Media24Media.com: बिरनपुर हिंसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिरनपुर हिंसा. Show all posts
Showing posts with label बिरनपुर हिंसा. Show all posts

बिरनपुर हिंसा : BJP के 8 नेताओं को मिला नोटिस, भड़काऊ बयान का आरोप

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  बिरनपुर मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बीजेपी के 8 नेताओं को नोटिस भेजा है। भाजपा नेताओं पर आरोप लगा है की उन्होंने बिरनपुर मामले में भड़काऊ बयान दिया है। जिसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिकायत की थी। जिसके बाद सभी नेताओं को नोटिस जारी किया गया है। वहीं इस मामले में सोमवार 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जवाब मांगा गया है।


बता दें कि, कांग्रेस ने भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया में किए गए भड़काऊ पोस्ट और धार्मिक विद्वेष फैलाने की नीयत से किए गए ट्वीट, फेसबुक पोस्ट, अखबारों में बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

शिकायत पत्र में कहा गया है की छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो गुटों के झगड़ों के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण लगातार धार्मिक विद्वेष भड़काने वाला बयान दे रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तो छत्तीसगढ़ की संज्ञा पाकिस्तान और तालिबान से करके राज्य के जनमानस की भावनाओं को आहत कर सांप्रदायिक उन्माद भड़काने का प्रयास कर चुके हैं। भाजपा के अधिकृत ट्वीटर हैंडल और भाजपा के कई नेताओं के ट्विटर हैंडल और प्रदेश भाजपा के अधिकृत हैंडल BJP4CGState से भी लगातार विद्वेष भड़काने वाला पोस्ट किया गया है।

भाजपा पदाधिकारी जिन्हें हेट स्पीच के लिए नोटिस जारी किया गया है

सुनील एस पिल्लई- प्रदेश आईटी सेल प्रभारी (बीजेपी छत्तीसगढ़ ट्विटर हैंडल)
संजय श्रीवास्तव -भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
केदार नाथ गुप्ता -भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष
योगी साहू- मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा
कमल शर्मा- विभाग संयोजक भाजपा युवा मोर्चा
शुभांकर -भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष डीडी नगर
नंदन जैन- कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा
बिट्टू पानीग्रही- भाजपा कार्यकर्ता

बिरनपुर हिंसा : भुनेश्वर साहू का दशगात्र आज, गांव छावनी में तब्दील, पुलिस प्रशासन अलर्ट

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा। जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में मारे गए 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू का आज दशगात्र है। बिरनपुर नदी के किनारे दशगात्र का कार्यक्रम है। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। हालात न बिगड़े, इसके लिए पूरे गांव को सील कर दिया गया है। मौके पर 1200 जवान तैनात हैं।


साजा ब्लॉक और बेमेतरा जिला मुख्यालय में धारा 144 लगाया गया है। बिरनपुर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश नहीं मिलेगा। केवल मृतक के परिजनों को ही जाने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। भारी संख्या में पुलिस जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है। आने-जाने वाले लोगों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है।

मृत युवक का दशगात्र पुलिस सुरक्षा के साए में संपन्न होगा। भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद से गांव में तनाव है। मौके पर एसपी आई कल्याण एलिसेला, कलेक्टर पीएस एल्मा, दुर्ग रेंज के आईजीपी आनंद छाबड़ा, खैरागढ़ एसपी अंकिता शर्मा मौजूद हैं। 8 अप्रैल शनिवार को दो समुदाय के बीच हुए विवाद के चलते भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी।

गुरुवार को अधिकारी पीड़ित परिवार से मिले और दशगात्र की तैयारी को लेकर उनसे चर्चा की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आती है, तो वह तत्काल जिला प्रशासन के सामने अपनी बातों को रखें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि शांति-व्यवस्था बनाने के लिए यहां पर पुलिस चौकी की व्यवस्था की जाएगी और दोनों समुदाय से लगातार वे अनुरोध कर रहे हैं कि शांति बनाए रखें।

इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने भी हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया था, साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे साजा थाने के एसआई बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।


बिरनपुर हिंसा : पिता-पुत्र के हत्यारों की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार नगद इनाम

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की पुलिस ने बिरनपुर हिंसा के बाद 55 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या के आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है. बिरनपुर के शक्ति घाट इलाके के रहने वाले रहीम मोहम्मद और उनके बेटे इदुल मोहम्मद (35) के शव गांव से कुछ किलोमीटर दूर एक मुरुम खदान में 11 अप्रैल को बरामद किए गए थे. बिरनपुर गांव में आठ अप्रैल को सांप्रदायिक हिंसा हुई थी. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है तथा मामले की जांच की जा रही है.


अधिकारियों ने बताया कि लगातार कोशिशों के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं कर पाई है. इसे ध्यान में रखते हुए बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इंदिरा कल्याण एलेसेला ने आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए नकद इनाम की घोषणा की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

राजधानी रायपुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित बिरनपुर गांव में आठ अप्रैल को कथित तौर पर स्कूली बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी. इस झड़प में एक स्थानीय युवक भुनेश्वर साहू (22) की मौत हो गई थी तथा तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

घटना के तीन दिन बाद रहीम और उनके बेटे इदुल मोहम्मद (35) के शव बरामद किए गए. शव पर चोट के निशान मिले थे. सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में 10 अप्रैल को हिंदू संगठनों ने राज्यव्यापी बंद का आ’’ान किया था. इसी बीच बिरनपुर के बाहरी इलाके में कुछ लोगों ने रहीम मोहम्मद के दामाद के घर समेत दो मकानों में आग लगा दी थी. जिला प्रशासन ने पूरे बेमेतरा जिले में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी है.

बिरनपुर में हुई घटनाओं के मामले में साजा थाने में छह प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हालांकि पुलिस के मुताबिक साहू की हत्या के अलावा किसी भी मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. अधिकारियों ने बताया कि साहू की हत्या के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.


बिरनपुर हिंसा : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही खबर, पुलिस की सख्त चेतावनी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बिरनपुर हिंसा को लेकर कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बिरनपुर ग्राम में 6 लोगों की कथित मौत की खबर तेजी से वायरल हो रही है। बेमेतरा जिला एवं पुलिस प्रशासन ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि बिरनपुर में 6 लोगों की मौत की खबर पूरी तरह से अफवाह है। लोग ऐसी खबरों पर ध्यान न दें। पुलिस ने कहा कि वास्तविकता यह है कि आज ग्राम बिरनपुर में दो व्यक्तियों का शव बरामद कर कानूनी कार्रवाई की गई है। सत्यापन कराए जाने पर गांव से किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना नहीं मिली है।


सुरक्षा बल की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक

ग्राम बीरनपुर खार में 11 अप्रैल को 2 अज्ञात शव बरामद किया गया था। पुलिस ने दोनों शवों का शिनाख्त कर लिया है। मृतक का नाम रहीम 55 साल और इदुल मोहम्मद उम्र 35 साल है। जो ग्राम बीरनपुर के निवासी हैं। दोनों पिता पुत्र थे। शाम को बिरनपुर के कब्रिस्तान में दोनों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रही। दोनों बकरी चराने और कृषि, मजदूरी का काम करते थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह मालूम चलेगी।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.