Media24Media.com: बीमारियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बीमारियों. Show all posts
Showing posts with label बीमारियों. Show all posts

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेष निर्देश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (इली) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (सारी) के प्रभावी सर्वेक्षण और प्रबंधन के निर्देश जारी किए हैं। सभी शासकीय व निजी अस्पतालों को आईएचआईपी पोर्टल पर इन प्रकरणों की अनिवार्य प्रविष्टि करने को कहा गया है, वहीं मितानिनों के माध्यम से समुदाय स्तर पर ऐसे लक्षणों की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

स्वास्थ्य कर्मियों को इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (इली) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (सारी) के इलाज व प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ रेस्पिरेटरी एटीकेट्स के तहत मास्क के अनिवार्य उपयोग की भी हिदायत दी गई है साथ ही अस्पतालों में जरूरी दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने  के निर्देश दिए गए हैं।

जिन मरीजों पर लक्षणात्मक उपचार का असर न हो या जिन्हें अन्य बीमारियां भी हों, उन्हें कोविड-19 जांच के लिए भेजा जाएगा और जरूरत पड़ने पर उनके सैंपल एम्स, रायपुर में जीनोम सीक्वेंसिंग हेतु भेजे जाएंगे। सभी धनात्मक मामलों की रिपोर्टिंग करते हुए राज्य सर्वेलांस इकाई को प्रतिदिन रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ : हर घर जल से बदलती गांवों की तस्वीर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जल जीवन मिशन ने न केवल गांव के लोगों को पानी के स्रोत से जोड़ा है, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के स्तर को भी सुधारा है। ग्रामीण अब शुद्ध पानी का सेवन कर रहे हैं, जिससे जलजनित बीमारियों में भी कमी आई है। इसके अलावा, बच्चों और महिलाओं को अब पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। वह समय का उपयोग अन्य कार्यों में करने लगे हैं। यह मिशन केवल पानी की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण ग्रामीण समाज के विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है।
                

जल जीवन मिशन के माध्यम से बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा (ख) में सफलता की एक प्रेरणादायक कहानी लिखी गई है, जहां हर घर जल का सपना अब हकीकत बन गया है। हाल ही में इस गांव में ‘हर घर जल उत्सव’ का आयोजन हुआ। यह उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उन सभी ग्रामीणों के लिए गर्व का क्षण था, जिन्होंने जल जीवन मिशन के इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनकर अपने गांव में एक नया अध्याय लिखा।

गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 260 घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे अब हर घर में शुद्ध पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। इस काम को अंजाम देने के लिए 3305 मीटर की पाइप लाइन बिछाई गई है, जो गांव के हर कोने तक पानी पहुंचाने का काम करती है। इसके साथ ही, गांव में एक पानी की टंकी का निर्माण भी किया गया है जो जल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है। यह टंकी न केवल गांव के सभी घरों में पानी पहुंचाती है बल्कि यह जल संग्रहण का भी एक बड़ा साधन है, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

गांव की महिलाएं, विशेष रूप से श्रीमति धन्ना बाई मानिकपुरी और श्रीमति पुष्पा साहू, अत्यंत प्रसन्न हैं। पहले उन्हें पानी के लिए गांव के कुओं या हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उन्हें न केवल मेहनत करनी पड़ती थी बल्कि अधिक समय भी खर्च करना पड़ता था। घर के अन्य कामकाज में उनकी यह व्यस्तता एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन अब, जब उनके घर के आंगन में ही नल से पानी उपलब्ध है, तो यह उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। अब उन्हें पानी भरने के लिए समय और ऊर्जा की चिंता नहीं करनी पड़ती। उन्होंने इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

ग्राम पंचायत मोहतरा (ख) का यह कदम अन्य गांवों के लिए भी एक उदाहरण है। जल जीवन मिशन की यह सफलता बताती है कि जब सामूहिक प्रयास और सरकार की योजनाओं का समन्वय होता है, तो किसी भी समस्या का हल संभव है। इस गांव के लोगों ने दिखा दिया कि छोटी-छोटी मुश्किलों को पार करके एक बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। हर घर जल उत्सव के आयोजन के साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि जल संरक्षण की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके।

बरसात के मौसम में बीमारियों से रहें सावधान, मच्छर जनित रोगों की बढ़ जाती है संभावना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जून के अंत तक प्रायः देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरूआती दिनों में कभी धूप, कभी बारिश की स्थिति सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो जाती है। वातावरण में आर्द्रता की शुरूआत के साथ ही कई प्रकार के रोग भी पनपने शुरू हो जाते हैं। यह मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए भी काफी अनुकूल माना जाता है, जिसके कारण बरसात शुरू होते ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई तरह की मच्छर जनित बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है।

संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि बदलते मौसम के मद्देनजर सभी लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी भी लापरवाही बीमार कर सकती है। बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, सर्दी, खांसी, उल्टी, दस्त, वायरल बुखार, फंगल इन्फेक्शन, हेपेटाइटिस और टायफाइड जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि मानसून में कई तरह के मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि का खतरा काफी बढ़ जाता है। बारिश के दिनों में गड्ढों में भरे हुए पानी को मच्छरों के प्रजनन के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में संक्रमित मच्छरों के काटने के कारण मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ये दोनों ही बीमारियां गंभीर स्थिति में पहुंचने पर जानलेवा भी हो सकती हैं। इसलिए इनसे बचाव के लिए मच्छरों को पनपने से रोकना चाहिए। घर के आसपास जल जमाव नहीं होने देना चाहिए। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए। बुखार, उल्टी, दस्त जैसी समस्या होने पर अपने मन से दवा नहीं लेनी चाहिए, बल्कि निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक की सलाह से ही दवाईयों का सेवन करना चाहिए।

मानसून में सबसे प्रमुख बीमारियों में से एक आम सर्दी यानि कॉमन कोल्ड है। यह नम और उमस भरे मौसम में पनपने वाले वायरस की वजह से होता है। लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने या लगातार बारिश के पानी में भीगने से सर्दी, बुखार, खांसी व फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में तापमान में होने वाला भारी उतार-चढ़ाव शरीर को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील बना देता है। यह मौसमी सर्दी और फ्लू का कारण बन सकता है। सर्दी और फ्लू का जोखिम कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में अधिक देखा जाता है। इनसे बचने के लिए बाहर जाते समय अपने साथ कपड़ों का एक अतिरिक्त जोड़ा रखें। एयर कंडीशनर के बजाय ताजी हवा में रहें। ताजे फल और सब्जियां खाएं तथा अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करें।

हेपेटाइटिस-ए, डेंगू और टायफाइड से रहें सावधान

संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि हेपेटाइटिस-ए मुख्यतः दूषित भोजन या पानी के कारण होता है जो लिवर को प्रभावित करता है। इसके कारण बुखार, उल्टी, शरीर पर दाने आदि हो सकते हैं। पर्याप्त साफ-सफाई न होने के कारण हेपेटाइटिस-ए का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्वच्छता का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

टाइफाइड का भी मुख्य कारण दूषित पानी होता है। बारिश के मौसम में पानी इकट्ठा हो जाने से पैदा हुए मच्छर व गंदगी की वजह से टाइफाइड की बीमारी होती है। टाइफाइड का बुखार बैक्टीरिया संक्रमित लोगों के मल-मूत्र के जरिए दूसरे लोगों में ट्रांसफर हो सकता है। टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए से बचाव के लिए साफ पेयजल का सेवन करें। यदि पेयजल सुरक्षित न हो  तो इसे उबालकर पीना चाहिए। 

बरसात के मौसम में पिछले कुछ वर्षों में डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप रहा है। यह बीमारी एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है। सिरदर्द, थकान, जोड़ों में दर्द, प्लेटलेट्स कम होना आदि डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर इलाज कराना चाहिए।   

मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक : डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक करीब 2036 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की झुग्गी बहुल बस्तियों में रहने वाली 1 लाख 52 हजार 361 महिलाओं एवं बालिकाओं का उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और महिला स्टॉफ की टीम पहुंचती है तथा जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क जांच एवं इलाज करती है।

इन मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा 29 हजार 397 महिलाओं का लैब टेस्ट किया गया तथा 1 लाख 44 हजार 838 महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां दी गई। पहले गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली तथा मेहनत मजदूरी करने वाली ऐसी महिलाएं जो समयाभाव या अन्य कई कारणों से अपना इलाज नहीं करा पा रही थी परन्तु अब दाई-दीदी क्लीनिक से उन्हें इलाज की सुविधा घर के पास ही महिला चिकित्सकों और चिकित्सा स्टाफ के माध्यम से मिल रही है और वे अपना इलाज बिना संकोच के महिला स्टॉफ के माध्यम से करा पा रही है।


 

शीत लहर के कारण होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के लिये बरते सावधानी

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। शीत लहर के कारण मौसमी बीमारियां जैसे उल्टी-दस्त, स्वाइन फ्लू व कोविड जैसे बीमारियों की बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। शीत लहर के कारण सर्दी, खाँसी, जुखाम व बुखार जैसे लक्षण हो सकते है। शीत लहर से बचाव के लिए विशेष सावधानी रखें जैसे गर्म कपड़े, स्वेटर, उनी कपड़े, टोपी एवं मफलर, कंबल, अलाव, नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थों का सेवन करे तथा शरीर का तापमान संतुलित बनाये रखने के लिए स्वास्थ्यवर्धक, ताजा, गर्म और स्वस्थ भोजन एवं विटामिन से भरपूर फलों एवं सब्जियों का सेवन करें साथ ही बासी भोजन लेने से परहेज करें एवं सड़े गले एवं ठण्डे पदार्थों के सेवन करने से बचें।

मौसम से संबंधित समाचार एवं संदेशों को सुनकर अनुसरण करें। बुजुर्ग एवं बच्चों की विशेष देखभाल करें यथासंभव हो सके तो उन्हें घर पर ही रखें। स्वास्थ्य केंद्रों के अंतःरोगी कक्ष में विशेष तौर पर शिशुरोग वार्ड, प्रसव कक्ष तथा रैन बेसरों में रोगियों एवं आमजनों के लिए पर्याप्त मात्रा में चादर, कंबल एवं गर्म कपड़े उपलब्ध कराए। सर्दी, खाँसी, बुखार एवं स्वांस लेने में परेशानी के मरीज स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर नियमित रूप से आवश्यक जाँच करावें एवं चिकित्सक अथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सलाह से दवाईयों का सेवन करें। जिससे शीत लहर के कारण होने वाले मौसमी बीमारियों से बचा जा सके।

सर्दी से संबंधित कोई प्रभाव शरीर पर दिखाई दे, जैसे नाक-कान, पैर हाथ की उंगलियां आदि लाल हो जाएं, अत्यधिक कांपना, सुस्ती कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ हो तो तत्काल स्थानीय चिकित्सक से परामर्श लें। तबियत ठीक न हो तो आवश्यकतानुसार ही जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर जायें। ताजा व गर्म भोजन तथा पेय पदार्थ का सेवन करें। धुम्रपान, कोल्डड्रिंक एवं व्यसन आदि से परहेज करें। नियमित रूप से व्यायाम, योग करते रहें एवं पौष्टिक व सुपाच्य भोजन करें। भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें एवं मास्क का उपयोग करें। मौसम से संबंधित समाचार सुनें तथा आसपास कहीं भी एकसाथ बहुत से ज्यादा लोग बीमार हो रहें तो तुरंत स्वास्थ्य संबंधी सलाह व सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर डायल करें।

टीबी एवं कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए चल रहा है सघन अभियान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिले में 1 दिसम्बर से टीबी एवं कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 1 दिसम्बर से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर इन दोनों बीमारियों के संभावित मरीजों की पहचान कर रही है। अभियान के अंतर्गत संभावित मरीजों की जांच कर पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे ने बताया: “सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। पहला चरण 1 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक संचालित किया जाएगा।



वहीं सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान के दूसरे चरण में 2 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक सभी निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स, प्राइवेट प्रैक्टिशनरों और केमिस्टों द्वारा चिन्हांकित टीबी व कुष्ठ के संभावित मरीजों की दैनिक सूची प्राप्त कर टीबी व कुष्ठ के पोर्टल में पंजीयन किया जायेगा। इस दौरान जांच की जरूरत वाले संभावित मरीजों का निःशुल्क सैंपल भी लिया जाएगा।“

मितानिन कर रहीं क्षेत्र भ्रमण

अभियान के दौरान मितानिन 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2022 तक अपने-अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर टीबी एवं कुष्ठ रोग के लक्षण के आधार पर संभावित मरीजों की पहचान कर रही है। 16 दिसम्बर से 21 दिसम्बर की अवधि में मितानिन द्वारा खोजे गए टीबी एवं कुष्ठ के संभावित मरीजों का पुनः परीक्षण संबंधित क्षेत्र के एमपीडब्ल्यू (बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) एवं एएनएम द्वारा किया जाएगा। हर घर में जाकर सभी व्यक्तियों में लक्षणों का पता लगाया जाएगा। जिन क्षेत्रों में मितानिन कार्यरत नहीं हैं, वहां नजदीक के क्षेत्रों की मितानिन या कुष्ठ मित्र, टीबी चैम्पियन, टीबी मितान या स्वयंसेवी व्यक्तियों की सेवाएं ली जाएंगी। मितानिन द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान चिन्हांकित टीबी एवं कुष्ठ के संभावित रोगियों को निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जांच कराने की सलाह दी जाएगी।



ऐसे शहरी क्षेत्रों (मुख्यतः नॉन-स्लम में) जहां मितानिन की उपलब्धता नहीं है, वहां शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स (UHWC) के पुरूष या महिला आरएचओ द्वारा टीबी एवं कुष्ठ के संदिग्ध मरीजों की पहचान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के दौरान टीबी चैम्पियन्स, टीबी मितानों, कुष्ठ मित्रों एवं स्वयंसेवी व्यक्तियों की सेवाएं सर्वे कार्य एवं अभियान के प्रचार-प्रसार में लेते हुए उन्हें नियमानुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने 1 दिसम्बर से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले टीबी व कुष्ठ के  संभावित मरीजों की सूची पृथक से संधारित करने को कहा है जिससे अभियान के दौरान मितानिनों द्वारा प्राप्त सूची से इसका मिलान किया जा सके।



सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान के प्रभावी संचालन के लिए इसमें संलग्न जिला स्तर, विकासखंड एवं शहरी क्षेत्र के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने सभी विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधकों एवं शहरी कार्यक्रम प्रबंधकों को अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं, जिससे इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। जिला स्तर पर टीवी चैनलों, आकाशवाणी, एफएम चैनलों एवं समाचार पत्रों के साथ ही समुदाय स्तर पर मास-स्क्रीनिंग, माइकिंग, दीवार लेखन, बैनर और पोस्टर के माध्यम से अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने कहा है।

गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति, वृद्ध, निःशक्त, कुष्ठ रोगी राशन के लिए नामिनी नियुक्त कर सकेंगे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अत्यधिक वृद्ध एवं शारीरिक रूप से निःशक्त तथा कुष्ठ रोग सहित गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को राशन प्रदाय करने के लिए उनसे आवेदन प्राप्त कर उचित मूल्य दुकान के किसी अन्य राशनकार्डधारी को नामिनी नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है, ताकि इस श्रेणी के किसी भी हितग्राही को राशन सामग्री प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।



राज्य शासन द्वारा लागू की गई इस व्यवस्था के जरिए शारीरिक रूप से निःशक्त हितग्राहियों द्वारा लाभ उठाया जा रहा है। इस प्रावधान के अंतर्गत अब तक राज्य में 74 हजार 762 राशनकार्ड धारियों को अन्य शारीरिक रूप से निःशक्त हितग्राहियों के राशन सामग्री के प्रतिमाह उठाव हेतु नामिनी नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति, वृद्ध, निःशक्त, कुष्ठ पीड़ित हितग्राहियों को प्रत्येक उचित मूल्य दुकान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मितानिन के जरिए राशन सामग्री के प्रदाय हेतु भी सुविधा भी दी गई है, ऐसे उपभोक्ता की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अथवा मितानिन अंगूठे का निशान देकर हितग्राहियों के लिए राशन सामग्री का उठाव कर उन्हें प्रदाय कर सकती है।

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्ड भरतपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाटी में निवासरत श्रीमती तुलसिया साहू को प्राथमिकता श्रेणी का राशनकार्ड क्रमांक- 223841032327 जारी है। श्रीमती तुलसिया साहू को भी ग्राम पंचायत चाटी की उचित मूल्य दुकान के एक राशनकार्डधारी को उनकी ओर से नामिनी नियुक्त कर राशन सामग्री प्रदाय किया गया, जिसके अंतर्गत उन्हें 20 किलो चावल निःशुल्क वितरित किया गया है। राज्य शासन द्वारा समस्त जिला खाद्य अधिकारियों को ऐसे निःशक्त श्रेणी के हितग्राहियों को नामिनी के जरिए राशन सामग्री प्रदाय करने के लिए कार्यवाही करने के आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.