Media24Media.com: नवनिर्वाचित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नवनिर्वाचित. Show all posts
Showing posts with label नवनिर्वाचित. Show all posts

नारियल, केला और सब्जी से तौलकर नवनिर्वाचित सांसद चौधरी का किया स्वागत

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित संसद सदस्य श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का महासमुन्द संसदीय मुख्यालय में जगह-जगह स्वागत हुआ। भीषण गर्मी के बीच भी कार्यकर्ता, सांसद का स्वागत करने भरी दोपहरी में चौक चौराहे पर प्रतीक्षा करते रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्रीमती चौधरी पूर्वान्ह करीब 11 बजे  बेमचा गांव पहुंची। जहां ग्रामीण मंडल के संयोजन में स्वागत किया गया। 

     संसदीय मुख्यालय में निकली आभार रैली, भाजपा नेताओं ने दिखाई एकजुटता

बाद महासमुन्द के प्रवेश द्वार के समीप शारदा मंदिर में पूजा पाठ कर नगर प्रवेश किया। स्वागत जुलूस ओवरब्रिज के पास से रैली के रूप में निकली। खुली जीप में सवार नवनिर्वाचित सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, संगठन के पदाधिकारीगण विजय जुलूस में शामिल हुए। सब्जी मार्केट से भाजपा कार्यालय तक दो किमी की विजय जुलूस का सफर तीन घंटे में संपन्न हुआ। जहां कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया गया।

इन संगठनों ने किया नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत

मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों में विनोद चंद्राकर, मनोज मालू ने सब्जी मार्केट के समीप नारियल से तौलकर स्वागत किया। नेहरू चौक मोती बाल उद्यान के पास सराफा व्यापारियों प्रमोद झाबक, संजय मालू, रजत पारख, सुमित जैन ने केला से तौलकर अभिनंदन किया। कांग्रेस भवन चौक के पास उत्कल समाज के महेंद्र सिका, जग्गू छुरा ने कद्दू सब्जी से तौलकर स्वागत किया। नगर पालिका के पास नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

जनपद पंचायत के सामने पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। कचहरी चौक के पास रामदेव बाबा मंदिर समिति के अमृत शर्मा के नेतृत्व में स्वागत हुआ। सर्व समाज की ओर से पवन पटेल, कुश पटेल, निहाल देवांगन, विष्णु चंद्राकर, गणेश चौहान आदि ने सब्जी से तौलकर स्वागत किया। नकुल देव ढीढी गार्डन के पास साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष गौकरण साहू, परमानंद साहू, मोहन पवन, संजय साहू, रमेश साहू, भाऊ राम साहू आदि ने स्वागत किया। विजय जुलूस बरोडा चौक होते हुए शास्त्री चौक पहुंची। जहाँ ब्राम्हण समाज से पार्षद मनीष शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजेश्वरी तिवारी, अश्वनी तिवारी, निरंजना शर्मा के संयोजन में स्वागत किया गया। आत्मीय स्वागत के लिए सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सबका आभार जताया।

खुली जीप में खड़े होकर पसीना बहाते रहे नेता

खुली जीप में सांसद रूपकुमारी चौधरी के साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पूनम चंद्राकर, अध्यक्ष भाजपा संजय शर्मा, चंद्रहास चंद्राकर के साथ सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए काफिला के रूप में आगे बढ़े। उमस और गर्मी के बीच नेतागण धूप में पसीना बहा रहे थे।

जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगी - रूपकुमारी.

महासमुन्द संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित संसद सदस्य श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा है कि सत्ता और संगठन एक सिक्के के दो पहलू हैं। मैंने संगठन में काम करते हुए कार्यकर्ताओं के सतत सहयोग से संगठन को मजबूत किया। अब सत्तारूढ़ दल भाजपा से सांसद चुने जाने के बाद जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।  भाजपा  कार्यालय में आयोजित आभार सभा में उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद को देते हुए कहा कि सभी साथ मिलकर काम करेंगे। हमारा राजनीति का ध्येय  जनता का निस्वार्थ भाव से सेवा करना है। महासमुंद लोकसभा की जनता ने जिस भरोसे के साथ मुझे सांसद बनाया है, उस पर  खरा उतारने का भरसक प्रयास करूंगी। उन्होंने सभी का आभार जताया।

आभार रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमने पूर्वानुमान लगाकर पहले ही कहा था कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी करीब डेढ़ लाख वोटों के रिकार्डतोड़ अंतर से जीतेंगी, और वही हुआ। इस जीत से यह सिद्ध हुआ  कि भाजपा संगठन मजबूत हुई है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर,  जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन सतपाल सिंह पाली ने किया। स्वागत रैली में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रहास चंद्राकर आदि खुली जीप में सवार थे।


कोसरिया मरार-पटेल समाज छत्तीसगढ़ का मेहनतकश समाज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है छत्तीसगढ़ का कोसरिया मरार-पटेल समाज एक मेहनतकश समाज है। जिसमें महिलाएं भी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी बाड़ी में दिन-रात परिश्रम करती हैं। समाज में समानता का भाव है, पुरूषों के साथ महिलाओं को भी समानता का दर्जा है। यह समाज के प्रगतिशील होने की निशानी है। उन्होंने कहा कि आज किसी भी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।  इस समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के हित में, रोजगार के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, समाज सुधार के क्षेत्र में काम करने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में पसरा टैक्स खत्म कर दिया गया है। पसरा टैक्स की वसूली करने वालों पर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित  दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।  उन्होंने समारोह में समाज के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सामाजिक नीतियों, जिम्मेदारियों के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक पटेल ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील पटेल  सहित राजेन्द्र प्रसाद पटेल, विद्याभूषण शुक्ल एवं समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज इस शपथ ग्रहण समारोह में 105 लोगों की बहुत बड़ी कार्यकारिणी ने शपथ ली। आप सभी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि आप सभी उन महापुरुषों के वंशज हैं, जिन्होंने पूरे देश में समाज सुधार का काम किया, जैसे ज्योतिबा फुले, जिन्होंने अपनी पत्नी को पूरे देश में पहली शिक्षिका बनाया। मुझे इस बात पर गर्व है कि मुझे ज्योतिबा फुले सम्मान भी प्राप्त हुआ है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं वहां गया था।

मैंने उस मकान को देखा, जहां समाज से परित्यक्त लोगों को चाहे वह किसी भी समाज के हों, जिन्हें घर से निकाल दिया गया, उनको आश्रय दिया गया था, जहां निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का काम किया जाता था। उस बावली उस कुएं को भी देखा जहां सभी समाज के लोगों को पानी पीने की अनुमति थी। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। आज हमारे छत्तीसगढ़ में पटेल समाज एक मेहनतकश समाज है और मैं यह कह सकता हूं कि हमारे समाज में पुरुष कमाकर स्त्री को सौंपता है। परंतु मरार समाज में इसके उलट स्त्रियां मेहनत कर पुरुष को आय प्रदान करती हैं। ऐसी सभी मातृशक्तियों को जो आज यहां बैठी हैं मैं प्रणाम करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत से अन्य समाजों में पर्दा जैसी कुरीतियां प्रचलित है, महिलाओं को बाहर काम करने की मनाही है लेकिन मरार समाज में बाड़ी में पटेल रहट (टेड़ा) से पानी निकालते थे और महिलाएं बाड़ी का काम संभालती थीं। यह दिन-रात मेहनत करने वाला समाज है। सूर्याेदय के पहले से लेकर सूर्यास्त के बाद तक दिन रात मेहनत करने वाला समाज। मेहनत के साथ-साथ शिक्षा भी हमारे समाज में होना चाहिए, समानता का भाव तो समाज में है, समाज की प्रगति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है, शिक्षा के बिना कोई समाज आगे नहीं बढता है। मुख्यमंत्री ने समाज द्वारा रायपुर में सामाजिक भवन की मांग के संबंध में कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान हर विधानसभा में जिन समाजों को भवन की आवश्यकता थी, उन्हें भवन के लिए आर्थिक मदद दी।

 जिन्हें जमीन की आवश्यकता थी, उन्हें जमीन भी उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए। छत्तीसगढ़ के लोग ऋषि परंपरा का पालन करते हैं। प्रकृति से उतना ही लेना है, जितना हमें आवश्यकता है। धन संचय करने की हमारी प्रवृत्ति ही नहीं है, इसीलिए हमारे छत्तीसगढ़िया समाज के लोगों के पास पैसा नहीं होता। पहले वैवाहिक कार्यक्रम या अन्य सभी सामाजिक कार्यक्रम घरों में ही संपन्न हुआ करते थे।  अब प्रायः सभी कार्यक्रमों के लिए भवन किराये में लिए जाते हैं, ऐसे समय में सभी समाजों को भवन की आवश्यकता है। भवन के लिए सभी समाजों को मदद दी गई। ताकि भवन की अनुपलब्धता के कारण किसी भी समाज को कोई भी कार्यक्रम करने के लिए किसी कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

पिछड़ा वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए छात्रावास का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के बजट में हमने सभी संभागीय मुख्यालयों में पिछड़ा वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए 100-100 सीटर छात्रावास का प्रावधान किया है ताकि हमारे बच्चे जो रायपुर, बिलासपुर आना चाहते हैं और पढ़ाई करना चाहते हैं उनको असुविधा न हो। अब जहां पर मैं जाता हूं वहां लोग सब्जी मंडी की मांग करने लगे हैं जशपुर गया वहां भी लोगों ने सब्जी मंडी की मांग की। बस्तर अब सब्जी के मामले में बड़ा बाजार बनकर उभर रहा है चाहे वहां पपीता हो, मिर्ची हो सभी का उत्पादन होने लगा है। छत्तीसगढ़ में कोल्ड चैन बनना चाहिए। इस दिशा में हमको काम करना है ताकि हमारी सब्जियां जल्दी खराब न हो और उत्पादकों को ज्यादा कीमत मिले। पिछले बार मरार समाज के सामाजिक सम्मेलन में समाज की मांग पर मैंने शाकंभरी जयंती की छुट्टी की घोषणा भी की है ।


हर विकासखंड मुख्यालय में बनेगा मॉडल जैत खाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हर विकासखंड मुख्यालय में मॉडल जैत खाम स्थापित होगा। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सन्त महात्माओं के बताए मार्ग पर चल कर जनता के हित में लगातार काम कर रही है।

यहां की सांस्कृतिक परम्परा को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उनके बताए गए मार्ग को आत्मसात कर हम जीवन में तरक्की कर सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए सतनामी समाज के लोगों को योजनाओं से जुड़कर भरपूर लाभ उठाने की अपील की। 

कार्यक्रम में उन्होंने तहसील स्तरीय सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजिक बंधु उपस्थित थे।

संसदीय सचिव की अगुवाई में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

No comments Document Thumbnail

महासममुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कुशल रणनीति से मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री बघेल ने संसदीय सचिव चंद्राकर की पीठ थपथपाई। गुरूवार को महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ।



जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती राशि महिलांग ने भाजपा प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर का हराते हुए शानदार जीत हासिल की। बाद इसके संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में नगरपालिका से कांग्रेस भवन तक विजयी जुलूस निकाला गया। यहां संसदीय सचिव चंद्राकर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग का मुंह मीठाकर जीत की बधाई दी। कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमरजीत चावला, पर्यवेक्षक पीयूष कोसले, सुबोध हरितवाल,

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर सहित कांग्रेसजनों ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि नगरपालिका में भाजपा पार्षदों की बहुमत के बाद भी मिली जीत संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर की कुशल रणनीति का बड़ा योगदान रहा है। महासमुंद नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर संसदीय सचिव चंद्राकर ने शुरू से कमान संभालते हुए रणनीति तैयार की थी। नतीजतन कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत मिल सकी।

इधर आज गुरूवार की शाम चार बजे के करीब ससंदीय सचिव चंद्राकर की अगुवाई में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग व पार्षदों सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। संसदीय सचिव चंद्राकर ने सभी का मुख्यमंत्री बघेल से परिचय कराते हुए बताया कि महासमुंद नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर करीब तीन दशक बाद कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कुशल रणनीति पर संसदीय सचिव चंद्राकर की पीठ थपथपाई। 

उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आव्हान भी किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, दिलीप चंद्राकर, पार्षद बबलू हरपाल, अमन चंद्राकर, गोलू मदनकार, ईश्वर सिन्हा, गिरधर आवड़े, प्रेम साहू, दीपक ठाकुर, सूरज नायक, आर्यन गिलहरे आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.