Media24Media.com: जवान शहीद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जवान शहीद. Show all posts
Showing posts with label जवान शहीद. Show all posts

जम्मू-कश्मीर : सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद, 6 जवान घायल

No comments Document Thumbnail

 जम्म कश्मीर। बड़े आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गये। घटना जम्मू के कठुआ की है, जहां सेना के जवानों की गाड़ी पर हमला हुआ था। आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गए। सोमवार शाम को इस हमले की खबर सामने आई थी, आतंकियों ने सेना की गाड़ी को निशाना बनाया था। इस हमले में पहले चार जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।


जानकारी के मुताबिक हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं, वहीं छह जवान घायल भी हुए हैं. जिनका आर्मी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना स्थल से सेना के वाहन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह गोलीबारी के कारण क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है. हमले के बाद घाटी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की और उन्होंने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका. सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक बार घाटी में उथल-पुथल बढ़ी है. आतंकियों से मुठभेड़ की खबरें लगातार आ रही हैं।

पंजाब में मिलिट्री स्टेशन में अंधाधुंध फायरिंग, चार जवान शहीद

No comments Document Thumbnail

बठिंडा। पंजाब में बुधवार को मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग हुई। आर्मी ने बताया कि बठिंडा में हुए इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है। अभी यह साफ नहीं है कि मारे गए लोग जवान हैं या सिविलियंस। ऑफिसर्स मेस के भीतर सुबह 4:35 बजे फायरिंग हुई। मिलिट्री स्टेशन में सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। आर्मी ने अभी तक इसे आतंकी हमला नहीं बताया है। इस आशंका से इनकार भी नहीं किया है।


कैंट के भीतर आने और बाहर जाने पर रोक

लोगों के कैंट के भीतर आने और बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। केंद्रीय एजेंसियों को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के सीनियर अफसर भी कैंट में पहुंच रहे हैं। बठिंडा कैंट एशिया की सबसे बड़ी सैनिक छावनी है।

फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। छावनी में किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। छावनी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हमलावर सिविल ड्रेस में था और उसने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें चार जवान शहीद हो गए, जो 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं। फायरिंग की घटना ऑफिसर्स मेस में हुई है। घटना की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दे दी गई है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गृह मंत्रालय को जानकारी दी है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था।

सेना ने पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी को बताया है कि यह आतंकी घटना नहीं है। कुछ दिन पहले एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। लगता है उसी से ये फायरिंग की गई हैं। इस घटना के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया है किकरीब दो दिन पहले 28 कारतूस वाली एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवान हो सकते हैं।

बता दें कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन नई दिल्ली से भी करीब है और यहां पहुंचने में लगभग छह घंटे लगते हैं। दिल्ली के उत्तर में स्थित इस सैन्य स्टेशन में ज्यादातर सैनिकों के परिवार रहते हैं और यह एक आवासीय सेना का अड्डा है।

बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद

No comments Document Thumbnail

 बीजापुर : बीजापुर में माओवादियों द्वारा लगाए प्रेशर बम आईडी के चपेट में आने से सीएएफ का एक जवान शहीद हो गया। जवान का नाम विजय यादव बताया जा रहा है। जो एसीपी असिस्टेंस प्लाटून कमांडर के तौर बीजापुर में पदस्थ थे।


जानकारी के मुताबिक मीरतुर थाना इलाके में एटेपाल कैंप से एक किमी.दूरी पर टेकरी में ये ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है की जवान सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने तीमेंनार कैंप से निकले थे। उसी दौरान आईईडी के चपेट में आने से जवान शहीद हो गये।

इधर शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। शहीद जवान उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का बताया जा राह है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने पर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर श्री विजय यादव की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना को दुःखद बताते हुए नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की एक टीम आज सुबह मिरतुर थाना क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी। मुख्यमंत्री ने शहीद श्री यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।


जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…1 जवान शहीद, एक घायल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं। शहीद कमांडेंट झारखंड के रहने वाले थे। वहीं मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मुखबिर से जवानों को मिली थी। मुखबिर के इसी सूचना के आधार पर शनिवार सुबह CRPF के जवानों को सर्चिंग के लिए इसी जंगल में रवाना किया गया था। यहां नक्सली पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जवानों को आते देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

CRPF के जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग आधे घंटे से ज्यादा जबरदस्त मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की शहीद हो गए। वहीं गोली लगने से एक जवान भी घायल है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG पी सुंदरराज ने की है।

CM भूपेश बघेल ने जताया दुख 

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि 'हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।' उन्होंने घायल जवान के बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

राज्यपाल ने भी जताया शोक 

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भी असिस्टेंट कमांडर की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। राज्यपाल ने शहीद असिस्टेंट कमांडर के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा जल्द ही होगा।

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद, कोबरा के इंस्पेक्टर ने दी जान

No comments Document Thumbnail

सुकमा जिले के किस्टाराम के पालाचमा की पहाड़ियों में कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। इधर, पुलिस कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा कर रही है। घटनास्थल पर बैकअप पार्टी को भी रवाना किया गया है। घटना की पुष्टि सुकमा के SP सुनील शर्मा ने की है। जानकारी के मुताबिक किस्टाराम इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन के जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया था। जब जवान पालाचमा की पहाड़ियों पर पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

कोबरा के जवानों ने फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस मुठभेड़ में कोबरा के जवान वीरेंद्र सिंह को गोली लगी थी, जिन्हें साथी जवानों ने घटनास्थल से निकाला और हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेफर करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन घायल जवान ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया और शहीद हो गए। फिलहाल पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि सुकमा से बैकअप पार्टी को भी रवाना किया गया है। मुठभेड़ खत्म हो गई है। 

कोबरा के इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड

इधर, सुकमा जिले में ही कोबरा 206 'ए' कंपनी में तैनात इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को इंस्पेक्टर की लाश कैंप के बाथरूम में फांसी के फंदे से लटकती मिली है। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। जिसके बाद शव को नगालैंड उनके निवास भेजा गया है। इधर, पुलिस अफसरों के द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नगालैंड के दिमापुर के रहने वाले वांलंग (उम्र 37) की 23 दिन पहले 7 दिसंबर को सुकमा जिले के बुरकापाल कोबरा 206 'ए' में पोस्टिंग हुई थी। 

जांच में जुटी पुलिस

इंस्पेक्टर गुरुवार की शाम तक सभी के साथ नॉर्मल बर्ताव कर रहे थे। रात 8 बजे के करीब वे बाथरूम गए,जहां उन्होंने आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक इंस्पेक्टर बाथरूम से नहीं निकले तो कैंप के अन्य जवानों को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। इंस्पेक्टर की फंदे से लटकती लाश को देख कर फौरन अन्य अफसरों समेत सुकमा SP को इसकी सूचना दी गई। जवानों ने शव को नीचे उतारा। जिसके बाद मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम करने लिए अस्पताल भेजा दिया था। शुक्रवार को मर्ग पंचनामा तैयार कर शव को नगालैंड भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.