Media24Media.com: पश्चिम बंगाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पश्चिम बंगाल. Show all posts
Showing posts with label पश्चिम बंगाल. Show all posts

राशन घोटाला मामले में TMC नेता गिरफ्तार, कल ED टीम पर हुआ था हमला

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कल छापेमारी की थी। इस दौरान जांच एजेंसी की टीम पर भी हमला हुआ। अब खबर आ रही हैं कि टीएमसी के पूर्व बोंगगांव नगरपालिका अध्यक्ष शंकर आद्या को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने शुक्रवार को उनके ससुराल में छापा मारा था। आद्या को पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक का करीबी माना जाता है।


आपको बता दें कि कल ईडी की टीम पर उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में हमला हुआ था। ईडी ने अपने बयान में कहा कि 800 से 1000 की भीड़ ने ईडी के जांच अधिकारियों को घेर लिया। ईडी ने दावा किया कि भीड़ अधिकारियों को मारने के लिए वहां पहुंची थी। यह घटना तृणमूल एक एक दूसरे नेता संदेशखाबी के घर की तलाशी के दौरान घटी। आपको यह भी बता दें कि भीड़ ने ईडी अधिकारियों के पास से लैपटॉप और मोबाइल भी छीन लिए। कई अधिकारियों के वॉलेट के पैसे भी चोरी हो गए। कारों में भी तोड़फोड़ की गई।

गौरतलब है कि ईडी के अधिकारी दो टीमों में बंटकर राशन भ्रष्टाचार की जांच करने निकले थे। सुबह में एक टीम बनगांव नगर पालिका के पूर्व पूर्व चेयरमैन शंकर आद्या के ससुराल पहुंची। दूसरा समूह संदेशखाली के सरबेरिया के तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर गया। ईडी ने अपने बयान में कहा कि शाहजहां शेख के मोबाइल फोन का टावर लोकेशन देखा गया तो वह उस वक्त घर पर ही थे। 

ईडी के अधिकारियों ने जब घर का ताला तोड़ने की कोशिश की तभी 800 से 1000 लोगों की भीड़ ने ईडी अधिकारियों को घेर लिया। वे लाठी-डंडों और ईंटों के साथ दिखाई दिए। कई अधिकारी भाग गये और उन पर भीड़ ने हमला कर दिया।


Bengal Panchayat Elections 2023: पंचायत चुनाव में 30,391 सीटों पर टीएमसी की जीत

No comments Document Thumbnail

Bengal Panchayat Elections 2023:  पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का दौर थम नहीं रहा है। अधिकांश नतीजे आ गए हैं। कुछ जगह मतगणना जारी है, नतीजे आने से पहले फिर हुई हिंसा है दक्षिण 24 परगना के भांगर ब्लॉक में हिंसा हुई है। जहां इंडियन सेकुलर फ्रंट पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बम से हमला करने का आरोप लगा है. ISF ने सुरक्षाबलों पर बम फेंके हैं। इस घटनाक्रम में एडिशनल SP भी घायल हुए हैं।


हालात पर काबू पाने की कोशिशें जारी

इस बीच पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं.।इस हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई है। देर रात दक्षिण 24 परगना के भांगर इलाके में स्थित मतगणना केंद्र में भारी हिंसा हुई। इलाके के कठालिया स्कूल से दस मिनट की दूरी पर लकड़ी के भारी टुकड़े फेंके गए, ताकि कोई भी पुलिस अथवा केंद्रीय सुरक्षा बल अंदर न जा सके। दरअसल भांगर ब्लॉक नंबर दो में दो जिला परिषद सीटों की घोषणा होनी बाकी था तभी अचानक आईएसएफ के लोग पुलिसकर्मियों पर बम फेंकने लगे। जिसके जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने रबर की गोलियां भी चलाईं। डीसीआरसी काउटिंग सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बीजेपी की टीम रवाना

हिंसा के इस घटनाक्रम की जांच के लिए बीजेपी ने अपनी चार सदस्यीय टीम घटनास्थल पर रवाना की है। 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में सांसद रविशंकर प्रसाद, सत्यपाल सिंह, डॉ. राजदीप रॉय और रेखा वर्मा शामिल हैं। यह कमेटी जमीनी हालात का जायजा लेने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपेगी BJP की कमेटी दिल्ली से बंगाल के दौरे पर गई है। इस बीच बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि ममता सरकार प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए जाने देगी।

टीएमसी की भारी जीत

बंगाल में पंचायत चुनाव नतीजों में TMC को भारी बढ़त मिली है। रिजल्ट तो दीदी के फेवर में आ रहा है मगर चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर राजनीति हावी है। बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार देर रात काउंटिंग सेंटर के बाहर ही धरने पर बैठ गए और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला है।

WB Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच भी नहीं थम रही हिंसा, अब तक 4 की मौत

No comments Document Thumbnail

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। हिंसा मुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने की पूरी कोशिश की जा रही है लेकिन इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है कि पश्चिम बंगाल का चुनावी इतिहास रक्तरंजित रहा है। जब सीधे धमकी देने के सारे विकल्प लगभग बंद हो गए तो इस बार सत्तारूढ़ पार्टी ने विरोधी पक्ष के उम्मीदवारों को धमकाने के लिए नए तरीके ढूंढ लिए है। कहीं पर किसी उम्मीदवार के घर के बाहर बम, कफन और चाकू रख दिए तो कहीं किसी पार्टी के झंडे पर बम और सफेद फूल और माला रख दिए गए।


एक महिला उम्मीदवार के घर के बाहर सफेद साड़ी, गीता, तुलसी का माला रख कर साइलेंट धमकी दी जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, इसके लिए सीधे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा, जो हरा नहीं सकता वह केवल बदनाम कर सकता है।

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार सुबह से ही मतदान जारी (Violence in WB Panchayat elections) है. इस दौरान राज्य में बीती रात से चुनाव संबंधी हिंसा ( Bengal ignited in violence) में 4 लोगों के मारे (4 killed) जाने की खबर है. पुलिस का कहना है कि राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जिसमे 5.67 करोड़ लोग लगभग 2.06 लाख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.

अधिकारियों के मुताबिक, कूचबिहार जिले के फलीमारी ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पोलिंग एजेंट माधव बिस्वास की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. भाजपा ने आरोप लगाया कि जब बिस्वास ने मतदान केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की, तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों ने उन्हें रोका और विवाद बढ़ने पर उन्होंने बिस्वास की हत्या कर दी. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया है.

इसी के साथ उत्तर 24 परगना जिले के कदंबगाची इलाके में देर रात एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक को पीट-पीटकर मार डाला गया. मृतक की पहचान 41 वर्षीय अब्दुल्ला के रूप में हुई है. हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने तड़के ताकी रोड को जाम कर दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया.

मुर्शिदाबाद जिले के भी कापासडांगा इलाके में देर रात चुनाव संबंधी हिंसा में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान बाबर अली के रूप में हुई है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर और खारग्राम में उसके दो कार्यकर्ता और कूचबिहार जिले के तूफानगंज में एक अन्य कार्यकर्ता मारा गया है.

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नादिया जिले के नारायणपुर इलाके में पार्टी के एक उम्मीदवार के पति को माकपा समर्थकों ने गोली मारी है. हालांकि, विपक्षी दल ने इस आरोप से इनकार किया है.


पश्चिम बंगाल सरकार ने ' द केरल स्टोरी ' पर प्रतिबंध लगाया, BJP ने घेरा

No comments Document Thumbnail

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में फिल्म ‘द केरला स्टोरी‘ (The Kerala Story) के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है. ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गये हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद बंगाल की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गयी है. बीजेपी ने ‘द केरला स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने के बंगाल सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे शर्मनाक करार दिया है. बीजेपी के नेताओं ने आरोप लगाया कि दीदी सच्चाई से आंख बंद कर रही हैं.


राज्य सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ‘द केरला स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगा दिया है. कोलकाता सहित जिलों में भी प्रदर्शन पर रोक लगा दिया गया है.

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्वीट किया कि ममता बनर्जी ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर बैन लगा दिया है. यह आश्चर्य की कोई बात नहीं है. यह उससे अपेक्षित थाी. उन्होंने कहा कि यह सच्ची कहानियों पर आधारित है और दिखाता है कि कैसे इस्लामवादी हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाते हैं और बाद में आईएसआईएस आतंकवादी बनने के लिए भेजते हैं.”

सुकांत मजूमदार ने कहा,” वह सच्चाई से आंखें बंद कर लेना चाहती हैं. वह पश्चिम बंगाल के लोगों, विशेषकर महिलाओं को इस कठोर वास्तविकता से वंचित करना चाहती हैं. पश्चिम बंगाल में लव जिहाद के मामले आम हैं.”

बंगाल में द केरला फाइल्स को लेकर मचा घमासान

बंगाल के केंद्रीय सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि केरल की कहानी पीड़ितों के वास्तविक जीवन की कहानियों पर आधारित है, जो कोई भी अन्यथा दावा करता है वह सबसे अच्छा और एक सहयोगी है, जो इस्लामवादियों के लिए कवर कर रहा है, वह बदतर है.”

उन्होंने कहा कि अपनी बेटियों के साथ फिल्म देखने जाएं. उन्हें अपने आसपास की दुष्ट साजिशों के बारे में जानने की जरूरत है.” प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद द केरला स्टोरी की सराहना करते हुए कहा था कि यह फिल्म आतंकवाद को बेनकाब करेगी.

द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी ममता बनर्जी द्वारा द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करने पर आपत्ति जताई और पूछा क्यों नहीं उनके खिलाफ मानहानि का मामला किया जाए. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स है. बंगाल फाइल्स नहीं.

 

पश्चिम बंगाल ! TMC के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय लापता , बेटा ने कहा- फ्लाइट से दिल्ली के लिए हुए थे रवाना

No comments Document Thumbnail

 कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के परिवार ने दावा किया कि वह सोमवार देर शाम से लापता हैं। उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने यह जानकारी दी। कि उनके पिता पिता सोमवार देर शाम से लापता हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है।


दिल्ली के लिए भरने वाले थे उड़ान

उन्होंने कहा, “मेरे पिता मुकुल रॉय सोमवार देर रात से लापता हैं। अब तक मैं अपने पिता से संपर्क करने में असमर्थ हूं। वह लापता हैं। टीएमसी नेता के करीबी सहयोगियों ने कहा कि वह सोमवार शाम को दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले थे। उनके एक करीबी सहयोगी ने कहा, “हमें सिर्फ इतना पता है कि वह रात करीब नौ बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने वाले हैं। हालांकि अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।”

भाजपा में शामिल होने के बाद वापस टीएमसी में लौटे

मालूम हो कि टीएमसी में पूर्व नंबर दो रॉय 2017 में पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीता और बाद में परिणाम घोषित होने के बाद टीएमसी में लौट आए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.