Media24Media.com: प्रसारण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रसारण. Show all posts
Showing posts with label प्रसारण. Show all posts

एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर 30 नवम्बर तक प्रतिबंध

No comments Document Thumbnail

गौरेला पेंड्रा मरवाही। विधानसभा आम चुनाव के तहत भारत निर्वाचन आयोग ने 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है।

परिपत्र में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 7 नवम्बर मंगलवार को सवेरे 7 बजे से 30 नवम्बर की शाम 6.30 बजे के बीच की अवधि में किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध रहेगा।

इसके साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन साधारण निर्वाचनों में संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ की 100वीं कड़ी का प्रसारण राजभवन में विशेष रूप से होगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात‘‘ की 100 वीं कड़ी का प्रसारण पूरे देश के राजभवनों में विशेष रूप से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राजभवन में भी राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। 

राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो ने इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार करने एवं समन्वय के  संबंध में आज यहां राजभवन में बैठक ली। बैठक में राज्यपाल के निज सचिव बी. एस. बेहरा, उपसचिव दीपक अग्रवाल, पत्र सूचना कार्यालय के उप संचालक सुनील तिवारी, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के केंद्र निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि इस संबंध में राज्यस्तरीय समिति का गठन किया जाना है। इसके अलावा राजभवन में ‘‘मन की बात‘‘ के प्रसारण के लिए व्यापक व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचार निदेशालय भारत सरकार द्वारा ‘‘मन की बात‘‘ के गत कार्यक्रमों के संबंध में एक विशेष फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

मीडिया ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों के विज्ञापन प्रकाशित करने से बचें

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बार फिर परामर्श जारी करके मीडिया से ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों के विज्ञापन प्रकाशित करने से बचने को कहा है। परामर्श में कहा गया है कि कुछ विदेशी ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों ने टीवी चैनलों पर अपने विज्ञापन के लिए समाचार वेबसाइटों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। मंत्रालय ने निजी उपग्रह टेलीविजन चैनलों और ऑनलाइन सामग्री प्रसारित करने वाले ओटीटी मंचों को परामर्श जारी करते हुए कहा है,  



कि देश के अधिकतर भागों में जुआ खेलना प्रतिबंधित है। यह युवाओं और बच्चों सहित सभी लोगों के लिए वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक खतरे पैदा कर रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि सट्टेबाजी के मंचों से संबंधित विज्ञापन और उन्हें बढ़ावा देने वाली सामग्री को अब भी कई समाचार मंचों और ओटीटी पर देखा जा रहा है। इस बीच, दुर्ग पुलिस ने महादेव और रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े बैंक खातों के करीब एक करोड़ तीन लाख रूपये फ्रीज कर दिए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक इस मामले में पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से इकतीस नग मोबाइल, दस नग लैपटॉप, चौबीस एटीएम कार्ड, सोलह चेकबुक, बारह पासबुक, ग्यारह सिम कार्ड सहित सट्टे के दौरान उपयोग में आने वाले उपकरण जब्त किए हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से पकड़े गए नौ आरोपियों की निशानदेही और मिले दस्तावेज के आधार पर चालीस बैंक खातों की जांच की जा रही है। इनमें से छह खातों को फ्रीज किया गया है।

दुर्ग में दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी 14 से

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो के रायपुर प्रादेशिक कार्यालय द्वारा कल से दुर्ग के स्वामी विवेकानंद सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ ही आम लोगों के लिए परिचर्चा, रैली, प्रश्नमंच जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



वहीं, पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा अंबिकापुर में अट्ठारह सितंबर को ग्रामीण पत्रकारिता पर आधारित एक कार्यशाला ‘‘वार्तालाप’’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार और विषय विशेषज्ञ ‘‘जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रसार में ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका’’ विषय पर ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों और संवाददाताओं से विचार-विमर्श करेंगे। इस कार्यशाला को केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी संबोधित करेंगी।

ऑनलाइन मोबाइल गेम्स के माध्यम से एक मजेदार डिजिटल लर्निंग अनुभव : यादव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जिन्गा इंडिया के साथ ऑनलाइन मोबाइल गेम्स के माध्यम से एक मजेदार डिजिटल लर्निंग अनुभव विकसित किया है। पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के निदेशक कृपा शंकर यादव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आजादी क्वेस्ट ऑनलाइन मोबाइल गेम्स की एक मनोरंजक और शिक्षाप्रद सीरीज है, जिसका उद्देश्य एक मजेदार गेम प्ले के माध्यम से खिलाड़ियों को भारत की स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए एक मंच प्रदान करना है।



इस मौके पर पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के उप निदेशक सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि हिरोज ऑफ भारत ऐप को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, रायपुर के कार्यालय प्रमुख, शैलेष फाये ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर और क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर तथा जगदलपुर द्वारा विविध प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देशभर में कल तेरह से पंद्रह अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी के पचहत्तर साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में कल तेरह से पंद्रह अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत केद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह चौदह अगस्त को सूरजपुर के गोबिन्दपुर में हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होंगी। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। वहीं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, 



अंबिकापुर द्वारा लोगों में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही ट्राईफेड और जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘हमर तिरंगा अभियान‘ पर आधारित फिल्म का लोकार्पण किया। फिल्म का निर्माण हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि इस अभियान के दौरान अपने घरों, शासकीय, अशासकीय संस्थानों, दुकानों और इमारतों में राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराएं।

 साइकिल रैली का आयोजन

उधर, दुर्ग जिले में आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया गया। सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट संचार रतनलाल बागड़िया और कमांडेंट ए.डी. माओ ने आज सुबह रिसाली से विशाल तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल रिसाली भिलाई में समाप्त हुई।

वहीं, दुर्ग में ही केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ की रिजर्व बटालियन उतई की महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रक्षाबंधन पर पचहत्तर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके साथ ही तेरह से पन्द्रह अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प भी लिया। इधर, नया रायपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक बी.के. मेहता ने नया रायपुर सेक्टर 30 में सुबह हरी झंडी दिखाकर वॉकेथन को रवाना किया, जिसका समापन सेक्टर 27 में हुआ। 

कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों सहित लगभग दो सौ कर्मी शामिल हुए। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और तिरंगें को लेकर भारत सरकार द्वारा नियमों में किए गए बदलाव की जानकारी दी गई। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चौथे दिन भी तिरंगा यात्रा जारी है। यात्रा के चौथे दिन कोंडगांव जिले के मुलमुला से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

 सरोवरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा  

वहीं, राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अमृत सरोवरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस बीच, आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की पचहत्तरवीं वर्षगांठ के अवसर पर, देशभर में ‘’विभाजन भयावह स्मरणH दिवस’’ मनाया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्रीय कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय रायपुर द्वारा नया रायपुर में 10 से 14 अगस्त तक प्रदर्शनीजका आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में विभाजन के प्रभावित लोगों की पीड़ा को दर्शाया गया है। यह निःशुल्क प्रदर्शनी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। 

 एक करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज खरीदे गए

इस बीच, देशभर के डाकघरों और ऑनलाइन माध्यम से दस दिन की अवधि में ही एक करोड से अधिक राष्ट्रीय ध्वज खरीदे गए है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग ने डेढ लाख डाकघरों के माध्यम से नागरिकों को आसानी से राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने का प्रबंध किया है। यह ध्वजह मात्र 25 रुपये के किफायती मूल्य पर लिया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से डाक विभाग देश के किसी भी पते पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 25 रुपये में ही राष्ट्रीय ध्वज पहुंचा रहा है।

डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री 15 अगस्त तक खुली है। नागरिक ध्वज प्राप्त करने के लिए नजदीकी डाकघर जा सकते हैं या ई-पोस्ट ऑफिस के माध्यम से घर पर ही ध्वज मंगा कर हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.