Media24Media.com: जन्मदिन स्पेशल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जन्मदिन स्पेशल. Show all posts
Showing posts with label जन्मदिन स्पेशल. Show all posts

आज है दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना और उनकी बेटी ट्विंकल का जन्मदिन, जानिए पिता-बेटी से जुड़ी कुछ खास बातें

No comments Document Thumbnail

आज बॉलीवुड के पहले ‘सुपरस्टार’ दिवंगत राजेश खन्ना (late actor Rajesh Khanna) और उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) का जन्मदिन है। अगर आज राजेश खन्ना (late actor Rajesh Khanna) हमारे बीच होते तो वो 78 साल के हो चुके होते। राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत अभिनेता कहलाते थे राजेश खन्ना, जो अपनी दिलकश मुस्कान से लोगों के दिलों में घर कर जाते थे। आज राजेश खन्ना हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके जन्मदिन को अपने जन्मदिन के साथ उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) सेलीब्रेट करती हैं । 






https://twitter.com/mrsfunnybones/status/1343817736833671168




बता दें कि ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ट्विंकल 47 साल की हो गई हैं। खास बात यह है कि बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल अपने पिता के साथ अपना जन्मदिन शेयर करती हैं। दोनों के जन्म की तारीख 29 दिसंबर है। ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1973 को मुंबई में हुआ था।






https://twitter.com/akshaykumar/status/1343777613140041728




राजेश खन्ना की संपत्ति





वहीं राजेश खन्ना (late actor Rajesh Khanna) अपनी बेटियों से बहुत प्यार किया करते थे। बता दें कि राजेश खन्ना अपना जन्मदिन बड़ी बेटी ट्विकंल खन्ना के साथ शेयर किया करते थे। जबकि डिंपल कपाड़िया के साथ राजेश खन्ना की शादीशुदा जिंदगी ज्यादा खुशहाल नहीं रही थी। दोनों शादी के 11 साल बाद ही एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। लेकिन अपनी दोनों बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना पर काका बाबू जान छिड़कते थे और यही वजह थी, कि जीवन के आखिरी दिनों में राजेश खन्ना अपनी विशाल संपत्ति बेटियों के नाम कर गए थे। राजेश खन्ना करीब 1000 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक थे। कहा जाता है कि राजेश खन्ना ने अपनी वसीयत पहले ही तैयार करवा ली थी। 









जानकारी के मुताबिक दुनिया को अलविदा कहने से पहले राजेश खन्ना (late actor Rajesh Khanna) घर वालों के सामने अपनी वसीयत पढ़वाना चाहते थे। राजेश खन्ना की वसीयत को दामाद अक्षय कुमार, पत्नी डिंपल कपाड़िया और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में पढ़ा गया था। इस वसीयत के मुताबिक, राजेश खन्ना ने अपनी तमाम जायदाद को दो बराबर हिस्सों में बांट कर दोनों बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना के नाम कर दिया था। 









1000 करोड़ की थी राजेश खन्ना की संपत्ति





राजेश खन्ना की 1000 करोड़ की संपत्ति में उनका मशहूर बंगला 'आशिर्वाद', बैंक खाते और अन्य संपत्ति शामिल थी। खास बात ये है कि राजेश खन्ना ने अपनी सपंत्ति से पत्नी डिंपल कपाड़िया और लिव-इन पार्टनर अनिता अडवाणी को पूरी तरह से बेदखल कर दिया था। अपनी जायदाद का छोटा सा भी हिस्सा राजेश खन्ना ने डिंपल या फिर 10 साल से उनके साथ रह रहीं महिला अनिता आडवाणी के नाम नहीं किया था।









हालांकि अनिता आडवाणी ने राजेश खन्ना की संपत्ति में अपना हिस्सा हासिल करने के लिए कानूनी जंग भी लड़ी लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं आया। वहीं राजेश खन्ना का मशहूर बंगला 'आशिर्वाद' भी उनती बेटियों को आनन-फानन में बहुत कम कीमत में बेचना पड़ा था।





ट्विंकल और रिंकी ने इस कारण से बेच दिया था आशिवार्द बंगला





ट्विंकल और रिंकी अपने पिता के इस बंगले को उनके एक म्यूजिम में तब्दील करना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने इस फैसले को बदलकर बंगले को 95 करोड़ की कीमत में बेच दिया। काका बाबू के उस आइकॉनिक बंगले को ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी शक्ति शेट्टी ने खरीदा था।









वहीं बात की जाए ट्विंकल की तो बॉलीवुड में ट्विंकल का करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ 14 फिल्मों में काम किया है। लेकिन ट्विंकल की फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान है। वह मिसेज फनी बोंस नाम से एक बेस्टर सेलर बुक लिखी चुकी हैं इसके लिए उन्हें 2016 में क्रॉस वर्ड बुक अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। राइटर, एक्ट्रेस होने के साथ ही ट्विंकल एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी के घर को सजाया है।





ट्विंकल ने बरसात मूवी से किया था बॉलीवुड में डेब्यू





ट्विंकल ने अभिनेता बॉबी देओल के साथ फिल्म 'बरसात' (1995) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। ट्विंकल को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिला था। इसके बाद वह राज कंवर की फिल्म 'जान' (1996) में अजय देवगन और लारेंस डिसूजा की 'दिल तेरा दीवाना' (1996) में सैफ के साथ नजर आई थी। लेकिन दोनों फिल्में फ्लॉप रहीं। 1997 में ट्विंकल की 'इतिहास' और 'उफ्फ ये मोहबब्त' भी आई लेकिन ये भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद ट्विंकल ने सलमान खान के साथ 'जब प्यार किसी से होता है' में काम किया और इस फिल्म में उन्होंने अपनी सादगी और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।









तीनों खान के साथ काम कर चुकी है ट्विंकल





इसके बाद 1999 में ट्विंकल की शाहरुख के साथ फिल्म 'बादशाह' और आमिर के साथ 'मेला' आई थी। 'मेला' फिल्म में आमिर के साथ रोमांटिक सीन और किसिंग सीन देकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। ट्विंकल ने अक्षय कुमार के साथ भी 1999 में आई फिल्म ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ और ‘जुल्मी’ में काम किया था। इसी दौरान ट्विंकल और अक्षय की नजदीकियां भी बढ़ी थीं। साल 2001 में उनकी आखिरी फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ आई थी और ये फिल्म भी फ्लाप रही। बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार खान के साथ काम करने के बावजूद ट्विंकल लोकप्रियता के शिखर पर नहीं पहुंच पाईं ।









ट्विंकल ने अक्षय कुमार से की है शादी





फिल्मों में कुछ खास करियर नहीं चला तो फाइनली ट्विंकल ने 2001 में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और अपने लव लाइफ अक्षय कुमार से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे एक बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। 2009 में 'पीपुल' मैगजीन ने ट्विंकल को भारत की चौथी बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटी के खिताब से नवाजा था। फिलहाल ट्विंकल खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजार रही हैं।






बॉलीवुड के 'भाईजान' ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, जानिए किन स्टार्स से है सलमान का '36 का आंकड़ा'

No comments Document Thumbnail

बॉलीवुड के चुलबुल पांडे और 'भाईजान' सलमान खान‌ (Bollywood actor Salman Khan) ने अपना 55वां बर्थडे अपने पनवेल स्थित फार्महाउस (Panvel Farmhouse) में अपने पूरे परिवार के साथ सादगी और सावधानियों के साथ मनाया । इसमें कई सेलेब्स भी शामिल हुए।









सलमान खान ने रात 12 बजे फार्महाउस के बाहर आकर मीडिया के सामने एक छोटा-सा केक भी काटा। साथ ही कहा कि इस बार कोरोना को देखते हुए वे सादगी से जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं सलमान खान को कई फिल्म एक्टर और एक्ट्रेस जन्मदिन की बधाई भी दे रहे है।






https://twitter.com/GuruOfficial/status/1343063671988076544?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1343063671988076544%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fmadhuri-dixit-to-guru-randhawa-many-celebrities-wished-salman-khan-on-his-55th-birthday




सलमान ने अपने बर्थडे के मौके पर एक बार फिर से लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोते रहने और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) बनाए रखने की बात कही। इस दौरान सलमान खान ब्लू जींस और हल्के आसमानी शर्ट पहने हुए दिखाई दिए। उन्होंने हाथ में ब्रेसलेट भी पहना हुआ था। मीडिया के सामने वह मास्क लगाकर आए और केक काटने के दौरान उन्होंने मास्क उतार दिया।









वहीं 'राधे' फिल्म की रिलीज पर पूछे गए सवाल पर सलमान ने कहा कि इसे हालात के ठीक होने के बाद मौका देखकर थिएटर में रिलीज किया जाएगा, लेकिन फिल्म की रिलीज से ज्यादा लोगों का स्वस्थ रहना और उनकी जान है।






https://twitter.com/urstrulyMahesh/status/1343082291086553089




सलमान खान ने नये साल 2021 की सभी को शुभकामनाएं दी और फैन्स से कहा कि वो लोगों की भलाई के लिए जो कुछ भी कर रहे हैं, नये साल में उससे और ज्यादा करें।









बता दें कि अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले सलमान खान ने अपनी अलग पहचान बनाई है और कई मुकाम हासिल किए हैं।






https://twitter.com/The_AnuMalik/status/1343093673244815361




बॉलीवुड में उन्होंने कई अवार्ड्स जीते हैं और क्रिटिक्स की भी उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हैं। सलमान खान की फैन फॉलोइंग इंडस्ट्री के बाकी सब स्टार्स से कहीं ज्यादा हैं। लोग उनकी फिल्मों के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।









सलमान खान अपनी कलाकारी के साथ सोशल वर्क भी करते हैं। उन्होंने 'बीइंग ह्यूमन' (Being Human) नाम का एनजीओ खोला हुआ है, जिसके जरिए वह लोगों की मदद करते हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के बीच उन्होंने हजारों लोगों के खाने की व्यवस्था की थी।






https://twitter.com/MadhuriDixit/status/1343082412847157250?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1343082412847157250%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fmadhuri-dixit-to-guru-randhawa-many-celebrities-wished-salman-khan-on-his-55th-birthday




वैसे तो बॉलीवुड के 'भाईजान' यानि सलमान खान (Salman Khan) जिनके दोस्त हैं उनके लिए अपनी जान भी हाजिर कर देते हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री में ऐसे भी कुछ चेहरे हैं, जिन्हें देखना क्या उनका नाम लेना भी सल्लू को पसंद नहीं है। उनके साथ मानों उनका छत्तीस का आंकड़ा हो। आज हम उन्हीं स्टार्स के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।





विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi)





सलमान खान के सबसे पुराने दुश्मनों में से एक हैं विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi)। और ये दुश्मनी क्यों है ये शायद सबको पता है। ये सब हुआ उस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) से जिसे करने के बाद विवेक ओबरॉय को भी काफी पछतावा हुआ होगा। इस कॉन्फ्रेंस (Press conference) में विवेक ने सलमान पर न जाने क्या-क्या आरोप लगाए थे। और तब से अब तक दोनों के बीच कभी सुलह नहीं हो पाई है। हालांकि विवेक ने भरे समारोह में सलमान से माफी मांगी थी, लेकिन सलमान ने आज तक उन्हें माफ नहीं किया है।









रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)





सलमान रणबीर (Ranbir Kapoor) से क्यों नाराज हैं इसके पीछे दो वजह बताई जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स (Media reports) में अक्सर कैटरीना और रणबीर की नजदीकियों को इस दुश्मनी की वजह बताया जाता है, लेकिन इन्हीं रिपोर्टों में कहा ये भी जाता है कि सांवरिया की रिलीज से पहले दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था और इसीलिए सलमान इनका नाम लेना पसंद नहीं करते। असल वजह क्या है ये तो ये दोनों ही जानें, लेकिन दोनों एक दूसरे से अक्सर बचते नजर आते हैं और आज तक इन्हें एक साथ बात करते कम ही देखा गया होगा।









अरिजीत सिंह (Arijit Singh)





एक अवॉर्ड फंक्शन से शुरु हुआ सलमान खान और अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के बीच विवाद इतना बढ़ा कि आज ये दुश्मनी की शक्ल ले चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स (Media reports) की मानें तो इस वाक्ये के बाद सलमान ने सुल्तान फिल्म से अरिजीत सिंह का गाना हटवा दिया था। और आज तक अरिजीत और सलमान के बीच रिश्तों में खटास है।









अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)





सलमान यूं तो बोनी कपूर के काफी करीबी रहे हैं, लेकिन उनके बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से उनका वाकई 36 का आंकड़ा है। वो इसलिए क्योंकि अर्जुन सलमान की एक्स भाभी यानि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। हालांकि अर्जुन किसी से डरे बिना अपने रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार कर चुके हैं, लेकिन सलमान ने अर्जुन की इस हरकत के लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया है। मलाइका सलमान के छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) की एक्स वाइफ हैं। वहीं दोनों का तलाक हो चुका है।









प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)





प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को भी सलमान खान के दुश्मनों में गिना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स (Media reports) के मुताबिक ये दुश्मनी भारत फिल्म से शुरु हुई जब प्रियंका ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया। हालांकि प्रियंका ने पहले इसे साइन कर लिया था, लेकिन फिर हाथ पीछे खींच लिए। जिसके लिए सलमान ने कई बार प्रियंका पर कमेंट किया और बाद में प्रियंका ने फिल्म को कुछ ऐसा कह दिया कि ये नफरत और भी बढ़ गई। बाद में ये रोल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने किया था।









ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)





संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने जब फिल्म ‘गुजारिश’ शुरू की, तो सलमान की इच्छा थी कि इस फिल्म में भंसाली उन्हें कास्ट करें, लेकिन भंसाली ने सलमान की जगह फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को ले लिया। इस बात से सलमान को गुस्सा आ गया। उन्होंने इस फिल्म की ऐसी बेइज्‍जती की कि दर्शकों ने इससे किनारा कर लिया और गुजारिश बुरी तरह फ्लॉप हो गई।









ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)





सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का अफेयर जगजाहिर रहा है। इन दोनों का प्यार जितना खुशनुमा था, ब्रेकअप उतना ही विवादित। इस वजह से ऐश्‍वर्या को कई नुकसान हुए, लेकिन सबसे बड़ा नुकसान ये हुआ कि उनके हाथ से कई फिल्‍में चली गईं। फिल्म ‘चलते चलते’ में शाहरुख खान के साथ पहले ऐश्वर्या राय को लिया गया था। एक दिन सलमान अचानक ऐश्वर्या से मिलने सेट पर जा पहुंचे। इसके बाद वहां जो कुछ हुआ उसका नतीजा ये रहा कि ‘चलते चलते’ से ऐश्वर्या राय को निकाल दिया गया और रानी मुखर्जी को लिया गया।









हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya)





हिमेश (Himesh Reshammiya) का कॅरियर सलमान खान की वजह से ही शुरू हुआ था। उन्‍होंने पहली बार सलमान की फिल्म ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए गाने कंपोज किए थे, लेकिन पॉपुलरटी के बाद हिमेश सलमान से दूर होने लगे। एक समय ऐसा भी आया जब सलमान ने हिमेश को अपनी एक फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज करने को कहा और हिमेश ने मना कर दिया। इस वजह से सलमान हिमेश से नाराज हो गए और उन्होंने एक रियलिटी शो पर हिमेश की आवाज का मजाक भी उड़ाया। हालांकि 2013 में आई सलमान की फिल्म ‘जय हो’ के लिए हिमेश ने गाने कंपोज किए, लेकिन कहा जाता है कि इन दोनों में अब पहले जैसे संबंध नहीं हैं।






अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती आज, कुछ ऐसे थे छत्तीसगढ़ के निर्माता 'अटल'

No comments Document Thumbnail

देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी (Former PM Atal Bihari Vajpayee) की आज 96वीं जयंती है, जिनके जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। वह तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे। साल 1996 में वे पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे, हालांकि इस दौरान उनका कार्यकाल काफी छोटा यानी 13 दिनों का था। इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल 13 महीने का था और फिर 1999 में जब वह पीएम बने तो उन्होंने 2004 तक पांच साल का अपना कार्यकाल किया। अटल बिहारी वाजपेयी राजनेता बनने से पहले एक पत्रकार थे।






https://www.youtube.com/watch?v=SER3D_Q9SgQ




अटलजी को 'छत्तीसगढ़ का जनक' कहा जाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन शुचिता कभी नहीं खोई। उनका व्यवहार इतना सहज और सरल था कि पक्ष ही नहीं विपक्ष भी उनका हमेशा सम्मान करता था। राजनीति उनका कर्म था, तो अटलजी का हृदय कविताओं से भरा था।





कवि भी थे अटल





बेनकाब चेहरे हैं, दाग बड़े गहरे हैं। टूटता तिलिस्म आज सच से भय खाता हूं। गीत नया गाता हूं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की यह मशहूर कविता आज भी लोगों की जुबां पर रहती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी न होते, तो शायद छत्तीसगढ़ भी नहीं होता।









अटल जी (Former PM Atal Bihari Vajpayee) देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक थे। उनकी विलक्षण वाकपटुता के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। अटलजी ने किसी उग्र आंदोलन या प्रदर्शन के बिना ही शांतिपूर्ण ढंग से छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा दिलवाया। उनकी सोच थी कि छत्तीसगढ़ को देश में अलग पहचान मिले और राज्य विकास के नित नए सोपानों पर चढ़े, खूब तरक्की करे और बुलंदियों को छुए।









अटल बिहारी वाजपेयी ने दिलाया था छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा





पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा दिलाने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर भी याद किया जाता है। उन्होंने अपने वादे के मुताबिक देश में तीन नए राज्य का गठन कराया, इनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल था। वे अक्सर कहा करते थे कि देश के इस भू-भाग से उनका खास लगाव है। उनकी सरकार में छत्तीसगढ़ से तीन सांसद, मंत्री बनाए गए थे। इनमें रमेश बैस, दिलीप सिंह जूदेव और रमन सिंह शामिल थे।









1999 के इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में अटल लहर चली थी। जिसमें विद्याचरण शुक्ल और वोरा जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेता भी चुनाव हार गए थे। ठीक एक साल बाद अटल सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ नए राज्य का गठन करा दिया। अटल जी की इस सरकार के बाद केन्द्र में 4 सरकारें बन चुकी हैं। इनमें दो डॉ। मनमोहन सिंह की सरकार और दो बार नरेंद्र मोदी की, लेकिन इसके बाद किसी भी सरकार के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को इतना स्थान नहीं मिला। इन सरकारों में छत्तीसगढ़ से एक से ज्यादा सांसद मंत्री नहीं बन सका।









छत्तीसगढ़ राज्य गठन की बात जब-जब निकलेगी, तब-तब अटल बिहारी वाजपेयी का नाम छत्तीसगढ़वासी गर्व से लेंगे। इसके अलावा 20 सितंबर 1998 को बिलासपुर को रेलवे जोन (SECR) का मुख्यालय बनवाने में भी उनका बड़ा योगदान है। बता दें कि उस दौर में ये बड़ा स्थानीय मुद्दा था। इसके अलावा और भी बड़े विकास की नींव अटल जी ने छत्तीसगढ़ में रखी, जिन पर आज पूरा प्रदेश नाज करता है। मसलन जनवरी 2002 में सीपत में 1980 मेगावाट क्षमता के सुपर थर्मल बिजली घर की बुनियाद रखी गई थी।





अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू की थीं कई बड़ी योजनाएं





देश को कई बड़ी योजनाएं अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में दी। देश के लाखों गांवों, करोड़ों गरीबों और मेहनतकश किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाओं की उन्होंने शुरुआत की, जिनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज योजना भी शामिल हैं।









2004 में छत्तीसगढ़ आए थे अटल





वाजपेयी भारत के पहले ऐसे पीएम रहे हैं, जिन्होंने साल 1977-79 के दौरान विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में हिन्दी में भाषण देकर हमारी राजभाषा और राष्ट्रभाषा का गौरव बढ़ाया। साल 2004 में राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वे मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आए थे। 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 2000 में छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड का निर्माण कर स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की रचना की थी।









वहीं राजधानी में एयरपोर्ट के एक्सटेंशन भवन, स्वामी विवेकानंद के रायपुर प्रवास को यादगार बनाए रखने बूढ़ातालाब में स्वामीजी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया था। रायपुर में एम्स बनाने का फैसला भी उनकी सरकार ने ही लिया था। इस तरह कवि हृदय सर्वमान्य अटल बिहारी वाजपेयी की छाप छत्तीसगढ़वासियों के दिल पर 'अटल' है।





अटल जी ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में लिया भाग





वाजपेयी जी ने पहली बार राजनीति में 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। वहीं 1951 में भारतीय जन संघ में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी। आज की भारतीय जनता पार्टी को पहले जन संघ के नाम से जाना जाता था। वाजपेयी राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे। वह लोकसभा में नौ बार और राज्यसभा में दो बार चुने गए जो कि अपने आप में ही एक कीर्तिमान है। वाजपेयी 1980 में गठित भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे।









बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक स्कूल शिक्षक के परिवार में हुआ था। उनके पिता कृष्णबिहारी वाजपेयी हिन्दी और ब्रज भाषा के सिद्धहस्त कवि भी थे। ऐसे में काव्य कला उन्हें विरासत में मिली। उन्होंने अपना करियर पत्रकार के रूप में शुरू किया था और राष्‍ट्रधर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन का संपादन किया।





'भारत रत्न' से सम्मानित है अटल जी





आजीवन अविवाहित रहे अटलजी को 2015 में सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। उन्हें भारत के प्रति निस्वार्थ समर्पण और समाज की सेवा के लिए भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया। 1994 में उन्हें भारत का ‘सर्वश्रेष्ठ सांसद’ चुना गया। इनके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कार, सम्मान और उपाधियों से नवाजा गया।









अटल जी नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद सबसे लंबे समय तक गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी रहे। अटल बिहारी वाजपेयी जी का किडनी में संक्रमण और कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.