Media24Media.com: पीपला वेलफेयर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पीपला वेलफेयर. Show all posts
Showing posts with label पीपला वेलफेयर. Show all posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सैकड़ो महिलाएं हुई सम्मानित, आयोजन की हुई सराहना

No comments Document Thumbnail

आरंग। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन व समस्त ग्रामवासी भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में मातृशक्ति सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के ग्राम सहित ग्राम के सैकड़ो महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर सीआरपीएफ कैंप भिलाई के महिला सैनिकों की वर्दी में उपस्थिति सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

ग्राम के समाजसेवी पारस साहू ने बताया पहली बार इस आयोजन में करीब 500 घरों के मातृ-शक्तियों को घर घर पहुंचकर आमंत्रित किया गया था। जिससे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका भरपूर मनोरंजन कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त धनवेन्द्र जायसवाल रहे। उन्होंने मुख्य अतिथि के आसंदी से ग्राम वासियों व पीपला फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के आयोजन से निश्चित रूप से मातृशक्तियो का मनोबल बढ़ता है। एक दूसरे को देखकर मातृ-शक्तियों में कुछ बेहतर करने की प्रेरणा जागृत होती है।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में डाक्टर विजय लक्ष्मी अनंत खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग, पुराविद डाक्टर शुभ्रा रजक तिवारी, सीआरपीएफ कैंप भिलाई से डॉ इंदु वशिष्ठ, रायपुर से कवयित्री अरुणा चौहान, रायपुर से समाज सेविका अनुपमा त्रिपाठी, आरंग से अधिवक्ता रीति शर्मा सोनपीपरे, रायपुर से सीए भूमिका साहू, भिलाई से प्रधान पाठिका डार्थी तांडी, शिक्षिका तृप्ति शर्मा, चरौदा से महिला नेत्री शकुन चंद्राकर, चंदखुरी से पंडवानी गायिका प्रभा यादव, आरंग से छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस रिचा शर्मा, दुर्ग से फिल्म ऐक्ट्रेस गीतांजलि निषाद

आरंग से गायिका जया देवांगन, रानी पद्मावती महिला संगठन आरंग से हेमलता पटेल, शैलेन्द्री धुरंधर, सावित्री जलक्षत्री, भिलाई से कृषक टीमन देवी साहू भिलाई रही।सभी ने अपने अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित उद्बोधन देते हुए आयोजन की सराहना किए।वहीं कवयित्री अरूणा ने कविता,प्रभा ने पंडवानी,जया ने गीत तथा ऋचा व गीतांजलि ने नृत्य कर लोगों का दिल जीत लिया।सभी मातृ-शक्तियों को आयोजको द्वारा तिलक, चंदन, फूल माला,आकर्षक वुमेन पट्टी व फूलो का ताज, श्रीफल,

अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र, भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर विशेषज्ञता हासिल किए हुए मातृशक्तियों को एक मंच में पाकर सभी महिलाएं काफी प्रफुल्लित व उत्साहित नजर आई।सभी अतिथियों व ग्रामीणों ने आयोजन व पीपला फाउंडेशन की पहल की उन्मुक्त कंठ से सराहना किए।आभार प्रदर्शन ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गिरधारी साहू ने किया। कार्यक्रम के आयोजन व व्यवस्थापन में प्रमुख योगदान समाजसेवी पारससाहू, महेन्द्र कुमार पटेल,उमेश यादव, कुमारी जितेश्वरी,किरण साहू का विशेष योगदान रहा।

वहीं आयोजन में विशेष सहयोग आरंग के समाजसेवी सुनील नेभवानी, शिक्षिका द्वय डार्थी तांडी, प्रभा जलक्षत्री, पीपला फाउंडेशन अध्यक्ष दूजेराम धीवर, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सक्रिय सदस्य रमेश देवांगन व प्रतीक टोंड्रे का रहा। कार्यक्रम का क्रमिक संचालन महेन्द्र कुमार पटेल,अशोक साहू व गोवर्धन प्रसाद साहू का रहा।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, आसपास के ग्राम की मीतानीनों महिला संगठन की महिलाओं व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


गायों को खिलाया जा रहा है खमीर युक्त डबलरोटी

No comments Document Thumbnail

आरंग। बुधवार को नगर के सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर में इधर-उधर घूम रहे करीब 50 से अधिक गायों को खमीर युक्त डबलरोटी खिलाया। जिससे कि गायों के पाचन क्रिया में सुधार हो सके।


खमीर खिलाने से गायों की पाचन क्रिया में होती है सुधार

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया नगर में इधर-उधर घूम रहे गाय हरा चारा नहीं मिलने कारण यदा-कदा फेंके हुए पालीथीन और कागजों को भी खा जाते हैं। जिससे गायों के पाचन क्रिया कमजोर हो जाता है।और कई बार गायों की मृत्यु भी हो जाती है।वहीं पशु चिकित्सको के अनुसार यदि ऐसे घुमंतू गायों को खमीर युक्त खाद्य पदार्थ खिलाया जाए तो गायों की पाचन क्रिया बढ़ जाती है। और गायों की उम्र भी बढ़ जाती है। 

खमीर खिलाने से गायों की पाचन क्रिया में होती है सुधार


इसलिए फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनसहयोग से हर सप्ताह गायों को डबलरोटी खिलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि ऐसे गायों को यथासंभव खमीर युक्त ब्रेड या डबल रोटी जरूर खिलाएं। जिससे कि गायों के संरक्षण की दिशा में एक नेक कार्य हो सके।

 

महोत्सव में रानी पद्मावती महिला संगठन की भागीदारी को विधायक खुशवंत गुरू ने सराहा

No comments Document Thumbnail

 भुनेश्वर साहू 


आरंग । राजा मोरध्वज महोत्सव में नगर के स्वयंसेवी संगठन पीपला वेलफेयर के अनुशांगिक रानी पद्मावती महिला संगठन की भागीदारी को विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सराहा। उन्होंने संगठन की महिलाओं के साथ बैठकर उनके संगठन निर्माण उद्देश्य व कार्यो की जानकारी ली। साथ ही राजा मोरध्वज‌‌‌ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में राजा मोरध्वज की महिमा पर आधारित सुआ गीत की आकर्षक प्रस्तुति की उन्मुक्त कंठ से सराहना किए।

एक ही परिधान में संगठन की महिलाओं को देखकर सभी के साथ तस्वीरें भी लिए। उन्होंने सांसद सुनील सोनी को भी रानी पद्मावती महिला संगठन से परिचय कराया। वहीं संगठन की महिलाओं ने कहा कि आरंग की पहचान राजा मोरध्वज की नगरी से है। इसलिए सबको राजा मोरध्वज के बारे में ही जानकारी है।

किंतु रानी पद्मावती को बहुत कम लोग जानते हैं। जबकि बेटे ताम्रध्वज को आरा में चीरकर दान देने में उनकी भी अहम भूमिका रही है। इसीलिए संगठन का नामकरण रानी पद्मावती के नाम पर रखा गया है। आरंग के समृद्ध इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने में महिला संगठन संस्कृतिक और सेवा कार्य से अहम भूमिका निभा रही है।

आरंग के इतिहास पर लोगो बनाओ - इनाम पाओ प्रतियोगिता: विजेता को मिलेगा 2100/ का नगद पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

आरंग। पीपला वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के संयोजन में "मोरध्वज नगरी आरंग" विषय पर राज्य स्तरीय लोगो (MONO) बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई थी। संतोषजनक प्रविष्टि नहीं आने से 15 मार्च 2023 तक इसे बढ़ाई गई है।

थीम का रखें विशेष ध्यान

छत्तीसगढ़ शासन के लोगो की तर्ज पर बाहरी भित्तियों में आरंग के 107 शिवलिंग को प्रतीकात्मक, भीतरी भाग में बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर के 64 योगनियों  का प्रदर्शन, मध्यभाग में दानी राजा मोरध्वज का चित्रण, दानशीलता के लिए कोई तीन अक्षर का कोटेशन आदि समाहित किया जाना चाहिए।



मोनो में राजा मोरध्वजरानी पद्मावती द्वारा अपने पुत्र ताम्रध्वज को आरा से चीरते हुए प्रदर्शित करने के साथ ही 'मोरध्वज नगरी आरंग' को आकर्षक ढंग से  लिखकर संदेश परक  लोगो (mono) बनाना है।  प्रतियोगिता में चयनित लोगो आयोजन समिति के द्वारा अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए पृथक से किसी प्रकार का अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।

फाउंडेशन की चयन समिति द्वारा चयनित विजेता को 2100/ (दो हजार एक सौ रुपए) का नगद इनाम दिया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। इस पर किसी प्रकार की दावा-आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस Link पर क्लिक करें और अपने द्वारा बनाए गए लोगो (MONO) को अपलोड करें। 

https://forms.gle/tyq9ahxqAL83dmPG6 

ऑनलाइन प्रतियोगिता के नियम व शर्तें 

प्रतियोगिता में 16 साल आयु वर्ग से ऊपर के सभी व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

यह प्रतियोगिता 15/03/2023 की मध्य रात्रि 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद की प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगा। आवश्यकतानुसार तिथि आगे बढ़ाई भी जा सकती है।

यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ स्तर पर आयोजित है। जिसमें पुरस्कार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की प्रविष्टियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। तथापि छत्तीसगढ़  के बाहर के प्रतियोगिताओं के लिए भी अवसर खुला है। सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को पुरस्कृत किया जाएगा। यह सामाजिक सरोकार कार्यक्रम है। इसमें किसी प्रकार के दावा/विवाद /न्यायालयीन कार्यवाही स्वीकार्य नहीं है।

 प्रतियोगिता में भाग लेने नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

https://forms.gle/tyq9ahxqAL83dmPG6

नोट:- प्रतियोगिता संबंधी अंतिम निर्णय का सर्वाधिकार आयोजक मंडल के पास सुरक्षित है।

मीडिया पार्टनर:- श्रीपुर एक्सप्रेस एवं media24media.com 

संयोजक:- पीपला  वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी आरंग

( Helpline No:- 9669140004, 9753896810 whatsapp, sms only. Not for call)

संपर्क सूत्र :-

1.आनंदराम पत्रकारश्री:-  9669140004

2. दूजेराम धीवर:- 9907962075

3. महेन्द्र पटेल:- 9753896810

4. गोपाल साहू:- 9893765167


प्रतियोगिता में भाग लेने नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

https://forms.gle/tyq9ahxqAL83dmPG6


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.