Media24Media.com: बिहार में बच्ची से रेप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिहार में बच्ची से रेप. Show all posts
Showing posts with label बिहार में बच्ची से रेप. Show all posts

शर्मनाक: 62 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in Bihar) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के बगहा का है, जहां रामनगर के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, 62 साल के बुजुर्ग ने टॉफी का लालच देकर 8 साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया है। बच्ची गांव के देवी स्थान के पास खेल रही थी। तभी बच्ची को अकेला खेलता देख 62 साल का मोहन साह उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

वहीं पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कपूर नाथ शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक वह गिरफ्तारी के डर से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

वीडियो वायरल होने के बाद हुआ खुलासा

बता दें कि मोहन साह जब बच्ची के साथ जबरदस्ती कर रहा था। तो उसी दौरान बगल से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने मोहन के इस घिनौने कृत्य को रिकॉर्ड कर लिया था। देखते ही देखते वीडियो गांव में वायरल होने लगा। अगले दिन जैसे ही इस वीडियो की सूचना परिजनों को लगी। इसके बाद वे मोहन से इस वीडियो की जानकारी लेने पहुंच गए, जहां आरोपी ने पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

Crime : चार साल की बच्ची से रेप, परिजनों ने की आरोपी की पीट-पीटकर हत्या

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना बढ़ती ( incidence of rape cases in india ) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला बिहार के कैमूर (Kaimur of Bihar) का है, जहां एक 4 साल की बच्ची के साथ रेप (Four year old girl raped in Bihar) की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही बच्ची के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी हुई, परिजनों ने युवक को पकड़ कर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





स्मार्टफोन नहीं होने के कारण छात्रों को क्लास के बहाने स्कूल बुलाता था टीचर, फिर देता था दुष्कर्म की वारदात को अंजाम





बिहार के कैमूर (Kaimur of Bihar) में एक चार चाल की बच्ची के साथ रेप (Four year old girl raped in Bihar) का मामला सामने आया है। जैसे ही बच्ची के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी हुई, परिजनों ने युवक को पकड़ कर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी युवक कबार गांव का ही था और पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता था। आरोपी का नाम सीपू कुमार बताया जा रहा है जो नल जल योजना में ऑपरेटर का काम करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर लड़की के चाचा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दोनों पक्षों द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।





पीड़िता परिवार का यह है आरोप





पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक चॉकलेट देने के बहाने से 4 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर पंचायत भवन में ले गया था। जहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब घर वालों को बच्ची ने यह बात बताई तो सभी लोग गुस्से में आ गए। फिर आरोपी युवक को ढूंढने में जुट गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पेड़ के ऊपर चढ़कर छुप गया था। उसे नीचे उतारा गया और उसकी जबरदस्त तरीके से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।





नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है छत्तीसगढ़, महिलाएं भी नहीं हैं सुरक्षित





वहीं मृतक की बहन का कहना है कि बच्ची दो दिन पहले यहां खेलने आई थी और खेलते समय सीढ़ी से गिरकर उसे हल्की चोट लगी थी। फिर उसके भाई ने बच्ची को गोदी में उठाकर खिलाने लगा। बस लोगों ने इस बात को गलत समझ लिया और उसे पीटने लगे। एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि एक पक्ष ने रेप की शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरे पक्ष ने पीट-पीटकर हत्या का मामला दर्ज कराया। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।





पुलिस और कोर्ट तक नहीं पहुंच पाते कई केस





नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक भारत में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और रेप के मामले बहुत बार पुलिस और कोर्ट तक पहुंच ही नहीं पाते हैं। कोर्ट में मामला जाने के बाद भी पीड़िताओं को इंसाफ के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ती है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.