Media24Media.com: दंतेवाड़ा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दंतेवाड़ा. Show all posts
Showing posts with label दंतेवाड़ा. Show all posts

मुख्यमंत्री शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने कल जाएंगे दंतेवाड़ा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू उक्त नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने कल दंतेवाड़ा जाएंगे।

इस आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सल हिंसा की घटना में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 10 डीआरजी जवानों एवं एक वाहन चालक की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। बघेल ने माओवादियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमारे जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सब शहीदों के परिवारों के साथ हैं।

बड़ी खबर : नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, 11 जवान शहीद...

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नक्सलियों द्वारा फोर्स से भरी वाहन को ब्लास्ट कर दिया है। इस घटना में कई जवानों के शहीद होने की जानकारी मिल रही है। इस हमले में 10 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। साथ ही एक ड्राइवर के शहीद होने की खबर है। पालनार से अरणपुर मार्ग में ब्लास्ट की सूचना है।


पुलिस ने इस हमले की पुष्टि कर दी है। बता दें कि सभी जवान गश्त से वापस आ रहे थे। इस दौरान जवानों ने पिकअप वाहन से लिफ्ट लिया था। बता दें कि 2018 से लेकर 2023 तक के बीच यह सबसे बड़ा नक्सली हमला है। जिसमें 10 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं पिकअप वाहन चला रहे ड्राइवर के भी शहीद होने की सूचना है।


 

सीएम बघेल ने जताया दुख

सीएम बघेल का ट्वीट - दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। 

 

ट्री मैन सिंड्रोम से पीड़ित राजेश्वरी का इलाज शुरू, CM बघेल ने पोस्ट कर दी जानकारी

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले की असाध्य बीमारी से पीड़ित जागेश्वरी का इलाज शुरू हो चूका है, इस बाद की जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने इंटरनेट पर पोस्ट कर प्रदेशवाशियो को दी है। दरासल जागेश्वरी ट्री मेन सिंड्रोम नामक बीमारी से पीड़ित है, ये एक असाध्य बीमारी है। जागेश्वरी की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने और जागेश्वरी के पिता न होने के कारण प्रदेश सरकार उसके इलाज में मदद कर रही है। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में भी इस बच्ची की बीमारी आई है।


इक्थ्योसिस हिस्ट्रिक्स यानी ट्री मेन सिंड्रोम इस असाध्य बीमारी से पीड़ित जिला दंतेवाड़ा के गीदम ब्लाक की रहने वाली जागेश्वरी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज रायपुर भेजा गया। वहीं अब सीएम भूपेश बघेल ने इंटरनेट मीडिया पर जागेश्वरी के लिए पोस्ट किया है।भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा हुआ है, दंतेवाड़ा की बच्ची जो गंभीर बीमारी से पीड़ित है, बिटिया राजेश्वरी का उपचार शुरू हो गया। बच्ची जल्द ही स्वस्थ हो जाएगी। पिता के नहीं होने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। हम सब बिटिया के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

इससे पहले सोमवार को कलेक्टर विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में स्वास्थ विभाग की टीम गीदम पहुंची थी। जिसके बाद जागेश्वरी के ग्राम कौरगांव से उसे एंबुलेंस के माध्यम से दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। जागेश्वरी के साथ दंतेवाड़ा से स्वास्थ विभाग का दल भी भेजा गया है, जो जागेश्वरी के साथ वहां रहकर उसका बेहतर उपचार एवं देखरेख करेगा। जागेश्वरी के इलाज के लिए समस्त आवश्यक खर्च स्वास्थ विभाग के द्वारा किया जाएगा। बता दें इससे पहले बालीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी इस बच्ची के लिए ट्वीट किया था।


मुख्यमंत्री बघेल ने तेन्दू से बने आइसक्रीम को चखकर स्वाद की सराहना की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। फाल्गुन मंडई कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के नवाचार पहल के तहत तेंदू फल से निर्मित आइसक्रीम का भी स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उसके स्वाद की प्रशंसा करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, दन्तेवाड़ा के सहयोग से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र दन्तेवाड़ा द्वारा मौसमी तेंदू के फल से आइसक्रीम बनाने का कार्य किया जा रहा है।

तेंदू का पेड़ लघु वनोपज के श्रेणी में आता है। इसके पत्तियों को बीडी बनाने के उपयोग में लाया जाता है, जो कि बस्तर में हरा सोना के नाम से प्रचलित है। यह भारत के पूर्वी हिस्सों एवं मध्य भारत में बहुतायत में पाया जाता है। अभी तक व्यावसायिक रूप से इसके पत्तियों का उपयोग किया जाता रहा है व फल का उपयोग ग्रामीण जन अपने खाने में तथा उसी मौसम में लोकल बाजारों में ही बेच कर आय प्राप्त करते है। ताजा पके फल को सुरक्षित रखने की अवधि बहुत कम होती है। अगर ताजे फल के गुदा को प्रसंस्करण कर माईनस 20-40 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखते है तो पूरे वर्ष भर तेन्दू फल का स्वाद लिया जा सकता है।

जिसके तारतम्य में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा तेंदू फल का प्रसंस्करण कर आइसक्रीम व तेन्दू शेक बनाने संबंधी नवाचार का कार्य प्रारंभ किया गया है। तेन्दू फल में किये गये अनुसंधान के अनुसार तेन्दू फल एक प्रभावी एन्टीआक्सीडेंट, रेशे का अच्छा स्त्रोत, हृदय रोग के लिये लाभदायक तथा मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक है। साथ ही इस फल में पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस एवं अन्य खनिज तत्व अच्छी मात्रा में पायी जाती है।


गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर होगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर करने, गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने और शंखनी-डंखनी नदी में पर्यटन के लिए रिवर फ्रंट व्यू पॉइंट का निर्माण करने की घोषणा की।

फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में पहली बार शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यहां ओड़ीसा, तेलंगाना सहित बस्तर के 851 देवी, देवताओं की बिदाई को अदभुत बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति के कई रंग हैं, बस्तर के दशहरा के समान दंतेवाड़ा की फागुन मड़ई भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मां दंतेश्वरी के आंगन में होली खेलने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों देवी-देवता यहां आते हैं। हमारे यहां की आदिवासी परंपराओं के पीछे जो भाव, दर्शन और कथाएं हैं,

उसे जाने-समझे बिना छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नहीं पहचाना जा सकता। सरकार ने अपनी गौरवशाली और अनूठी परंपराओं और तीज-त्यौहारों को सहेजने का काम किया है। गांव-गांव में स्थित देवगुड़ियों के संरक्षण का काम भी इसी उद्देश्य से शुरू किया है। आदिवासी परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया, बजा मोहरिया को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में शामिल करते हुए उनके लिए 7 हजार रुपए की वार्षिक सहायता की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में कोटवारों, गांव के पटेलों, मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले रसोइयों, स्कूलों के स्वच्छता कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और होमगार्ड के जवानों के मानदेय में वृद्धि का प्रावधान किया गया है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के जरिये छत्तीसगढ़ में भगवान राम से जुड़ी ऐसी ही स्मृतियों को सहेजा जा रहा है।

राज्य सरकार ने इस साल के बजट में भी छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहारों और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजनाकी घोषणा की है। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीति अपनाई है। बस्तर को पहले नक्सली घटनाओं के लिए जाना जाता था, आज बस्तर की पहचान दंतेवाड़ा का डेनेक्स, जगदलपुर का काजू और कॉफी, नारायणपुर की फूल झाड़ू, कोंडागांव का तिखुर और कांकेर के मिलेट्स कारखाने से होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल के बजट में प्रदेश में चार नये मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है, इनमें से एक मेडिकल कॉलेज गीदम में खोला जाएगा। मेडिकल कालेज के स्थापना से अंचल में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और यहां के बच्चे अध्ययन कर यहीं अपनी सेवाएं देंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से पहुँचे देवी-देवताओं के आशीर्वाद से बस्तर उन्नति की राह पर चलेगा। कार्यक्रम को उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, मुख्यमन्त्री सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., संचालक खनिज विभाग जय प्रकाश मौर्य, कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, मंदिर समिति के पुजारी, मांझी चालकी व अन्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे।

पुजारियों को सामग्री और देवगुड़ियों को दिया गया सामुदायिक वनाधिकार पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के उपरांत पुजारियों को सामग्री भेंट की। जिसमे विकासखंड कटेकल्याण के अनतराम पुजारी, कटेकल्याण जिहाकोड़ता के दशरू कवासी, गीदम विकासखंड के तुमनार निवासी बुधराम डेगल, दंतेवाड़ा विकासखंड से रामलाल गायता, जगदलपुर महुपाल के आशाराम पुजारी को भेंट दिए। कार्यक्रम में जिले के सामुदायिक वन अधिकार पत्र के वितरण के तहत 5 देवगुड़ियों को प्रतीकात्मक स्वरूप सामुदायिक वन अधिकार पत्र का वितरण किया गया। जिले में अब तक 122 देवगुड़ियों को सामुदायिक वनाधिकार पत्र जारी किया जा चुका है। इसमें मुख्यमंत्री के हाथों कुआकोंडा के रेंगानार दंतेवाड़ा विकासखंड के मेटापाल, भोगाम, केशापुर और गीदम के कारली के मातागुड़ी को सामुदायिक वनाधिकार पत्र दिया गया।


दंतेवाड़ा जिले का पहला मेडिकल कॉलेज खुलने से बच्चों में दिखा उत्साह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। इसके तहत दंतेवाड़ा जिले में भी बच्चों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विकासखंड गीदम में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। बजट में पेश इस निर्णय से दंतेवाड़ा जिले के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिख रहा है। जिले के राजू राम वाचम पी.जी कॉलेज दंतेवाड़ा के छात्रों ने गीदम में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा को अच्छी पहल बताया और कहा कि जिले के आसपास के छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

आश्रम छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही दुर्गेश्वरी कहती है कि मेडिकल कॉलेज खुलने से लोग घर के समीप ही रहकर पढ़ाई कर पाएंगे। आने वाली पीढ़ियां भी इसका लाभ ले पाएंगे। हमारे जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना अच्छी बात है। इसी तरह बजट में शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नवीन योजना शुरू की गई है। इस पर छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया दी कि बस्तर अंचल के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए कृषि पर ही निर्भर रहते है, वार्षिक आय तंगी के कारण अपने आगे कि पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हो पाते लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा बेरोजगारों को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलने से वे अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे।

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सातवें चरण की शुरूआत एक दिसंबर से

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सातवें चरण की शुरूआत आगामी एक दिसंबर से होगी। राज्य के चार मलेरिया संवेदी जिलों - बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा में एक माह तक यह अभियान संचालित किया जाएगा। मलेरिया के मामलों को निम्नतम स्तर तक ले जाकर पूर्ण मलेरिया मुक्त राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश में लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में इस अभियान के पिछले छह चरणों के अच्छे नतीजे आए हैं।



एक दिसंबर से शुरू हो रहे सातवें चरण में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम बस्तर संभाग के इन चारों जिलों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे दुर्गम तथा दूरस्थ इलाकों में घर-घर पहुंचकर सभी लोगों में मलेरिया की जांच करेगी। इस दौरान पॉजीटिव पाए गए लोगों को तत्काल मलेरिया की दवाई खिलाई जाएगी। मलेरिया की जांच और इलाज के साथ ही इससे बचाव के लिए जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी चलाई जाएंगी। इस दौरान लोगों को मच्छरदानी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। घरों के आसपास जमे पानी और नालियों में डी.डी.टी. या जले हुए तेल का छिड़काव किया जाएगा। घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय भी लोगों को बताए जाएंगे।

Wheather Update: छत्तीसगढ़ में इन जगहों पर बारिश की चेतावनी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में कल अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी वर्षा होने की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम सरगुजा, बिलासपुर



कोरबा, महासमुंद, दंतेवाड़ा, बीजापुर सहित सत्रह जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इस बीच, आज राजधानी रायपुर में दोपहर बाद से बादल घिरने के साथ ही तेज बौछारें पड़ रही हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.