Media24Media.com: पुलिसकर्मियों का तबादला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पुलिसकर्मियों का तबादला. Show all posts
Showing posts with label पुलिसकर्मियों का तबादला. Show all posts

महासमुंद : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. जारी आदेश में 98 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं.


देखें लिस्ट -




पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, बिलासपुर संभाग के 85 ASI का ट्रांसफर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में इन दिनों पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच प्रदेश के बिलासपुर संभाग में फिर 85 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। बिलासपुर IG रतनलाल डांगी ने रेंज के 85 सहायक उपनिरीक्षकों यानी ASI का तबादला आदेश जारी किया है। दरअसल, ये सभी पुलिस अफसर ढाई साल से ज्यादा समय से एक ही जिले में जमे हुए थे। इनमें बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ASI शामिल हैं, जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है।

बता दें कि बिलासपुर जिले के साथ ही रेंज के जिलों में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षकों की IG रतनलाल डांगी ने सूची मंगाई थी। इसमें उनकी पदस्थापना कार्यकाल को स्पष्ट करने कहा गया था। IG ने सूची इसलिए मंगाई थी, क्योंकि रेंज के जिलों में पदस्थ ASI ढाई साल से ज्यादा समय से एक ही जगह जमे हुए थे। जबकि शासन के नियमानुसार ढाई से ज्यादा समय तक एक ही जगह पोस्टिंग नहीं की जा सकती। यही वजह है कि IG डांगी ने रेंज स्थापना बोर्ड की बैठक बुलाई थी, जिसमें बोर्ड की सहमति लेकर उनका स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया: IG

आदेश में IG डांगी ने तबादले को प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है। आदेश से प्रभावित सभी उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित जगहों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षकों को भी ट्रांसफर पर जाने वाले ASI को तत्काल रिलीव करने के निर्देश दिए हैं।

CM ने दिया था आदेश

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने IAS और IPS अफसरों के साथ कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान पुलिस  कॉन्फ्रेंस में CM बघेल ने स्पष्ट कहा था कि ढाई साल से ज्यादा कोई भी, कहीं पर भी पदस्थ नहीं रहेगा। CM बघेल ने यह भी कहा था कि अफसर से लेकर आरक्षक तक किसी एक स्थान पर अधिकतम ढाई साल ही रह सकता है। राज्य सरकार के इस आदेश पर अमल करते हुए अलग-अलग जिलों में लगातार पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा रहे हैं। 

जशपुर में पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, 84 पुलिसकार्मियों का किया गया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में इन दिनों पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच जशपुर SP विजय अग्रवाल ने लंबे समय से पदस्थ आरक्षकों का तबादला आदेश जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के मुताबिक 84 आरक्षकों का फेरबदल किया गया है। 

देखें पूरी लिस्ट





बीते दिनों  IG रतनलाल डांगी ने बिलासपुर संभाग में एक साथ उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक तक कुल 999 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया था। IG ने संभाग के 6 जिलों से 86 ASI का ट्रांसफर किया गया था। वहीं बिलासपुर के 27 ASI को अन्य जिलों में भेजा गया था। जबकि 28 ASI को बिलासपुर जिले में पदस्थ किया गया था। IG ने सभी जिलों से एक ही जगह में कई सालों से काम कर रहे ASI की सूची मंगाई थी। सूची मिलने के बाद IG ने ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए थे।  

CM ने दिया था आदेश

बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने IAS और IPS अफसरों के साथ कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान पुलिस  कॉन्फ्रेंस में CM बघेल ने स्पष्ट कहा था कि ढाई साल से ज्यादा कोई भी, कहीं पर भी पदस्थ नहीं रहेगा। CM बघेल ने यह भी कहा था कि अफसर से लेकर आरक्षक तक किसी एक स्थान पर अधिकतम ढाई साल ही रह सकता है। राज्य सरकार के इस आदेश पर अमल शुरु हो चुका है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, बिलासपुर संभाग के 90 और गरियांबद के 95 पुलिसकार्मियों का ट्रांसफर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में इन दिनों पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच प्रदेश के बिलासपुर संभाग में फिर 90 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। संभाग के एक ही जिलों में सालों से जमे सहायक पुलिस उप निरीक्षकों का IG रतनलाल डांगी ने अन्य जिलों में तबादला किया है। संभाग के 6 जिलों से 86 ASI का ट्रांसफर किया गया है। वहीं बिलासपुर के 27 ASI को अन्य जिलों में भेजा गया है। जबकि 28 ASI को बिलासपुर जिले में पदस्थ किया गया है।

बता दें कि बीते दिनों IG ने सभी जिलों से एक ही जगह में कई सालों से काम कर रहे ASI की सूची मंगाई थी। सूची मिलने के बाद IG ने ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए हैं। अभी रेंज के जिलों में ASI के पद पर पदोन्नत हुए प्रधान आरक्षकों की भी पीपी कोर्स के बाद पोस्टिंग की जानी हैं। वहीं 2 प्रधान आरक्षक और 2 आरक्षक ने IG के सामने पेश होकर फैमिली रीजन और मेडिकल ग्राउंड के आधार पर ट्रांसफर का निवेदन किया था, जिस पर IG ने चारों पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है।

इधर, गरियाबंद जिले में भी 95 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।  जिले के 7 सहायक उपनिरीक्षक, 8 प्रधान आरक्षक और 79 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। ये तबादले प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर हुए हैं। ढाई साल से ज्यादा एक ही थाने में पदस्थ रहने वाले अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी शंकर लाल सिदार को मैनपुर भेजा गया है। वहीं टीकम राम ध्रुव को गरियाबंद का सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है।



CM ने दिया था आदेश

बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने IAS और IPS अफसरों के साथ कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान पुलिस  कॉन्फ्रेंस में CM बघेल ने स्पष्ट कहा था कि ढाई साल से ज्यादा कोई भी, कहीं पर भी पदस्थ नहीं रहेगा। CM बघेल ने यह भी कहा था कि अफसर से लेकर आरक्षक तक किसी एक स्थान पर अधिकतम ढाई साल ही रह सकता है। राज्य सरकार के इस आदेश पर अमल शुरु हो चुका है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा रहे हैं। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.