Media24Media.com: पूर्व सीएम भूपेश बघेल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पूर्व सीएम भूपेश बघेल. Show all posts
Showing posts with label पूर्व सीएम भूपेश बघेल. Show all posts

कार्यकर्ता मध्यावधि चुनाव के लिए तैयर रहे', पूर्व सीएम भूपेश का दावा, भाजपा ने कसा व्यंग

No comments Document Thumbnail

 रायपुर: नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया है। पीएम मोदी 9 तारीख को शपथ ले सकते हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। भूपेश बघेल ने कहा कि देश में 1 साल के अंदर मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।


बता दें कि भूपेश बघेल को कांग्रेस ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है लेकिन उन्हें बीजेपी के संतोष पांडेय के हाथों हार मिली है। छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है कांग्रेस केवल एक ही सीट जीत पाई है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। भूपेश बघेल ने कहा- राहुल गांधी ने पाजामा का नाड़ा काट दिया है। पार्टी तोड़ने, चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल में डालने, डराने-धमकाने वालों को जनता ने अच्छा सबका सिखाया है।

भूपेश बघेल ने कहा- कार्यकर्ता साथी तैयार रहें। 6 महीने से 1 साल के भीतर मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। फड़नवीस इस्तीफा दे रहे हैं, योगी जी की कुर्सी डोल रही है। भजनलाल शर्मा भी डगमग-डगमग कर रहे हैं। सरकार बनी नहीं है लेकिन जदयू प्रवक्ता अग्निवीर योजना रद्द करने और जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। ये सब वो मुद्दे हैं जो राहुल गांधी जी लेकर चले हैं।

भाजपा का पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि देश में लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक राष्ट्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। भूपेश बघेल जागते हुए सपना देखते हैं तो अच्छी बात है, सपना देखते हुए जीएं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी, दमदारी के साथ राष्ट्रहित में जो निर्णय लेना पड़ेगा, निर्णय लेकर देश का विकास करेगी।

CG NEWS : पूर्व सीएम के करीबियों के यहां एसीबी और ईओडब्ल्यू की रेड

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एसीबी/ईओडब्ल्यू ने गुरुवार को शराब और कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाँव और बिलासपुर समेत प्रदेशभर के 15 ठिकानों पर दबिश दी है. इसके साथ ही टीम ने कई कारोबारियों को हिरासत में भी लिया है। 


जानकारी के अनुसार, दुर्ग खुर्सीपार से पप्पू ढिल्लन, विजय भाटिया के अलावा रायपुर में शराब और कोयला कारोबारियों के देवेंद्र नगर, सदर बाज़ार और पंडरी इलाके में ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है. छापेमारी में पूरे प्रदेशभर में 30 से अधिक अधिकारी शामिल बताए गए हैं.

बता दे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के दो करीबी शराब कारोबारियों में पप्पू बंसल और विजय भाटिया के यहां ACB की टीम पहुंची है। पप्पू बंसल न्यू खुर्सीपार में रहते हैं और विजय भाटिया का बंगला नेहरू नगर पूर्व में है। दोनों जगह छापे की कार्रवाई जारी है।



नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर:  छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का आज निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, नंदकुमार बघेल आज सुबह 6 बजे एक निजी अस्पाल में अंतिम सांस ली। आपको बता दें के नंदकुमार बघेल 89 साल के थे। 


बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल पिछले कई दिनों से अस्वथ चल रहे थे। जिसके चलते वे अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन आज सोमवार को उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि दिवंगत नंदकुमार बघेल पिछले काफी दिनों से बिमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल के पिता को ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी थी। 21 अक्टूबर 2023 श्री बालाजी हॉस्पिटल मोवा रायपुर मे भर्ती हुए तो उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था और पुरे शरीर मे इन्फेक्शन फैला था जिसे सेप्टिसिमिया कहते है जिसकी वजह से नन्द कुमार बिस्तर में पड़ गए और इन्हे वेंटीलेटर की जरुरत पड़ी।

बता दें कि पूर्व सीएम इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। सूचना मिली है कि वे दोपहर 1:40 की फ्लाइट से वापस लौटेंगे।



विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भूपेश बघेल ने दी बधाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। बघेल ने आगे X पोस्ट में लिखा, नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ।


डॉ. चरण दास महंत ने भी विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि एक भले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाए जाने से उन्हें खुशी है। उन्होंने श्री साय को जनकल्याण की एक अच्छी पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आगे उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय एक सरल आदिवासी नेता हैं, और उनसे इस आदिवासी प्रदेश में संवेदनशील होने की उम्मीद वे करते हैं।


विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं और प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि, इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। वहीं आज विधायक दल की बैठक से पहले रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय के साथ भी पर्यवेक्षकों ने चर्चा की थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.