Media24Media.com: पं. प्रदीप मिश्रा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पं. प्रदीप मिश्रा. Show all posts
Showing posts with label पं. प्रदीप मिश्रा. Show all posts

श्रीराम मित्र मंडली एवं शिवशक्ति सत्संग सेवा समिति के तत्वाधान में पं. प्रदीप मिश्रा का होगा शिव महापुराण

No comments Document Thumbnail

 अभनपुर : श्रीराम मित्र मंडली अभनपुर एवं शिव शक्ति सत्संग सेवा समिति खोरपा के तत्वाधान में आगामी 23 से 29 मार्च 2025 तक एनआईटी मैदान भरेंगाभाटा (खोरपा ) में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा कार्यक्रम तय हुआ है।जिसके लिए दोनों समिति के सदस्यों द्वारा इस आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस परिपेक्ष में शनिवार को अभनपुर में बैठक आहूत की गई जिसमें कार्यक्रम की तैयारी संबंधी रूपरेखा तैयार की गई ।


साथ ही कोर कमेटी का गठन भी किया गया। समिति सदस्य अभनपुर निवासी ईश्वर पटेल ने बताया इस आयोजन को लेकर खोरपा व अभनपुर क्षेत्र के ग्राम खोरपा,भटगांव , भरेंगा, ढोर्रा, पाटन , भखारा सहित अनेक ग्रामों के लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा हैं । बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर अनेक निर्णय लिया गया। जिसमें कथा स्थल की अनुमति लेना, सीहोर जाकर कथा वाचक से भेंट कर कार्यक्रम की तैयारी हेतु चर्चा करना, कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था से लेकर भोजन एवं पार्किंग व्यवस्था इत्यादि पर कार्ययोजना बनाने पर चर्चा किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी ईश्वर पटेल,बीएस ठाकुर सर ,ओम प्रकाश साहू, विनोद ठाकुर, रूमन लाल साहू,श्रीमति संतोषी साहू ,रामा साहू , राजेश साहू , संदीप यादव , टेकेश कुमार साहू,रामेश्वरी साहू , जितेन्द्र सिन्हा, रामसेवक साहू, संतोष यादव , कन्हैया चेलक , उधो राम साहू , नेमीचंद सिंह , महेश साहू , गोवर्धन साहू , नरेंद्र साहू , राजकुमार , रमन साहू , विजय सिंह राम साहू , राजेश साहू, कुमारी साहू , ज्ञानेश्वरी साहू , लोकेश्वरी साहू , मालती साहू ,नीलिमा साहू ,सरोज साहू सहित अन्य सदस्यों की भी उपस्थिती व सहभागिता रही ।

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल में रखी दान पेटी से रकम पार, आयोजकों के उड़े होश...

No comments Document Thumbnail

भिलाई । भिलाई में पं. प्रदीप मिश्रा की शिव कथा चल रही है। लाखों श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंच रहे। लेकिन श्रद्धालुओं के साथ चोर-उच्चके भी पहुंच रहे हैं। जो मौके की ताक में रहते हैं। रविवार को शिव कथा स्थल से चोरो ने दान पेटी में रखे पैसे पार कर दिए।  इस घटना ने आयोजकों के साथ-साथ पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दरअसल शिव महापुराण की कथा के दौरान रविवार शाम को आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई थी। इस दौरान बिजली चली गई थी। हालांकि आयोजकों ने दूसरी व्यवस्था रखी थी, लेकिन आंधी-तूफान में करंट की आशंका के मद्देनजर बिजली बंद की गई थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए हर दिन हजारों की संख्या में लोग आते थे। इसलिए माना जा रहा है कि दान पेटी में बड़ी रकम रही होगी। पुलिस की जांच में यह बात आई है कि आंधी तूफान के दौरान करंट फैलने के डर से जब बिजली बंद की गई थी, तब सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए थे। वहां अफरातफरी की स्थिति थी। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि भिलाई में 25 अप्रैल से एक मई तक शिव कथा का आयोजन किया गया था. एक मई को कथा का समापन हुआ है।

फिलहाल पुलिस दो एंगल पर यह जानकारी जुटा रही है कि दान पेटी से चोरी प्री प्लांड थी या चोरों में आंधी तूफान और अंधेरे का फायदा उठाया। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात था, लोग भी थे। आंधी तूफान के कारण अफरातफरी थी। ऐसे समय में यह भी आशंका है कि चोर पहले से ताक में तो नहीं थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.