Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बारिश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में बारिश. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में बारिश. Show all posts

छत्तीसगढ़ में अब तक 108.5 मिमी औसत बारिश दर्ज

No comments Document Thumbnail

राज्य शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 108.5 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से अब तक रिकॉर्ड की गई बारिश के अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलें में सर्वाधिक 204.1 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 59.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 69.9 मिमी, सूरजपुर में 92.6 मिमी, जशपुर में 59.9 मिमी, कोरिया में 106.9 मिमी, रायपुर में 65.0 मिमी, बलौदाबाजार में 112.5 मिमी, गरियाबंद में 131.1 मिमी, महासमुंद में 87.9 मिमी, धमतरी में 94.2 मिमी, बिलासपुर में 112.3 मिमी, मुंगेली में 154.0 मिमी, रायगढ़ में 123.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 168.0 मिमी, कोरबा में 146.4 मिमी, दुर्ग में 75.8 मिमी, कबीरधाम में 109.5 मिमी, राजनांदगांव में 110.4 मिमी, बालोद में 152.0 मिमी, बेमेतरा में 98.3 मिमी, बस्तर में 114.7 मिमी, कोण्डागांव में 80.5 मिमी, कांकेर में 82.8 मिमी, नारायणपुर में 90.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 101.7 मिमी, सुकमा में 105.8 मिमी और बीजापुर में 128.9 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई।

सिस्टम नहीं बनने से बारिश कम 

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है, लेकिन राजधानी रायपुर और दुर्ग में बारिश नहीं हो रहे हैं। यहां बादल तो छाते हैं, लेकिन बारिश नहीं होती, जिसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में तूफानी सिस्टम नहीं बन पाया है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। मानसून बस्तर के साथ ही दुर्ग में आया और फिर रायपुर पहुंचा, लेकिन दोनों ही शहरों समेत आसपास के इलाके में बारिश नहीं के बराबर हो रही है। 

मैदानी इलाकों में बारिश कम 

मैदानी इलाकों में कम बारिश को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। शुक्रवार की रात राजधानी समेत लगभग पूरे जिले में गहरे बादल छाए रहे, गरज-चमक के साथ हल्का अंधड़ भी चला, लेकिन बारिश नहीं हुई। सिर्फ आउटर में बूंदाबांदी हुई। ऐसा ही शुक्रवार शाम दुर्ग-भिलाई में भी हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवात और अरब सागर की नमी से अभी बारिश हो रही है, लेकिन अच्छी बारिश तभी संभव है, जब बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बने। यह अभी नहीं बना है और अगले तीन-चार दिन तक इसकी संभावना भी नहीं है।

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हुई बारिश, आज भी 19 जिलों में अलर्ट

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्मी और उमस के बाद रविवार शाम को अचानक तेज हवा, तूफान के साथ बारिश शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक चलती रही। गरज-चमक के साथ बारिश हुई। धमधा में ओले भी पड़े। कुछ जगहों पर तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिरने की भी खबर है। शाम 6.40 बजे तक जो तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था, जो बारिश होते ही 34 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस ने बेचैन किया।

डंगनिया और जाताघर्रा में पेड़ गिर गए और बिजली के खंबे भी गिरे। इसकी वजह से काफी देर तक बिजली गुल रही। हालांकि इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन तेज हवाओं से सब्जियों की फसलें खराब हो गईं। बेमौसम बारिश से हाईवे पर जाम लगा। एक टर्फ बिहार से छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला है। रायपुर मौसम विभाग ने कहा कि बदले मौसम का असर एक-दो दिन रह सकता है। सोमवार की शाम को भी धूल भरी आंधियां चल सकती हैं।

तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। आगामी 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ में तापमान फिर 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। रविवार को 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। वहीं रायपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर और बस्तर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। देर शाम रायपुर के आसमान में बादल गरजने लगे। फिर तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने 19 जिलों में अंधड़ की चेतावनी दी है।

इन इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पेंड्रा रोड में 8.9 मिलीमीटर, बस्तर और मनोरा में 2-2 मिलीमीटर और अंबिकापुर में 1.8 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड किया गया है। रात में पेंड्रा रोड में 10.2 मिलीमीटर और जगदलपुर में 4 मिलीमीटर बरसात हुई थी। इसकी वजह से बस्तर और पेंड्रा रोड में दिन के तापमान में काफी गिरावट महसूस हुई। मौसम विभाग ने बताया कि पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

रायपुर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज

वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री, राजनांदगांव का 42.7 और अंबिकापुर का 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शाम के बाद अगले चार घंटों के अंदर प्रदेश के 19 जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ की संभावना जताई है, जिन जिलों में इसकी संभावना जताई जा रही है उनमें रायपुर, बिलासपुर, पेंड्रा, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कवर्धा, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और उससे लगे जिले शामिल हैं।

आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बिहार से दक्षिण तमिलनाडु तक, उत्तर छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका बिहार से मध्य असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 16 मई यानी आज प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड भी चलने की संभावना है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.