Media24Media.com: दंतैल हाथी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दंतैल हाथी. Show all posts
Showing posts with label दंतैल हाथी. Show all posts

महासमुंद शहर के नजदीक पहुंचा दंतैल हाथी, सावधान रहें-सतर्क रहें

No comments Document Thumbnail

 महासमुंन्द । वन परिक्षेत्र महासमुंन्द में एक दंतैल हाथी इस समय विचरण कर रहा है। इसकी पहचान वन विभाग ने ME-3 की है। यह दंतैल हाथी फिंगेश्वर से निकल कर बघनई नदी को पार कर धनसुली और जीवतरा गांव के खेत से होकर कक्ष क्रमांक 78,79 के जंगल में अभी शाम को प्रवेश किया है।


ताजा लोकेशन के अनुसार वर्तमान में कक्ष क्रमांक 78 -79 के जंगल में ही विचरण कर रहा है। ग्राम जीवतरा, कोना, बकमा, धनसूली, केशवा, बोरियाझर, कोसरगी, खट्टी के आस पास हाई अलर्ट घोषित किया गया है। यहाँ के ग्रामीण खास तौर पर सतर्क रहें।

आज 4 नवम्बर की रात्रि में महासमुंद क्षेत्र से बागबाहरा रोड को पार कर आगे की ओर बढ़ सकता है। रात्रि में ग्राम सिरगिडी, झालखमरिया, उमरदा, अरण्ड, मुडमार, पतेरापाली, गौरखेड़ा, दलदली, सोरिद, बनसिवनी के आस पास के ग्रामीण सतर्क रहें।
वन विभाग के अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया है कि कोई भी जंगल न जावे। सतर्क रहें सुरक्षित रहें। एक दूसरे को सचेत करें। हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें।

महासमुंद : दंतैल हाथी ने मचाया आतंक, फसल रौंदी, घर भी तोड़ा, वनमंडल ने जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 Mahasamund News :  महासमुंद वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। इसे देखते हुए वनमंडल ने 15 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार सुबह सिरपुर जाने वाले राहगीरों ने सड़क पर खड़े हाथी को देखा है।


जानकारी के मुताबिक हाथी ने सोमवार रात ग्राम खीरसाली में खेत में लगी रबी फसलों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद फुसेराडीह में एक ग्रामीण के घर की दीवार को तोड़ दी और लहंगर की ओर बढ़ा। इस तरह दंतैल के विचरण से ग्रामीण फिर से दहशत में हैं।

वन विभाग के अनुसार यह हाथी मंगलवार को कक्ष क्रमांक 12, 13, 14 में लहंगर, गुडरुडीह, बांसकुड़ा, बिरबीरा के बीच जंगल में विचरण कर रहा था। इसके बाद क्षेत्र के ग्राम लहंगर, परसाडीह, गुडरुडीह, कुकराडीह, मालिडीह, पिरदा, बिरबीरा, बांसकुड़ा, कुहरी, कोडार, कौंवाझर,तुमगांव, बंजारी, लोहरडीह, सोरिद के ग्रामीणों को सतर्क रहने अलर्ट किया गया है। इन समस्त गांवों तथा आसपास गांवों में रहने वाले लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की गई है।

मंगलवार रात ही विभाग ने दंतैल के एनएच 53 पार आगे बढऩे की संभावना व्यक्त की थी। यह दंतैल हाथी रविवार को वन विकास निगम कक्ष क्रमांक 133, 134, 176 में अमलोर, छतालडबरी, नांदबारू, सुकुलबाय के बीच जंगल में विचरण कर रहा था।


शौच गई महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, ऑन द स्पॉट हुई

No comments Document Thumbnail

बालोद : छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लोग भालू और हाथी हाथी जैसे जानवरों से डरते हैं। वहीं ये जानवर आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इनके आतंक के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा घटना बालोद में हुई है, जहां एक हाथी ने 60 वर्षीय महिला की जान ले ली है। एक हाथी ने 60 वर्षीय महिला को नोच-नोच कर मार डाला।


मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे गांव के तालाब किनारे शौच करने गई महिला को एक दांत ने फेंक दिया और उससे कुचल दिया.मंगलवार सुबह करीब 5 बजे शौच करने गई महिला गाँव के तालाब के किनारे एक दाँत द्वारा एक दाँत से फेंका गया और उसके पैरों से भी कुचला गया। महिला का नाम गीता बाई ठाकुर बताया जा रहा है. यह पूरी घटना डौंडी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुंजकनहार की है. मृतका के पति का नाम अरुण कुमार एवं कुंजकनहार उसका मायका है, ससुराल कांकेर जिले के पोड़ गांव है.

CG Elephant Attack : छत्तीसगढ़ के CISF कैंप में हाथी ने मचाया आतंक, गेट और बेरिकेट को तोड़ा

No comments Document Thumbnail

बालोद। हाथियों का उत्पात समय के साथ बढ़ता जा रहा है. बीती रात दंतैल हाथी बैरिकेड तोड़कर दल्लीराजहरा स्थित CISF कैम्प में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया. हाथी के आतंक से रातभर CISF के जवान दहशत में रहे. जानकारी के अनुसार, हाथी इन दिनों तांदुला बांध एरिया में मंडरा रहा है.


बीती रात दल्लीराजहरा स्थित CISF कैम्प के दो गेट समेत बेरिकेट को तोड़ते हुए अंदर घुसकर रातभर जमकर उत्पात मचाया. दंतेल के कैंप में घुसने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला. वर्तमान में हाथी पल्लेकसा के जंगल में मौजूद है.

बता दें कि वन विभाग ने आस-पास के ग्राम मुल्ले, मुल्लेगुड़ा मालगांव, रानीमाई, तालगांव, अंधियांटोला, सेमरकोना, नर्रा, गोंडपाल, घोठिया सहित दर्जनों गांवों को अलर्ट किया हुआ है. हाथी दिनभर जंगल में तांदुला बांध के एरिया में रहता है, लेकिन शाम होते ही रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाता है.


दंतैल हाथी कर रहा महासमुंद क्षेत्र में विचरण, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

महासमुंद. वन मंडल महासमुंद परिक्षेत्र में हाथियों के मूवमेंट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर विभाग द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अलर्ट प्रसारित करते हुए नागरिकों से सावधान रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी गई है।



वन विभाग की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अलर्ट के अनुसार 27 फऱवरी को 1 दंतैल हाथी का विचरण वन विकास निगम कक्षा क्रमांक 59 ,60 ,46, 54 खिरसाली, केशलडीह, तालाझर, नांदबारू के बीच हो रहा है।


 इसके चलते विभाग ने खिरसाली, केशलडीह, तालाझर, नांदबारू, सुकुलबाय, रायकेरा, अचानकपुर, बदौरा, रायमुडा, झाखरमुडा, फुसेराडीह के ग्रामीणों से सतर्क रहने कहा है। साथ ही जंगल की ओर नहीं जाने कहा गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.