Media24Media.com: पटेवा न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पटेवा न्यूज. Show all posts
Showing posts with label पटेवा न्यूज. Show all posts

हिट-एंड-रन : युवक की मौत, साथी घायल; पोस्टमॉर्टम में पुलिस लापरवाही से परिजन परेशान

No comments Document Thumbnail

 देवराज साहू, पटेवा (महासमुंद)।  झलप-पटेवा के बीच सिंधोरी (बावनकेरा) पड़ाव के पास  आज दोपहर करीब 12 बजे  एक दर्दनाक हिट-एंड-रन की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। झलप की ओर जा रही मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में भुनेश्वर यादव (25 वर्ष) पिता थान सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी कुलेश्वर ध्रुव (25 वर्ष) पिता बसंत ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलेश्वर की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका उपचार महासमुंद के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। 

घटना स्थल का नजारा


 मौके पर क्या हुआ?

दोपहर के वक्त भुनेश्वर और कुलेश्वर अपनी मोटरसाइकिल पर झलप जा रहे थे। अचानक पीछे से आई अज्ञात गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों सड़क पर लुढ़क पड़े। मोटरसाइकिल सवारों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन गाड़ी चालक भाग निकला। भुनेश्वर को तत्काल मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कुलेश्वर एम्बुलेंस से  तुमगांव सीएससी (कम्युनिटी हेल्थ सेंटर) भेजा गया।


 कहाँ और कब हुआ हादसा?

यह सड़क हादसा सिंधोरी पड़ाव के पास दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ। यह इलाका पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहाँ एनएच-53 पर वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है, इससे हिट-एंड-रन जैसी घटनाएँ अक्सर होती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार से ऐसी दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं। 


 परिजनों की पुलिस से शिकायत

इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल उठा पोस्टमॉर्टम को लेकर। भुनेश्वर का शव तुमगांव सीएससी ले जाया गया, लेकिन वहाँ डॉक्टर ने कहा, "पुलिस स्टाफ आएगा तभी पोस्टमॉर्टम होगा।" परिजनों ने पटेवा थाने से संपर्क किया, तो पुलिसकर्मी बोले, " तुमगांव थाने से स्टाफ जाएगा।" जब घंटों इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुँचा, तो परिजनों ने थान प्रभारी (टीआई) से बात की। टीआई ने भी वही जवाब दिया, "थाना स्टाफ जाएगा।" आखिरकार परिजनों को मजबूरन एसपी से फरियाद लगानी पड़ी।  एसपी से शिकायत होने पर स्टाफ अस्पताल के लिए रवाना हुआ, लेकिन तब तक देर  चुकी थी। डॉक्टर ने टाइम ओवर होने का हवाला देकर पोस्टमॉर्टम कल के लिए टाल दिया।


 क्यों हुई लापरवाही?

परिजन बेहद परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पटेवा थाने पर ड्यूटी स्टाफ की कमी है?जिससे ऐसी बुनियादी कार्रवाई में भी देरी हुई।  परिजन ने कहा, "मौत के बाद भी शव को घंटों इंतजार करना पड़ा। एसपी साहब की फोन कॉल पर ही पुलिस सक्रिय हुई।" फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस हरकत में आई है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाई जा रही है।

 सड़क सुरक्षा और पुलिस की तत्परता पर सवाल

 यह घटना सड़क सुरक्षा और पुलिस की तत्परता पर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने की मांग की है। कुलेश्वर का इलाज जारी है, जबकि भुनेश्वर के परिवार में कोहराम मचा है। एसपी ने मामले की जाँच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हिट-एंड-रन के मामलों में त्वरित एक्शन टीम हो। पुलिस होली के बहाने तत्परता से बचती रही। जबकि, पुलिस को ऐसे मौके पर अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।

नहीं रहे पटेवा के समाजसेवी, व्यवसायी नरेश अग्रवाल, अंतिम संस्कार आज

No comments Document Thumbnail

पटेवा. व्यापारी संघ के सचिव नरेश अग्रवाल (55) का 15 जून की रात असामयिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम पटेवा में होगा। आज सभी व्यापारी अपना प्रतिष्ठान बंद रखेंगे और अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होंगे। मिलनसार और सेवाभावी नरेश अग्रवाल के निधन से सभी स्तब्ध हैं। 

स्व. नरेश अग्रवाल, पटेवा
जन्म- 3 जुलाई 1968.                           देहावसान- 15 जून 2023.



वे व्यापारी संघ पटेवा के सचिव के साथ-साथ, सचिव पतई माता मंदिर समिति, अध्यक्ष जनभागीदारी हायर सेकेंडरी स्कूल पटेवा, प्रदेश सचिव कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ, सदस्य नवीन महाविद्यालय चिरको और वार्ड पंच ग्राम पंचायत जोगीडीपाजैसे छोटे-बड़े अनेक सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक दायित्वों को सेवा भाव से बखूबी निभा रहे थे। करीब डेढ़ महीने पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। राजधानी रायपुर के नामी अस्पतालों में उपचार के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया, देर रात देहावसान हो जाने की खबर आयी। नरेश अग्रवाल के देहावसान से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। वे बहुत ही लोकप्रिय जनसेवक और क्रियाशील व्यक्तित्व के धनी थे। हसमुख स्वभाव से सभी से बहुत जल्दी घुल मिल जाते थे। 

थाना परिसर में बाल उद्यान, बच्चों के मन से मिटेगा पुलिस का भय

No comments Document Thumbnail

देवराज साहू 

पटेवा। पुलिस और जनता के बीच की दूरियां कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में बच्चों के मन से पुलिस का भय दूर करने कवायद की जा रही है। कम्यूनिटिंग पुलिस के तहतपटेवा थाना परिसर में बाल मित्र परिसर (बाल उद्यान स्वरूप में) विकसित किया गया है।  पुलिस अधीक्षक महासमुन्द  विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर के निर्देशन और एसडीओपी  पिथौरा विनोद मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पटेवा निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर के साथ थाना पटेवा स्टाफ द्वारा नवाचार किया जा रहा है। 


पुलिस और आमजनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने और बालक-बालिकाओं के शारीरिक विकास, क्रीडा और मनोरंजन के लिए बाल मित्र परिसर (बाल उद्यान) का निर्माण कराया गया है । जिसमें  झूला, फिसलपट्टी, रस्सी रोब, सीढ़ी, घोड़ा झूला, सर्कल झूला आदि और राहगीरों के लिये उत्तम पेयजल की व्यवस्था किया गया है। थाना परिसर के पीछे 2000 पौधा लगाए हैं और अब सामने गार्डन बना रहे हैं। एक हजार लीटर की पानी टंकी बनाकर आम जनता के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

बाल मित्र परिसर (बाल उद्यान स्वरूप में) का एक जून को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद सेवन लाल चन्द्राकर विधायक महासमुन्द और संसदीय सचिव छ.ग. शासन थे। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि एसपी विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूलकर थे । शुभारंभ कार्यक्रम में हेमन्त डड़सेना जनपद सदस्य मुनगासेर, रामेश्वर उर्फ गब्बर साहू जनपद सदस्य छिलपावन, राजू ध्रुव जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधी, नरेन्द्र कुमार कौशिक प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग, मनिहार ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत जोगीडीपा, रमन सिंह ठाकुर जोन प्रभारी, झनक राम सिन्हा सरपंच प्रतिनिधी पटेवा और हरिराम पटेल सरपंच ग्राम पंचायत चिरको उपस्थित थे।

पतिराम बघेल सरपंच ग्राम पंचायत लखनपुर, पवन दीवान सरपंच ग्राम पंचायत मुनगासेर,  प्रकाश चन्द्राकर सरपंच ग्राम पंचायत बरेकेल कला, पवन डड़सेना सरपंच प्रतिनिधी ग्राम पंचायत पचरी, अश्वनी टोण्ड्रे सरपंच प्रतिनिधी ग्राम पंचायत छिन्दौली, छबिलाल धृतलहरे उपसरपंच ग्राम जोगीडीपा, नोहर निषाद पंच पटेवा, मदन पटेल व्यपारी संघ के अध्यक्ष पटेवा,  रूपेन्द्र त्रिपाठी, गंगाराम पटेल, खोमलाल सिन्हा,  राजू साहू,  मानिक साहू,  सत्यवान ध्रुव,  रोशन पटेल, खिलावन ध्रुव,  डोमन महानंद,  तिरथ ठाकुर,  दीपक सिन्हा सहित  बालक-बालिकाएं विशेष रूप से उपस्थित थे।

छात्रा की मौत : छात्रावास अधीक्षक के विरूद्ध जुर्म दर्ज, दहशत में हैं बच्चे, छात्रावास खाली

No comments Document Thumbnail

देवराज साहू 

पटेवा। गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा झंडा निकालते समय करंट से हुई छात्रा की मौत के मामले में अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जिस समय दुर्घटना घटित हुई, अधीक्षक श्रीमती ऐश्वर्या साहू प्रांगण में टहल रही थी। मासूम बच्चियों को झंडा उतारने की जिम्मेदारी देकर उन्होंने अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती। इस वजह से छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ उपेक्षा द्वारा मृत्यु कारित करना का अपराध भादवि की धारा 304 ए, और लापरवाही बरतने से दुर्घटना घटित होने के लिए धारा 337 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

    आरोपित छात्रावास अधीक्षक ऐश्वर्या साहू

मर्ग जांच के बाद दर्ज अपराध में पटेवा के प्रधान आरक्षक इरफान कुरैशी ने बताया है कि मृतिका कु. किरण दीवान (14) पिता नारायण दीवान निवासी ग्राम उल्बा थाना पटेवा जिला महासमुंद का मर्ग जांच किया। प्री मेट्रीक आदिवासी कन्या छात्रावास में कार्यरत रसोईया श्रीमती दुर्पती बाई ध्रुव, चपरासी श्रीमती कौशिल्या ठाकुर पिता मनहरण दीवान, घायल छात्रा काजल चौहान से पूछताछ कर कथन लिया। जांच में पाया गया है कि प्री मेट्रीक आदिवासी कन्या छात्रावास पटेवा में कुल 28 छात्राएं  निवासरत हैं। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी, देखरेख प्री मेट्रीक आदिवासी कन्या छात्रावास पटेवा में कार्यरत अधीक्षिका श्रीमती एश्वर्या साहू की है। 

घटना के दिन थी 12 छात्राएं, अब हॉस्टल खाली 

 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 12 छात्राएं उपस्थित थीं। प्री मेट्रीक आदिवासी कन्या छात्रावास पटेवा के प्रांगण में सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। शाम करीबन 05:15 बजे  किरण दीवान अपनी सहेली काजल चौहान के साथ प्रांगण में लगे राष्ट्रीय ध्वज को उतार रही थी। प्रांगण के चबूतरा में लोहे के पाईप, जिसके उपर एक लम्बा लोहे के पाईप लम्बाई करीबन 19.10 फीट जिसमें राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ था। लम्बा लोहे के पाईप को छोटे पाईप से निकालते समय प्रांगण के उपर से गुजरी 11केव्ही बिजली तार में लोहे का लम्बा पाईप का उपरी सिरा टकरा गया। इसमें विद्युत प्रवाह होने से  किरण दीवान की  बिजली करंट से मौके पर ही मृत्यु हो गई।   काजल चौहान बिजली करंट से घायल हो गयी। 

दहशत में हॉस्टल खाली

प्री मेट्रीक आदिवासी कन्या छात्रावास पटेवा के अधीक्षिका ऐश्वर्या साहू (30) पति लिकेश साहू  निवासी पिरदा, थाना आरंग जिला रायपुर हाल निवास प्री मेट्रीक आदिवासी कन्या छात्रावास पटेवा के द्वारा सुरक्षा के संबंध में समुचित उपाय न कर लापरवाही एवं उपेक्षापूर्ण कार्य की गई। गवाहों का कथन और घटनास्थल का निरीक्षण, शार्ट पीएम रिपोर्ट, अवलोकन से मृतिका की मृत्यु विद्युत करंट लगने से हुई है। प्रथम दृष्टया प्री मेट्रीक आदिवासी कन्या छात्रावास पटेवा की अधीक्षिका श्रीमती एश्वर्या साहू का कृत्य अपराध धारा 304(A), 337 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । गणतंत्र दिवस के दिन हुई दुर्घटना की वजह से दहशत में हॉस्टल खाली हो गया है।

हो सकती है दो साल तक की सजा 

कानून के जानकारों के अनुसार धारा 304 ए  (उपेक्षा द्वारा मृत्यु कारित करना) में जो कोई उतावलेपन या उपेक्षापूर्ण किसी ऐसे कार्य से जिससे कि व्यक्ति की मृत्यु कारित करेगा, उसे आपराधिक मानववध की कोटि में नहीं आता। न्यायालय में आरोप सिद्ध होने पर दो वर्ष तक की सजा हो सकती है। इसी तरह से धारा 337 में किसी कार्य द्वारा, जिससे मानव जीवन या किसी की व्यक्तिगत सुरक्षा को ख़तरा हो, चोट पहुँचाना कारित करनाआता है। इसमें आरोपी को छह महीने कारावास या पाँच सौ रुपए आर्थिक दंड या दोनोंहो सकता है। दोनों ही धाराएं  जमानती और संज्ञेय अपराध है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.