Media24Media.com: Adipurush Trailer : रिलीज हुआ फिल्म आदिपुरुष का धमाकेदार ट्रेलर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Adipurush Trailer : रिलीज हुआ फिल्म आदिपुरुष का धमाकेदार ट्रेलर

Document Thumbnail

 Adipurush Trailer : रिलीज से ठीक 10 दिन पहले साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल 'आदिपुरुष' का फाइनल ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। रामायण पर आधारित ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म के दमदार ट्रेलर को मिनटों में लाखों लोगों ने देख लिया है। ट्रेलर की शुरुआत जानकी (सीता) के अपहरण से होती है। लंकेश (रावण) उन्हें बंधक बना लेते हैं और राघव (रामायण) उन्हें बचाने के लिए निकल पड़ते हैं। ट्रेलर तिरुपति में एक भव्य इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया, जहां भारी तादाद में प्रभास के फैंस जुटे। इस इवेंट में प्रभास और कृति सेनन समेत फिल्म से जुड़े लोग मौजूद रहे। आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


पिछले महीने ट्रेलर जारी करने के एक महीने बाद मेकर्स ने अब एक और ट्रेलर जारी किया है. इस ट्रेलर को फाइनल ट्रेलर नाम दिया गया है. वहीं ये ट्रेलर फिल्म के रिलीज होने से 10 दिन पहले रिलीज किया गया है, जिसमें एक बार फिर से प्रभास दमदार अंदाज में नजर आए हैं.

ट्रेलर में दमदार लगे प्रभास

इस ट्रेलर की शुरुआत होती है सैफ अली खान से जो रावण का किरदार निभा रहे हैं. वो साधु के भेष में जानकी (कृति सेनन) का हरण के लिए जाते हैं. वहीं फिर एंट्री होती है प्रभास की जो राघव का रोल प्ले कर रहे हैं. वो काफी दमदार लग रहे हैं और उनका डायलॉग भी असरदार लग रहा है.


राघव के रोल में नजर आ रहे प्रभास कहते हैं, “रावण आ रहा हूं न्याय के दो पैरों से अन्याय के 10 सिर कुचलने. आ रहा हूं अपनी जानकी को ले जाने. आ रहा हूं अधर्म का विध्वंस करने.” उसके बाद वो अपनी सेना का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं. ये ट्रेलर देखने में काफी दमदार लग रहा है, जिसे देखने के बाद फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ी हुई नजर आ रही है.

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

बहरहाल, मच अवेटेड के साथ-साथ आदिपुरुष एक बिग बजट फिल्म भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. फिल्म को रिलीज होने में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. 16 जून को ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक देने वाली है.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.