Media24Media.com: पटेल समाज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पटेल समाज. Show all posts
Showing posts with label पटेल समाज. Show all posts

सातपारा में हुआ, कार्तिक पूर्णिमा को माता शाकंभरी की प्राण प्रतिष्ठा, शाकाहार को बढ़ावा देने मरार पटेल समाज कर रहे हैं पहल

No comments Document Thumbnail

अभनपुर : शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटेल समाज अभनपुर राज के ग्राम सातपारा में प्रकृति की देवी माता शाकंभरी की प्रतिमा स्थापित की गई। समाज के लोगों द्वारा माता शाकंभरी की विधि विधान से पूजा आराधना कर बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकालने के पश्चात् मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।


इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित, रायपुर जिला के जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने कहा अभनपुर विधानसभा के अंतर्गत जहां पटेल समाज के लोग निवासरत है। ऐसे सभी गांवों में सामाजिक भवन निर्माण तथा माता शाकंभरी की प्रतिमा स्थापना के साथ साथ शाकाहार को बढ़ावा देने जोर दिया जाएगा।इसकी शुरुआत पिछले कुछ वर्षों से समाज द्वारा किया जा चुका है।नगर घड़ी रायपुर, अभनपुर, आरंग सहित प्रदेश में शाकंभरी जयंती के अवसर पर प्रसाद स्वरूप सर्व समाज के लोगों को सब्जी वितरण किया जाता है।

ठीक उसी प्रकार इस वर्ष भी भव्य रूप से प्रत्येक गांवों में सर्व समाज को सब्जी वितरण किया जाएगा। इसके लिए समाज के पदाधिकारीगणों द्वारा रूपरेखा बनाया जा रहा है।साथ ही आगामी चुनाव में पंच, सरपंच, जनपद, जिला स्तर पर पटेल समाज की प्रतिनिधित्व व भूमिका पर भी योजना बनाई जा रही है।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, अभनपुर राज अध्यक्ष मनराखन पटेल , सचिव धर्मेंद्र पटेल , कोषाध्यक्ष नेतराम पटेल , कमल पटेल, टेकराम पटेल, बुधारू पटेल, रिखीराम पटेल ,ओमप्रकाश पटेल , गीतू पटेल मनहरण पटेल, बुधराम पटेल , पूरन पटेल , संतराम पटेल ,नरेंद्र पटेल ,फेरहा राम पटेल ,खोरबाहरा पटेल ,खेमराज पटेल ,प्रवीण पटेल, शंकर पटेल ,केदार पटेल, देवनारायण पटेल ,युगल पटेल ,प्रकाश पटेल बीरबल पटेल ,देवराज पटेल ,सुखीराम पटेल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीणों की उपस्थिति व सहभागिता रही ।

अभनपुर बस स्टैंड में पटेल समाज द्वारा भव्य सब्जी वितरण की रूपरेखा बनी

No comments Document Thumbnail

पटेल समाज अभनपुर राज का वार्षिक अधिवेशन 18 फरवरी को खोरपा में, धर्म परिवर्तन एवं अंतरजाति विवाह को रोकने बड़ी जवाबदारी समाज के युवाओं व महिलाओं को दी गई .


अभनपुर। मरार पटेल समाज अभनपुर राज की बैठक ग्राम खोरपा में हुई। जहां विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने बताया कि माता शाकंभरी जी का अवतार पौष पूर्णिमा को हुआ था। माता शाकंभरी मरार पटेल समाज की इष्ट देवी है। इसलिए समाज द्वारा प्रतिवर्ष जयंती व महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है । इस दिन प्रसाद स्वरूप पूरे प्रदेश के प्रत्येक गांव में सब्जी वितरण किया जाता है। प्रति वर्ष कि भाँति इस वर्ष भी समाज ने रायपुर नगर घड़ी चौक में 25 जनवरी को सब्जी वितरण जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में किया जाना है तथा अभनपुर राज के नेतृत्व में अभनपुर बस स्टैंड में 27 जनवरी को सब्जी वितरण का कार्यक्रम रखा जाएगा। साथ ही बाइक रैली के माध्यम से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि समाज का वार्षिक अधिवेशन ग्राम खोरपा में 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, सांसद और समाज के पदाधिकारी को आमंत्रित किया जाएगा । साथ ही साथ ग्राम प्रमुखों ,वरिष्ठ समाजसेवियो का सम्मान भी किया जाएगा।

अभनपुर राज अध्यक्ष मनराखन पटेल ने बताया कि समाज के कुछ लोग बहकावे और लालच में आकर दूसरे धर्म की ओर रुख कर रहे हैं। युवा पीढ़ी अंतरजाति अर्थात दूसरे समाज समाज के बच्चों के साथ आर्य समाज में जाकर शादी कर रहे हैं, जो कि समाज के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। सुप्रीम कोर्ट ने आर्य समाज के विवाह को अमान्य घोषित कर दिया है। उसके बाद भी बच्चों का इस प्रकार से कदम उठाना चिंता का विषय है। प्रत्येक गांव में युवा संगठन एवं महिला संगठन को इसकी जवाबदारी दी गई है कि गांव में इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी समय से पूर्व दें ताकि इस पर अंकुश लगाया जा सके और भी अनेक विषयों पर समाज की बैठक में चिंतन किया गया।

इस अवसर पर धर्मेंद्र पटेल सचिव, नेतू राम पटेल कोषाध्यक्ष ,मधुसूदन पटेल ,सोमनाथ पटेल प्रमुख सलाहकार ,मिलन पटेल, महादेव पटेल संरक्षक, डॉ कमल पटेल उपाध्यक्ष ,जगन्नाथ पटेल खोरपा जोन प्रभारी ,हितेंद्र पटेल देवेंद्र पटेल युवा प्रकोष्ठ , खोरपा जोन के अंतर्गत 9 गाँव के सभी पदाधिकारी, सामाजिक जन, विभिन्न ग्राम के सामाजिक जन उपस्थित थे ।

तुमगांव : कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा शाकम्भरी जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। कोसरिया मरार पटेल समाज नगर पंचायत तुमगांव द्वारा आज गुरूवार को शाकम्भरी जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पटेल समाज भवन तुमगांव में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित नगर के समाजजनों  के मरार पटेल समाज के लोगो ने साक सब्जी फल फूलो की देवी भगवती शाकम्भरी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र मे सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। सैंकड़ो महिलाओं पुरुष समाज जनो नागरिको की उपस्थिति में भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

शाकम्भरी भवन से शीतला मंदिर जल लेकर ब्राम्हण पारा दुकान चौक मुख्य मार्ग होते हुए शाकम्भरी भवन पहुंचे। हवन पूजन पश्चात माता जी का भंडारा आयोजन किया जिसमें सैंकड़ो नागरिको ने भोजन भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। शाम को मंचीय कार्यक्रम में अतिथियो व समाजजनों के द्वारा मां शाकम्भरी एवं भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया पश्चात समाज के युवाओं द्वारा नगर के वरिष्ठ नागरिक,वरिष्ठ माताए सभी उपस्थित अतिथियों का श्रीफल व विशेष रूप से सब्जी भाजी से बना माला से स्वागत किया।

वही समाज भवन में बुजुर्गो व प्रतिभावान छात्र छात्राओं का अक्षत गुलाल,  श्रीफल,  देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी समाजिक जनो को संबोधित करते हुए  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर ने कहा किसी भी समाज के लिये युवा वर्ग वह पहिया है जो समाज के साथ साथ विकास पथ पर चलता है युवाओ का सहयोग ही है जिससे इस प्रकार का कार्यक्रम सफल होता है, मै समाज के सभी युवाओ को इसके लिये बधाई देता हूं युवा वर्ग आगे आये सबको साथ लेकर समाज के विकास के लिये अपनी पूरी सहभागिता दिखाये।

नांद गांव राज अध्यक्ष तुका राम पटेल ने शाकम्भरी जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा समाज ही हमारा घर है समाज के बिना जीवन अधूरा है क्योकि केवल समाज ही छोटे बड़े कार्य को सम्पन्न कराने के लिये अहम भूमिका निभाता है हम सभी मरार बंधुओ को संगठित होकर समाज हित मे कार्य करना है। वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू ने कहा कि मरार  समाज बहुत ही मेहनती होता है, समाज  द्वारा उपजाए फल, फूलों को सभी वर्ग के लोग खाते है लेकिन दुर्भाग्य है कि हम अपने विकसित समाज को आगे नही बढ़ा पा रहे है हम सभी स्वजातीय बंधुओ को मिलकर सभी बाधाओं को दूर करना होगा और सभी का सहयोग करते समाज को विकास चरम पर अग्रसित करना है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि श्रद्धा के फूल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमे सभी नागरिक गन रात भर माता भजनों में झूमते रहे। इस दौरान कार्यक्रम को समाज के बुजुर्गो व अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सहसचिव दुर्गा पटेल ,चम्मन पटेल,रमेश पटेल पार्षदद्वय, धर्मेन्द्र यादव ,गंगा निषाद, मति माहेश्वरी धीवर, श्रीमती अन्नपूर्णा राजेन्द्र निर्मलकर, श्रीमती सरस्वती रामानंद मूर्ति, श्रीमती निराशिव साहू, शैलेन्द्र सेन, विजय बांधे, हर्ष शर्मा, चैनु साहू, ओमप्रकाश यादव, द्रोणाचार्य साहू, उत्तम निर्मलकर, 

गैंद यादव,राकेश तिवारी, दसरथ महोबिया, परऊ राम साहू, रजऊ जलछत्री,  झाड़ू पटेल, संतोष पटेल, लखन पटेल, धनेश्वर पटेल, जनक पटेल, आजुक पटेल, बलराम पटेल, दिनदयाल पटेल, श्यामलाल पटेल, घनश्याम, शंकर पटेल, रामु पटेल, लष्मीनारायन पटेल, भारतपटेल, डोमार पटेल, मनोज पटेल, ईश्वर पटेल, भागवत पटेल, केसव पटेल, नीलकंठ पटेल, टेपण पटेल, गणेश पटेल, शेषनारायण पटेल, मोहन पटेल,  सहित बड़़ी संख्या मे समाजिक बंधु व माताओ सहित युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन व संयोजक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नगर पंचायत पप्पू पटेल ने किया।

मुख्यमंत्री 6 जनवरी को छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 06 जनवरी को छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सवेरे 10.50 बजे मुख्यमंत्री निवास से दूधाधारी मठ के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां 11 बजे आयोजित छेरछेरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11.45 बजे मुख्यमंत्री निवास में मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास से होटल वी. डब्ल्यू. कैन्यान के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां शाम 7.10 बजे टीव्ही-24 द्वारा आयोजित हमर संस्कृति हमर चिन्हारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात रात 8 बजे होटल कोर्टयार्ड मैरिएट में बंसल न्यूज द्वारा आयोजित उन्नति के चार साल कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात रात 8.50 बजे मुख्यमंत्री निवास आएंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.