Media24Media.com: बंगाल की खाड़ी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बंगाल की खाड़ी. Show all posts
Showing posts with label बंगाल की खाड़ी. Show all posts

छ्त्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, जानें IMD का लेटेस्‍ट अपडेट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार को रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


किसानों की बढ़ी चिंता
इस बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धान खरीदी केंद्रों में धान के गीला होने की संभावना से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश से धान में नमी आ जाने पर उसकी खरीदी से पहले जांच की जाएगी, जिससे प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

अगले दिनों रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा। हालांकि प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतें।

आज से तूफान फेंगल का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, आज हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में बना चक्रवाती तूफान फेंगल तमिलनाडु-पुडुचेरी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज दोपहर में यह चक्रवाती तूफान 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तमिलनाडु तट को पार कर सकता है। इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा।


छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और धुंध रहेगी। इसका असर शुक्रवार दोपहर से ही दिखने लगा। बादल छाने लगे। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसके प्रभाव से 30 नवम्बर से एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और माना एयरपोर्ट में 13.9 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 30 नवम्बर से छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके प्रभाव से राज्य में नमी का प्रवेश हो रहा है. राजधानी सहित कई स्थानों पर आकाश के आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है. शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान अंबिकापुर में और 9.4 डिग्री पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया. दुर्ग में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है. रायपुर में अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया. 30 नवम्बर को रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान: समुद्र तटों पर अलर्ट और स्कूल बंद, NDRF की 25 टीमें मौके पर तैनात

No comments Document Thumbnail

 Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी में बन रहे तूफान ‘दाना’ को लेकर पश्चिम बंगाल में पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, बुधवार सुबह तक ‘दाना’ तूफान बनने की संभावना है, जिसके बाद यह और शक्तिशाली होकर ओडिशा और बंगाल के तटों की ओर बढ़ेगा। इस तूफान के असर को देखते हुए पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय इलाकों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।


सागरद्वीप और दिघा के बीच के क्षेत्रों में चेतावनी जारी कर दी

तूफान अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए पहले से ही सागरद्वीप और दिघा के बीच के क्षेत्रों में चेतावनी जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल के अलावा पुरानी पर्यटन स्थल पुरी को मंगलवार तक लगभग खाली करा दिया गया है और ओडिशा सरकार ने बाहर से आए सभी पर्यटकों को बुधवार से पहले अपने-अपने राज्यों में लौटने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह, बंगाल के दो समुद्र तटीय जिलों – पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

काकद्वीप क्षेत्र में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया

सागरद्वीप, नामखाना, पाथरप्रतिमा, बकखाली जैसे क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा माइकिंग शुरू कर दी गई है और फ्लड शेल्टर के रूप में चक्रवात आश्रय केंद्रों को तैयार किया जा रहा है। काकद्वीप क्षेत्र में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। साथ ही, पूर्व मेदिनीपुर में दिघा, मंदारमणि और ताजपुर जैसे पर्यटन स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। समुद्र में बढ़ते खतरों को देखते हुए इन इलाकों में पर्यटकों को समुद्र में नहाने से मना किया गया है।

सोमवार से ही पूर्व और मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र अशांत हो चुका है

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से ही पूर्व और मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र अशांत हो चुका है और यह अशांति गुरुवार को और बढ़ने की संभावना है। बुधवार शाम से शुक्रवार सुबह तक बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में समुद्र उफान पर रहेगा। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है। बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली, कोलकाता और बांकुड़ा जिलों में तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

तूफान के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है

तूफान के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है। पश्चिम बंगाल सरकार ने किसानों के लिए पहले से ही परामर्श जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में धान की 80 प्रतिशत फसल पक चुकी है, उन्हें जल्द से जल्द काटकर सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। सब्जियों और अन्य फसलों के लिए भी उचित निकासी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मौसम साफ होने तक किसी भी तरह के रसायन या कीटनाशक का इस्तेमाल करने से मना किया गया है।

एनडीआरएफ की 14 टीमें बंगाल और 11 टीमें ओडिशा में तैनात की गई

तूफान से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 14 टीमें बंगाल और 11 टीमें ओडिशा में तैनात की गई हैं, जो जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगी। इस तूफान के कारण बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी तबाही की संभावना जताई जा रही है, और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

Cyclone DANA: बंगाल की खाड़ी में तूफान की हलचल, इन राज्यों में दिखेगा असर! IMD ने जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 Cyclone DANA : फिर से समुद्री राक्षस जाग रहा है. इस बार उनका नाम दाना है. समुद्री चक्रवात दाना  को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश हो सकती है. यह चक्रवात 24 से 26 अक्टूबर के बीच तट से टकरा सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि इससे सबसे ज्यादा भारत, बांग्लादेश और म्यांमार हैं प्रभावित होने वाले हैं.


वहीं, लगातार बारिश से प्रायद्वीपीय भारत का हाल बुरा है. चेन्नई से लेकर बेंगलुरु और पांडिचेरी से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बारिश हो रही है. बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग फ्लाईओवर पर गाड़ी पार्क करने के मजबूर हो गए. अगले 2 से 3 दिनों में उत्तरी तामिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भीषण बारिश हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में उत्तरी तमिलनाडु औऱ दक्षिण आंध्र प्रदेश के साथ-साथ दक्षिण भारत के कई इलाकों में माध्यम से भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और अंडमान निकोबार दीप समूह के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. पूर्वी तट के साथ-साथ पश्चिमी तट के कई हिस्सों और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान वाले हिस्सों में मध्यम बारिश हुई. पूर्वोत्तर भारत और झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश देखने को मिली.

अगले 24 घंटे में बारिश
मौसम विभाग में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, रॉयल सीमा, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश संभव है।

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Weather: बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला है। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से रुक रूककर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर संभाग में रात में सर्द हवाओं के साथ ठंड बढ़ी है। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।


मौसम विभाग की मानें तो बादलों की उपस्थिति अभी बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी एक-दो दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। गणतंत्र दिवस के बाद फिर से मौसम बदलेगा।

हल्की वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने कारण आज बादल छाए रहे। प्रदेश में 23 जनवरी को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान गिरावट होने की संभावना है। 23 जनवरी व 24 जनवरी को प्रदेश के दुर्ग संभाग के जिले, रायपुर संभाग के जिले, जांजगीर, रायगढ़, जशपुर और इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।


Cyclone Mocha highlights:: चक्रवाती तूफान 'मोचा ' से निपटने के लिए NDRF टीमें अलर्ट पर

No comments Document Thumbnail

Cyclone Mocha highlights: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोचा (Mocha) अब खतरनाक रूप लेने जा रहा है. तूफान के 14 मई तक और भी तीव्र होने का अनुमान जताया गया है. भारतीय मौसम विभाग ने तूफान की वजह से पूर्वोत्तर के कई राज्यों और अंडमान एवं निकोबार में बारिश का अंदेशा जताया है.


 Cyclone Mocha highlights : इस चक्रवाती तूफान की वजह से NDRF की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है. एनडीआरएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट गुरमिंदर सिंह का कहना है कि हमने आठ टीमें तैनात की है. ग्राउंड पर एनडीआरएफ के 200 बचावकर्मियों को मुस्तैद किया गया है और 100 को स्टैंडबाइ पर रखा गया है.

Cyclone Mocha highlights : चक्रवाती तूफान की वजह से त्रिपुरा और मिजोरम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश होने का अनुमान है. 14 मई को नगालैंड, मणिपुर और असम में बारिश हो सकती है. 12 से 14 मई के बीच अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में भी बारिश हो सकती है. बता दें कि मोचा को इस साल का पहला तूफान बताया जा रहा है जो रविवार को बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर दस्तक दे सकता है. यमन के एक छोटे कस्बे मोचा की तर्ज पर इस तूफान को यह नाम मिला है.


Mocha चक्रवाती तूफान के असर से कई राज्यों में बारिश! आया IMD का ये अलर्ट

No comments Document Thumbnail

Cyclone Mocha : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान मोचा को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, इसका असर सोमवार (08 मई) से देखने को मिल रहा है. 40 से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.


वहीं सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात संभव है. पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है.

वहीं, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी संभव है. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है.

दिल्ली और यूपी में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 9 मई को बादल छाए रहने के आसार हैं, जिस कारण बूंदबांदी भी हो सकती है. हालांकि, अगले सप्ताह से धीरे-धीरे बादल साफ होगा, जिस कारण तापमान में भी बढ़ना शुरू होगा.

दिल्ली में रविवार का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रहेंगे. हालांकि, यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण पारा धीरे-धीरे ऊपर बढ़ना शुरू होगा.

मछुआरों के लिए एडवाइजरी

ओडिशा के साथ ही पश्चिम बंगाल के सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. राज्य में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने को कहा गया है. इसके साथ ही मछुआरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह जारी करते हुए कहा है कि 8 से 11 मई के दौरान समुद्र के अंदर न जाएं. वहीं, जो लोग समुद्र के अंदर हैं, उन्हें लौटने को कहा गया है.

 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.