Media24Media.com: पीपला फांऊडेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पीपला फांऊडेशन. Show all posts
Showing posts with label पीपला फांऊडेशन. Show all posts

आरंग में रात भर झांकियों का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु , पीपला फांऊडेशन ने दिया बागेश्वर पारा की झांकी को प्रथम स्थान

No comments Document Thumbnail

 आरंग धार्मिक नगरी आरंग में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेशोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुवार रात्रि में नगर भर के गणेशोत्सव समितियों के द्वारा एक से बढ़कर एक गणेश की झांकियां निकाली गई।जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। गणेशोत्सव समितियों द्वारा प्रदेश भर के चुनिंदा धुमाल डीजे साउण्ड को लगाया गया था। जिसमें श्रद्धालुगण रात भर उत्साह से नाचते, झूमते गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे।


वहीं एक से बढ़कर एक झांकियां देख लोगों ने मंदिरों की नगरी आरंग को झांकियों की नगरी के नाम से पुकारने लगे। गणेशोत्सव समितियों व झांकियों के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाया गया था। वहीं नगर के चर्चित सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने भी भव्य मंच बनाकर झांकियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया।


साथ ही पांच हजार से अधिक लोगों को स्वल्पाहार कराया और पानी पिलाया। जिसकी सर्वत्र सराहना और चर्चा होती रही। वहीं पीपला फाउंडेशन ने झांकियों में बागेश्वर पारा गणेशोत्सव समिति द्वारा महाभारत कालीन अभिमन्यु वध को लेकर निर्मित झांकी को प्रथम,साहू पारा आरंग समिति द्वारा निर्मित समुद्र मंथन पर झांकी को द्वितीय तथा शीतला पारा आरंग की बारह ज्योतिर्लिंगों तथा बागेश्वरनाथ की श्रृंगार की झांकी को तृतीय स्थान देते हुए प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।साथ ही 10 उत्कृष्ट झांकियों को भी प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में पीपला फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वहीं सभी गणेशोत्सव समितियों ने पीपला फाउंडेशन की उन्मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आभार जताया है।इस मौके पर पीपला फाउंडेशन संयोजक अजय कांकरिया, भुनेश्वर साहू,अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सक्रिय सदस्य मोहन सोनकर, रमेश देवांगन,राकेश जलक्षत्री,भागवत जलक्षत्री, यादेश देवांगन, दिना सोनकर, छत्रधारी सोनकर,संजय मेश्राम,सियाराम सोनकर, नीरज साहू,होमेंद्र साहू ,प्रतीक टोंड्रे, रविकांत साहू,अजय देवांगन, बसंत साहू, हरीश दीवान, रोशन चंद्राकर, दुर्गेश निर्मलकर, चंदूलाल साहू,द्वारिका साहू, संतोष साहू,अशोक साहू, देव जलक्षत्री, तेजराम यादव, होरीलाल पटेल,राहुल पटेल,आशीष साहू की उपस्थिति रही।

एपीएल क्रिकेट के फाइनल मैच में बड़ौदा ने मारी बाजी

No comments Document Thumbnail

आरंग। मंगलवार को एपीएल सीजन टू प्रतियोगिता में बरौदा ने रसनी की टीम को चार विकेट से हराकर फाइनल पर कब्जा किया। रसनी और बरौदा के बीच रोमांचक फाइनल मैच खेला गया। जिसमें रसनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 53 रन बनाए। जिसके जवाब में बरौदा की टीम 5 गेंद शेष रहते ही 54 रन बनाकर फाइनल मे कब्जा कर लिया। जिसमें प्रथम पुरस्कार पीपला फाउंडेशन आरंग की ओर से 21000/ रूपए नगद प्रदान किया गया। वहीं उपविजेता रहे रसनी की टीम को द्वितीय पुरस्कार बालाजी ट्रेडर्स की ओर से 11000/ रूपए नगद प्रदान किया गया। तथा तृतीय पुरस्कार उमरिया की टीम ने जीता।

 पीपला फांऊडेशन ने दिया 21000 रुपए हजार का नगद पुरस्कार

जिन्हें नवकार ज्वेलर्स आरंग की ओर से 7000/रूपए नगद प्रदान किया गया। तीनों विजेता टीम को राजेश चंद्राकर द्वारा आकर्षक ट्राफी प्रदान किया गया। मैच के आयोजन में विशेष सहयोग माई की बगिया संचालक गोपी सोनी,सांई समर्थ हॉस्पिटल संचालक राजू साहू, पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन,जनपद सदस्य वतन चन्द्राकर, ढिल्लन ढाबा संचालक गुरूविंदर सिंह, पार्षद समीर सागीर गोरी, साहू टी स्टाल संचालक संतोष साहू,मोबाईल मास्टर आरंग,गुप्ता कंप्यूटर का रहा।

प्रतियोगिता के आयोजन संयोजन में विशेष सलाहकार सजल चन्द्राकर, आलोक चन्द्राकर राजेश चन्द्राकर,योगेन्द्र चन्द्राकर तथा व्यवस्थापन में राजू यादव, खोमन निषाद, वरूण साहू, बंटी साहू, अरुण कुमार, मनीष चंद्राकर, अर्जुन सोनी, रोहित विश्वकर्मा, चिंटू साहू,विष्णु प्रसाद ध्रुव, टिकेश पटेल, चोमन जलक्षत्री, महेन्द्र जल क्षत्री, होमन धीवर, लक्ष्मण लोधी सूरज लोधी, कान्हा, राहुल पटेल, मूलचंद जलक्षत्री, मिथलेश, मनोज सोनकर की अहम् भूमिका रहा। आयोजन में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपला फाउंडेशन अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने किया। विशेष अतिथि होमेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार पवन साहू, शैलेन्द्र चंद्राकर, अजय कांकरिया, पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर टिकेश्वर लोधी,सजल चंद्राकर, पूर्व आरंग टीआई राठौर रहे।सभी अतिथियों ने आयोजन की उन्मुक्त कंठ से सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दिए। आयोजकों ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पीपला फाउंडेशन से संयोजक महेन्द्र पटेल सक्रिय सदस्य मोहन सोनकर, कोमल लाखोटी, होमेन्द्र साहू, छत्रधारी सोनकर, संजय मेश्राम अभिमन्यु साहू ,रमेश देवांगन, प्रतीक टोंड्रे, राकेश जलक्षत्री, भागवत जलक्षत्री, बसंत साहू,किरण साहनी, उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर व अंचल के खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.