Media24Media.com: बिहार सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिहार सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label बिहार सड़क हादसा. Show all posts

तिलक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार तालाब में गिरी, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पूर्णिया के ताराबाड़ी गांव का है, जहां तिलक कार्यक्रम से लौटे रहे परिवार की गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हैं। सभी तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे। हादसे में तिलक चढ़ाने वाले लड़की के भाई और पिता की भी मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक कार में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें से 2 की जान बच गई। सभी लोग किशनगंज के नुनिया के रहने वाले थे। सभी ताराबाड़ी गांव से लौट रहे थे। बिहार सरकार ने 4-4 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे में घायल अंगद यादव ने बताया कि वे सभी लोग ताराबाड़ी गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान कंजिया गांव में मोड़ के पास उनकी गाड़ी सीधे तालाब में जा गिरी। हम लोग तब तक कुछ समझ पाते गाड़ी पूरी तरह से तालाब में समा चुकी थी।

अंगद ने कहा कि मैंने किसी तरह बाहर निकल कर हल्ला मचाया और लोगों से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन जब तक किसी को कुछ समझ आता गाड़ी पूरी तरह तालाब में डूब गई। अंगद यादव ने बताया कि कंजिया गांव में मोड़ के पास हमारी गाड़ी सीधे तालाब में जा गिरी। अंगद यादव ने बताया कि हादसे के दौरान JCB भी उपलब्ध नहीं हो पाई। इसके चलते कार समय रहते तालाब से नहीं निकल पाई और 9 लोगों की मौत हो गई। इन 9 लोगों में सभी आपस में रिश्तेदार हैं, जिनमें गंगा प्रसाद यादव तांडव लाल यादव करण लाल यादव, रामकिशन यादव,अमरचंद यादव, कालीचरण यादव मानिक लाल शर्मा गुलाबचंद लाल यादव में शामिल हैं।

टैंकर की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत

हादसे में कार चालक की भी मौत हो गई है। उसका शव सुबह 8 बजे बरामद हुआ। हादसे के बाद सुबह तक रौटा और अनगढ़ थाने की पुलिस सहित अंचलाधिकारी डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन 9 में से किसी को भी नहीं बचाया जा सका। इस घटना में जो दो लोग बचे हैं। वहीं घटना को लेकर ताराबाड़ी सहित नुनिया गांव में मातम पसर गया है। इधर, पटना के दानापुर में एक तेज रफ्तार टैंकर ने तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई है।

तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को मारी टक्कर, 2 की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) का है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास रोड पर छह लोगों को रौंद दिया. इस हादसे 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


पुलिस के मुताबिक कार ने पहले चागड़ इलाके में एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी फिर राम लखन पथ आते-आते सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे 6 से ज्यादा राहगीरों को कुचल दिया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने तेज रफ्तार वाहन चला रहे दो युवकों को धर दबोचा। इस दौरान लोगों ने दोनों को इलाके के ही एक मंदिर में बंद कर दिया और जमकर पिटाई की। वहीं घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।

हादसे में 2 लोगों की मौके पर हुई मौत

बता दें कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में घनश्याम त्रिवेदी और अशोक कुमार शामिल हैं। मृतक घनश्याम त्रिवेदी मूलरूप से नालंदा के रहने वाले थे और वन विभाग से सेवानिवृत्त थे। परिवार के साथ वे पूर्वी रामकृष्णानगर में रहते थे। लोगों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार इतनी जोरदार थी कि टक्कर के चलते दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

मामले में पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि कार जीरो माइल की ओर से मीठापुर की ओर आ रही थी। इस दौरान कार में चार लोग सवार थे। वहीं हादसे के बाद 2 लोग कार से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने ड्राइवर समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं कार को भी जब्त कर लिया है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।' 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.