Media24Media.com: चंद्र ग्रहण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label चंद्र ग्रहण. Show all posts
Showing posts with label चंद्र ग्रहण. Show all posts

Chandra Grahan : साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

No comments Document Thumbnail

 Chandra Grahan 2024:  ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है जो साल में 3 से 4 बार होती है. इस साल 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से 2 चंद्र ग्रहण होंगे और अन्य सूर्य ग्रहण. चंद्र ग्रहण की बात करें तो चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में होता है और चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं. इस स्थिति में चंद्र ग्रहण लगता है. इस साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होने वाला है. पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा और किस तरह का होगा जैसी जरूरी बातें जानें यहां. 


साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार रात के समय लगेगा. इस चंद्र ग्रहण का समय भारतीय समय के अनुसार, सुबह 10:24 से दोपहर 3:01 बजे तक है. इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 36 मिनट होगी. 


किस तरह का होगा चंद्र ग्रहण 

यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण  होने वाला है. उपछाया चंद्र ग्रहण उस चंद्र ग्रहण को कहते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया यानी पेनुम्ब्रा में आ जाता है. इससे उपछाया चंद्र ग्रहण लगता है. 


भारत से दिखेगा या नहीं 

इस चंद्र ग्रहण को भारत (India) से नहीं देखा जा सकेगा. इस ग्रहण को यूरोप के ज्यादातर हिस्से से देखा जा सकेगा, नॉर्थ/ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया के अधिकतम हिस्से, अफ्रीका के अधिकतर हिस्से, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका से देखा जा सकेगा. 


सूतक काल लगेगा या नहीं 

धार्मिक मान्यतानुसार ग्रहण लगने के समय को अशुभ समय मानते हैं जिस चलते ग्रहण के दौरान बहुत से काम नहीं किए जाते हैं. इस समयावधि को ही सूतक काल (Sutak Kaal) कहा जाता है. साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने वाला है. लेकिन, यह चंद्र ग्रहण भारत से नहीं देखा जा सकेगा इसीलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. 


Grahan 2023 : अक्टूबर महीने में लगेंगे 2 ग्रहण,जानिए तिथि, समय और सूतक के बारे में

No comments Document Thumbnail

 Grahan 2023 : साल 2023 में अभी तक एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लग चुका है. पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था और पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगा था. अब आने वाले अक्टूबर के महीने में दो और ग्रहण लगने वाले हैं जो कि इस साल के आखिरी ग्रहण भी होंगे. अक्टूबर में एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लगने वाला है.


सूर्य ग्रहण तिथि

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर शनिवार के दिन लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण भारत से नहीं दिखेगा इसलिए इस दौरान भारत में कोई सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच चन्द्रमा आ जाता है. इसे रिंग ऑफ़ फायर भी कहा जाता है.

चंद्र ग्रहण की तिथि

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात को लगने वाला है. इस ग्रहण को दुनिया के कई हिस्से जैसे ऑस्ट्रेलिया, एशिया और यूरोप से देखा जा सकेगा. यह ग्रहण आंशिक होगा यानि कि चन्द्रमा पूरी तरह से नहीं छिपेगा और आप इसे देख सकेंगे. चंद्र ग्रहण जब होता है तब चन्द्रमा और सूर्य के बीच से पृथ्वी गुज़रती है.

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 22 मिनट पर रात को ही समाप्त हो जाएगा.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.