Media24Media.com: छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ. Show all posts

नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान करेगा छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ, महापौर एवं पार्षदो का सम्मान समारोह 9 मार्च

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा रायपुर नगर निगम के महापौर सहित पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन 9 मार्च को चंद्राकर छात्रावास परिसर सुंदर नगर महादेवघाट रोड, डगनिया रायपुर में अपरान्ह 3 बजे रखा गया है ।


इस समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव होंगे । अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष शेखर वर्मा करेंगे ।

मीडिया प्रभारी ईश्वर पटेल व अध्यक्ष वर्मा ने बताया है कि आगामी 5 साल तक शहर सरकार के इन पार्षदो के द्वारा विकास व निर्माण की दिशा में कार्य करने और संपूर्ण संसाधनो को विकसित करने की जिम्मेदारी लोगो ने सौंपा है। इन जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सभी जिम्मेदारियों को पूरी करने के लिए सबका साथ जरूरी है। नई जिम्मेदारी मिलने और उस पर खरा उतरने के लिए शुभकामनाएं-बधाई देने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आपसी सामंजस्य बना रहे।

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक संपन्न, नए उद्योग एवं व्यवसाय संबंधित कार्यशाला की तैयारी जोरों पर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक में रायपुर, बिलासपुर, बालोद, जांजगीर एवं आसपास के सभी व्यापारी सम्मिलित हुए। जहां प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा की अध्यक्षता में नए उद्योग व्यापार संबंधी जानकारी दिए ।


आने वाले समय में कार्यशाला लगाने और नए उद्योग नए व्यापार के बारे में जानकारी देने हेतु योजना बनाई गई। जिसमें आधुनिक खेती, फूड सेक्टर, इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक, हार्डवेयर, कुटीर उद्योग, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शुरुआत, गारमेंट व्यवसाय, औद्योगिक क्षेत्र में सामान की सप्लाई, टेंट एवं इवेंट कार्य की जानकारी, सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग -असेंबलिंग, दोना पत्तल का प्लेट थाली निर्माण एवं मशीन सप्लाई, मिनरल वाटर, पैकेजिंग, राइस मिल, प्रीकास्ट बाउंड्री एंड ब्रिक्स निर्माण, प्लास्टिक इंडस्टरीज, अलमारी ऑन कलर निर्माण, बैटरी निर्माण, लोकल उत्पाद का इंपोर्ट एक्सपोर्ट और असेंबलिंग संबंधित अनेक व्यवसाय के बारे में जानकारी हेतु तहसील और जिला स्तरीय कार्यशाला लगाने की योजना बनी है ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी ईश्वर पटेल ने जानकारी दिया है कि आने वाले समय में बिलासपुर, जांजगीर , राजिम, दुर्ग ,अभनपुर, धमतरी ,बालोद सहित अलग-अलग स्थान पर योजना बनाई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा नए उद्योग व्यापार चालू किया जा सके और चल रहे व्यापार को अधिक से अधिक उन्नति की ओर ले जा सके ।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिहा , ललित साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष, कुबेर चंद्राकर प्रदेश संयोजक सदस्यता, मशीष साहू प्रदेश संयोजक कार्यक्रम, गोविंद साहू प्रदेश संयोजक मीडिया, त्रिलोचन साहू रायपुर जिला अध्यक्ष, विनोद रात्रे जिला सचिव, व्यापारी साथी - ललित साहू, गोविंद साहू, लोकेश सूर्यवंशी, एस के पैगवार, दूजे कुमार, विक्रम कुमार, हेमंत पैगवार, पुरुषोत्तम परिहार राखी डहरे, सूर्यकांत डहरे, कौशल कुमार, विक्रम सूर्यवंशी,दिलेंद्र मंजारे, सत्यम भवानी, पुनीराम सूर्यवंशी, मिथिलेश, धर्मेंद्र आनंद, राजेंद्र कुमार,सागर मधुकर, राकेश सूर्यवंशी, कलाराम सूर्यवंशी, रामसागर हरबंश सूर्यवंशी, सचिन भवानी, संतोष प्रधान, मनहरण लाल, शैलेश गढ़वाल, बाबूलाल गढ़ेवाल, प्रतिक राज, डमेश प्रधान, देवनारायण गढ़ेवाल,विनोद मंजारे, बी आर सत्यार्थी, मनोज रात्रे उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ का 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य, 10 हजार लोग जुड़ चुके हैं संगठन से

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ का वार्षिक सम्मेलन हमर व्यापारी हमर संगवारी 1 सितंबर 24 को हुआ। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से व्यापारी सम्मिलित हुए थे। इस कार्यक्रम की समीक्षा हेतु रायपुर के निजी होटल में समीक्षा बैठक आहूत की गई। जहां प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ने किया उपस्थित सभी पदाधिकारी ने कार्यक्रम के संबंध में तथा संगठन के विस्तार के संबंध में सुझाव दिया ।


शेखर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ से 10000 से भी अधिक व्यापारी संगठन के माध्यम से जुड़ चुके हैं। आने वाले समय में हमें सभी छोटे-बड़े व्यापारियों को पूरे प्रदेश से जोड़कर व्यापार में आने वाली जीएसटी , आईटीआर संबंधित समस्याएं तथा नए उद्योग लगाने में विभिन्न प्रकार की अनुमति, बैंकिंग संबंधी समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा । प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आगे जानकारी देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य 25000 से भी अधिक व्यापारियों को संगठन की विचारधाराओं से जोड़ना है ताकि छत्तीसगढ़िया व्यापारियों में एक दूसरे के व्यापार को बढ़ाने की भावना जागृत हो सके और आपस में बी टू बी माध्यम से व्यापार कर सके ।

इसके लिए विभिन्न प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में ईश्वर पटेल , रायपुर जिला अध्यक्ष त्रिलोचन साहू , दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रीतम सिन्हा की नियुक्ति हुई तथा प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिहा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाया ।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी ईश्वर पटेल ने कहा कि आने वाले समय में सभी जिलों में मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी व्यापारियों को संगठन की विचारधाराओं से जोड़ने के लिए छोटे-छोटे कस्बों, तहसील और जिला में सेमिनार के माध्यम से प्रयास किया जाएगा तथा छोटे-बड़े व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए संगठन एकत्रित होकर कार्य करेगी । आने वाले समय में पूरे छत्तीसगढ़ में मीडिया के माध्यम से संगठन को एक अलग पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा , उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी ईश्वर पटेल, माशीस साहू , त्रिलोचन साहू , दूजराम धीवर , ओंकार साहू , पुनारद निषाद , महेश साहू , लोकेश निषाद , रामशरण टंडन , विजय चंद्रवंशी , गुंजन बघेल , अनिल चंद्राकर , प्रीतम सिन्हा , अमन यादव , महेश साहू ,घनश्याम सिन्हा ,रोशन निषाद , दीपक साहू , कुबेर चंद्राकर , ललित साहू लक्ष्मण साहू उपस्थित रहे ।

"हमर व्यापारी-हमर संगवारी" का आयोजन 1 सितम्बर को, छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के वार्षिक सम्मेलन की तैयारी में जुटे पदाधिकारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के तत्वाधान में व्यापारियों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 1 सितंबर को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित की गई है । जहां प्रदेशभर के व्यापारी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़िया लोगों को व्यापार के प्रति जागरूक करना एवं उनके व्यापार को नया आयाम देना है। विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के द्वारा छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को व्यापार के नए-नए तरीके और उनको आने वाली परेशानी को दूर करने के लिए तरीके सिखाया जाता है। कई वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य व्यापार एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन , मंत्री वित्त विभाग ओपी चौधरी सहित अनेक वीआईपी अतिथिगण सम्मिलित होंगे। व्यापार करके सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचने वाले छत्तीसगढ़ के अलग-अलग कोने के व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही साथ व्यापारियों को एक दूसरे से मिलकर एक दूसरे के व्यापार को बढ़ाने मदद करने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करके देना भी इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारीगण इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रदेश में अलग-अलग जिला, तहसील, ब्लॉकवार बैठक किया जा रहा है। सभी को इस कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में अभनपुर में भी बैठक आयोजित की गई। जिसमें बढ़-चढ़कर अभनपुर के छत्तीसगढ़िया व्यापारियों ने हिस्सा लिया। अभनपुर तहसील में प्रभारी के रूप में ईश्वर पटेल को जवाबदारी दी गई है। इस कार्यक्रम की तैयारी में ईश्वर पटेल और उनकी पूरी टीम जुट गए हैं । ईश्वर पटेल ने आगे बताया कि लगभग 20 व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है । इसमें सीट लिमिटेड है, सभी व्यापारियों से अपील करते हुए उन्होंने इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ,अभनपुर प्रभारी ईश्वर पटेल ,कुबेर चंद्राकर , युवराज सिन्हा, कैलाश साहू , नारायण सोनी वरिष्ठ पत्रकार, अजय साहू, ललित साहू, लक्ष्मण साहू, नारायण साहू, शांतनु सिंहा , तोरण साहू , योगेश साहू ,ओम प्रकाश साहू ,मन्नू पटेल ,मनोज पटेल ,पवन फरिकार ,नारायण साहू ,हरेंद्र साहू , जागेश्वर सिन्हा, दिलीप निर्मलकर, रोशन यादव, टिकेंद्र साहू, लालजी साहू , गिरधर साहू , धनेन्द्र सिन्हा, मनीष सिन्हा, कोमल साहू, चंद्रकांत साहू, दोमेंद्र साहू, मुरली साहू , गिरधारी पटेल उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.