Media24Media.com: जनजीवन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जनजीवन. Show all posts
Showing posts with label जनजीवन. Show all posts

Wheather Update : अचानक ठंड बढ़ने से जनजीवन और सामान्य कामकाज प्रभावित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक ठंड बढ़ने से जनजीवन और सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ है। बारिश, ठंड और कोहरे के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी भी घोषित कर दी है। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित होने के बाद रायगढ़ जिले में भी आज से सात जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं, बालोद जिले में भी आज से सात जनवरी तक नर्सरी से आठवीं कक्षा के बच्चो के लिए अवकाश घोषित किया गया है। गौरतलब है कि कल छह जनवरी को छेरछेरा पुन्नी के कारण पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने की प्रबल संभावना है, जिसके कारण उत्तर से आने वाली शुष्क और ठंडी हवा के कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में कल न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही उत्तरी क्षेत्र में एक दो पैकेट में हल्के से मध्यम घना कोहरा सुबह के समय बन सकता है।

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य में है यहां की लोककला का प्राणतत्व

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ी लोककला में लोकनृत्य संपूर्ण प्रमुख छत्तीसगढ़ के जनजीवन की सुन्दर झांकी है। राग-द्वेष, तनाव, पीड़ा से सैकड़ों कोस दूर आम जीवन की स्वच्छंदता व उत्फुल्लता के प्रतीक लोकनृत्य यहां की माटी के अलंकार है। छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य सुआ, करमा, पंथी राउत नाचा, चंदैनी, गेड़ी, नृत्य, परब नृत्य, दोरला, मंदिरी नृत्य, हुलकी पाटा, ककसार, सरहुल शैला गौरवपाटा, गौरव, परथौनी, दशहरा आदि हैं। छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य में यहां की लोककला का प्राणतत्व है। 



यह मानवीय जीवन के उल्लास - उमंग-उत्साह के साथ परंपरा के पर्याय हैं। समस्त सामाजिक, धार्मिक व विविध अवसरों पर छत्तीसगढ़ वासियों द्वारा अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने के ये प्रमुख उद्विलास हैं। छत्तीसगढ़ की नृत्य परंपरा अनंत व असीम है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकनृत्यों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:-

सुआ नृत्य

यह छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय नृत्य है। छत्तीसगढ़ी ग्रामीण जीवन की सुंदरता  बरबस इस नृत्य से छलक पड़ती है। छत्तीसगढ़ क्षेत्र की महिलाएं व किशोरियां यह नृत्य बड़े ही उत्साह व उल्लास से उस समय प्रारंभ करती हैं, जब छत्तीसगढ़ की प्रमुख फसल धान के पकने का समय पूर्ण हो जाता है। यह नृत्य दीपावली के कुछ दिन पूर्व प्रारंभ होता है और इसका समापन शिवगौरी के विवाह आयोजन के समय दीपावली के दिन रात्रि के समय होता है। 



इस नृत्य में महिलाएं प्रत्येक घर के सामने गोलाकार झुंड बनाकर ताली की थाप पर नृत्य करते हुए सुन्दर गायन करती हैं। टोकरी जिसमें धान भरा होता है, उसमें मिट्टी से बने दो सुआ शिव और गौरी के प्रतीक के रूप में श्रद्धापूर्वक रखे जाते हैं। नृत्य करते समय महिलाएं टोकरी गोलाकर वृत के बीचों-बीच रख देती है, और सामूहिक रूप से झूम-झूमकर ताली बजाते हुए सुआ गीत गाती हैं। वस्तुतः सुआ नृत्य प्रेम नृत्य है जिसे शिव और गौरी के नाम से व्यक्त किया जाता है।

पंथी नृत्य

छत्तीसगढ़ में निवास करने वाली सतनामी जाति का परंपरागत नृत्य है। माघ महीने की पूर्णिमा को गुरू घासीदास के जन्म दिन पर सतनामी सम्प्रदाय के लोग जैतखाम की स्थापना करके उसका पूजन करते हैं और फिर उसी के चारों तरफ गोल घेरा बनाकर गीत गाते हैं, नाचते हैं। पंथी नृत्य का प्रारंभ देवताओं की स्तुति से होता है। उनके गीतों में गुरू घासीदास का चरित्र ही प्रमुख होता है जिसमें मनुष्य के जीवन की गौरव गाथा के साथ उसकी क्षण भंगुरता प्रकट होती है गहरे आध्यामिक रंग में रंगे उनके गीत निगुण भक्ति की ऊंचाईयों का स्पर्श करते हैं। इन नृत्य के प्रमुख वाद्य मृदंग और झांझ हैं। 



नृत्य का आरंभ तो विलम्बित गति से ही होता है, पर लय प्रतिपल द्रुत होती है और समापन नृत्य की चरम द्रुतगति पर होता है। नर्तकों की ताम्बे के रंग की देह से उभरती आंगिक चेष्टाएं आलौकिक भाव का सृजन करती हैं। ऐसे कम ही लोक नृत्य है और वह भी उन क्षणों में जब जीवन की क्षणभंगुरता का गीत गाया जा रहा हो।

राऊत नाचा

दीपावली के तुरंत बाद राऊतों द्वारा नृत्य का सामूहिक आयोजन किया जाता है। वे समूह में सिंग बाजा के साथ गांव के मालिक जिनके वे पशुधन की देखभाल करते हैं, के घर में जाकर नृत्य करते हैं। उनके लिए यह एक बड़ा वार्षिक पर्व है। स्थानीय लोगों को इसमें उत्साहित होने का मौका मिलता है। मालिक इन्हें 10-20 दिन तक काम से मुक्त कर देते हैं। इस बीच वे नाथ गाना का उत्सव करते हैं। देवउठनी, पुन्नी पूर्णिमा के दिन गायों को सोहई बांधकर अपने सुमधुर कंठ से मालिक की सुख-समृद्धि की कामना कर दोहा कहते हैं। इस समय राऊतों के विशिष्ट परिधान देखते ही बनता है। बिलासपुर में होने वाले राऊत नृत्य प्रतियोगिता ने तो अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पा ली है।

चंदैनी नृत्य

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लोककथाओं पर आधारित यह एक महत्त्वपूर्ण लोकनृत्य है। लोरिक चंदा के नाम से ख्यातिलब्ध चंदैनी मुख्य रूप से एक प्रेमगाथा है जिसमें पुरुष पात्र विशेष पहनावे में अनुपम नृत्य के साथ चंदैनी कथा को अत्यंत ही सम्मोहक शैली में प्रस्तुत करते हैं जो कि सम्पूर्ण रात्रि तक दर्शकों को सम्मोहित किये रहती है। छत्तीसगढ़ में चंदेनी दो शैलियों में विख्यात है। एक तो लोककथा के रूप में एवं द्वितीय गीत नृत्य के रूप में चंदैनी नृत्य में मुख्य रूप से ढोलक की संगत एवं टिमकी प्रमुख वाद्य यंत्र है।

छत्तीसगढ़ में जनजातियों की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 31 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इसी कड़ी में राज्य में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इंटरनेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के रूप में एक बहुत महत्वपूर्ण परंपरा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में की गई है। यह प्रयास न केवल छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि देश और पूरी दुनिया के जन-जातीय समुदायों के आपसी मेलजोल, कला-संस्कृतियों के आदान-प्रदान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। 

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी-नाला उफान पर, जनजीवन प्रभावित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से कई नदी-नाले उफान पर है। इसके चलते कई मुख्य मार्गों पर यातायात अवरूद्ध हो गया है और कुछ गांवों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है। महासमुंद जिले में बसना क्षेत्र के केरामुंडा-लोहरसी नाला के पुलिया के ऊपर पानी बह रहा है। इसके कारण बलौदा-कुसमीसरार, सल्डीह-बलौदा सड़क और छुईपाली-राफेल मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। वहीं, पिथौरा क्षेत्र के सागुनढाप-परसवानी मार्ग पर नाले का पानी बहने से यहां पर आवाजाही प्रभावित हुई है।



बिलासपुर के गोकने नाले में नहाने गए तीन युवक बह गए। इनमें से दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई। वहीं, एक अन्य युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, बेमेतरा जिले में शिवनाथ, सुरही, हाफ और सकरी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ने से आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। ग्राम पचभैया में लगभग दो दर्जन मकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

इसी तरह, मुंगेली जिले में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। आगर नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। भगनीभवर गांव में बाढ़ में फंसे तीन परिवारों के सदस्यों को रेस्क्यू टीम द्वारा मोटरबोट की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं, जरहा गांव ब्लॉक के ग्राम भतरी में एक पेड़ के गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह, टेसवा नाले के पुल को पार करते समय कार बह गई। हालांकि, कार में सवार चार लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली।

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के भुई गांव और खरखोद के बीच नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

आफत भरी भारी बारिश- बस्तर में दो की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर होने की वजह से कई गांवों का सड़क संपर्क जिला मुख्यालयों से कट गया है। बस्तर जिले में लगातार बारिश के कारण हालात काफी बिगड़े हुए हैं। यहां अलग-अलग जगहों पर नदी और नाले में बह जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक ग्रामीण चितरंगी और मारकंडी नदी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, आड़ावाल के पास माड़पाल मार्ग पर गोरियाबहार नाले में बाढ़ आ गई है।


इस नाले में बहने से एक अन्य युवक की मृत्यु हो गई। भारी बारिश से इंद्रावती नदी के आसपास रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। निचली बस्तियों के साथ पॉश कॉलोनियों और गणपति रिसॉर्ट में भी पानी भर गया है। रिसॉर्ट के पास एक चारपहिया वाहन पानी में डूब गया। बाढ़ प्रभावितों के लिए जगदलपुर में चार राहत शिविर खोले गए हैं
, जहां ठहरे लोगों के लिए जिला प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई है। जिला कलेक्टर चंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। ऐहतियात के तौर पर जिला कलेक्टर ने आज भी जिले में संचालित सभी निजी और शासकीय विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित कर दिया।

राजधानी रायपुर में इन इलाकों में भरा पानी                    राजधानी रायपुर में दो दिन तक हुई तेज बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी जमा होने के कारण आवाजाही बंद है। सेजबहार और  टाटीबंध इलाके में सड़क पर पानी भरने की वजह से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। रायपुर से बिलासपुर के रास्ते धनेली में सड़क पर यातायात बंद है। इसी तरह, बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के आगे कोल्हान नाले का पानी सड़क पर होने के कारण यहां भी आवाजाही प्रभावित हुई।

 शिवनाथ नदी उफान पर

राजनांदगांव जिले में शिवनाथ नदी उफान पर है और यहां के तीन बैराज- मोंगरा, घूमरिया और सूखानाला से अब तक बासठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। अंबागढ़ चौकी ब्लॉक के महाराष्ट्र की सीमा से लगे चिल्हाटी, मरारटोला और दककोटोला गांव में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। ये गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। यहां खेतों में लगी हुई फसल भी डूब चुकी है। दुर्ग जिले में बीते करीब पंद्रह घंटों से बारिश के कारण निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया है। शिवनाथ नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है।

खतरे की स्थिति से निपटने के लिए महमरा एनीकट में पुलिस बल तैनात किया गया है। नदी से लगे दुर्ग और धमधा ब्लॉक के हजारों एकड़ खेतों में पानी भर गया है। वहीं, निचले इलाकों में बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सुरेश पांडेय ने बताया कि बैराज से लगातार पानी छोड़ने के कारण नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ने की संभावना है। दुर्ग शहर में सुपेला सहित अन्य सभी जगहों पर पानी भरने से लोग परेशान है। भिलाई के कई क्षेत्रों में नालियों का गंदा पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा है। शहर के तीनों अंडर ब्रिज और सिरसा गेट में भी पानी भर गया है। 

भिलाई इस्पात संयंत्र के ऑक्सीजन प्लांट-दो के गेट पर तीन से चार फीट पानी भर गया है। प्लांट के अन्य हिस्सों में भी जलजमाव हुआ है। इसके चलते कर्मचारी यहां फंसे हुए हैं। वहीं, बेमेतरा जिले में भी शिवनाथ, सकरी और हाफ नदी के साथ अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके कारण दाढ़ी तहसील के सुनहरा, भैया और आमचो सहित कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। नवागढ़ नगर पंचायत में लोगां के घरों में पानी घुस गया है। जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी रिहायशी इलाकों से पानी निकालने की कवायद में जुटे हुए हैं। वहीं, जिले के तेंदूभाटा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मृत्यु हो गई। 

गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

इधर, कोरबा जिले में भी लगातार बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हसदेव नदी से जुडे़ नहर का तटबंध आज सुबह टूट गया। यहां से तेज बहाव के साथ पानी इमलीडुग्गू, बंसोड़ और भैयालाल मोहल्ला के साथ आसपास के अन्य रिहायशी इलाकों में घुस गया। जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। वहीं, टूटे हुए तटबंध को सुधारने का काम जारी है। इस बीच, एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पूर्वी मध्यप्रदेश के आसपास सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दौरान एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.