Media24Media.com: दंतेवाड़ा न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दंतेवाड़ा न्यूज. Show all posts
Showing posts with label दंतेवाड़ा न्यूज. Show all posts

स्कूल में घुसकर हेडमास्टर की हत्या, इस तरह दिया गया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का है, जहां के किरंदुल थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने स्कूल में घुसकर एक प्रधान अध्यापक की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक स्कूल में रोज की तरह सो रहे थे। इसी दौरान वारदात हुई है। पुलिस ने इसे आपसी रंजिश बताया है। प्रारंभिक तौर पर इस वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ होने से पुलिस इनकार कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक जिले के नक्सल प्रभावित गांव टिकनपाल के प्राथमिक शाला के प्रधान अध्यापक अंबाती राजू की हत्या हुई है। प्रधान अध्यापक सुकमा जिले का रहने वाला था, जो बीते कुछ सालों से टिकनपाल स्कूल में पदस्थ था और स्कूल में ही रहता था। गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगों ने अंबाती पर चाकू से हमला किया और गला रेतकर हत्या कर दी।

किरंदुल SDOP ने दी जानकारी

सुबह जब स्कूल खुलने का समय हुआ तो प्यून स्कूल पहुंचा, जिसने हत्या की जानकारी आस-पास के गांववालों  और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। किरंदुल SDOP करण उइके ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ये मामला आपसी रंजिश का लगा रहा है, जिसकी वजह से हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बता दें कि प्रदेश में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

जिले में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 'लोन वर्राटू' अभियान के तहत फिर हुए मुख्यधारा में शामिल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान (Naxalite eradication Campaign) के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 9 नक्सलियों ने CRPF और पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है। जिले के 2 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं। दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 509 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक जिले में पहला सरेंडर भांसी थाना में हुआ है। यहां CRPF 230 बटालियन और पुलिस ने 6 नक्सलियों का सरेंडर कराया गया। CRPF DIG विनय कुमार सिंह, बटालियन के सीओ दिनेश सिंह चंदेल, SP सिद्धार्थ तिवारी की मौजूदगी में 6 नक्सलियों ने सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि जिले के सीमावर्ती इलाकों के अलग-अलग नक्सल एरिया कमेटी के नक्सलियों ने CRPF 230 बटालियन के अफसरों के सामने आकर सरेंडर की इच्छा जताई। अफसरों ने तुरंत ही भांसी थाना बुलाकर सरेंडर किया। वहीं अरनपुर थाना में भी 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी नक्सलियों के मुख्यधारा में लौटने पर अफसरों ने तोहफा और प्रोत्साहन राशि देकर स्वागत किया।

अब तक 509 नक्सलियों ने किया सरेंडर

CRPF DIG विनय कुमार और सीओ दिनेश सिंह चंदेल ने बताया कि दंतेवाड़ा और इसके सीमावर्ती जिलों के गांवों के जो व्यक्ति प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय हैं, उन्हें राज्य सरकार की नीतियों के तहत आत्मसर्मपण कराकर सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिए परिचालनिक अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता में विश्वास पैदा कर भटके हुए युवाओं से सरेंडर की अपील की जा रही है। SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सरेंडर नक्सली कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 509 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। अफसरों के सामने नक्सलियों का मिलिशिया सदस्य हिड़मा कवासी, सोमाराम मंडावी, मेडिकल टीम सदस्य सुनील नुप्पो, कोसाराम सोड़ी, हिड़मा माड़वी, मंगलू कुंजाम, सोमड़ी लेकाम, महेश मरकाम व हिड़मा उर्फ कोयली ताती ने सरेंडर किया है।

लोन वर्राटू अभियान

बस्तर में इन दिनों पुलिस लोन वर्राटू अभियान चला रही है। जिसमें माओवाद का रास्ता छोड़ नक्सलियों की घर वापसी कराई जा रही है। बुधवार को लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली ने समर्पण किया। नक्सली माओवादियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा से लगातार जुड़ रहे हैं।

क्या है 'लोन वर्राटू' अभियान ?

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम लोन वर्राटू दिया गया है, जिसका अर्थ है घर वापस लौट आइए। इसके लिए पुलिस के जवानों द्वारा गांव-गांव में प्रचार करवाया जा रहा है।गांव-गांव में पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं, ताकि समर्पण की इच्छा रखने वाले नक्सली सीधे उनसे संपर्क कर सकें। इस अभियान के तहत अब धीरे-धीरे पूरे दंतेवाड़ा जिले से स्थानीय कैडर के नक्सली इस अभियान के तहत पुलिस से संपर्क कर सरकार की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.