Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में अफसरों के तबादले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में अफसरों के तबादले. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में अफसरों के तबादले. Show all posts

छत्तीसगढ़ में 19 जिलों के कलेक्टर समेत 37 IAS अफसरों का ट्रांसफर, बदले गए 3 नगर निगम आयुक्त

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। इसी बीच भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS  संवर्ग के 37 अफसरों का तबादला किया है। इसमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे। कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। 

वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी बदल दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोंडागांव के कलेक्टर थे। इस फेरबदल से जिन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हो रहे हैं, उनमें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव, कवर्धा, बस्तर, दुर्ग, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सरगुजा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, बालोद, सुकमा, बलरामपुर और मुंगेली शामिल है।

बदले गए 3 नगर निगम आयुक्त 

इधर, राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन नगर निगमों के आयुक्त को बदल दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश से अंबिकापुर, दुर्ग और भिलाई नगर निगम में नए आयुक्त की तैनाती हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग के नए आदेश के मुताबिक 2018 बैच के IAS अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाई को अंबिकापुर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। प्रतिष्ठा अभी तक बलौदा बाजार के एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। एक दूसरे आदेश से सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों का भी तबादला किया है। इसमें दुर्ग और भिलाई नगर निगम के आयुक्त भी प्रभावित हुए हैं।  

राज्य प्रशासनिक सेवा में 2008 बैच के अफसर लोकेश कुमार अब भिलाई नगर निगम के आयुक्त होंगे। लोकेश अभी तक राजनांदगांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे। अभी तक भिलाई नगर निगम के आयुक्त रहे राज्य सेवा 2008 बैच के प्रकाश कुमार सर्वे को इसी पद पर दुर्ग नगर निगम में भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग नगर निगम के आयुक्त रहे 2013 बैच के हरेश मंडावी को संयुक्त कलेक्टर बनाकर रायपुर बुलाया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर को इसी पद पर राजनांदगांव जिला पंचायत में तैनाती मिली है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के बदले प्रभार, इनका हुआ प्रमोशन

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ शासन ने 6 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अंकित आनंद सचिव ऊर्जा विभाग और अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनी को उनके वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

गरियाबंद की कलेक्टर नम्रता गांधी को अब संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर प्रभात मलिक को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ रवि मित्तल को अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। 

मयंक चतुर्वेदी को अतिरिक्त प्रभार

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर और अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर मयंक चतुर्वेदी को आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें स्मार्ट सिटी रायपुर के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह से अनुभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा जिला दक्षिण बस्तर अविनाश मिश्रा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

राजस्व विभाग के 8 लिपिक सहायक का प्रमोशन   

वहीं बेमेतरा जिले में राजस्व विभाग में कार्यरत 8 सहायक ग्रेड-3 को सहायक ग्रेड-2 के पद पर वेतनमान रुपये 25300-80500 ग्रेड-पे-2400 लेवल-6 में पदोन्नत किया गया है। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान द्वारा जारी आदेश के मुताबिक संबंधित लिपिकों की नवीन स्थान पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पद पदस्थ किया गया है। इनमें राजेश कुमार जायसवाल कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा का नवीन पदस्थापना तहसील कार्यालय बेरला और परमानंद साहू तहसील कार्यालय नवागढ़ से तहसील कार्यालय नांदघाट का नाम शामिल है।

इन मिला प्रमोशन

इसी तरह रामखिलावन ठाकुर कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा से तहसील कार्यालय थानखम्हरिया, जितेन्द्र कुमार साहू कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा से तहसील कार्यालय नवागढ़, नेहा शर्मा कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा से तहसील कार्यालय बेमेतरा, कार्तिकराम कैवर्त्य कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा से तहसील कार्यालय नवागढ़,  लोचन साहू कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा से यथावत और प्रेमलता देवांगन तहसील कार्यालय नवागढ़ यथावत पदस्थापना किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के 5 IPS अफसरों का तबादला, 318 पुलिसकर्मियों का भी हुआ ट्रांसफर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh government) ने बुधवार को 5 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया हैं। बता दें कि सरकार ने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित पांच नए जिलों के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद बुधवार को पांच प्रस्तावित जिलों के लिए पुलिस के विशेष अधिकारियों यानी OSD की नियुक्ति कर दी गई। इन जिलों में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला भी शामिल है। इससे करीब 2 दिन पहले इन जिलों के लिए 5 IAS अफसरों को भी OSD नियुक्त किया गया था।

गृह विभाग के मुताबिक रायपुर रेलवे में SP रहे राजेश कुकरेजा को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, एमआर अहिरे को सक्ती, टीआर कोशिमा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, अंकिता शर्मा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और येदुवेल्ली अक्षय कुमार को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का OSD बनाया गया है। हो सकता है कि जिले के आकार लेने के बाद यही अफसर वहां के SP बनेंगे।

सरगुजा संभाग में 318 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर  

इधर, पुलिस विभाग में भी बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। DGP अशोक जुनेजा ने राज्य के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 318 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है, जिसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक समेत आरक्षकों का नाम शामिल हैं। बता दें कि पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेश में सरगुजा संभाग के भी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के नाम शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही जिले में सेवा दे रहे थे। हालांकि अब अन्य जिलों में इनका तबादला कर दिया गया है। 

इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

निरीक्षक सुनील कुमार केरकेट्टा का ट्रांसफर सरगुजा से बलरामपुर कर दिया गया है। इसी तरह जावेद मियादांद का ट्रांसफर सरगुजा से सूरजपुर, प्रफुल्ल नरेश तिग्गा का ट्रांसफर सरगुजा से बलरामपुर- रामानुजगंज, मनीष धुर्वे का ट्रांसफर सरगुजा से राजनांदगांव, तरसीला टोप्पो का ट्रांसफर सरगुजा से गरियाबंद, दिलबाग सिंह का ट्रांसफर सरगुजा से बस्तर, आशा लकड़ा का ट्रांसफर सरगुजा से जशपुर, धीर मिंज का ट्रांसफर सरगुजा से बलरामपुर-रामानुजगंज कर दिया गया है। 

संतलाल आयाम का ट्रांसफर जशपुर से बलरामपुर

वहीं अनूप एक्का का ट्रांसफर सरगुजा से राजनांदगांव, कमलेश्वर कुमार भगत का ट्रांसफर सरगुजा से बलरामपुर-रामानुजगंज, तेजनाथ सिंह का ट्रांसफर कोरिया से मुंगेली, कुमार साय ठाकुर का ट्रांसफर कोरिया से जशपुर, लक्ष्मण सिंह धुर्वे का ट्रांसफर जशपुर से सूरजपुर, ओमप्रकाश ध्रुव का ट्रांसफर जशपुर से राजनांदगांव और संतलाल आयाम का ट्रांसफर जशपुर से बलरामपुर-रामानुजगंज में हुआ है।

दीपक पासवान का ट्रांसफर सूरजपुर से रायपुर

दलप्रताप सिंह का ट्रांसफर जशपुर से कोरिया, जीवन जांगड़े का ट्रांसफर जशपुर से बीजापुर, ओमप्रकाश कुजूर का ट्रांसफर सूरजपुर से जशपुर, विकेश कुमार तिवारी का ट्रांसफर सूरजपुर से बस्तर, शांति हेलेना तिग्गाम का ट्रांसफर सूरजपुर से जशपुर, किशोर केंवट का ट्रांसफर सूरजपुर से बस्तर, रामसाय पैकरा का ट्रांसफर सूरजपुर से जशपुर, रघुबीर सिंह ठाकुर का ट्रांसफर सूरजपुर से बलौदाबाजार, बाजीलाल सिंह का ट्रांसफर सूरजपुर से बलरामपुर-रामानुजगंज, दीपक पासवान का ट्रांसफर सूरजपुर से रायपुर में हुआ है।

राजकुमार घृतलहरे का ट्रांसफर बलरामपुर से कोरिया

उमेश कुमार बघेल का ट्रांसफर बलरामपुर से राजनांदगांव, अनुरंजन लकड़ा का ट्रांसफर बलरामपुर से रायगढ़, रूपेश कुंतल का ट्रांसफर बलरामपुर से सूरजपुर, राजेश खलखो का ट्रांसफर बलरामपुर से राजनांदगांव, प्रकाश राठौर का ट्रांसफर बलरामपुर से सूरजपुर, नीलिमा तिर्की का ट्रांसफर बलरामपुर से सूरजपुर, जॉन प्रदीप लकड़ा का ट्रांसफर बलरामपुर से सरगुजा, जय सिंह धुर्वे का ट्रांसफर बलरामपुर से गरियाबंद, अनिता प्रभा मिंज का ट्रांसफर बलरामपुर से सूरजपुर, राजकुमार घृतलहरे का ट्रांसफर बलरामपुर-रामानुजगंज से कोरिया में किया गया है।

राहुल तिवारी का ट्रांसफर सरगुजा से गरियाबंद

राहुल तिवारी का ट्रांसफर सरगुजा से गरियाबंद, संतोष सिंह का ट्रांसफर जशपुर से बस्तर, उप निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज का ट्रांसफर सरगुजा से बीजापुर, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह का ट्रांसफर सरगुजा से गौरेला पेंड्रा मरवाही और आरक्षक दिनेश कुमार साहू का ट्रांसफर सरगुजा से रायपुर किया गया है। 

छत्तीसगढ़ में तबादलों का सोमवार, 18 IPS समेत 17 IAS अफसरों का ट्रांसफर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh government) ने सोमवार को 18 IPS समेत 17 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। छत्तीसगढ़ में 18 वरिष्ठ पुलिस अफसरों का तबादला हुआ है। भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के इन अफसरों में 2 IG, एक DIG और 9 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी हैं। 8 जिलों में नए SP की तैनाती हो रही है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा को गुप्त वार्ता का IG बनाया गया है। उनकी जगह 2003 बैच के IPS ओपी पॉल को रायपुर का नया IG बनाकर बुलाया जा रहा है। पॉल अभी दुर्ग रेंज के IG हैं। पुलिस मुख्यालय में DIG के रूप में पदस्थ बीएस ध्रुव को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के बस्तर रेंज का DIG बनाकर जगदलपुर भेजा जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 19वीं वाहिनी बस्तर में सेनानी डीके गर्ग को सशस्त्र बल बिलासपुर रेंज का DIG बना दिया गया है।


सूरजपुर के नए SP होंगे रामकृष्ण साहू

आदेश के जरिए सरगुजा के पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले को हटाकर माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन का सेनानी बनाया गया है। मुंगेली के पुलिस अधीक्षक डीआर आंचला को भी छसबल की बालोद स्थित 14वीं बटालियन का सेनानी नियुक्त किया गया है। जशपुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल अब जांजगीर-चांपा के SP होंगे। वहीं बलरामपुर के SP रामकृष्ण साहू को सूरजपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

अभिषेक पल्लव दुर्ग के पुलिस अधीक्षक नियुक्त 

जांजगीर-चांपा से अभिषेक पल्लव को बुलाकर दुर्ग जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं 14वीं बटालियन के सेनानी रहे मोहित गर्ग अब बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे। सूरजपुर की SP रहीं भावना गुप्ता को हटाकर सरगुजा का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। वहीं चौथी वाहिनी के सेनानी चंद्रमोहन सिंह को मुंगेली जिले का SP बनाकर भेजा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश अग्रवाल को जशपुर जिला पुलिस की कमान सौंपी गई है। सुकमा में एंटी नक्सल ऑपरेशन में एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे अंजनेय वैष्णव अब बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक होंगे।

इन्हें भी मिला नया प्रभार

गृह विभाग ने दुर्ग कोतवाली के नगर पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र कुमार यादव को भानुप्रतापपुर का एडिशनल एसपी (ऑपरेशन) बना दिया है। रायगढ़ के सिटी एसपी योगेश कुमार पटेल को ASP (ऑपरेशन) बनाकर दंतेवाड़ा भेजा जा रहा है। जगदलपुर के सिटी एसपी रहे किरण गंगाराम चह्वाण को सुकमा जिले में ASP (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी मिली है। वहीं अंबिकापुर में सिटी एसपी रहे पुष्कर शर्मा अब नारायणपुर में ASP (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

17 IAS अफसरों का तबादला

वहीं प्रदेश में प्रस्तावित पांच नए जिलों के गठन की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद आज सरकार ने पांच प्रस्तावित जिलों के लिए विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारियों यानी OSD की नियुक्ति कर दी है। इन जिलों में इसी महीने घोषित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला भी शामिल है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को तबादलों का ये नया आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक 2013 बैच के IAS अफसर जगदीश सोनकर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का OSD बनाया गया है। 2013 बैच के ही पीएस ध्रुव को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का OSD बनाकर भेजा जा रहा है। 


आदेश की कॉपी
आदेश की कॉपी

PS ध्रुव अभी समाज कल्याण विभाग में पदस्थ थे। मोहला-मानपुर-चौकी जिले के लिए 2014 बैच के एस जयवर्धन को भेजा जा रहा है। जयवर्धन अभी रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं 2015 बैच के IAS और स्वास्थ्य विभाग में उप सचिव डी राहुल वैंकट को सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले का विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है। 2015 बैच की IAS नूपुर राशि पन्ना को अपर कलेक्टर दुर्ग की जिम्मेदारी से हटाकर सक्ती जिले का OSD बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है, इन पांचों अफसरों को तुरंत ही नवगठित जिलों में जाकर व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इन अफसरों को वहां हो रहे प्रशासनिक विभाजन की देखरेख के साथ जिला कार्यालयों के लिए भवन  का भी चिन्हांकन करना है।

इन जिलों के बदले गए कलेक्टर 

राज्य सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 17 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया। इस आदेश से 2 जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। 2013 बैच के गौरव सिंह को सूरजपुर से हटाकर मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मुंगेली कलेक्टर अजीत वसंत को नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त बना दिया गया है। सूरजपुर में 2012 की इफ्फत आरा को कलेक्टर बनाकर भेजा जा रहा है। वे अभी तक महानिरीक्षक पंजीयक और मुद्रांक की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। 

छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी

रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त के पद से एस जयवर्धन को हटाकर मोहला-मानपुर-चौकी भेज दिया गया है। ऐसे में 2018 बैच के IAS संबित मिश्रा को रायगढ़ नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। संबित मिश्रा अभी रायगढ़ जिले के ही धरमजयगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। वहीं अफसरों की जिम्मेदारियां बदली जा रही है। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.