Media24Media.com: जीका वायरस के लक्षण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जीका वायरस के लक्षण. Show all posts
Showing posts with label जीका वायरस के लक्षण. Show all posts

कोरोना के बाद इस वायरस ने फिर बढ़ाई चिंता, एक साथ मिले 56 पॉजिटिव मरीज

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर अभी थमा नहीं है। अभी भी रोजाना 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं रोजाना 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इसी बीच देश में जीका वायरस के मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक साथ 56 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं दिवाली त्योहार होने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जीका वायरस के नए मामले मिलने के बाद शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 91 तक पहुंच गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने बैठक बुलाई है।

जिले में जीका वायरस के नए मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हैं और सर्विलांस टीम को तुरंत सक्रिय कर दिया गया है। नए संक्रमित को बुला कर उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई और सभी मरीजों से होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग मरीजों के इलाज की तैयारियों में जुटा हुआ है, लेकिन जिस तरह से जिले में लगातार जीका वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है उसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की परेशानी और बढ़ रही है। 

नए मरीजों में ज्यादातर महिलाएं

जानकारी के मुताबिक जिन 56 लोगों में जीका वायरस मिला है। उनमें 21 महिलाएं हैं। वहीं बुधवार को भी जिले में जीका वायरस संक्रमित लोगों की पहचान हुई थी। इसमें से ज्यादातर लोग हरजिंदर नगर और एयरफोर्स परिसर के हैं। जिले में अभी तक सबसे ज्यादा प्रभावित आदर्श नगर मोहल्ला है, जहां जीका वायरस के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। इसके साथ ही पोखरपुर में 4, लालकुर्ती से 1, मोतीनगर से 1, अशरफाबाद का 1, कृष्णा नगर, हरजिंदरनगर में 1 महिला भी जीका वायरस से संक्रमित मिली है।

56 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि

दरअसल, जिले में लगातार जीका वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। जीका वायरस गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। वहीं जिले के डीएम विशाख जी अय्यर का कहना है कहना है कि आज आई रिपोर्ट में शहर के 56 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है और बचाव कार्य जोरों पर चलाया जा रहा है और लोगों को मच्छरों से बचने की सलाह दी गई है।

कोरोना के बाद इस वायरस ने बढ़ाई चिंता, राज्य में अब तक मिल चुके हैं 61 से ज्यादा मरीज

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर अभी थमा नहीं है। अभी भी रोजाना 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं रोजाना 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इसी बीच देश में जीका वायरस के मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। केरल में जीका के 5 और मामले सामने आने के बाद अब तक राज्य में मिले जीका संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 61 पर पहुंच गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बयान में कहा कि जो 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं, वो सभी तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं। अलाप्पुझा में किए गए टेस्ट में ये 5 मामले संक्रमण के मिले हैं।



केरल स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया और उनमें से सभी की हालत स्थिर है। मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है, क्योंकि राज्य में जीका वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जीका वायरस के बढ़ते मामलों के बीच CM ने कहा था कि केरल में जीका संक्रमण के मामले अप्रत्याशित नहीं हैं, क्योंकि यह विषाणु डेंगू और चिकुगुनिया फैलाने वाले एडीज मच्छर से फैलता है।


वायरस के लक्षण


इस वायरस के लक्षण डेंगू और चिकनगुनिया के जैसे ही हैं। आमतौर पर मच्छरों के काटे जाने के 2 से 7 दिन के बीच तक व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित हो सकता है। जीका वायरस के लक्षणों में हल्का बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, मतली, उल्टी और सामान्य तौर पर अस्पस्थ्य महसूस करना शामिल है।


वायरस से बचाव


स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति अगर बेड रेस्ट करता है तो इस संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है। जीका वायरस के लिए फिलहाल कोई एंटी फंगल दवा और वैक्सीन नहीं है। इस वायरस से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है कि दिन के समय मच्छरों के काटने से बचा जाए। कहा जा रहा है कि ये वायरस गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक है, क्योंकि इससे भ्रूण को वायरस मिल सकता है, जिससे होने वाले बच्चे में किसी तरह की विकृति पैदा होने की आशंका बढ़ जाती है।


लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज


बता दें कि केरल में कोरोना देश में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीज सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के मरीज 22 हजार के आंकड़े को फिर से पार कर गए हैं। बीते 24 घंटे में केरल में 22,064 नए मामले मिले हैं। वहीं केरल में कोरोना से एक ही दिन में 128 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर अब डेढ़ लाख से ज्यादा हो गए हैं।  केरल स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से अब तक केरल में मरने वालों की संख्या 16,585 तक पहुंच गई है। 


राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1लाख 54 के पार 


राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या कुल 1,54,820 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य में बीते 24 घंटे में करीब 16,649 लोगों को कोरोना से रिकवर किया गया है। बुधवार को आए आंकड़ों के मुताबिक 80 % मामले केरल, महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्व के राज्यों से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि देश में 22 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले चार सप्ताह से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.