भुनेश्वर साहू
आरंग । राजा मोरध्वज महोत्सव में नगर के स्वयंसेवी संगठन पीपला वेलफेयर के अनुशांगिक रानी पद्मावती महिला संगठन की भागीदारी को विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सराहा। उन्होंने संगठन की महिलाओं के साथ बैठकर उनके संगठन निर्माण उद्देश्य व कार्यो की जानकारी ली। साथ ही राजा मोरध्वज महोत्सव में छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में राजा मोरध्वज की महिमा पर आधारित सुआ गीत की आकर्षक प्रस्तुति की उन्मुक्त कंठ से सराहना किए।
एक ही परिधान में संगठन की महिलाओं को देखकर सभी के साथ तस्वीरें भी लिए। उन्होंने सांसद सुनील सोनी को भी रानी पद्मावती महिला संगठन से परिचय कराया। वहीं संगठन की महिलाओं ने कहा कि आरंग की पहचान राजा मोरध्वज की नगरी से है। इसलिए सबको राजा मोरध्वज के बारे में ही जानकारी है।
किंतु रानी पद्मावती को बहुत कम लोग जानते हैं। जबकि बेटे ताम्रध्वज को आरा में चीरकर दान देने में उनकी भी अहम भूमिका रही है। इसीलिए संगठन का नामकरण रानी पद्मावती के नाम पर रखा गया है। आरंग के समृद्ध इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने में महिला संगठन संस्कृतिक और सेवा कार्य से अहम भूमिका निभा रही है।