Media24Media.com: पुलिस अधीक्षक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पुलिस अधीक्षक. Show all posts
Showing posts with label पुलिस अधीक्षक. Show all posts

Chhattisgarh : पुलिस अधीक्षक की गाड़ी का कटा चालान, एसपी ने कहा - ऊपर वाला सब देख रहा है

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण के साथ उनकी गाड़ी से जा रहे थे। उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक का वाहन चालक भी एसपी साहब की गाड़ी चलाते हुए आ रहा था। सत्यम चौक पर कलेक्टर का वाहन क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया।


पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक द्वारा सिग्नल जंप कर दिया गया। यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान कटने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद SP रजनेश सिह ने एक अच्छे नागरिक का परिचय देते हुए ऑनलाइन 2000 रूपये का चालान पटा दिया, और इसकी रसीद भी थाने से प्राप्त कर ली। एसपी ने कहा, ऊपर वाला सब देख रहा है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें।

जानकारी के अनुसार सत्यम चौक पहुंचने पर जैसे ही कलेक्टर की गाड़ी आगे बढ़ी ठीक उसी समय सिग्नल रेड हो गया। इसके बाद एसपी के ड्राइवर ने रेड सिग्नल जंप कर गाड़ी आगे बढ़ा दी। यह घटना ITMS के CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसके अलावा वाहन नंबर के आधार पर ऑटोमेटिक चालान कट गया। इसका मैसेज तुरंत एसपी के मोबाइल पर गया।

एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि, दोपहर का समय था और भीड़ भी नहीं थी। फिर भी हर चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके जरिए पुलिस दिनरात सड़क पर यातायात की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि, चाहे वह कोई भी हो यातायात नियमों का उल्लंघन कर नहीं बच सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, ऊपर वाला सब देख रहा है। लोग खुद ही यातायात नियमों का पालन करें। इससे यातायात व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक दशक बाद हो रही नगर सैनिकों की भर्ती

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू हो गई है। बिलासपुर राजस्व संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर आगामी 16 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक भर्ती की कार्यवाही संपन्न होगी। नगर सैनिकों के 465 पदों के लिए लगभग 21 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के डीआईजी एस.के. ठाकुर ने बताया कि स्वीकृत 465 पदों में से 200 पद नगर सैनिकों के और 265 पद महिला छात्रावासों में महिला नगर सैनिकों के हैं। प्रतिदिन लगभग 1500 उम्मीदवारों की दक्षता परीक्षा मैदान में होगी। दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी। पुरूष उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद और ऊंची कूद होगी। महिला उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़ को छोड़कर शेष तीनों प्रतियोगिताएं होंगी। नगर सैनिकों के 200 पदों में से बिलासपुर जिले के लिए 75 पद तथा मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के लिए 25-25 पद शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को तिथिवार कॉल-लेटर जारी कर दिया गया है। दक्षता परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन, एनसीसी-सी सर्टिफिकेट, हैवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, संभाग स्तरीय या उच्च स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता प्रमाण पत्र के साथ पहुंचना होगा।

बिलासपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आज भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने भर्ती मैदान के समतलीकरण, मैदान की घेराबंदी एवं बैरिकेडिंग, विभिन्न इवेन्ट्स के लिए जरूरी व्यवस्था, मेडिकल टीम, पेयजल, कूड़ादान, चलित शौचालय, भर्ती मैदान एवं उसके आसपास कानून-व्यवस्था तथा यातायात के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएफओ सत्यदेव शर्मा और जिला पंचायत के सीईओ रामप्रसाद चौहान भी इस दौरान मौजूद थे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू हो गई है।

बिलासपुर राजस्व संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर आगामी 16 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक भर्ती की कार्यवाही संपन्न होगी। नगर सैनिकों के 465 पदों के लिए लगभग 21 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के डीआईजी एस.के. ठाकुर ने बताया कि स्वीकृत 465 पदों में से 200 पद नगर सैनिकों के और 265 पद महिला छात्रावासों में महिला नगर सैनिकों के हैं। प्रतिदिन लगभग 1500 उम्मीदवारों की दक्षता परीक्षा मैदान में होगी। दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी। पुरूष उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद और ऊंची कूद होगी। महिला उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़ को छोड़कर शेष तीनों प्रतियोगिताएं होंगी। नगर सैनिकों के 200 पदों में से बिलासपुर जिले के लिए 75 पद तथा मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के लिए 25-25 पद शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को तिथिवार कॉल-लेटर जारी कर दिया गया है। दक्षता परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन, एनसीसी-सी सर्टिफिकेट, हैवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, संभाग स्तरीय या उच्च स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता प्रमाण पत्र के साथ पहुंचना होगा।

बिलासपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आज भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने भर्ती मैदान के समतलीकरण, मैदान की घेराबंदी एवं बैरिकेडिंग, विभिन्न इवेन्ट्स के लिए जरूरी व्यवस्था, मेडिकल टीम, पेयजल, कूड़ादान, चलित शौचालय, भर्ती मैदान एवं उसके आसपास कानून-व्यवस्था तथा यातायात के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएफओ  सत्यदेव शर्मा और जिला पंचायत के सीईओ रामप्रसाद चौहान भी इस दौरान मौजूद थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पदक अलंकरण से सम्मानित पुलिस अधिकारियों से की भेंट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गणतंत्र दिवस की संध्या पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पदक अलंकरण प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों से भेंट कर उनके शौर्य और पराक्रम की सराहना की। इस दौरान पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक, सराहनीय सुधार सेवा पदक प्राप्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पदक प्राप्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील है और यहां की चुनौतियां भी मैदानी क्षेत्रों से अलग है। आप सभी ने सेवा के दौरान आई कठिनाईयों से डट कर मुकाबला किया, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों का दायरा लगातार सिमट रहा है। छत्तीसगढ़ पिछले दो दशकों सेे तमाम चुनौतियों को पार करते हुए शांति स्थापित करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कर्तव्य के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज आप सभी को पुलिस पदक प्राप्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा की जब भी बात होगी, तो हमारे पुलिस के जवानों के संघर्ष, शौर्य और साहस का स्वर्णिम इतिहास भी प्रमुखता से उल्लेखित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को वीरता पुरस्कार मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

जान की परवाह किये बगैर पुलिस अधीक्षक गर्ग की टीम ने नक्सलियों से किया सीधा मुकाबला

बीजापुर पुलिस को 06 फरवरी 2019 को सशस्त्र माओवादियों के प्रशिक्षण शिविर में उपस्थिति की खुफिया सूचना मिली। अगले दिन पुलिस टीम घटना स्थल की ओर रवाना हुई और इस दौरान 80-100 हथियार बंद माओवादियों ने पुलिस जवानों पर फायरिंग की। लगभग 90 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस जवानों के  साहस के साथ की गई जवाबी कार्यवाही ने नक्सलियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। घटना में 10 नक्सली मारे गए और बड़ी मात्रा मंे विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गई। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्कालीन बीजापुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने अपनी टीम तैयार की और घायल साथियों की सुरक्षित वापसी के लिए घटना स्थल की ओर रवाना हुए।

पुलिस अधीक्षक गर्ग स्वयं टीम का नेतृत्व करते हुए आगे बढ़े और इस दौरान इंद्रावती नदी से दो किलोमीटर दूर घात लगाकर बैठे 40 से 50 नक्सलियों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोली बारी शुरू कर दी। गर्ग ने जान की परवाह किए बिना तुरंत अपनी टीम को आगे बढ़ाया और घात लगाकर नक्सलियों पर हमला किया। गर्ग ने रणनीतिक ऑपरेशन की योजनाएं बनाई और चतुराई से नक्सलियों का मुकाबला किया। इस अदम्य साहस एवं बहादुरी के लिए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग (भा.पु. से.) के साथ ही उप निरीक्षक पिल्लुराम मंडावी, सहायक उप निरीक्षक जोगीराम पोड़ियाम, प्रधान आरक्षक हिड़मा पोड़ियाम, प्रधान आरक्षक प्रमोद कुड़ियाम, प्रधान आरक्षक बलराम कश्यप, आरक्षक बीजूराम मज्जी, आरक्षक बुधराम हपका, आरक्षक लक्ष्मीनारायण मरपल्ली, आरक्षक मंगलू कुड़ियाम को पुलिस के वीरता पदकसे अलंकृत किया गया। स्वर्गीय बुधराम हपका का पुरस्कार उनकी पत्नी ने प्राप्त किया।

घात लगाकर बैठे नक्सलियों से निरीक्षक लक्ष्मण केंवट ने लिया लोहा

राजनांदगांव जिले में 02 अगस्त 2019 को दरेकसा क्षेत्र समिति के 8-10 सदस्यों की उपस्थिति के संबंध में सूचना मिलने पर जिले की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन रिमझिम-1 चलाया गया। थाना बाघ नदी अंतर्गत काला पहाड़ में ऑपरेशन के दौरान जब पुलिस पार्टी आगे बढ़ रही थी, तब घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने पुलिस जवानों को जान से मारने एवं हथियार लूटने के इरादे से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

इस दौरान निरीक्षक लक्ष्मण केंवट द्वारा साहस पूर्वक इस अभियान का नेतृत्व किया गया और निडरता से कवर फायर करते हुए पुलिस पार्टी को फंसाने के नीयत से बिछाई गई आई.ई.डी. से बच निकले। गोलीबारी करीब ढाई घंटे तक चली। घटना स्थल की तलाशी में 5 महिला माओवादी और 02 पुरूष माओवादी के शव के साथ बड़ी मात्रा मंे हथियार, विस्फोटक सामग्री सहित नक्सली साहित्य आदि बरामद किए गए। पूरे ऑपरेशन के दौरान निरीक्षक लक्ष्मण केवट ने बहादुरी, कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल का अनूठा उदाहरण दिया, जिसके परिणाम स्वरूप सर्वाधिक वांछित, खूंखार नक्सली मारे गये। इस अदम्य साहस एवं बहादुरी के लिए निरीक्षक लक्ष्मण केवट को पुलिस के वीरता पदकसे अलंकृत किया गया।

सिविल ड्रेस में आए नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर

उप पुलिस अधीक्षक शेरबहादुर सिंह ठाकुर और आरक्षक छत्रपाल साहू को आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया। बीजापुर जिले में सेवा के दौरान पुलिस कर्मियों ने खुफिया इनपुट प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान केतुलनार के जंगल में पहुंची पुलिस टीम पर कैजुअल सिविल ड्रेस मंे आए नक्सलियों ने अचानक गोली बारी शुरू कर दी। एसडीओपी शेरबहादुर सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने तेजी से स्थिति को संभालते हुए आत्म रक्षा में जवाबी गोली बारी की। 10 मिनट तक हुए फायरिंग में नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। घटना स्थल के सर्चिंग के दौरान एक माओवादी के शव सहित भारी मात्रा गोलाबारूद बरामद किए।

इसी प्रकार बीजापुर जिले में 27 अप्रैल 2018 को हुए नक्सली घटना में उप निरीक्षक सुरेश जव्वा, प्रधान आरक्षक सुशील जेट्ठी, प्रधान आरक्षक बड़दी धरमैया, आरक्षक मंगलू कोवासी, आरक्षक मुकेश कलमू, आरक्षक रमेश पेरे को अदम्य साहस और बहादुरी की वीरता पुरस्कार से अंलकृत किया गया। उसके साथ ही बीजापुर जिले मंे 02 मार्च 2018 को हुए नक्सली घटना के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने के लिए  उप निरीक्षक अरूण कुमार मरकाम, प्रधान आरक्षक लच्छिन्दर कुरूद, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार मिश्रा, आरक्षक लीलांबर भोई, आरक्षक अजय कुमार बघेल को वीरता पुरस्कार से अलंकृत किया गया।

राष्ट्रपति का पुलिस पदक और भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित हुए अधिकारी

इसी तरह विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक जिला दंतेवाड़ा रेन्ज के उप पुलिस  महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप को प्रदान किया गया। सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक श्रीमती नेहा चंपावत पुलिस महानिरीक्षक, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, नई दिल्ली, सुरजन राम भगत सेनानी, 22 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला-कांकेर, श्रीमती भावना पाण्डेय जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भिलाई, उप निरीक्षक गनपत प्रसाद पाण्डेय जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, कंपनी कमांण्डर तेलेस्फोर मिंज 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ बल सकरी-बिलासपुर

सहायक सेनानी राजेश कुमार शर्मा 9वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला दंतेवाड़ा, प्लाटून कमांडर थाक बहादुर सोनी प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ बल भिलाई, प्रधान आरक्षक वेद कुमार मंडावी यातायात कार्यालय जिला कांकेर, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह यातायात बिलासपुर, उप सेनानी प्रकाश टोप्पो 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला बीजापुर को प्रदान किया गया।  इसी तरह गृह व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक संभागीय सेनानी नगर सेना रायपुर संभाग श्रीमती अनिमा एस. कुजूर, कंपनी क्वार्टर मास्टर नगर सेना धमतरी मदनलाल एवं नगर सेना कोरबा के सैनिक चन्द्रिका सिंह कंवर को प्रदान किया गया।

 


कलेक्टर ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे। कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों को शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अवैध अतिक्रमण, जुआ, सट्टा, चखना दुकान एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फील्ड में कार्य दिखना चाहिए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समन्वित तरीके से सभी अधिकारी कार्य करेंगे।  प्रभावी ढंग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण नियमों का पालन करते हुए हटाए। टीम एक साथ संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन फील्ड में कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखें। स्कूलों के आस-पास के पान, जर्दा दुकानों, चखना दुकानों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने सभी को जिले में शांतिपूर्ण निर्वाचन की बधाई दी। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जुआ, सट्टा, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए तथा अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोलिंग सघन करने के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की जरूरत है। गुंडे, बदमाश एवं ऐसे अपराधी जो पहले से चिन्हांकित है उनके उपर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी कड़ी नजर रखेंगे एवं कानून व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि अपराधिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं किए जाएगी। कानून व्यवस्था निरंतरता बनी रहनी चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गुप्ता, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, एसडीएम डोंगरगांव अश्वन कुमार पुसाम, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना से होने वाली जनहानि को रोकना हम सब की जिम्मेदारी : पुलिस अधीक्षक ठाकुर

No comments Document Thumbnail

धमतरी। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर और अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक की उपस्थिति में आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु विभिन्न विषयांे पर गहन चर्चा की गयी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ठाकुर ने कहा कि सड़क दुर्घटना नियंत्रित करने, आम लोगों में यातायात के प्रति जागरूकता लाने तथा सड़क सुरक्षा को सुगम बनाना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना हम सब की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही ऐसे बच्चे जो युवावस्था में जा रहे है, उन्हें यातायात नियमो और सायबर अपराध की भी जानकारी दी जाये, जिससे वे गलत संगत, किसी अपराध में शामिल न हो। उन्होंने स्कूलों बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी एवं सायबर अपराध के लिए वर्चुअल कार्यक्रम की आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। एसपी ठाकुर ने धमतरी शहर में ट्रैफिक सुधार के लिए आरटीओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर कौशिक ने निर्धारित एजेण्डों पर चर्चा करते हुए कहा कि दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही स्कूल आने-जाने के लिए ऐसे विद्यार्थी जिनकी आयु नहीं हुई है, उन्हें वाहन स्कूल न लाने हेतु प्राचार्यो को जिम्मेदारी देने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी का दिये गये। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना का एक प्रमुख कारण सड़कों पर चलते या बैठे मवेशी भी होते है, इसलिए नगर निगम द्वारा ऐसे मवेशियांे के मालिकों पर भी कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही जिले में यातायात जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के जरिये जनजागरूकता निर्मित की जाये। उन्होंने कहा कि अब बारिश का मौसम आ गया है, ऐसे पुल-पुलिया जिन पर पानी ऊपर आ जाता है, उन पर सूचना बोर्ड, रेडियम आदि का कार्य तथा डिवाईडर की रंगाई-पोताई अनिवार्य रूप से करा लिया जाये। बैठक में ओवर स्पीड से चलने वाले वाहनों, स्कूलवैन, ओवर लोड भारी वाहन, प्रेशर हार्न, ओवर स्पीड, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट, नशा करके वाहन चलाने, मोबाईल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने, सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहन आदि पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बीते बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, नगरपालिक निगम, चिकित्सा विभाग, शिक्षा, पुलिस विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबद्ध एजेण्डों पर उनके द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में बैठक में विस्तापूर्वक चर्चा की गई। इसके अलावा आईआरएडी के अंतर्गत सड़क दुर्घटना, ग्रे स्पॉट, नवीन चिन्हांकित संवेदनशील स्थलों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। इस अवसर पर समिति के सदस्यगण, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपराध और कानून व्यवस्था पर ली समीक्षा बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गत बुधवार को बेमेतरा प्रवास के दौरान जिला कार्यालय कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में गृह विभाग के अधिकारियों की अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता से जिले के थाना, परिसीमन, चौकी, लाइन, बल की उपलब्धता तथा सुरक्षा संबंधित अन्य विषयों की जानकारी ली। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में चल रहे कानून व्यवस्था और घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

गृह मंत्री साहू ने पुलिस अधीक्षक को सीमा क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए जिले के आंतरिक क्षेत्रों में भी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को जिले में सुरक्षा बल की और आवश्यकता होने पर जानकारी भेजने को कहा। उन्होंने जिले में आक्रामक भाषण और सामाजिक माहौल खराब करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा एवं जिले में साइबर केस के संबंध में जानकारी ली और साइबर क्राइम के थानों पर अत्याधुनिक उपकरण की व्यवस्था करने को कहा एवं महिला अपराध जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

गृहमंत्री साहू ने महिलओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा और जिले में हुक्का, नशीले पदार्थों पर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए प्रभावकारी कदम उठाने के निर्देश दिए। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कहा कि इन सब के कारण पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई है ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इस तरह के उन्माद फैलाने वाली सुचनाओं के भ्रामक प्रचार को रोकना भी जरुरी हो गया है इसके लिए पुलिस को और सक्रियता बढ़ाकर सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए।

गृहमंत्री साहू ने क्राइम और कानून व्यवस्था पर ली समीक्षा बैठक

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज बुधवार को बेमेतरा प्रवास के दौरान जिला कार्यालय कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में गृह विभाग के अधिकारियों की क्राइम एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता से जिले के थाना, परिसीमन, चौकी, लाइन, बल की उपलब्धता तथा सुरक्षा संबंधित अन्य विषयों की जानकारी ली। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में चल रहे कानून व्यवस्था और घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

गृह मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को सीमा क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए जिले के आंतरिक क्षेत्रों में भी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को जिले में सुरक्षा बल की और आवश्यकता होने पर जानकारी भेजने को कहा। उन्होंने जिले में आक्रामक भाषण और सामाजिक माहौल खराब करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा एवं जिले में साइबर केस के संबंध में जानकारी ली और साइबर क्राइम के थानों पर अत्याधुनिक उपकरण की व्यवस्था करने को कहा एवं महिला अपराध जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। गृहमंत्री ने बताया कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में होने वाली क्राईम गतिविधियों पर अभी से अंकुश लगाना प्रारंभ कर दो। इसके अलावा अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर लगातार निरीक्षण कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

गृहमंत्री साहू ने महिलओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा और जिले में हुक्का, नशीले पदार्थों पर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए प्रभावकारी कदम उठाने के निर्देश दिए। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कहा कि इन सब के कारण पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई है ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इस तरह के उन्माद फैलाने वाली सुचनाओं के भ्रामक प्रचार को रोकना भी जरुरी हो गया है इसके लिए पुलिस को और सक्रियता बढ़ाकर सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए।

एसपी ने लगाई सुनवाई दरबार, सुनी विभागीय कर्मचारियों की व्यथा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को अपने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिए निर्धारित किया है। समस्या चाहे वह विभागीय हो, पारिवारिक हो, इसके समाधान के लिये त्वरित प्रयास किया जाता है। इस दिन कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अपनी गुजारिश लेकर एसपी के समक्ष पेश हो सकता है। जिसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जाते हैं। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के इस व्यवस्था से अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल रही है। उनकी समस्याओं का निराकरण भी होने लगा है।


इसी व्यवस्था के तहत आज महासमुन्द जिला पुलिस के छः जवान गुजारिश  व आठ जवानों को अनुशासनहीनता के चलते पेश किया गया। गुजारिश के लिए पेश जवानों में प्रायः स्थानांतरण संबंधी निवेदन था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने अश्वस्त किया। इसी प्रकार अनुशासनीहनता के प्रकरणो में पेश जवानों की सुनवाई करते हुए चेतावनी दी गई और कार्य एवं आचरण में सुधार लाने एक अवसर प्रदान किया गया है।


जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई यह व्यवस्था अत्यंत ही सकारात्मक है। समस्या व गुजारिश के लिये निश्चित दिन निर्धारित होने से मानसिक रूप से सकारात्मक विचारों के साथ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर अपनी बात रख पा रहे हैं।  अपने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक अच्छी व्यवस्था की नींव पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा रखी गई है।

पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे जुआरीयो को रंगे हाथो पकड़े…

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद  अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन अति0 पुलिस अधीक्षक  चन्द्रेश ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना फिंगेश्वर क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर कार्यवाही करने के निर्देश पर फ़िंगेश्वर थाना प्रभारी नवीन राजपुत  ने बताया कि उन्हें इलाके के घटारानी जंगल में जुए का फड़ जमे होने की सूचना मिली।इसके बाद विशेष टीम बनाकर मौके पर छापेमारी की गई। जहां से  पुलिस स्टाफ के द्वारा मौके पर दबिस देकर 07 आरोपियों से फड एवं आरोपियों के पास से कुल 104100 रूपये व 04 मोबाईल कीमती 20000/-रूपये एवं 09 मो0सा0 कीमती 3,50,000/- रूपये कुल  4,74,100 रूपिये को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया।


आरोपी 01. वेदप्रकाश साहू पिता जीवन लाल साहू उम्र 21 वर्ष साकिन घोघरा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद, 02 परमेश्वर यादव पिता उदेराम यादव उम्र 21 वर्ष साकिन पोपरा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद, 03. लक्ष्मण साहू पिता जगदीशराम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन भैसमुंडी थाना मगरलोड जिला धमतरी, 04. ठाकुर राम वर्मा पिता ललित वर्मा उम्र 25 साल साकिन चन्दना थाना करेली जिला धमतरी, 05, छम्मन लाल निषाद पिता मनीराम निषाद उम्र 35 वर्ष साकिन डुमरपाली थाना मगरलोड जिला धमतरी, 06, विक्रम जांगड़े पिता स्व० राजकुमार जांगड़े उम्र 28 वर्ष साकिन चौबेबांधा थाना राजिम जिला गरियाबंद, 07. प्यारेलाल वर्मा पिता स्व० लेदूराम वर्मा उम्र 55 वर्ष साकिन बोड़रा थाना मगरलोड जिला धमतरी का कृत्य अपराध धारा सदर का होने से शासन द्वारा जुआ एक्ट के नई नियमो के तहत अपराध कमांक 111/23 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 कायम किया गया। साथ ही पृथक से 151 जाफौ. के तहत सभी जुआरीयानों को अनुविभाग राजस्व के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षण नवीन राजपुत, प्र. आर. लछेन्द्र दीवान, अनिल यादव, दुलेश्वर बघेल, आर. कृतेश प्रजापति, लक्ष्मीकांत साहू, मनोज निषाद, गोविन्दा दीवान, सैनिक जीवराखन दीवान, सीताराम निषाद, रोहित पटेल, कुलेश्वर साहू का सहराहनीय योगदान रहा। 

एसपी ने सोशल मीडिया में असत्य व भ्रामक खबरों को पोस्ट,फारवर्ड, कमेंट न करने एवं शेयर न करने की अपील की

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने यह कहा है कि समस्त सोशल साइट्स के ग्रुप एडमिन ध्यान रखें कि आपके ग्रुप का कोई भी सदस्य आपके ग्रुप में गलत खबर, विवादित पोस्ट, विवादित बातें, साम्प्रदायिक सौहार्द्र खराब करने, दो पक्षों में विवाद बढ़ाने, दो गुटों में विवाद बढ़ाने या किसी जातियों के मध्य वैमनस्यता फैलाने संबंधी कोई भी मैसेज,पोस्ट,चित्रण या विडियो फैलाता है अथवा प्रसारित करता है तो उस व्यक्ति को तत्काल ग्रुप से हटा दें। यदि ग्रुप एडमिन द्वारा उक्त जिम्मेदारी नहीं निभाई जाती है तो ग्रुप एडमिन की भी उस पोस्ट के संबंध में जिम्मेदारी तय की जायेगी, उन पर भी विवादित पोस्ट को प्रसारित करने के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

इसके अतिरिक्त यदि कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक व असत्य खबरें पोस्ट, शेयर, फारवर्ड, कमेंट करता है, जिससे लोकशांति पर प्रतिकूल प्रभाव हो तो ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध भी भारतीय दण्ड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जावेगी। पुलिस अधीक्षक झा ने सभी से अपील है कि ऐसे असत्य व भ्रामक खबरों को पोस्ट, शेयर, फारवर्ड, कमेंट करने से बचें। विवादित पोस्टों की सूचना हेतु पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नम्बर-+91-94791-90629 या अपने क्षेत्र के थाना व पुलिस चौकी के इन नम्बरों पर सूचित करें। 

थाना सिटी कोतवाली +91-94791-91058,थाना पलारी +91-94791-91059,थाना गिधपुरी +91-94791-41393, थाना कसडोल +91-94791-91060, थाना लवन +91-94791-90635,थाना गिधौरी-टुण्डरा +91-94791-91083, थाना राजादेवरी +91-94791-90629, थाना भाटापारा ग्रामीण +91-94791-91063, थाना भाटापारा शहर +91-94791-91043, थाना सिमगा +91-94791-91055, थाना सुहेला +91-94791-91064, थाना हथबंद +91-70896-09605, चौकी करहीबाजार +91-94792-27335, चौकी सोनाखान +91-98265-90616, चौकी गिरौदपुरी +91-94791-91078, चौकी बया +91-94791-90633 पर सूचना दे सकते हैं।

’फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार’

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना सकरी बिलासपुर में दर्ज अपराध एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी दानिश अंसारी, उम्र 32 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), एजाज अंसारी उर्फ एैज अंसारी, उम्र लगभग 35 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी उर्फ वासू, उम्र करीब 23 वर्ष, मानिकपुर, चित्रकुट (उ.प्र.), पप्पू दाढ़ी, उम्र 38 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), ताबीज अंसारी उर्फ इरफान अहमद, उम्र लगभग 28 वर्ष, गाजीपुर (उ.प्र.) की सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।

सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर 07752-222191, मो.नं. 94791-93002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं.  94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।

कलेक्टर एवं एसपी ने सुदूर क्षेत्र तिमेनार, एटेपाल में विकास कार्यों का जायजा लिया

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने भैरमगढ़ ब्लाक के सुदूर क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। अतिसंवेदनशील क्षेत्र तिमेनार, एटेपाल, बेचापाल में पहुंचकर सड़क निर्माण की जानकारी ली। वहीं तिमेनार गांव के स्कूल भवन शेड में संचालित हो रही है। कलेक्टर एवं एसपी ने स्कूली बच्चों को विषय आधारित पाठ पढाया।

वहीं एसपी ने स्थानीय बोली में पाठ पढ़ाते हुए बच्चों का हाल-चाल जाना कलेक्टर कटारा ने शिक्षक गणेश मंडावी से भी पढ़ाई संबंधी जानकारी ली, कलेक्टर ने बताया बहुत जल्द तिमेनार में नया स्कूल पक्का भवन बनेगा स्कूल भवन के अलावा, आंगनबाड़ी, पेयजल, बिजली की सुविधाएं ग्रामीणों को दी जाएगी, तिमेनार के उपरांत एटेपाल में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। शासकीय उचित मूल्य दुकान बेचापाल में ग्रामीणों से मिले, ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द एटेपाल में राशन दुकान खोला जाएगा।

जिसमें एटेपाल, पोरीवाड़ा, तिमेनार, इडरीनार के ग्रामीणों को राशन लेने में सहुलियत होगी। वर्तमान में उक्त गांवों के ग्रामीण बेचापाल में राशन लेने को जाते है जिसमें दूरी होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कलेक्टर कटारा ने बेचापाल के उप स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण करते हुए दैनिक ओपीडी, दवाई की उपलब्धता,स्वास्थ्य कर्मी और मरीजों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान फुंडरी में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, पुलिस एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

अगवा किए गए लोगों को माओवादियों ने किया रिहा

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। जिले से अगवा किए गए दो अन्य लोगों को भी आज माओवादियों ने रिहा कर दिया है। गौरतलब है कि बीते चौबीस दिसंबर को माओवादियों ने कोंडागांव के दो ग्रामीणों और लोहंडीगुड़ा के दो ग्रामीणों सहित चार लोगों को अगवा कर लिया था। माओवादियों ने इनमें से दो लोगों को कल रिहा कर दिया था। 


इस बीच, सुकमा जिले में आज तीन इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मिली जानकारी के अनुसार इन माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण चौहान और ओम चंदेल तथा कोबरा दो सौ आठ बटालियन के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित दो माओवादियों पर पांच लाख रूपए और एक पर तीन लाख रूपए का इनाम घोषित था।

मानवाधिकार जागरूकता के लिए राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगता का आयोजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। आज पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के द्वारा मानव अधिकारों के प्रति बेहतर जागरूकता उत्पन्न करने के लिये महासमुन्द पुलिस विभाग के द्वारा हाॅटल अकाशिया, बैंक्वेट हाल महासमुन्द राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला महासमुन्द कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार क्षीरसागर (IAS) तथा पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, डी.एफ.ओ. पंकज कुमार राजपूत के द्वारा माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ महतारी के चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर तथा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के गायन के साथ शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि जिला महासमुन्द कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  निलेश कुमार क्षीरसागर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, डी.एफ.ओ. पंकज कुमार राजपूत तथा पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान में आम नागरिक को प्राप्त मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, निती निर्देशक तत्व एवं मानव अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। जिला महासमुन्द कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  निलेश कुमार क्षीरसागर के द्वारा अपने उद्बोधन में राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में आये प्रतिभागीयों को शुभकामनाये दी एवं मानव अधिकार के विषय में प्रकाश डाला गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एस. आलोक के उद्बोधन में मानव अधिकार के प्रति जागरूक रहने एवं पुलिस के साथ मानव अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा डी.एफ.ओ. पंकज कुमार राजपूत के द्वारा भी मानव अधिकार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

छत्तीसगढ राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 13 प्रतिभागी हुये शामिल

तत् पश्चात् प्रतिभागीयों का प्रतियोगता की शुरूआत किया गया। जिसमें छत्तीसगढ राज्य के 13 प्रतिभागी प्रतियोगता में शामिल हुये। एक प्रतियोगी आरक्षक निर्मण बडा जिला जशपुर से विडियों काॅलिंग के माध्यम से प्रतियोगिता एवं कुल 14 प्रतिभागी शामिल हुये। प्रतियोगिता पश्चात् निर्णायक मण्डल के सदस्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य के प्रध्यापक श्रीमती निलम अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस. चद्रसेन, जिला लोक अभियोजक  भुपेन्द्र चन्द्राकर के द्वारा महिला आरक्षक श्रीमती तरूणलता मिश्रा जिला बिलासपुर को विजेता घोषित किया गया जिन्हे प्रथम स्थन कि रनिंग ट्राॅफी तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानिक किया गया। शेष समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया तत् पश्चात् पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा आमंत्रित अतिथियों एवं निर्णायकगण का भी प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।


बिलासपुर की प्रतिभागी महिला आरक्षक तरूणलता मिश्रा रही विजेता

उक्त प्रतियोगिता श्याम बालाजी बी.एड. काॅलेज महासमुन्द के छात्र/छात्राए तथा इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिती रही। कार्यक्रम संचालन श्रीमती सरिता तिवारी तथा समापन अनुविभागीय अधिकारी (पु.) महासमुन्द श्रीमती मंजुलता बाज तथा आभार प्रदर्शन उप पुलिस अधीक्षक यातायात  राजेश देवांगन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सुचारू रूपे से संचालन हेतु थाना महासमुन्द प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा दादर, रक्षित निरीक्षक नितीश नायर, निरीक्षक  आशोक वैष्णव, उप निरीक्षक नसीम उद्दीन, सउनि प्रवीण शुक्ला प्रआर. भुपेन्द्र डडसेना, मिनेश ध्रुव, म.आर. अन्नु भोई उपस्थित रहे।। आज पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के द्वारा मानव अधिकारों के प्रति बेहतर जागरूकता उत्पन्न करने के लिये महासमुन्द पुलिस विभाग के द्वारा हाॅटल अकाशिया, बैंक्वेट हाल महासमुन्द राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला महासमुन्द कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार क्षीरसागर (IAS) तथा पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, डी.एफ.ओ. पंकज कुमार राजपूत के द्वारा माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ महतारी के चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर तथा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के गायन के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला महासमुन्द कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार क्षीरसागर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, डी.एफ.ओ. पंकज कुमार राजपूत तथा पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान में आम नागरिक को प्राप्त मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, निती निर्देशक तत्व एवं मानव अधिकार के बारे में विस्तार से बताया।

जिला महासमुन्द कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  निलेश कुमार क्षीरसागर के द्वारा अपने उद्बोधन में राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में आये प्रतिभागीयों को शुभकामनाये दी एवं मानव अधिकार के विषय में प्रकाश डाला गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक के उद्बोधन में मानव अधिकार के प्रति जागरूक रहने एवं पुलिस के साथ मानव अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा डी.एफ.ओ. पंकज कुमार राजपूत के द्वारा भी मानव अधिकार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। तत् पश्चात् प्रतिभागीयों का प्रतियोगता की शुरूआत किया गया। जिसमें छत्तीसगढ राज्य के 13 प्रतिभागी प्रतियोगता में शामिल हुये। एक प्रतियोगी आरक्षक निर्मण बडा जिला जशपुर से विडियों काॅलिंग के माध्यम से प्रतियोगिता एवं कुल 14 प्रतिभागी शामिल हुये। प्रतियोगिता पश्चात् निर्णायक मण्डल के सदस्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य के प्रध्यापक श्रीमती निलम अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस. चद्रसेन, जिला लोक अभियोजक  भुपेन्द्र चन्द्राकर के द्वारा महिला आरक्षक श्रीमती तरूणलता मिश्रा जिला बिलासपुर को विजेता घोषित किया गया जिन्हे प्रथम स्थन कि रनिंग ट्राॅफी तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानिक किया गया। 

शेष समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया तत् पश्चात् पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा आमंत्रित अतिथियों एवं निर्णायकगण का भी प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता श्याम बालाजी बी.एड. काॅलेज महासमुन्द के छात्र/छात्राए तथा इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिती रही। कार्यक्रम संचालन श्रीमती सरिता तिवारी तथा समापन अनुविभागीय अधिकारी (पु.) महासमुन्द श्रीमती मंजुलता बाज तथा आभार प्रदर्शन उप पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश देवांगन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सुचारू रूपे से संचालन हेतु थाना महासमुन्द प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा दादर, रक्षित निरीक्षक नितीश नायर, निरीक्षक  आशोक वैष्णव, उप निरीक्षक नसीम उद्दीन, सउनि प्रवीण शुक्ला प्रआर. भुपेन्द्र डडसेना, मिनेश ध्रुव, म.आर. अन्नु भोई उपस्थित रहे।

अनुपूरक सूची से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन 24 नवम्बर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। गृह विभाग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2019 के माध्यम से अनुपूरक सूची के पद की पूर्ति हेतु उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थी सिद्धार्थ सिंह चौहान, पिता सुधाकर सिंह चौहान, बिलासपुर को मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की जांच हेतु 



उप सचिव गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के कक्ष क्रमांक ।क् 3-23  में 24 नवम्बर 2022 को कार्यालयीन समय में अभिलेखों की स्वयं के द्वारा प्रमाणित प्रति तथा 50 रूपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र सहित उपस्थित होने को कहा गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.