Media24Media.com: त्रिस्तरीय पंचायत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label त्रिस्तरीय पंचायत. Show all posts
Showing posts with label त्रिस्तरीय पंचायत. Show all posts

रायपुर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस) ओ.पी. पाल भी उपस्थित थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने जिले के अधिकारिओं से कहा कि स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों में आपके द्वारा कि गई तैयारी अच्छी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, क्योंकि इस बार एक ही मशीन में महापौर और पार्षद के लिए मतदाता को दो बार वोट देना होगा। उन्होंने मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध में  अधिक से अधिक जानकारी प्रदाय कर जागरूक करने कहा। उन्होंने अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और आचार संहिता उल्लंघन के प्रकरण को समय सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्वाचन तैयारी की सराहना की एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करने आवश्यक निर्देश दिए।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि महापौर, अध्यक्ष, पार्षद के लिए ईवीएम मशीन से वोटिंग होगा। मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध डेमो कर जागरूक करें। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वाले निर्वाचन कार्य लगे अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्वाचन की तैयारी के सम्बन्ध में अवगत कराया तथा कहा कि निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न होगी। वहीं पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सुचारू रूप संचालन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी।

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक ने बैठक में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले की जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में कुल 1लाख 34 हज़ार 277 मतदाता एवं त्रिस्तरीय पंचायत में 5लाख 42 हज़ार 354 मतदाता है। नगरीय निकायों में मतदान केंद्र 173 है, जिसमें 10 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 1099 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से  संवेदनशील 77 एवं अति संवेदनशील 12 मतदान केंद्र  हैं। उन्होंने  नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था, अधिकारी कर्मचारियों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम, नगरीय निकाय नामांकन की स्थिति, पंचायत निर्वाचन नामांकन की स्थिति, स्ट्रांग रूम, कमीशनिंग स्थल, मतगणना केंद्र, मतपत्र मुद्रण की व्यवस्था, निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम, रूट चार्ट, वाहन व्यवस्था की जानकारी दी।

 बैठक में सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अपर कलेक्टर सुनील नायक,आयोग  के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव,अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा, जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं निज सचिव बलराम देवांगन  सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे ।

नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25  हेतु शासन स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग,नगरीय प्रशासनएवं पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारिओं की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसवराजू एस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव तारण सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

राज्य में आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करें : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने राज्य में आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रियाएं चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है, जिससे समय पर और निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को सुचारू और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए तैयारियों का मूल्यांकन किया गया। मतदान दलों के मानदेय एवं उनके परिवहन हेतु वाहनों के किराये के संबंध में समीक्षा की गई।

बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई, जिसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। आयुक्त सिंह ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि निर्वाचन कार्य की आवश्यकता को देखते हुए आयोग एवं जिलों में डिप्टी कलेक्टर के रिक्त पदों तथा जिलों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी-जनपद पंचायत एवं तहसीलदार/नायब तहसीलदार के रिक्त पदों की पूर्ति हो। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, उप सचिव डॉ. नेहा कपूर,  डॉ. अनुप्रिया मिश्रा एवं आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित थें।

त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव के लिए मतदान कल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव के लिए 9 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। पंचायत उपचुनाव के तहत सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक और नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पंचायत उपचुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य के एक पद सहित जनपद पंचायत सदस्य के आठ, सरपंच के छियासठ और पंच के चौंसठ रिक्त पदों पर  उपचुनाव हो रहा है। वहीं, नगरीय निकाय उपचुनाव के तहत चौदह नगरीय निकायों में पंद्रह पार्षद पदों के लिए अड़तीस अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

उपचुनाव के मद्देनजर आज जांजगीर-चांपा जिले में मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा और जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलई में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इस बीच, राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव के लिए कल नौ जनवरी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के शासकीय संस्थानों और कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मतदान वाले क्षेत्रों में इस दिन मतदान करने के लिए सामान्य अवकाश भी रहेगा।

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

छत्तीसगढ़ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में एक लाख संतानवे हजार चार सौ नब्बे की वृद्धि हुई है। एक जनवरी दो हजार तेईस की स्थिति में निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इसके अनुसार प्रदेश में अब पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या एक करोड़ चौरानवे लाख चौव्वन हजार से अधिक हो गई है। इनमें संतानवे लाख सत्ताईस हजार पुरूष और संतानवे लाख छब्बीस हजार महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में करीब एक लाख सैंतालीस हजार दिव्यांग और आठ सौ ग्यारह थर्ड जेंडर मतदाता हैं। राज्य में अट्ठारह से उन्नीस वर्ष आयु समूह में दो लाख पंद्रह हजार नये मतदाताओं का पंजीयन हुआ है। इसी तरह, बीस से उनतीस वर्ष आयु वर्ग में बयालीस लाख सतासी हजार मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के पांच हजार सात सौ छब्बीस नये मतदाताओं को भी जोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए 9 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए 9 जनवरी को होने वाले मतदान हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के शासकीय संस्थानों और कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मतदान वाले क्षेत्रों में इस दिन मतदान करने के लिए सामान्य अवकाश भी रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 जनवरी को मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए मतदान की जरूरत वाले क्षेत्रों में 9 जनवरी को सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में रिक्त जिला पंचायत के एक सदस्य, जनपद पंचायत के दस सदस्यों, सरपंच के 127 पदों और वार्ड पंच के 597 पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जा रहा है।

नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य के विभिन्न जिलों के नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों तथा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 33 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त कर निर्वाचन के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए प्रेक्षकों को जरूरी मार्गदर्शन दिए।


राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण में सामान्य प्रेक्षकों को संबोधित करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य को गंभीरता से लें। निर्वाचन से संबंधित नियम एवं प्रावधानों की जानकारी होनी चाहिए। निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता का शत-प्रतिशत पालन हो रहा है यह प्रेक्षकों को देखना है। सजग एवं सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित शिकायत पंजियों का अवलोकन करें व मतदान दलों व निर्वाचन मशीनरी से संबंधित शिकायतों को भी सुने। आदर्श आचरण संहिता के संबंध में शिकायतें आती हैं तो उन्हें देखें और निराकरण भी कराएं। आयोग द्वारा जारी प्रेक्षक निर्देश पुस्तिका का गहराई से अध्ययन करें तथा उसके अनुरूप दायित्वों का नर्वहन करने को कहा गया।

प्रशिक्षण में प्रेक्षकों की भूमिका, उनके दायित्व एवं अधिकार, मतदान के पूर्व निर्वाचन प्रबंधन, आयोग को भेजे जाने वाले प्रतिवेदन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयोग के उप सचिव  दीपक कुमार अग्रवाल, श्रीमती अंकिता गर्ग, अवर सचिव आलोक श्रीवास्तव, प्रणय वर्मा एवं विभिन्न जिलों के सामान्य प्रेक्षक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे। 

उल्लेखनीय है कि नगरपालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों में 03 नगरपालिक निगम एवं 04 नगरपालिका परिषद तथा 07 नगरपंचायतों में 15 वार्ड पार्षदों के लिए उप निर्वाचन हो रहा है। इसी तरह राज्य के 33 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत 01 जिला पंचायत सदस्य, 109 सरपंच और 568 पंच पदो ंके लिए उप निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ है। इन पदो ंके लिए आज 23 दिसम्बर तक नामनिर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 दिसम्बर को होगी और 26 दिसम्बर तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिए जा सकेंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव: रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्ण रूप से निषिद्ध

No comments Document Thumbnail

कोरबा। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजीव झा ने शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के उन क्षेत्रों में जो उपचुनाव होने वाले ग्राम पंचायत की सीमा के अंतर्गत आते हैं, वहां रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाना अथवा करवाया जाना पूर्ण रूप से निषिद्ध किया है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए वाहनों पर एवं चुनावी सभाओं में प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा, किंतु ऐसे ध्वनि विस्तारक यंत्र साधारण किस्म के होंगे एवं मध्यम आवाज में ही प्रयोग किए जाएंगे।



लोगों की शांति को देखते हुए लंबे चोंगे वाले लाउडस्पीकर का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। वाहनों पर एवं चुनावी सभाओं में एक से अधिक लाउडस्पीकर,समूह में लगाया जाना भी प्रतिबंधित किया गया है। चुनावी सभाओं एवं चुनाव प्रचार करने के लिए वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने के लिए तहसील मुख्यालय में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी तथा उपतहसील स्तर पर अतिरिक्त तहसीलदार नायब तहसीलदार से लिखित अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त कर किया जा सकता है।

परन्तु शैक्षणिक संस्थाओं, चिकित्सालयों, नर्सिंग होम,न्यायालय परिसर, शासकीय कार्यालय, छात्रावास, नगर पालिका परिषद,जनपद पंचायत एवं अन्य स्थानीय निकाय कार्यालय, बैंक, पोस्ट, ऑफिस, दूरभाष केंद्र आदि से 200 मीटर की दूरी के भीतर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग सामान्य स्थिति में भी पूर्णता प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक जिले में निर्वाचन होने वाली संबंधित ग्राम पंचायतों की सीमा में प्रभावशील रहेगा।

नगरीय निकाय उपचुनाव : 16 दिसम्बर से नामांकन दाखिल किए जाएंगे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य के विभिन्न जिलों के नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों और त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाओं में खाली पदों की पूर्ति के लिए होने वाले उप चुनाव के तहत कल 16 दिसम्बर से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन जमा करने अंतिम तिथि तेईस दिसम्बर है। वहीं, नामांकन पत्रों की जांच चौबीस दिसंबर से की जाएगी। उम्मीदवार छब्बीस दिसंबर तक नाम वापस ले सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्हों का आबंटन किया जाएगा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव के तहत मतदान नौ जनवरी को होगा। मतदान मतपत्र द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की मतपेटी से कराया जायेगा।



राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, दस जनपद पंचायत सदस्य, एक सौ सत्ताईस सरपंच और पांच सौ संतानवे पंच सहित कुल सात सौ पैंतीस रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। वहीं, प्रदेश के बारह जिलों के चौदह नगरीय निकायों में पंद्रह वार्ड पार्षदों के पदों पर भी उपचुनाव होना है।

चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी संबंधित जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आज विस्तृत मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित चुनाव अधिकारियों को संबोधित करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के संचालन में निर्धारित नियमों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘जाबो कार्यक्रम‘ के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के निर्देश भी दिए।

त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में त्रि-स्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार 16 दिसम्बर से नामांकन भरे जायेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच तथा 597 पंच इस तरह कुल 735 रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार-पुनरीक्षण के पश्चात 06 दिसम्बर  को अंतिम प्रकाशन कर इन क्षेत्रों में उप निर्वाचन कराये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन गैर दलीय आधार पर होंगे। मतदान मतपत्र द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की मतपेटी से कराया जायेगा। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही परिणाम की घोषणा तक ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में जहां निर्वाचन संपन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी।



त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 28 के अनुसार समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया। जिसके अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 16 दिसम्बर प्रातः 10:30 बजे होगा एवं इसी समय सें नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की शुरूआत की जाएगी। स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 16 दिसम्बर प्रातः 10:30 बजे होगा। नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर दोपहर 03:00 बजे तक निर्धारित की गयी है। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 दिसम्बर प्रातः 10:30 बजे से किया जायेगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर दोपहर 3ः00 बजे तक है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 26 दिसम्बर अपरान्ह 03:00 बजे के बाद किया जाएगा। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 26 दिसम्बर को प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद किया जाएगा।

मतदान एवं मतगणना 9 जनवरी को

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान (यदि आवश्यक हो) 09 जनवरी 2023 सोमवार प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक होगा। मतगणना मतदान केंद्रों पर 09 जनवरी को मतदान समाप्ति के बाद और यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 11 जनवरी 2023 बुधवार को अपरान्ह 03:00 बजे से होगा। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 12 जनवरी 2023 को प्रातः 09:00 बजे से जिला पंचायत सदस्य हेतु जिला मुख्यालय में एवं जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच के लिए खण्ड मुख्यालयों में होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.