Media24Media.com: परिजनों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label परिजनों. Show all posts
Showing posts with label परिजनों. Show all posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मातृ शोक होने पर मुख्यमंत्री बघेल ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता श्रीमती हीरा बेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


बघेल ने कहा है कि माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया है जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है उन्होंने कहा है कि इस शोक की घड़ी में ईश्वर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे। ईश्वर माता जी को अपने चरणों में स्थान दे।

शहीद हुए पुलिस जवानों के परिजनों को दीपावली पर मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में माओवादी घटनाओं में शहीद हुए पुलिस जवानों के परिजनों को दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभकामना संदेश और मिठाइयां भेजने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने शहीद युगल किशोर वर्मा और दुष्यंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की और मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के शुभकामना संदेश देकर उन्हें मिठाइयां भेंट की।


वहीं, धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने भी जिले में शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश के साथ मिठाइयां भेंट की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों का हालचाल भी जाना।  इधर, कोरिया जिले में भी पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और अन्य अधिकारी शहीद हुसनैन अंसारी और शहीद संतोष एक्का के घर पहुंचे और उनके परिजनों को मुख्यमंत्री की ओर से भेजी भेंट प्रदान की।



उधर, महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने शहीद गौतम पांडेय के घर जाकर उनकी पत्नी और बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उन्हें करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया। वहीं, कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने शहीद झल्लू प्रसाद नेवले और चंद्रसिंह मरावी के परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

ग्राम उल्बा में छात्रा की प्रतिमा किया गया स्थापित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विगत 26 जनवरी को झण्डा उतारते समय पटेवा स्थित आदिवासी छात्रावास में कक्षा 9वीं की छात्रा कु. किरण दीवान का करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। आज छात्रा किरण की स्मृति में गृहग्राम उल्बा (पटेवा) में कु. किरण दीवान के पिता मनहरण दीवान व परिवारजनों द्वारा किरण की प्रतिमा स्थापित की गई। 



इस दौरान परिजनों ने नपा सभापति निखिलकांत साहू को भी आमंत्रित किया था। जिसमें नपा सभापति साहू शामिल हुए। तथा छात्रा की प्रतिमा के समक्ष ससम्मान पुष्प अर्पित कर उनके सम्मान में बनाए गए स्मृति चिन्ह को सराहनीय कदम बताया। निखिलकांत ने कहा कि तिरंगे की शान के खातिर छात्रा ने करंट लगने के बाद भी राष्ट्रध्वज को गिरने नहीं दिया, बल्कि, जान न्यौछावर कर दी।


सही मायने में राष्ट्रध्वज के सम्मान में प्राणों की बलिदान देने वाली बच्ची शहीद किरण दीवान ने हम सब को राष्ट्रप्रेम हेतु समर्पित होने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में साहू ने शहीद किरण दीवान के परिजनों से मुलाकात की तथा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर साहू के साथ शाहबाज़ राजवानी जिलाध्यक्ष nsui, वैभव मिश्रा,महेंद्र दीवान, मनहरण दीवान सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.