Media24Media.com: बीसीसीआई

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बीसीसीआई. Show all posts
Showing posts with label बीसीसीआई. Show all posts

बीसीसीआई अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में खेलेगी विशेष पिछड़ी जनजाति की बालिका आकांक्षा रानी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। क्रिकेट का जुनून भारत में ही नहीं बल्कि भारत के प्रत्येक राज्य और जिले में देखी जा सकती है। इस जुनून में जशपुर की बेटियॉ भी नजर आ रही हैं। जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य अपितु राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने लगे हैं। ऐसे ही कहानी जशपुर की क्रिकेट खिलाड़ी आकांक्षा रानी की है। जो विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से है। आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अंडर-15 में बीसीसीआई ट्रॉफी खेल चुकी है। इस बार आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अभी अंडर-19 में बीसीसीआई टी20 ट्रॉफी खेलने के लिए आई है। जिसमें खेलते हुए आकांक्षा रानी ने छत्तीसगढ़ की तरफ से सबसे अधिक रन बनाई है।

आकांक्षा रानी जशपुर जिले में संचालित प्री मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला में पदस्थ छात्रावास अधीक्षिका पंडरी बाई की पुत्री है। उनकी माता ने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा रानी जब छोटी थी तब उन्होंने उसकी रुचि क्रिकेट में देखी और उसे अच्छे स्तर पर कोचिंग दिलाई। आकांक्षा राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की है। फिर जब उन्होंने अपने छात्रावास की बच्चियों की ओर देखा तो सभी में अपनी बेटी के समान ही छुपी प्रतिभा को पाया और ठान लिया की वो उन बच्चियों के लिए भी एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगी।

उन्होंने आगे बताया कि छात्रावास में ही अभ्यास पिच का निर्माण करवाया और बच्चों के लिए बेहतर क्रिकेट सामग्रियां भी ली और अपनी बेटी एवं उसके कोच के माध्यम से बच्चियों की ट्रेंनिग चालू की। जल्द ही इसका परिणाम सामने आने लगा एक-एक कर छात्रावास की सभी बच्चियों की प्रतिभा बाहर आने लगी और प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 03 बालिकाओं का चयन अम्बिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 महिला अंडर-17 में अच्छे प्रदर्शन के द्वारा रजत पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के अंडर-17 दल में हो गया है। चयनित खिलाड़ियों में एंजल लकड़ा, झुमुर तिर्की और वर्षा बाई शामिल है। जो आगामी महिला अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में सम्मिलित होगें।

Asia Cup 2023 : पाकिस्तान को बड़ा झटका, अब इस देश में होगा एशिया कप

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: Asia Cup 2023 की मेज़बानी जब से पाकिस्तान को मिली है. आए दिन इसे लेकर कोई ना कोई खबर आ ही जाती है. भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसका ऐलान बीसीसीआई पहले ही कर चुका है. कुछ दिन पहले ख़बर ये भी आई थी कि एशिया कप 2023 'हाईब्रिड मॉडल' के तहत खेला जाएगा. जिसमें भारत अपने सारे मैच पाकिस्तान से बाहर यानि कि किसी तटस्थ स्थान पर खेलेगा. लेकिन अब ख़बरें ये आ रही हैं कि एशिया कप अब पाकिस्तान में नहीं बल्कि श्रीलंका में होगा.


आठ मई एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए सोमवार को एशिया कप को देश से बाहर ले जाने का फैसला किया है. क्योंकि पीसीबी के टूर्नामेंट को 'हाइब्रिड मॉडल' पर कराने के प्रस्ताव को सदस्य देशों ने खारिज कर दिया. सितंबर के महीने में संयुक्त अरब अमीरात में अत्यधिक गर्मी की स्थिति होने के कारण श्रीलंका छह देशों के टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए सबसे आगे निकल गया है.

यह देखना दिलचस्प होगा कि इस अनदेखी के बाद पाकिस्तान दो से 17 सितंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेता है या नहीं.

पाकिस्तान ने हाल ही में देश में सुरक्षा इंतजामों की बढ़ती लागत को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों को यूएई में कराने का फैसला किया और उसके इस फैसले ने एशिया कप मेजबानी के खिलाफ आग में घी डालने का काम किया।
उन्होंने कहा, ‘प्रसारक भी दो देशों में अलग-अलग टीम नहीं भेजना चाहेंगे। यूएई की तरह श्रीलंका में दो शहरों के बीच यात्रा के लिए विमान की जरूरत नहीं है। आप चाहे कोलंबो में खेले या गॉल या कैंडी में , ये शहर एक दूसरे के करीब है।’

क्या है हाईब्रिड मॉडल?

एशिया कप के लिए 'हाईब्रिड मॉडल' पेश किया था जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान अपने सारे मैच पाक में ही खेलेगा. लेकिन टीम इंडिया अपने मैच यूएई, दुबई, ओमान या फिर श्रीलंका में खेल सकती है.

 

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी ! रायपुर स्टेडियम में होगा वर्ल्ड कप 2023 का मैच

No comments Document Thumbnail

रायपुर । अभी देश में आईपीएल 2023 का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल 2023 में रोजाना दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिल रहा है।  लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का एक मैच रायपुर में खेला जा सकता है।


बताया जा रहा है कि बीसीसीआई (BCCI) और आईसीसी (ICC ) दोनों ही इस संबंध में विचार कर रही है। हालांकि अभी इस संबंध में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार पांच अक्टूबर को होने वाले विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का एक पूल मैच रायपुर को भी मिला है।

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम  में ये मैच खेला जाएगा। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 इस बार भारत होस्ट कर रहा है। ऐसे में सभी मैच भारत के ही 13 स्टेडियम में होंगे, जिसमें रायपुर का स्टेडियम भी शामिल हो गया है। अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो 50 ओवर का विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें नागपुर, बेंगलुरु, त्रिवेंद्रम, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, राजकोट, इंदौर, बेंगलुरु, मोहाली, रायपुर और धर्मशाला का नाम शामिल है।

जानिए इस स्टेडियम के बारे में

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 2008 में बनकर तैयार हुआ था. यहां पर पहला इंटरनेशनल मैच साल 2023 में भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. इसके अलावा अब तक यहां पर आईपीएल और रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट के कई ऐतिहासिक मुकाबले खेले गए हैं.

पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच

भारत और न्यूजीलैंड  के बीच 21 जनवरी को रायपुर में वनडे मैच खेला गया था. जिसमें न्यूजीलैंड महज 108 रनों पर सिमट गई थी. इस मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया था. मोहम्मद शमी ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए थे. जबकि हार्दिक पांड्या और सुंदर ने 2-2 विकेट हासिल किए थे.

रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय वन डे क्रिकेट मैच की प्रारंभिक तैयारियां शुरू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 जनवरी 2023 को प्रस्तावित भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच अंतर्राष्ट्रीय वन-डे मैच की प्रशासकीय तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारी की बैठक ली। प्रस्तावित मैच का आयोजन बीसीसीआई एवं छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जाना है। मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।



बैठक में स्टेडियम में अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं, सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, रूट चार्ट, दिशा सूचक संकेत, स्टेडियम में साफ-सफाई, पेयजल, मोबाईल नेटवर्क और स्टेडियम तक पहुंच मार्गों पर एम्बुलेंस एवं चिकित्सक दल व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसी प्रकार से खिलाड़ियों एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था, एयरपोर्ट पर ट्रांसफर डेस्क की व्यवस्था और मैच हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की एस.ओ.पी. के तहत आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में प्रस्तावित कार्य दायित्व के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती रेणुजी पिल्ले, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खेल एवं राजस्व सचिव एन.एन.एक्का, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर दयाल भूरे, नगर निगम कमिश्नर मंयक चतुर्वेदी, आईजी रायपुर अजय यादव, संचालक नगरीय प्रशासन अयाज तम्बोली, खेल संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि सहित परिवहन, स्वास्थ्य, एयरपोर्ट आथारिटी, जनसम्पर्क, पर्यटन, संस्कृति सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

BCCI ने बढ़ाई खिलाड़ियों की फीस, जानिए अब इतने मिलेंगे रुपये

No comments Document Thumbnail

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन कर रहे छह राज्य संघों के मेजबानी शुल्क को 2.5 लाख से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये कर दिया। जबकि खिलाड़ियों की मैच फीस को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये (BCCI Fees Updates) कर दी। इस टी-20 प्रतियोगिता की शुरुआत रविवार से हुई। इससे कोविड-19 महामारी के कारण कई महीनों की देरी के बाद घरेलू सत्र की शुरुआत भी हुई। टूर्नामेंट जैव सुरक्षित वातावरण में छह शहरों में खेला जा रहा है।





जानिए किन भद्दी गालियों का मोहम्मद सिराज को मैच के दौरान कराना पड़ा सामना





बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी छह मेजबान संघों को लिखा, 'अहमदाबाद में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मेजबान संघों से फीडबैक मिलने और बीसीसीआई में हमारे साथियों के साथ चर्चा के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 2020-21 सत्र के लिए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का मेजबानी शुल्क 250000 से 350000 कर दिया गया है।'





अहमदाबाद में नाकआउट मैच (BCCI Fees Updates)





टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है। इनमें पांच एलीट और एक प्लेट ग्रुप है। इनका आयोजन मुंबई, वड़ोदरा, इंदौर, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरू में किया जा रहा है नाकआउट मैच अहमदाबाद में होंगे। इसके अलावा सभी भागीदार टीमों को दी जाने वाली भागीदारी शुल्क भी 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.