Media24Media.com: बिरकोनी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिरकोनी. Show all posts
Showing posts with label बिरकोनी. Show all posts

बिरकोनी 9 M इंडिया लिमिटेड के मेंन गेट विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र ग्राम बिरकोनी में ग्रामीणों को काम नहीं मिलने पर 9 M इंडिया लिमिटेड कम्पनी के मेंन गेट सामने विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर ग्रामीणों को काम में रखने का मांग किया, धरना स्थल पर जिला लेवर आफिसर जी.के पांडेय ने कम्पनी के मैनेजर संजय व्यास को धरना स्थल पर बुलाकर लिखित में कर्मचारियों को आश्वासन कापी लिखित में दिया, 9 M कम्पनी बिरकोनी संस्थान में कार्यरत पुराने कर्मचारियों श्रमिको को प्राथमिकता में कार्य करने में प्राथमिकता दी जाएगी

नये कर्मचारियों आवश्यकता पड़ने पर लिया जायेगा किसी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार की कभी शिकायत मौका नहीं मिलेगा बिरकोनी के योग्य ग्रामीणों कर्मचारी को कार्य करने हेतु प्राथमिकता दी जाएगी कार्य अनुसार कर्मचारियों वेतन की वृद्धि की जाएगी 

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में लोकेश साहू, ओमकार पटेल, सुरेंद्र मालेकर, मंजु साहू, सवती सेन, मधु कशयपचन्द्र कला साहू, संजना साहू, ओमिन साहू, सरस्वती निषाद, दामनी साहू, भारती साहू, ईशवरी निषाद, रानु निलर्मकर, कौशल्या साहू, रामेशवरी साहू, तनू चन्द्रकारगीतांशू सेन, देवेंद्र साहू, देवेंद्र चक्रधारी अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे

कलेक्टर मलिक ने रीपा के निर्माण कार्यां का किया आकस्मिक निरीक्षण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक आज महासमुंद  के ग्राम बिरकोनी और काँपा ग्राम पहुँचकर गौठान और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क(रीपा) अन्तर्गत  रोज़गार मूलक स्थापित उद्यम में  उत्पादित  सामग्री  गोबर पेंट, दोना पत्तल  और का भी  अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। कार्य की धीमी प्रगतिऔर व्यवस्था  पर भी नाराज़गी जतायी। उन्होंने एक माह के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से है। इस कार्य में रूचि लेते हुए समूह की महिलायें गंभीरतापूर्वक कार्य करें।रीपा में विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधि के संचालन हेतु मशीन यूनिट स्थापना कार्य भी निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार स्थापित हुआ। प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने पेयजल, शौचालय, और सभी  ज़रूरी  व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिपा में विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु चयनित महिलाओं को और बेहतर प्रशिक्षण दिलाने के भी निर्देश दिए। ग्राम कापा में रीपा अंतर्गत फ्लाई एश से ईंट निर्माण कार्य की सराहना की ।

बिरकोनी में रीपा में स्थापित  उद्यम में तेज़ी से और बेहतर सामग्री  उत्पादित करने के साथ ही अधूरे सारे काम करने के निर्देश दिए। निर्धारित समयावधि तक सभी कार्य को पूरा करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना (नरवा, गरवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना) गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उच्च स्तर पर इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाती है। इस मौके पर एसडीएम उमेश साहू,सीईओ जनपद सुश्री निखत सुल्ताना, और जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, सहित ग्रामीण और स्वसहायता समूह की महिलायें साथ थी।

ज्ञात है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि गरीब परिवारों के लिए आजीविका के माध्यम से आय के नये साधन सृजित करना है, ताकि शिक्षित ग्रामीण युवाओं को उनकी प्रतिभा और कार्यक्षमता के आधार पर स्वरोजगार प्राप्त हो सके। इसी कड़ी में उन्होंने प्रत्येक विकासखण्ड के दो-दो गौठानों में रीपा के स्थापना की घोषणा की थी। जिले के 05 विकासखण्डों के 10 गौठानों का चयन महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए किया गया है, तथा चयनित सभी 10 गौठानों में रिपा के तहत सभी कार्य तेजी हुए है।

जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर युवाओं और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हो रहे है। गौठानों में वर्मीकम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण एवं ग्रामोद्योग संबंधी कार्य भी किये जाने हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को रोजगार और आय के अवसर प्रदान करने की सरकार की मंशा है।

 कलेक्टर ने पुरातात्विक नगरी सिरपुर पहुंचकर वहां के विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी के साथ  सिरपुर को पर्यटन के क्षेत्र में और बेहतर विकसित करने के लिए संभावनाओं पर चर्चा किए। कलेक्टर ने कहा कि पुरातात्विक और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर का राज्य ही नहीं बल्कि देश के पर्यटन में विशेष महत्व है। इसलिए यहां मूलभूत सुविधाओं के साथ सैलानियों की सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाएगा ।इस दौरान  उन्होंने सिरपुर में प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का घूम घूम कर जायजा लिया ।

लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र के नागरिक परेशान, बिजली बिल हाफ का दावा झूठा बिजली हाफ सच होता दिख रहा - पप्पू पटेल

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। छत्तीसगढ़ में आम नागरिक लगातार विद्युत विभाग के रैवये से परेशान है तुमगांव सिरपुर मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल ने बताया कि पिछले अनेक दिनों से तुमगांव नगर व सिरपुर बिरकोनी क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से नगरवासी परेशान हैं। इन दोनों समस्याओं से निजात कब मिलेगी बताने वाला कोई नहीं। बिजली व्यवस्था में सुधार की बजाय दिन ब दिन हालत बिगड़ती जा रही है।

इस ओर न तो सत्ता धारी जनप्रतिनिधियों का ध्यान जा रहा है और न ही विभाग के जिम्मेदार अफसरों का राज्य सरकार के द्वारा बिजली बिल हाफ का झूठा ढिंढोरा पीटने वाले लो वॉल्टेज बिजली कटौती पर मुह में चुप्पी साध ली मुह लुकाते फिरते है। इस भीषण गर्मी में दिन में अनेकों बार दिन हो या रात बिजली कटौती से नगर के हजारों नागरिक हलाकान और परेशान हैं। लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।समस्या केवल अभी की नहीं है, आए दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है इसलिए अधिक आक्रोश है।

नगर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है नागरिकों को बिजली के मामले में उनके हाल में ही छोड़ दिया गया है। भीषण गर्मी और उमस के दिनों में बारिश में बेहतर बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के नाम पर मेंटनेंस कार्य की आड़ में रोजाना दो से तीन घंटे बिजली बंद कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। दिनभर में कम से कम 15 से 20 बार लाइट के आने जाने का सिलसिला चल रहा है जो महिनों से जारी है। वोल्टेज इतना कम रहता है कि कूलर, पंखों के चलने का अहसास भी नहीं होता। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फ़ोन लगाने पर वे फ़ोन भी नहीं उठाते हैं। लो वोल्टेज के चलते अनेक घरों के लाइट, चोक, टी वी, फ़्रिज आदि खराब हो गये हैं। मेंटनेंस के नाम पर पिछले महिने तीन चार बार विद्युत की लंबी ब्रेक हो चुकी है। नागरिक लगातार व्यवस्था में सुधार करने की मांग कर रहे हैं लेकिन व्यवस्था सुधरती नजर नहीं आ रही है।

बिरकोनी में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम-बिरकोनी में भारतीय जनता पार्टी तुमगांव सिरपुर मण्डल द्वारा प्रदेश भाजपा के आह्वान पर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मोती लाल साहू अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि मण्डल महामंत्री संतोष चंद्राकर युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास चंद्राकर, बुथ अध्यक्ष गण- शत्रुहन साहू, गौरीशंकर चंद्राकर, पुरण साहू, धनीराम ध्रुव, ललित निषाद, डिगेश साहू, भानू साहू, द्रोणाचार्य साहू, मीडिया प्रभारी डोमार पटेल उपस्थित थे।

सर्वप्रथम ग्राम भ्रमण किया गया विभिन्न मोहल्लों में प्रधानमंत्री आवास के संबंध मे जानकारी हासिल किया गया उसके पश्चात बाजार चौक में जन चौपाल लगाया गया। आवास के लिए प्रतीक्षा सूची के हितग्राहियों से आवेदन एकत्रित किया गया जिसमें 576 आवेदन जमा हुआ ।इसके पश्चात गांव के बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मोती साहू ने कहा कांग्रेस की भूपेश सरकार विगत चार वर्षों में एक भी आवास स्वीकृत नही किया जिसमें बिरकोनी के 685 आवास भी सामिल है। माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा छत्तीसगढ़ को गरीबों के आवास के लिए 12 लाख आवास का पैसा दिया था जिसे भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार को वापस कर दिया अभी हितग्राहियों के आवेदन एकत्रित कर रहे जिसे लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन भारतीय जनता पार्टी करेगी साहू ने आगे कहा कि भूपेश सरकार गरीबों का आवास रोककर गरीबों की बददुआ के चुकी है।

इस सरकार का जाना तय हो चुका  पुनः भाजपा की सरकार आएगी और एक माह के अंदर आवास स्वीकृत होगी। प्रदेश की सरकार अपनी योजना नरवा,गरवा, घुरवा,बाड़ी में सिमट गई अपनी योजना में ही  नाकाम रही क्षेत्र में अवैध शराब गांव गांव बिक रहा है प्रदेश की कांग्रेस सरकार रेत माफिया शराब माफिया  की सरकार है जो अतिशिघ्र जाने वाली है इस अवसर पर राजू सिन्हा ने कहा गरीबों का आवास छीन कर कांग्रेस सरकार गरीब के साथ विश्वासघात किया है इसे जवाब देना होगा इस अवसर पर ग्रामीण कार्यकर्ता यशवंत निषाद,दामोदर पटेल,द्रोणा साहू,लाला निषाद,सागर पटेल,रोशन निषाद,दौलत चंद्राकर,ठाकुरराम साहू, दयानंद ध्रुवंशी,कुंजलाल कश्यप,ताम्रध्वज साहू,परस चंद्राकर,द्वारिका निषाद, भीम निषाद,बलदाऊ साहू,केजुराम साहू,हेमलाल साहू,डिगेश्वरी विश्वकर्मा,शातो साहू,सगरू साहू सहित हितग्राही उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संतोष चंद्राकर ने किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.