Media24Media.com: फिल्म आदिपुरुष

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label फिल्म आदिपुरुष. Show all posts
Showing posts with label फिल्म आदिपुरुष. Show all posts

प्रभु राम के ननिहाल में फिल्म आदिपुरुष हो बैन, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम भूपेश से की मांग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ”आदिपुरुष” के रिलीज होने  के बाद से लगातार विवाद जारी है। फिल्‍म की तस्वीरों व डायलाग को लेकर राजनीतिक दलों की कड़ी आपत्ति के बीच केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।


केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर ट्वीट  कर कहा है, फिल्‍म आदिपुरुष, जो रामायण पर आधारित है। जिसमें हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम, माता जानकी, वीर हनुमान एवं अन्य चरित्रों का फिल्मांकन जिस तरीके से किया गया है पात्रों के मुंह से जिस प्रकार से भद्दे डायलाग्‍स बोले गये हैं, इससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आशा करती हूं कि श्रीराम के ननिहाल में इस फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाने जल्द ही आदेश करेंगे।


कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को घेरा

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इस फिल्म को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विवादित फिल्म "आदिपुरुष" के समर्थन में अपने विरोध वाले पोस्ट को डिलीट किया? उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि फिल्म में डायलॉग देने वाला मनोज मुंतशिर पीएम मोदी और भाजपा का परम चटुकार है। ऐसे में अरुण साव अपने साहब का विरोध कैसे करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का पद भी तो है। 

Adipurush Trailer : रिलीज हुआ फिल्म आदिपुरुष का धमाकेदार ट्रेलर

No comments Document Thumbnail

 Adipurush Trailer : रिलीज से ठीक 10 दिन पहले साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल 'आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। रामायण पर आधारित ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म के दमदार ट्रेलर को मिनटों में लाखों लोगों ने देख लिया है। ट्रेलर की शुरुआत जानकी (सीता) के अपहरण से होती है। लंकेश (रावण) उन्हें बंधक बना लेते हैं और राघव (रामायण) उन्हें बचाने के लिए निकल पड़ते हैं। ट्रेलर तिरुपति में एक भव्य इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया, जहां भारी तादाद में प्रभास के फैंस जुटे। इस इवेंट में प्रभास और कृति सेनन समेत फिल्म से जुड़े लोग मौजूद रहे। आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


पिछले महीने ट्रेलर जारी करने के एक महीने बाद मेकर्स ने अब एक और ट्रेलर जारी किया है. इस ट्रेलर को फाइनल ट्रेलर नाम दिया गया है. वहीं ये ट्रेलर फिल्म के रिलीज होने से 10 दिन पहले रिलीज किया गया है, जिसमें एक बार फिर से प्रभास दमदार अंदाज में नजर आए हैं.

ट्रेलर में दमदार लगे प्रभास

इस ट्रेलर की शुरुआत होती है सैफ अली खान से जो रावण का किरदार निभा रहे हैं. वो साधु के भेष में जानकी (कृति सेनन) का हरण के लिए जाते हैं. वहीं फिर एंट्री होती है प्रभास की जो राघव का रोल प्ले कर रहे हैं. वो काफी दमदार लग रहे हैं और उनका डायलॉग भी असरदार लग रहा है.


राघव के रोल में नजर आ रहे प्रभास कहते हैं, “रावण आ रहा हूं न्याय के दो पैरों से अन्याय के 10 सिर कुचलने. आ रहा हूं अपनी जानकी को ले जाने. आ रहा हूं अधर्म का विध्वंस करने.” उसके बाद वो अपनी सेना का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. ये ट्रेलर देखने में काफी दमदार लग रहा है, जिसे देखने के बाद फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ी हुई नजर आ रही है.

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

बहरहाल, मच अवेटेड के साथ-साथ आदिपुरुष एक बिग बजट फिल्म भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. फिल्म को रिलीज होने में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. 16 जून को ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक देने वाली है.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.