Media24Media.com: पंजाब में हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पंजाब में हादसा. Show all posts
Showing posts with label पंजाब में हादसा. Show all posts

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 5 दोस्तों की मौत, एक घायल

No comments Document Thumbnail

पंजाब के लुधियाना जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां जगेड़ा गांव में एक कार नहर में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और कार नहर में जा गिरी। काफी देर तक किसी को हादसे का पता नहीं चला। एक राहगीर ने कार को नहर में डूबा देख पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची मलोद पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकलवाया। वहीं गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (उम्र 45), जगदीप सिंह (उम्र 35), जितेंद्र सिंह (उम्र 40), जगतार सिंह (उम्र 45) और भजन सिंह (42) के रूप में हुई है। मृतक जितेंद्र के परिजन सनमदीप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के करीब 2 घंटे तक कोई पुलिस कर्मचारी मदद के लिए नहीं आया। गाड़ी चारों तरफ से बंद थी, जिस कारण पांचों लोगों का दम घुट गया। 

5 दोस्तों की मौत, एक घायल

जानकारी के मुताबिक गाड़ी में 6 लोग थे। जो व्यक्ति बचा है, उसका नाम सनी बताया जा रहा है। सनी को गंभीर चोटें आई हैं। सनमदीप ने बताया कि जितेंद्र उर्फ हैप्पी 4 दिन पहले ही कनाडा से आया था। सोमवार रात वो आसपास के गांव के कुछ दोस्तों के साथ किसी समारोह से वापस आ रहा था। 

मृतक जितेंद्र कनाडा में ट्राला चलाता था और उनके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार खाली सड़क होने के कारण बहुत तेज थी, लेकिन इसी बीच संतुलन बिगड़ने के कारण कार एक दीवार में लगती हुई सीधा नहर में जा गिरी। शव करीब 2 घंटे पानी में रहने से फूल चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नहर में डूबी डॉक्टर की कार, 5 लोगों की मौत, 2 बच्चियां लापता

No comments Document Thumbnail

राजस्थान के सीकर में रहने वाले डॉक्टर और उनका परिवार पंजाब से लौटते वक्त एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, जालंधर रूपनगर के भाखड़ा नहर पुल पर निजी बस ने ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मार दी, जिससे कार नहर में जा गिरी। हादसे में डॉक्टर, उनकी पत्नी, बच्चों समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 और 4 साल की दो बच्चियां लापता हैं, जिनकी तलाश भी नहर में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर 13 अप्रैल को परिवार के साथ घूमने गए थे। सोमवार रात तक वापस आने का प्लान था।

सीकर SP कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पंजाब पुलिस से हादसे की जानकारी मिली है। रींगस CHC में कार्यरत हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश कुमार पूनियां, उनकी पत्नी सरिता पूनियां, बेटा राजा उर्फ दक्ष (14), डॉ. पूनियां का साला राजेश देवंदा (35) और राजेश की पत्नी रीना की मौत हो गई। डॉक्टर की दो साल की बेटी राजवी और उनके साले के बड़े भाई की 4 साल की बेटी गुड़िया की नहर में तलाश जारी है।

पुलिस ने 5 शव नहर से बाहर निकाल लिए हैं। जबकि दो बच्चियों की तलाश की जा रही है। डॉक्टर सतीश पूनियां की पत्नी सरिता पूनियां राजकीय स्कूल किशनमानपुरा में टीचर थी। दंपती का बेटा दक्ष आठवीं क्लास में पढ़ता था। डॉक्टर का साला राजेश देवंदा टीचर की कोचिंग कर रहा था। उनकी पत्नी रीना राजकीय स्कूल गोविंदगढ़ में टीचर थी। डॉक्टर और उनके साले का परिवार शिमला और मनाली घूमने के लिए गया था।

पुलिस ने कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। एक पर्स में मिले कागजों से मृतकों की पहचान की गई। हादसे की सूचना पर दिल्ली में रहने वाला मृतक डॉक्टर का बड़ा भाई ओमप्रकाश पंजाब के लिए रवाना हुए। ओमप्रकाश दिल्ली पुलिस में ASI हैं। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर विनोद गुप्ता ने बताया कि 13 अप्रैल को डॉक्टर सतीश पूनियां ने बताया था कि चार दिन के लिए परिवार के साथ घूमने जा रहा हूं। 18 अप्रैल को वापस आ जाऊंगा। 

देश में लगातार हो रहे हादसे

सोमवार सुबह करीब 8 बजे डॉक्टर सतीश पूनियां से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि बॉस आज मैं नहीं आ पाऊंगा। लेट नाइट तक पहुंच पाऊंगा। इसके बाद फोन कट गया था। डॉक्टर सतीश पूनियां के माता-पिता रींगस के गांव में रहते हैं। उनके पड़ोस में ही मामा गिरधारी लाल निठारवाल रहते हैं। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद भांजे के परिवार को बताने की हिम्मत तक नहीं हुई। फिलहाल उसके माता-पिता को हादसे की सूचना नहीं दी गई है। बता दें कि देश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.