Media24Media.com: नक्सली ढेर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नक्सली ढेर. Show all posts
Showing posts with label नक्सली ढेर. Show all posts

CG Naxal Encounter : सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों की नक्‍सलियों से मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

 CG Naxal Encounter  :  छत्तीसगढ़ में जवानों ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। दो नक्सलियों के शव नारायणपुर पुलिस और पांच नक्सलियों के शव अबूझमाड़ पुलिस ने बरामद किए हैं। घटनास्थल पर भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिला की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ी इलाके के रेकावाया इलाके में नक्सली मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। जिसमें दंतेवाड़ा नारायणपुर और बस्तर से DRG और STF के जवान शमिल थे।

शुक्रवार को जब नक्‍सलियों के शव को लेकर जवान वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। एसटीएफ के जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा संभाला और सुरक्षित आड़ लेते हुए जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के बाद सर्च में एक वर्दीधारी नक्सली का शव और हथियार बरामद हुए हैं।


छत्तीसगढ़ में 131 दिन में 103 नक्सली ढेर, माओवादियों की मांद में घुसकर उनका शिकार कर रहे जवान

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Naxal Encounter  : छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 12 माओवादियों को मार गिराया। इस दौरान दो जवान भी घायल हुए। वैसे अगर आंकड़ों की बात करें तो यह साल सुरक्षाबलों के लिए बहुत ही शानदार साबित हो रहा है, और नक्सल मोर्चे पर उन्हें लगातार कामयाबियां मिल रही हैं। इस साल नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने अबतक कुल 103 माओवादियों को मार गिराया है, जबकि अभी तो यह साल आधा भी नहीं गुजरा है, वहीं पिछले दो सालों में यह आंकड़ा सिर्फ 22 और 30 यानी कुल 52 ही था। जिसके बाद पूर्व अधिकारियों को यकीन हो चला है कि सालों से नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें चुनौती दे रहे सुरक्षाबलों की मेहनत अब रंग लाने लगी है और अब वे घने जंगलों में रणनीतिक रूप से भारी पड़ने वाले नक्सलियों पर भी दबाव बनाने में कामयाब हो गए हैं। 


विशेषज्ञों का मानना है कि बस्तर के घने जंगलों में लगातार हो रही मुठभेड़ का माओवादियों की भर्ती पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ना तय है। इस बारे में छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरके विज ने कहा, 'पिडिया क्षेत्र जहां शुक्रवार को मुठभेड़ हुई वो कभी बस्तर में माओवादियों का गढ़ हुआ करता था। माओवादियों के बड़े नेता पिडिया के इन्हीं जंगलों में बैठकें करते थे। आज सुरक्षा बलों का उस जंगल में ऑपरेशन चलाना एक बड़ी उपलब्धि है। मेरा मानना है कि इन मुठभेड़ों का माओवादियों के भर्ती अभियान पर निश्चित रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।'

हालांकि कुछ साल पहले तक सुरक्षाबलों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने पर नक्सलियों की तरफ से पलटवार करते हुए बदला लेने की आशंका भी बनी रहती थी, लेकिन अब तो जैसे उनकी कमर टूट चुकी है। क्योंकि पलटवार के नाम पर वे केवल आम नागरिकों की जान ले रहे हैं। इस साल के शुरुआती चार महीनों में ही माओवादियों ने 21 आम नागरिकों को मारा है। जबकि बीते साल यह संख्या 41 थी। 

वहीं एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिडिया का जंगल बस्तर में माओवादियों का कोर एरिया है और जब भी सुरक्षा बल टॉप नक्सली नेताओं पर दबाव बढ़ाते हैं तो यह उनके लिए छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और आंध्र भागने के काम भी आता है। ऐसे में सुरक्षाबलों का यहां 

शुक्रवार को हुई मुठभेड़ को लेकर दक्षिणी बस्तर के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने कहा- 'बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर पिडिया के जंगलों में एक प्रमुख माओवादी नेता के मौजूद होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी। सुबह करीब 9 बजे सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी के बाद माओवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई, जो कि शाम करीब 5 बजे खत्म हुई। उम्मीद है कि शनिवार को मृत नक्सलियों की पहचान होने के बाद हमें पता चल जाएगा कि कोई वरिष्ठ माओवादी मारा गया है या नहीं।'

शुक्रवार की मुठभेड़ दिसंबर 2023 के बाद से दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर में चल रही एक बड़ी लड़ाई का संकेत है, जब भाजपा ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मात देकर छत्तीसगढ़ सरकार की कमान संभाली थी। इसके बाद से ही सुरक्षा बलों की नीति में परिवर्तन आया और वे कहीं ज्यादा आक्रामकता के साथ नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों द्वारा दिसंबर 2023 से घोर नक्सली एरिया में 17 नए फॉरवर्ड कैंपों का निर्माण भी किया गया है, इससे भी सुरक्षाबलों की पकड़ इन इलाकों में काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि इससे इन क्षेत्रों में नागरिक पहुंच में सहायता मिली है, साथ ही सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना प्राप्त होने पर उन पर अधिक तेजी से कार्रवाई करने की अनुमति मिलती है।


CG NEWS : बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, छह नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS : बीजापुर जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए है. पुलिस के मुताबिक, ये मुठभेड़ आज सुबह बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में हुई.


एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है. एनकाउंटर में मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए इस ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229 और कोबरा की टीम शामिल हुईं.

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम बुधवार को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान उनकी बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकुरभट्टी और पुसबका गांवों के जंगलों में नक्सलियों के साथ भिड़ंत हो गई. जिसमें 6 नक्सली मारे गए.

पुलिस महानिरीक्षक के मुताबिक, नक्सल विरोधी इस ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल थी. मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान एक महिला समेत छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए. सुरक्षा बल अभी भी इस इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं.

बता दें कि हाल ही में इस इलाके में तीन ग्रामीणों की हत्या हुई थी. उसके बाद सुरक्षाबलों ने पोलमपल्ली और चिपुरभट्टी इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान सुरक्षाबलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. बता दें कि बीजापुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है जहां पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को मतदान होना है. ऐसे में नक्सली हिंसक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं.

जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 2 महिला और 1 पुरुष नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.....

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलमनेड्रा के पास बेलम गुट्टा की पहाड़ियों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जिनमें दो महिला और एक पुरुष नक्सली है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।


थाना बासागुड़ा के जंगलों में मद्देड एरिया कमेटी DVCM विनोद कर्मा, आवापल्ली LOS राजू पुनेम, AM विश्वनाथ, गुड्डू तेलाम और 20 से 25 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। इस इनपुट के आधार पर डीआरजी बीजापुर और कोबरा 210 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली। सर्च अभियान के दौरान सुबह 07.30 बजे बेलमगुट्टा की पहाड़ी पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। जिनमें दो महिला और एक पुरुष है। पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

जवानों ने घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद की है। माओवादी वर्दी, पिट्ठू, दवाई और दैनिक उपयोग का सामान भी बरामद किया है। 

Chhattisgarh : बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर जवानों ने करारा प्रहार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि 8 लाख के इनामी और 3 लाख इनामी नक्सली मारे गए हैं.


मिली जानकारी के मुताबिक 8 लाख के इनामी नक्सली गोलापल्ली एसओएस कमांडर मड़कम एर्रा और 3 लाख की इनामी नक्सली एर्रा की पत्नी पोड़ियाम भीमे को जवानों ने ढेर कर दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक ऑटोमेटिक वेपन्स (303)समेत भारी मात्रा में आईईडी और अन्य सामग्री बरामद किए गए हैं. नक्सली अरनपुर की तरह बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. एसपी सुनील के नेतृत्व में नक्सलियों के मंसूबों को विफल किया गया.

बता दें कि धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ भेज्जी और दंतेशपुरम के बीच हुई है. फिलहाल पुलिस ने भेज्जी इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है.

जवानों ने किया 5 किलो का आईईडी बरामद

वहीं मंगलवार सुबह ही नारायणपुर जिले में पुलिस के जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए आईईडी बम को भी जवानो की टीम ने ढूंढ निकाला है.  दरअसल  जिले के छोटे डोंगरगांव के राजपुर के जंगलों में जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे इस दौरान जवानों को सूचना मिली कि  नक्सलियों ने जंगल के रास्ते पखडण्डी पर आईईडी प्लांट लगा रखा है ,जिसके बाद मौके पर पहुंच BDS की टीम ने बम को ढूंढ निकाला, नक्सलियों ने लगभग 5 किलो का आईईडी बम प्लांट कर रखा था, जिसे सावधानी से निकालते हुए BDS की टीम ने इसे  मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया.


CG-NEWS : पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर…

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता पाई है, वहीं कुछ नक्सलियों के घायल होने की आशंका भी जताई जा रही है। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों की बैकअप टीम के साथ जंगलों में सर्चिंग की जा रही है।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 207 और जिला पुलिस बल की एक ज्वाइंट टीम से नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ गरियाबंद जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र के करलाझर के जंगल में हुई है। यहाँ माओवादियों के छिपे होने के इनपुट पर CRPF की कोबरा बटालियन 207 और जिला पुलिस बल की ज्वाइंट टीम सर्चिंग पर निकली थी।

जहाँ जंगल में छिपे माओवादियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा सम्हालतें हुए गोलीबारी के दौरान जवाबी कार्यवाही की, जिसमें एक नक्सली के ढेर होने की खबर मिली है। मारे गए नक्सली के पास से 3 नाट 3 की बंदूक भी जब्त की गई है। इसके साथ ही सर्चिंग के दौरान रोज़मर्रा की कई महत्वपूर्ण चीज़ें भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल मरने वाले माओवादी की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस जल्द ही इस मामलें में मीडिया को जानकारी देगी।


BIG - NEWS : बीजापुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली के जंगलों में हुई है। जिसमें DRG और STF के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे।


इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली के मारे जाने की जानकारी मिल रही है। जिसमें जवानों की टुकड़ी ने मारे गए माओवादी के हथियार समेत उसके शव को भी बरामद भी कर लिया है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जिले के आला अफसर इस मामलें में सुरक्षा बलों की टीम के लौटने का इंतजार कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों के साथ हुई इस मुठभेड़ में नक्सलियों के कंपनी नंबर 2 कमांडर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम दिनेश समेत कई माओवादियों की मौजूदगी की खबर सामने आई है। जिसके लिए अलग अलग टीमों को सर्चिंग में भी लगाया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.