Media24Media.com: कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, मोटरसाइकिल जलकर हो गया खाक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, मोटरसाइकिल जलकर हो गया खाक

Document Thumbnail
देवराज साहू. 
पटेवा (महासमुन्द) । झलप-बागबाहरा रोड पर नरतोरा के पास आज शाम साढ़े चार बजे कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई। बाइक जलकर खाक हो गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार झलप से बागबाहरा की ओर जा रहे थे और मोटरसाइकिल वाले पठारीमुड़ा से झलप की तरफ आ रहे थे। दोनों वाहनों में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।




बताया गया है कि कार झलप के नायाब तहसीलदार चला रहे थे। कार में लर्निंग का 'L'  चस्पा है। कार झलप के नायाब तहसीलदार भवानी शंकर साहू  का बताया जा रहा है। कार चालक को भी चोंटें आयी है। उपचार के लिए उन्हें बागबाहरा में भर्ती कराया गया है।
 मृतकों की पहचान तोपसिग दीवान और सोनु दीवान निवासी ग्राम पठारीमुड़ा की गई है। दोनों चचेरे भाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पटेवा तहसीलदार खीरसागर नाथ बघेल पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.