Media24Media.com: दुर्ग क्राइम न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दुर्ग क्राइम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label दुर्ग क्राइम न्यूज. Show all posts

शर्मनाक: मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

No comments Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है, जहां मानसिक रूप से कमजोर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती को जानता था, जो उसकी बीमारी का फायदा उठाकर पहले अपने कमरे ले गया। जहां उससे शादी करने का वादा करते हुए हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसे कमरे से भगा दिया।

छावनी TI विशाल सोन ने बताया कि एक 21 साल की युवती अपनी भतीजी को भाभी के घर छोड़ने गई थी। वो मानसिक रूप से कमजोर है, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया। TI के मुताबिक जब वो अपनी भतीजी को छोड़कर वापस लौट रही थी तो उसे रास्ते में मिलन चौक कैंप का रहने वाला वासुदेव सिंह भास्कर (उम्र 30 साल) मिला। उसने युवती को रोका और उससे बात करने लगा।

आरोपी ने दिया शादी का झांसा

आरोपी ने युवती से कहा कि वो उसे एक महीने से जानता है। इसके बाद उसे बातों में उलझाकर अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उससे प्यार करने और शादी करने का झांसा दिया। जब युवती उसकी बातों में आ गई तो उसने उससे दुष्कर्म किया। युवती जब वापस घर गई तो परिजनों को देखकर रोने लगी। परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। कुछ देर बात युवती ने पूरे घटना की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर छावनी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया।  

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छावनी TI विशाल सोन ने तुरंत एक टीम गठित कर युवक को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश देने का आदेश दिया। टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बताया युवती 70 प्रतिशत मंदबुद्धि है। मेडिकल परीक्षण में उसके साथ दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

CRIME: 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, 13 और 10 साल के लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म और गैंगरेप (gang rape in Chhattisgarh) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिले का है, जहां 5 साल की मासूम के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिले में 13 और 10 साल के दो लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर नेवई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

नेवई TI भारती मरकाम ने बताया कि शनिवार को एक 5 साल की बच्ची के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बच्ची के साथ मोहल्ले के दो लड़कों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपियों के माता-पिता मेहनत मजदूरी करके पेट पालते हैं। शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे सभी काम पर गए थे। बच्ची अपने घर अकेली थी। 

बच्ची ने रोते हुए दी जानकारी

बच्ची को अकेला पाकर 13 साल का एक लड़का आया और उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां एक 10 साल का लड़का और मौजूद था। दोनों ने उस बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को उसके घर में छोड़कर दोनों चले गए। इधर, जब बच्ची के माता-पिता घर आए तो बच्ची रो रही थी। फिर उसने रो-रोकर ही पूरी घटना जी जानकार दी। इसके बाद मोहल्ले में जमकर झगड़ा भी हुआ और मामला थाने पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपराध का गढ़ बना छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला, एक दिन में हत्या के 2 और दुष्कर्म के 3 मामले दर्ज

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में अपराधिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं प्रदेश का दुर्ग जिला अपराधों का गढ़ बन गया है। जिले में 25 जनवरी को दो हत्या और 3 दुष्कर्म के मामले सामने आए। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दुष्कर्म मामले में अलग-अलग तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, दुर्ग जिले में 25 जनवरी को अपराध की शुरुआत भिलाई 3 थाना क्षेत्र से हुई।

ये मामला थाना क्षेत्र के चरोदा बस्ती के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। बीती रात अज्ञात हत्यारों ने सुनील शर्मा नाम के व्यक्ति की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी और आरोपी फरार हो गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। दूसरी घटना नेवई थाना क्षेत्र की है, जहां पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की नेहरू उद्यान के पास लाश मिली है। मृतक के सिर पर किसी वजनी चीज से वार किए जाने की बात सामने आ रही है। इस मामले में भी आरोपी फरार है। नेवई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दुष्कर्म के 3 मामले आए सामने 

तीसरा मामला दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को अंगूर और सेव खिलाने का लालच देकर आरोपी ने दुष्कर्म करने की कोशिश की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा मामला वैशाली नगर थाना का है, जहां एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामले

पांचवा मामला भी दुष्कर्म से जुड़ा है। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। जेवरा सिरसा पुलिस ने ये कार्रवाई की है। बता दें कि ये पूरी घटना 24 घंटे के अदर हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ का सबसे VIP जिला दुर्ग अपराधों के मामले में टॉप पर हैं। CM का क्षेत्र होने के बाद भी यहां  अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं, जिसका नतीजा है कि जिले में आए दिन हत्या, दुष्कर्म, लूट और चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि पुलिस इन अपराधों को कम करने की कोशिश कर रही है।

बीवी मायके चली गई तो नशेड़ी बेटे ने मां को जिंदा जला दिया

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम ननकठठी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मिट्टी तेल डालकर जिंदा जला दिया। 19 जुलाई के दोपहर की यह घटना है। पुलिस नशेड़ी पुत्र को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दी। इस बीच इलाज के दौरान 20 जुलाई की सुबह जिला अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। 





नंदिनी थाना के प्रभारी लक्ष्मण कमेटी ने बताया कि श्रीमती मधुलता वर्मा की आग से जलकर जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती होने की सूचना पर तस्दीक के लिये सहायक उपनिरीक्षक रोशन बघेल को जिला अस्पताल दुर्ग रवाना किया गया था।  न्यायिक दंडाधिकारी  दुर्ग के द्वारा  मरणासन स्थिति में दिए गए बयान में बताया कि श्रीमती मधुलता वर्मा पति कृष्ण कुमार वर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम ननकठठी वार्ड क्रमांक 17 थाना नंदिनी नगर  उनका बड़ा बेटा सूर्यकांत वर्मा पिता कृष्ण कुमार वर्मा उम्र 27 वर्ष घर पर मौजूद था। 


नशेड़ी बेटे ने मां को जिंदा जलाया


सूर्यकांत वर्मा की पत्नी विगत 5 वर्ष पूर्व से घर छोड़कर अपने मायके चली गई है तथा वह विगत 1 वर्ष से काम पर भी नहीं जाता है। इसी मानसिक तनाव के चलते सूर्यकांत नशे की गोली खाने का आदी हो गया है। दोपहर करीबन 01.30 बजे  सूर्यकांत नशे की गोली खा रहा था। जिसे मधुलता वर्मा ने नशा की गोली खाने से मना किया। इस पर सूर्यकांत अपनी मां के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा। इसके बाद अपनी मां को  जिंदा जला कर जान से मारने की नियत से घर के अंदर रखे मिट्टी तेल से भरा डिब्बा लाकर मधु लता वर्मा के शरीर के ऊपर मिट्टी तेल डालकर माचिस की तीली से आग लगाकर जला दिया । जिससे मधु लता वर्मा पूरी तरह से आग में झुलस गई ।  


इलाज के दौरान हुई मौत


पूरा शरीर आग में जल गया ।  घटना को  बेटी कुमारी रेणुका वर्मा ने देखा । देर रात को 9:30 बजे रिपोर्ट पर से नंदनी पुलिस के द्वारा आरोपी सूर्यकांत वर्मा के खिलाफ  भादवि की धारा 307 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है । आज सुबह जिला अस्पताल दुर्ग में इलाज के दौरान मधु लता वर्मा मौत हो गई । पुलिस द्वारा पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया पुलिस आरोपी पुत्र के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.