Media24Media.com: नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Document Thumbnail

 रायपुर:  छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का आज निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, नंदकुमार बघेल आज सुबह 6 बजे एक निजी अस्पाल में अंतिम सांस ली। आपको बता दें के नंदकुमार बघेल 89 साल के थे। 


बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल पिछले कई दिनों से अस्वथ चल रहे थे। जिसके चलते वे अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन आज सोमवार को उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि दिवंगत नंदकुमार बघेल पिछले काफी दिनों से बिमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल के पिता को ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी थी। 21 अक्टूबर 2023 श्री बालाजी हॉस्पिटल मोवा रायपुर मे भर्ती हुए तो उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था और पुरे शरीर मे इन्फेक्शन फैला था जिसे सेप्टिसिमिया कहते है जिसकी वजह से नन्द कुमार बिस्तर में पड़ गए और इन्हे वेंटीलेटर की जरुरत पड़ी।

बता दें कि पूर्व सीएम इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। सूचना मिली है कि वे दोपहर 1:40 की फ्लाइट से वापस लौटेंगे।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.