Media24Media.com: नाबालिग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नाबालिग. Show all posts
Showing posts with label नाबालिग. Show all posts

गणेश विसर्जन के दौरान 2 गुट के बीच चाकूबाजी, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

No comments Document Thumbnail

कोरबा : देर शाम गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी का मामला समाने आया है.वारदात में चाकू के हमले से एक नाबालिग की मौके पर मौत हो गई है. वहीं दूसरा नाबालिग गम्भीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद Police मामले की जांच में जुट गई है. इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. Police ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.


गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुई जमकर चाकूबाजी की घटना हुई . जिसमे चाकू के हमले से एक युवक की हुई मौके पर मौत हो गई,वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया है. मृतक 17 वर्षीय हरीश कुमार के पेट और सीने में चाकू से युवकों ने गोदा था. इस पूरी घटना के बाद कोहड़िया मुख्य मार्ग बस्तीवासियों ने जाम किया है. इस घटना में 16 वर्षीय भूपेंद्र नामक किशोर हुआ घायल हो गया है.

बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर 7 से 8 बार ताबड़तोड़ हमला किया गया था. यह पूरी घटना सीएसईबी चौकी अंतर्गत कोहड़िया केनाल के पास घटित हुई है. मृतक और घायल बरपारा दोनों ही कोहड़िया निवासी है.सूचना पर सीएसईबी चौकी और सिविल लाइन थाना Police पहुंची है. जिला अस्पताल में लोगों की लगी भीड़ है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.


x

भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड हाईकोर्ट से मिली राहत

No comments Document Thumbnail

कांकेर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत में आज इस मामले की सुनवाई हुई। ब्रह्मानंद नेताम की ओर से अधिवक्ताओं ने अदालत में दलील दी कि इस मामले में उनके पक्षकार की कोई संलिप्तता नहीं है और न ही एफआईआर में उनका नाम है, फिर भी पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। अदालत ने आज हुई सुनवाई के बाद आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ किसी तरह की पीड़क कार्रवाई न की जाए।

भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम

इस बीच, इस मामले के सिलसिले में कांकेर आई झारखंड पुलिस आज मामले की विवेचना के तहत किलेपाल गांव पहुंची और भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को अपने साथ कांकेर थाना चलने के लिए कहा। यह खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चारामा विकासखंड के हाराडुला चौक पहुंच गए। झारखंड पुलिस को इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते झारखंड पुलिस को खाली हाथ ही मौके से लौटना पड़ा। इस बीच, भाजपा विधायक और भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल हाराडुला पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को अपने साथ लेकर चारामा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए बताया कि झारखंड पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने नहीं, बल्कि केवल इस मामले की विवेचना के लिए गई हुई थी। गौरतलब है कि वर्ष दो हजार उन्नीस में जमशेदपुर में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को भी झारखंड पुलिस द्वारा आरोपी बनाया गया है।

महासमुंद : अधिक वेतन का लालच देकर कर रहा था श्रमिकों की तस्करी, 16 बालिकाओं को मजदूर दलाल के चंगुल से छुड़ाया

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ओड़ीशा के कोमना थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से युवा व नाबालिग बालिकाओं को खरीदकर ले जा रहे युवक अजय कुमार साह को को खरियार रोड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के साथ जा रही 16 बालिकाओं को 20 अक्टूबर को पुलिस ने खरियार रोड स्टेशन से नागपुर रवाना होने के पहले ही अभिरक्षा में ले लिया। मिली जानकारी के अऩुसार खरियार रोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 15-16 युवा लड़कियों को महाराष्ट्र के नागपुर के एक अज्ञात श्रमिक सरदार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के रूप में नागपुर ले जाया जा रहा है। सूत्र ने यह भी पुष्टि की कि सभी लड़कियों को कोमना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से खरीदा गया है और ज्यादा पैसे का लालच देकर श्रमिक कार्य के लिए ट्रेन से नागपुर ले जाया जा रहा है।



पुलिस ने पाया कि सुबह 3 बजे जलाराम चौक के पास विभिन्न आयु वर्ग के कुल 16 बालिकाओं के पास उनके सामान और बैग थे और उनका नेतृत्व उनके साथ एक युवा पुरुष कर रहा है। पूछने पर उन्होंने अपना नाम और पता बताया। जिसके अनुसार जयमती धारुआ (24), गायत्री धारुआ (21), सबिता मांझी (15), खिरामती मांझी(21), नीलाबती मांझी (21), सजना मांझी(21), क्षेमिन मांझी (20), देमती मांझी (18), उकता मांझी (19), पिरोमती मांझी (16), जसोदा मांझी (22),  भानुमति मांझी (18) सभी गांव दरलीपाड़ा, पी.एस. कोमना जिला- नुआपाड़ा, शकुंतला मांझी (22), रामुला मांझी (17), बसंती मांझी (17), नेपुरा मांझी (20) के साथ जो व्यक्ति बालिकाओं को नागपुर ले जा रहा था उसने खुद को अजय कुमार साह (29), पिता भूपिंदर साह, निवासी बिहारी टोला, वार्ड नंबर 29, पीएस- बरौनी, जिला- बेगूसराय, बिहार निवासी होना बताया। तथा स्वयं को सूर्याम्बा स्पिनिंग मिल, नागपुर, महाराष्ट्र के प्रभारी बताया।

पूछताछ के दौरान जयमती धारुआ नाम की एक बालिका ने खुलासा किया कि वे सभी मजदूर वर्ग के परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। 18 अक्टूबर को अजय कुमार साह उनके गांव आए और अपनी पहचान सूर्याम्बा स्पिनिंग मिल, नागपुर के प्रभारी के रूप में देते हुए उन्हें उक्त कताई मिल में एक अच्छी नौकरी देने का आश्वासन दिया और श्रम कार्य के लिए मोटी रकम देने का लालच दिया। अजय साह ने यह भी कहा कि उक्त कताई मिल में काम करने के लिए उसके लिए अधिक से अधिक महिला श्रमिकों को नागपुर ले जाने के लिए और बालिकाओं की व्यवस्था करें। फिर वह गाँव और आस-पास के गाँवों में चला गया और विभिन्न आयु वर्ग की 16 लड़कियों को उच्च वेतन देने का लालच देकर खरीद लिया। उसके प्रलोभन से प्रभावित होकर सभी युवतियां उक्त अजय कुमार साह के नेतृत्व में खरियार रोड में नागपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने गई थी।

पूछने पर बाकी लड़कियों ने भी यही कहा और कहा कि उक्त अजय कुमार साह द्वारा उन्हें एक पैसा भी अग्रिम भुगतान नहीं किया है। अजय कुमार साह द्वारा ओडिशा राज्य के बाहर श्रम कार्य के लिए परिवहन के लिए कोई लाइसेंस प्रस्तुत नही किया जा सका। छुड़ाई गई लड़कियों में तीन नाबालिग लड़कियां भी शामिल थीं।आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा तीन नाबालिग लड़कियों सहित 16 लड़कियों का परिवहन अवैध साबित होने पर अजय कुमार साह द्वारा श्रम कानूनों के उल्लंघन में श्रम कार्य के लिए ओडिशा के बाहर ले जाने के लिए तस्करी किए जाने के आरोप में धारा 370(3)(5)/417 आईपीसी/25 आईएसएमडब्ल्यू (रोजगार और सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम- 1979 के तहत कार्रवाई की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.