Media24Media.com: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री. Show all posts
Showing posts with label पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री. Show all posts

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, घर में घुसकर लाठी-ठंडों से पीटा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

No comments Document Thumbnail

 Dhirendra Krishna Shastri Brother News : देश के प्रसिद्ध संत और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग अपने कारनामों की वजह से समय-समय पर सुर्खियों में बने ही रहते हैं. चाहे फिर शादी में उत्पाद मचाना हो या फिर टोल कर्मियों से मारपीट या कहें गांव की महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होना हो. शालिग्राम गर्ग किसी न किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं. ताजा मामला महिलाओं से मारपीट का है।


एक वायरल वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है कि "देखिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई और उनकी गैंग ने हमारी मां बहनों पर हमला किया है. धीरेंद्र शास्त्री के भाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें छत पर खड़े कुछ लोग वीडियो बनाते हुए बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं.

आपको बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक बार फिर मारपीट का आरोप लगा है. वायरल वीडियो गढ़ा गांव के रहने वाले जीतू तिवारी के घर के बाहर का बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ा की रहने वाली मुन्नी तिवारी जो कि जीतू तिवारी कि परिजन हैं।

मुन्नी तिवारी का आरोप है कि किसी पुरानी बात को लेकर शालिग्राम गर्ग नाराज था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आज इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने शालिग्राम समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने शालिग्राम गर्ग,मनजीत सिंह, कुलदीप पर धारा 323,506,294,34 के तहत मामला दर्ज किया और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

RAIPUR : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 251 परिवारों ने अपनाया हिंदू धर्म, करवाया गया शुद्धिकरण

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा के आखिरी दिन प्रदेश में धर्मांतरण कर चुके कई परिवारों ने सनातन धर्म में वापसी की है। घर वापसी से पहले 251 परिवारों के 1 हजार लोगों का पूजा पाठ के जरिए शुद्धिकरण कराया गया। इनमें इस्लाम और ईसाई धर्म अपना चुके लोग शामिल है।


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम किसी के धर्म के विरोधी नहीं हैं, न ही हमने किसी को यहां बुलवाया। सभी लोग हनुमान जी के आशीर्वाद से यहां आए हैं। मैं धर्मांतरण का पक्षधर नहीं हूं। मैं घर वापसी में विश्वास करता हूं। धीरेंद्र शास्त्री की मौजूदगी में बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घर वापसी करने वालों को पैर धुलाए और सनातन धर्म में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहम्मद अकबर ने हिन्दू धर्म में वापसी की। धीरेंद्र शास्त्री ने अकबर का नाम बदलकर सत्यम रखा है।


बागेश्वर धाम वाले बाबा पहुंचे रायपुर, बोले - छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में करूंगा धर्मांतरण रोकने का काम

No comments Document Thumbnail

 रायपुरः मंगलवार को राजधानी रायपुर पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि पिछले साल 23 जनवरी को ही मैंने एक नारा दिया था तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें राम राष्ट्र दूंगा... तब मेरी बहुत आलोचना हुई थी लेकिन अब साल बदल गया है, छत्तीसगढ़ भी बदल गया है। अब मैं छत्तीसगढ़ के कोने कोने में जाकर राम कथा करूंगा और धर्मांतरण रोकूंगा। बस्तर में भी राम कथा होगी, सनातन धर्म के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।



पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत में जो सूर्योदय हुआ है उससे अब नए भारत का संचार होगा। भारत के लोग अब अखंडता और एकता की तरफ बढ़ रहे हैं। कल सभी सनातनी हिंदू ने त्रेता युग प्रारंभ किया अब द्वापर युग की तैयारी है। हनुमान जी की कृपा से यहां पर भी समूचे क्षेत्र में जितना धर्मांतरण हो रहा है, उसको रोका जाएगा। घर वापसी बहुत आयत मात्रा में कराई जाएगी।


राजधानी रायपुर के कोटा में चल रही कथा के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अयोध्या में हुई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि इसी तारीख को छत्तीसगढ़ में हमने पूरे भारत को नारा दिया था तुम मेरा साथ दो मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा। साल बदला छत्तीसगढ़ का हाल बदला। बहुत जल्दी राजिम में महाकुंभ लगने वाला है तो राजिम के महाकुंभ में भी पूरा छत्तीसगढ़ सम्मिलित होने वाला है। यह हमारा ननिहाल है, यहां हमारे मामा जी रहते हैं। अब छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण नहीं चलेगा। क्योंकि अब यहां के हाल बदल चुके हैं। सब खुशहाल हो चुके हैं। राम राज्य भारत में आ चुका है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.