Media24Media.com: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन. Show all posts
Showing posts with label भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन. Show all posts

छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग: इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन वी. नारायणन ने भेंट कर छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग से कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ में सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण, भू-मानचित्रण (geo-mapping), प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि, जल संसाधन, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी नवाचारों का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसरो के सहयोग से हम इन क्षेत्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कार्य करेंगे, जिससे किसानों को अधिक सटीक जानकारी मिले और राज्य के विकास को गति मिले।

इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा

बैठक में बताया गया कि इसरो का एक विशेषज्ञ दल जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा करेगा और राज्य में सैटेलाइट इमेजरी, जीआईएस (GIS) तकनीक और डेटा विश्लेषण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत अध्ययन करेगा। इसके तहत राज्य में मृदा स्वास्थ्य विश्लेषण, जल स्रोतों का सटीक आकलन, बाढ़ और सूखे की भविष्यवाणी, और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए डेटा-संचालित निर्णय लेने की प्रणाली विकसित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ को मिलेगा अत्याधुनिक स्पेस टेक्नोलॉजी का लाभ

इसरो की विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से छत्तीसगढ़ को कृषि, आपदा प्रबंधन, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग, पर्यावरण एवं वन संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों मे व्यापक लाभ होगा। कृषि क्षेत्र में सैटेलाइट डेटा के उपयोग से बेहतर फसल पूर्वानुमान, मिट्टी की गुणवत्ता सुधार, और जल संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन, बाढ़, सूखा और वनाग्नि जैसी प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व-चेतावनी प्रणाली को सशक्त बनाना, नगर नियोजन, परिवहन व्यवस्था, और पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्याधुनिक स्पेस डेटा के उपयोग सहित वन क्षेत्रों की निगरानी और अवैध कटाई की रोकथाम के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इसरो और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच साझेदारी से राज्य में तकनीकी प्रगति को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। इस पहल के तहत छत्तीसगढ़ अनुसंधान संस्थानों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे युवा वैज्ञानिकों को नवाचारों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के नए युग में इसरो का सहयोग राज्य को भविष्य की तकनीकों से सशक्त बनाएगा, जिससे कृषि, पर्यावरण, जल प्रबंधन और आपदा न्यूनीकरण जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।

Space Docking Mission: इसरो का साल का आखिरी मिशन, स्पेडेक्स मिशन की सफल लॉन्चिंग, केंद्रीय मंत्री ने जताई खुशी

No comments Document Thumbnail

 Space Docking Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दो अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए डॉकिंग नामक एक महत्वपूर्ण तकनीक का प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। इसरो के दो अंतरिक्ष यान सोमवार की देर रात सफलतापूर्वक एक दूसरे से अलग हो गए और उन्हें वांछित कक्षा में स्थापित कर दिया गया। अंतरिक्ष एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। स्पैडेक्स मिशन के सफल प्रक्षेपण पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भारत स्वदेशी रूप से विकसित भारतीय डॉकिंग सिस्टम के माध्यम से अंतरिक्ष डॉकिंग हासिल करने वाले चुनिंदा देशों की सूची में शामिल होने वाला चौथा देश बन गया है।


इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि रॉकेट ने 15 मिनट की उड़ान के बाद उपग्रहों को 475 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा में स्थापित कर दिया है। उन्होंने मिशन नियंत्रण केंद्र से अपने संबोधन में कहा कि रॉकेट ने दोनों अंतरिक्ष यान को सही कक्ष में स्थापित कर दिया है तथा स्पैडेक्स उपग्रह एक के पीछे एक चले गए हैं तथा समय के साथ यह और अधिक दूरी तय करेगा। यह लगभग 20 किमी दूर तक जाएगा जिसके बाद इन्हें मिलाने और डॉकिंग प्रक्रिया शुरू होगी। हम आशा करते हैं कि डॉकिंग प्रक्रिया अगले एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी। उम्मीद है कि सात जनवरी तक प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

इस अभियान को इसरो द्वारा 2035 तक खुद का अंतिरक्षस्टेशन स्थापित करने से पहले का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पीएसएलवी सी-60 अभियान के कारण भारत एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएगा, क्योंकि वह इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को कुछ दिन में हासिल कर लेगा। पीएसएलवी रॉकेट की लंबाई44.5 मीटर है और इसके जरियेदो अंतरिक्ष यान- स्पेसक्राफ्ट ए (एसडीएक्स01) और स्पेसक्राफ्ट बी (एसडीएक्स02) को भेजा गया, जिसमें प्रत्येक का वजन 220 किलोग्राम है। इससे स्पेस डॉकिंग, सैटेलाइट सर्विसिंग और अंतरग्रहीय मिशनों में मदद मिलेगी।

 

ISRO Spadex : अंतरिक्ष में ISRO करेगा बड़ा ‘धमाका’, आज रात स्पेडेक्स मिशन की होगी लॉन्चिंग

No comments Document Thumbnail

 ISRO Spadex : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सोमवार (आज) रात 9:58 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से पीएसएलवी-सी60 रॉकेट के जरिए दो उपग्रहों को लॉन्च करेगा. यह मिशन भारत के लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि इसके जरिए भारत अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग तकनीक का सफल परीक्षण करने वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा. इस उपलब्धि के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा, जो इस तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग करेगा.


क्या है खास इस मिशन में

इसरो साल के अपने आखिरी मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मिशन में अंतरिक्ष में बुलेट की स्पीड से दस गुना ज्यादा तेजी से ट्रैवल कर रहे दो स्पेसक्राफ्ट को मिलाया जाएगा, जिसे डॉकिंग कहा जाता है। अंतरिक्ष में डॉकिंग की जरूरत तब होती है जब साझा मिशन उद्देश्यों को हासिल करने के लिए कई रॉकेट प्रक्षेपित करने की जरूरत होती है।

पीएसएलवी-सी60 से लॉन्च किया जाएगा स्पेडेएक्स

स्पेडेक्स को आज श्रीहरिकोटा से रात 9.58 बजे पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। पीएसएलवी- सी 60 मिशन अंतरिक्ष में विभिन्‍न प्रयोगों के लिए इसरो की विभिन्‍न प्रयोगशालाओं, निजी स्‍टार्टअप उद्यमों और शैक्षणिक संस्‍थानों के चौबीस पे-लोड भी लेकर जाएगा।

मिशन की कामयाबी पर ही निर्भर है भारत का चंद्रयान-4 मिशन

बता दें कि इस मिशन की कामयाबी पर ही भारत का चंद्रयान-4 मिशन निर्भर है, जिसमें चंद्रमा की मिट्टी के सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे। इसकी कामयाबी भारतीय अंतरिक्ष केंद्र और मानव अंतरिक्ष उड़ानों के लिए अहम साबित होगी।

इसरो ने लांच किया SSLV मिशन का अंतिम राॅकेट, सबसे छोटे रॉकेट भेजा गया

No comments Document Thumbnail

 श्रीहरिकोटा : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को आज एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्माल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल SSLV-D3 से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-8 (EOS-08) को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया। फरवरी 2023 में स्माल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV-D2-EOS-07) की दूसरी परीक्षण उड़ान के दूसरे सफल लॉन्चिंग के बाद है।


सफलता पूर्वक लॉन्चिंग के बाद इसरो ने कहा कि SSLV-D3 रॉकेट की मदद से EOS-08 उपग्रह को कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित कर दिया गया है। SSLV को दूसरे मिशन की तरह आज का मिशन भी टेक्स्ट बुक मिशन ही रहा है। एक छोटी सी भी गलती नहीं हुई है।

जनवरी में PSLV-C58/XpoSat और फरवरी में GSLV-F14/INSAT-3DS मिशनों के सफल प्रक्षेपण के बाद आज का मिशन बेंगलुरु मुख्यालय वाली अंतरिक्ष एजेंसी के लिए 2024 में तीसरा मिशन है। इसरो ने कहा कि SSLV-D3-EOS08 मिशन – लॉन्च से पहले साढ़े छह घंटे की उल्टी गिनती 02.47 बजे IST पर शुरू हो चुकी था।

सबसे छोटे एसएसएलवी रॉकेट, जिसकी ऊंचाई लगभग 34 मीटर है। 15 अगस्त को सुबह 9.17 बजे लॉन्च करने की योजना बनाई गई थी और बाद में इसे 16 अगस्त को सुबह 9:19 बजे यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया।

इसरो ने कहा कि SSLV-D3-EOS-08 मिशन के प्राथमिक उद्देश्यों में एक माइक्रोसैटेलाइट को डिजाइन करना और विकसित करना है। साथ ही माइक्रोसैटेलाइट के साथ संगत पेलोड उपकरण बनाना और भविष्य के परिचालन उपग्रहों के लिए आवश्यक नई तकनीकों को शामिल करना शामिल है। आज के मिशन के साथ इसरो ने सबसे छोटे रॉकेट की विकासात्मक उड़ान पूरी कर ली है, जो 500 किलोग्राम तक के वजन वाले उपग्रहों को ले जा सकता है।

साथ ही उन्हें पृथ्वी की निचली कक्षा (पृथ्वी से 500 किमी ऊपर) में स्थापित कर सकता है। यह मिशन इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड को भी बढ़ावा देगा, ताकि उद्योग के साथ मिलकर ऐसे छोटे उपग्रह प्रक्षेपण वाहनों का उपयोग करके वाणिज्यिक प्रक्षेपण किए जा सकें।

अंतरिक्ष में ISRO की हैट्रिक! पुष्पक विमान की तीसरी बार सफल लैडिंग

No comments Document Thumbnail

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है. उसने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) लैंडिंग एक्सपेरीमेंट (LEX) में अपनी लगातार तीसरी और आखिरी सफलता हासिल कर ली है. इसकी जानकारी इसरो ने ट्वीट कर दी है. LEX सीरीज में तीसरा और अंतिम परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में आयोजित किया गया था.


आरएलवी LEX-1 और LEX-2 मिशनों की सफलता के बाद ये आरएलवी लेक्स-3 मिशन था. ये मिशन अधिक चुनौतीपूर्ण रिलीज स्थितियों में किया गया. साथ ही साथ आरएलवी की ऑटोनॉमस लैंडिंग क्षमता को फिर से प्रदर्शित किया गया. आरएलवी LEX-2 के लिए 150 मीटर के मुकाबले LEX-3 में 500 मीटर की क्रॉस रेंज रखी गई. इसरो ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आरएलवी LEX में इसरो ने हैट्रिक लगाई है. “पुष्पक” ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एडवांस्ड ऑटोनॉमस क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए सटीक होरिजोंटल लैंडिंग की.’

इसरो का कहना है कि विंग वाले पुष्पक विमान को भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से 4.5 किमी की ऊंचाई पर छोड़ा गया था. ये ये रिलीज प्वाइंट रनवे से 4.5 किमी दूर था. पुष्पक ने स्वचालित रूप से क्रॉस-रेंज सुधार मैनेन्युवर्स किया और रनवे के पास पहुंचा. रनवे की सेंटर लाइन पर सटीक होरिजोंटल लैंडिंग की.

आरएलवी-लेक्स में कई-सेंसर फ्यूजन का इस्तेमाल किया गया है. जिसमें इनर्शियल सेंसर, रडार अल्टीमीटर, फ्लश एयर डाटा सिस्टम, स्यूडोलाइट सिस्टम और नेवससी जैसे सेंसर शामिल हैं. विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के नेतृत्व में यह मिशन एक सहयोगात्मक प्रयास था जिसमें इसरो के कई सेंटर्स स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर, श्रीहरिकोटा शामिल थे.


ISRO XPoSat Launch : इसरो ने रच दिया इतिहास, अब ब्लैक होल का खुलेगा राज

No comments Document Thumbnail

 ISRO XPoSat Launch : इसरो ने नए साल पर नया इतिहास रच दिया है। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साल के अपने पहले अंतरिक्ष मिशन में एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है। सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है।


विशेष सैटेलाइट भेजने वाला दूसरा देश

इस मिशन के माध्यम से अमेरिका के बाद भारत ब्लैक होल (आकाशगंगा) और न्यूट्रॉन सितारों का अध्ययन करने के लिए एक विशेष सैटेलाइट भेजने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया। यह मिशन करीब पांच साल का होने वाला है।

सैटेलाइट का यह होगा काम

इसरो के चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन के बाद यह देश का अंतरिक्ष अन्वेषण की दिशा में एक नया ऐतिहासिक कदम होगा।

जानकारी के मुताबिक इस मिशन का जीवनकाल करीब पांच वर्ष का होगा। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)-सी58 रॉकेट अपने 60वें अभियान पर प्रमुख पेलोड ‘XPoSAT’ और 10 अन्य उपग्रह लेकर जाएगा जिन्हें पृथ्वी की निचली कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा।

नहीं प्रकाशित होगी ISRO चीफ सोमनाथ की आत्मकथा, जाने क्‍या है वजह?

No comments Document Thumbnail

 ISRO Chief S Somnath : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व चीफ के सिवन को लेकर किए गए दावों पर विवाद होने के बाद इसरो के मौजूदा चीफ एस सोमनाथ  ने अपनी आत्मकथा  के प्रकाशन पर रोक लगा दी है। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया था कि के सिवन ने उन्हें अंतरिक्ष एजेंसी  का चीफ बनने से रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘निलावु कुदिचा सिम्हांगल’ में कई आरोप लगाए थे। उनका यह भी कहना है कि बिना जरूरी टेस्ट के ही चंद्रयान 2 को लॉन्च कर दिया गया था और इसी वजह से यह मिशन फेल हो गया था।


एस सोमनाथ ने कहा, हर किसी को किसी संगठन में अपनी जगह बनाने या फिर शीर्ष तक पहुंचने में बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी चुनौतियां सबके जीवन का हिस्सा होती हैं। सोमनाथ ने कहा, मेरा उद्देश्य किसी पर व्यक्तिगत आरोप लगाना नहीं था बल्कि यह बताना था कि इस तरह की बातें होती हैं। उन्होंने यह भी कहा, इस किताब का मुख्य लक्ष्य अपने जीवन की कहानी बताना नहीं है बल्कि इसका लोगों को जीवन की समस्याओं से लड़ने और सपना पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देना है।

बता दें कि साल 2018 में ए एस किरण कुमार के रिटायर होने के बाद इसरो चीफ बनने के लिए के सिवन और एस सोमनाथ के नाम सामने आए थे। उस समय के सिवन रिटायर होने वाले थे लेकिन उनकी सेवा को बढ़ाकर उन्हें इसरो चीफ बनाया गया। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग उन्हीं के नेतृत्व में हुई थी जो कि फेल हो गई थी। इसके अलावा एस सोमनाथ ने अपनी किताब में लिखा कि के सिवन ने इसरो चीफ बनने के बाद भी विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक के रूप में अपना पद नहीं छोड़ा था। सोमनाथ चाहते थे कि वह साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक बनें लेकिन के सिवन ने पद छोड़ने से इनकार कर दिया। हालांकि जब पूर्व निदेशक डॉ. बी एन सुरेश ने दखल दिया तो छह महीने बाद सोमनाथ को डायरेक्टर बना दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें अध्यक्ष पद पर पहुंचने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए गए।

सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान- 2 के ज्यादा प्रचार की वजह से भी उसपर गलत प्रभाव पड़ा। इसके अलावा सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से यह चंद्रमा पर लैंड नहीं कर पाया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि चंद्रयान 2 की लैंडिंग के वक्त जब प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे थे तो उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया गया था। इन सब दावों के बाद इसरो चीफ ने कहा कि उन्होंने सिर्फ अपने जीवन की चुनौतियों को लिखा है जिससे बाकी लोग सीख ले सकें। यह सबके लिए आम बाता है कि ऊंचाई पर पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और विरोध का सामना भी करना पड़ता है।




चांद के बाद अब सूर्य का रहस्य जानने को भारत भेजेगा पहला Aditya L-1, जानें कब है लॉन्चिंग?

No comments Document Thumbnail

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के बाद एक और बड़े मिशन के लिए तैयार है। रिपोर्टों के अनुसार, सूर्य के लिए भारत का पहला मिशन, आदित्य-एल 1, अगले महीने तक लॉन्च होने की उम्मीद है।


आदित्य-एल1, जो सूर्य के अध्ययन में भारत का पहला प्रयास है, बेंगलुरु के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में विकसित होने के बाद हाल ही में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में इसरो के स्पेसपोर्ट पर पहुंच गया है। इसरो के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि अनुमानित लॉन्च तिथि सितंबर के पहले सप्ताह के भीतर होने की संभावना है।

आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर स्थित सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु 1 (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित करने के लिए निर्धारित किया गया है। यह रणनीतिक कक्षा आदित्य-एल1 को सौर घटनाओं और गतिविधियों का निरीक्षण और अध्ययन करने के लिए एक अद्वितीय सुविधाजनक स्थान प्रदान करेगी।

जैसा कि भारत इस महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन के लिए तैयार हो रहा है, यह सौर अन्वेषण के लिए समर्पित अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों पर विचार करने लायक है। सौर मिशनों की यात्रा 1950 के दशक के अंत में शुरू हुई जब नासा ने अपने पायनियर्स 5, 6, 7, 8 और 9 उपग्रह लॉन्च किए। इन शुरुआती उपग्रहों ने सौर हवा और चुंबकीय क्षेत्र में प्रारंभिक अंतर्दृष्टि प्रदान की, हालांकि उनका संकेत 1983 में बंद हो गया।

1970 के दशक में, स्काईलैब अपोलो टेलीस्कोप माउंट के साथ हेलिओस 1 और 2 जांच ने सौर हवा और कोरोना के बारे में वैज्ञानिकों की समझ को समृद्ध किया। जांच अमेरिका और जर्मनी के बीच एक सहयोग थी। अपनी सफलताओं के बावजूद, हेलिओस मिशनों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसकी परिणति शक्तिशाली पवन कतरनी के कारण हेलिओस 1 के दुर्घटनाग्रस्त होने में हुई।

1980 में नासा के सोलर मैक्सिमम मिशन के लॉन्च का उद्देश्य सौर ज्वालाओं से गामा किरणों, एक्स-रे और यूवी विकिरण का निरीक्षण करना था। हालाँकि शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक विफलता ने इसके मिशन को बाधित कर दिया था, लेकिन स्पेस शटल चैलेंजर के एसटीएस-41सी मिशन ने उपग्रह को सफलतापूर्वक पुनः प्राप्त कर लिया, जिससे मूल्यवान सौर कोरोना छवियां प्राप्त हुईं।

एक्स-रे तरंग दैर्ध्य में सौर ज्वालाओं का अध्ययन करने के लिए 1991 में लॉन्च किए गए जापान के योहकोह उपग्रह (सनबीम) ने 2001 में स्टैंडबाय मोड में प्रवेश करने तक सौर चक्र में अंतर्दृष्टि प्रदान की। 2006 में लॉन्च किए गए अनुवर्ती हिनोड मिशन ने सूर्य के चुंबकीय क्षेत्रों का पता लगाया। .र और हेलिओस्फेरिक वेधशाला (एसओएचओ), यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और नासा के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास, 1995 में एक महत्वपूर्ण सौर मिशन के रूप में उभरा। इसकी सफलता के कारण 2010 में सौर डायनेमिक्स वेधशाला (एसडीओ) का शुभारंभ हुआ।

नासा के 2006 सोलर टेरेस्ट्रियल रिलेशंस ऑब्जर्वेटरी (STEREO) का लक्ष्य सूर्य की अभूतपूर्व तस्वीरें खींचना था, हालांकि 2014 में सौर हस्तक्षेप के कारण स्टीरियो B से संपर्क टूट गया था। 2013 में, नासा के इंटरफ़ेस रीजन इमेजिंग स्पेक्ट्रोग्राफ (आईआरआईएस) अंतरिक्ष यान ने सौर वातावरण का अध्ययन शुरू किया। नासा का एक और उल्लेखनीय मिशन, सोलर प्रोब प्लस, 2018 में लॉन्च किया गया, जो सूर्य के कोरोना से निकलने वाले आवेशित कण धाराओं की जांच पर केंद्रित था।

Chandrayaan-3 ने पास की पहली बड़ी परीक्षा, ISRO ने दी गुड न्यूज़

No comments Document Thumbnail

Chandrayaan-3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को उसकी कक्षा में आगे बढ़ाने की पहली कवायद शनिवार को सफलतापूर्वक पूरी की. अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अंतरिक्ष यान की हालत ‘सामान्य’ है.


इसरो ने कहा, ‘चंद्रयान-3 मिशन अपडेट: अंतरिक्ष यान की हालत सामान्य है. कक्षा में आगे बढ़ाने की पहली कवायद ISTRAC/इसरो, बेंगलुरु द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई. अंतरिक्ष यान अब 41762 किलोमीटर (किमी) गुना 173 किमी कक्षा में है.’

40 दिन के महत्वपूर्ण चरण से गुजरेगा ‘चंद्रयान-3’ मिशन

वहीं विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर ने कहा कि शुक्रवार को प्रक्षेपित किया गया ऐतिहासिक ‘चंद्रयान-3’ मिशन 40 दिन के महत्वपूर्ण चरण से गुजरेगा और अंतत: चंद्रमा की सतह पर ‘लैंडिंग’ के लिए इसमें लगे ‘थ्रस्टर्स’ की मदद से इसे पृथ्वी से दूर ले जाया जाएगा.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.