय स्तर का अवसर व मंच उपलब्ध कराया है जो काफी सराहनीय है। उन्होने अपनी भावनाओं को

शायराना अंदाज में इस पंक्तियों में व्यक्त भी किया -
हमारे पास ही था वो मगर हम जान न पाए,
वो अपना था मगर अपना उसे हम मान न पाए,
पराये आसमां में वो चमकता चांद है अपना,
हमारे गांव के लड़के को हम पहचान न पाए।

संयोजक दाऊलाल चन्द्राकर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि महासमुन्द जिला मूर्त-अमूर्त विरासतों से भरा पूरा है। इन्टैक का यह आयोजन,इन्ही विरासतों के प्रति बच्चों में जागरूकता लाने का सार्थक प्रयास है। विशेष अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या राजश्री ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा चन्द्राकर,सुश्री गीतांजलि यादव श्याम विद्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय, एम.रजनी राव व ज्योति ध्रुव वृन्दावन विद्यालय,संदीप शर्मा महर्षि विद्यालय, प्रियंका ध्रुव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, लोकेश चन्द्राकर देव संस्कृति विद्यालय,सुश्री मोनल साहू सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय मार्गदर्शी शिक्षक शिक्षिका के रूप में उपस्थित रहे। संचालन टेकराम सेन व्याख्याता डाईट ने किया। आभार व्यक्त करते हुए सह-संयोजक राजेश्वर खरे ने कहा कि यह एक अच्छा संयोग है .

आज इन्टैक के 40 वें स्थापना दिवस के अवसर पर हमारे आसपास के स्मारकों को लेकर इस प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। संयोजक सरायपाली यशवंत चौधरी व आजीवन सदस्य मानक नामदेव का सराहनीय सहयोग रहा।निबंध व पोस्टर मूल्यांकन हेतु इन्टैक मुख्यालय नई दिल्ली भेजे जायेंगे।

तालाब के मेड़ में हुई इंटेक की सभा, वक्ताओं ने कहा- तालाब हमारी विरासत हैं- इन्हें बचाना आवश्यक है

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत भारतीय सांस्कृतिक निधि इन्टैक महासमुंद अध्याय द्वारा 25 नवंबर को 'तालाब हमारी विरासत है' विषय पर व्याख्यान का आयोजन स्थानीय बन्धवा तालाब के पार में किया गया। मुख्य वक्ता श्रीमती शिवी जोशीविरासत संरक्षण विशेषज्ञ रायपुर थी। संयोजक छत्तीसगढ़ अध्याय अरविंद मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस अनूठे आयोजन के मुख्य अतिथि मंगलूराम धीवर अध्यक्ष मत्स्य सहकारी समिति महासमुंद थे।

अतिथियों ने पारंपरिक शैली में तालाब की पूजा अर्चना, दीपदान व श्रीफल समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रमुख वक्ता श्रीमती जोशी ने तालाब के पारिस्थितिक तंत्र के बारे में सविस्तार प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमारी संस्कृति व परंपरा में तालाब को रचाया बसाया है। जिसका मूल उद्देश्य जल संरक्षण के लिए लोगों को जोड़े रखना है। कलचुरी काल में छःआगर छः कोरी यानी 126 तालाब बनाने का इतिहास मिलता है। रतनपुर, सिरपुर ,खल्लारी के तालाब इसके उदाहरण हैं। कालांतर में यह तालाब अब धीरे-धीरे पटकर समाप्त होते जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। तालाब का संबंध हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक बना रहता है।

विशेष अतिथि सीईओ जिला पंचायत एस आलोक ने पैठू तालाब संस्कृति को जल संरक्षण का अनूठा तकनीक निरूपित करते हुए कहा कि हमें हमारे बुजुर्गों के अनुभवों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। उनकी बातों को आत्मसात करना चाहिए। बतौर विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शशि शर्मा, पूर्व संयुक्त संचालक उद्योग सुनील बघेल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में अरविंद मिश्र ने इसे राष्ट्रीय स्तर का आयोजन निरूपित करते हुए जल संरक्षण के महत्व पर आधारित लघु कथा का पाठ किया।रुपेश तिवारी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण संयोजक दाऊलाल चंद्राकर व आभार वक्तव्य सहसंयोजक राजेश्वर खरे ने दिया।

कार्यक्रम में ऐतराम साहू, संतोष शर्मा, पत्रकार द्वय बाबूलाल साहू, सालिक राम कन्नौजे,अभियंता नुकेश चंद्राकर, काव्यांश परिवार से डी बसंत साव, जयराम पटेल, गायत्री परिवार से जगमोहन लाल साहू, उत्तम दुबे, शिव शक्ति महिला समूह से निरंजन चंद्राकर, धीवर समाज के अध्यक्ष डोमार सिंह व समाज जन,श्याम विद्या मंदिर शिक्षिका योगिता यादव व छात्र-छात्राएं, इन्टैक परिवार से मानक लाल चंद्राकार, प्रमोद कन्नौजे, रेवाराम ठाकुर, विजय ठाकुर,मानक नामदेव, सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.