Media24Media.com: ग्राम पंचायत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ग्राम पंचायत. Show all posts
Showing posts with label ग्राम पंचायत. Show all posts

गोईंदा में किसानो को दिया नैनो यूरिया, डीपी की जानकारी

No comments Document Thumbnail

 आरंग। गुरुवार को मॉडल नैनो ग्राम परियोजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोईंदा में किसान दिवस मनाया गया। जिसमें किसानों को खेत में ले जाकर नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग तथा उनसे होने वाले लाभ को प्रत्यक्ष रूप से बताया, दिखाया गया।इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक डॉक्टर एस के सिंग ने किसानों को संबोधित करते हुए नैनो डीएपी, यूरिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जल में विलय उर्वरकों के बारे में भी जानकारी दिया।


उप महाप्रबंधक राजेश गोले ने नैनो डीएपी से बीज उपचार का प्रदर्शन दिखाते हुए बीज उपचार व उनके लाभ से किसानों को अवगत कराया। साथ ही एनपी कंसोटिया,बायो डी कंपोजर व सागरिका के उपयोग व लाभ के बारे में भी जानकारी दिये। पुष्पा यादव ने ड्रोन से दवाई खाद छिड़काव करने संबंधी जानकारी दी।


सरपंच संतोष साहू ने किसानों को इफको के उत्पादो के उपयोग हेतु प्रेरित किया। इफको एस एफ ए देवी दयाल यादव ने किसानों को नैनो यूरिया व डीएपी पर दुर्घटना बीमा के लाभ के बारे में बताया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसानों की उपस्थिति रही । 

जोबा और गोड़पाली में बनेगा साहू समाज के लिए भवन , संसदीय सचिव ने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । ग्राम पंचायत जोबा और गोड़पाली में साहू समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। साहू समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जोबा और गोड़पाली में भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन-तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर सामाजिक पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार व्यक्त किया।


ग्राम पंचायत जोबा व गोड़पाली से साहू समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव  चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक पदाधिकारियों ने बताया कि जोबा व गोड़पाली में साहू समाज का कोई भवन नहीं है। जिससे धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों के आयोजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां एक सामाजिक भवन की नितांत आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव ने जोबा और गोड़पाली में साहू समाज के भवन निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

राशि की घोषणा पर साहू समाज के चेतनलाल साहू, मनहरण साहू, राजकुमार साहू, करण सिंह साहू, दयाराम साहू, लोकनाथ साहू, आजूराम साहू, श्यामलाल साहू, यादराम साहू, देवसिंग साहू, केजउ साहू, खिलेंद्र साहू, श्यामलाल साहू, मनोज कुमार साहू, देवकांत साहू, गुलाबचंद साहू, जनकराम साहू, पुनीतराम साहू, गौतम साहू, राजेश साहू, भूषण साहू, माधोराम साहू, रमशीला साहू, दीपा साहू, रजनी साहू, खेमराज साहू, भुनेश्वर साहू, दुर्गाचरण साहू, अमृतलाल साहू, प्रीतम साहू, करण सिंह साहू आदि ने संसदीय सचिव  का आभार जताया।

इंदिरा कॉलोनी बेमचा में बनेगा भवन

इंदिरा कॉलोनी बेमचा में दो लाख रूपए की लागत से भवन निर्माण कराया जाएगा। इंदिरा कॉलोनी के नागरिकों की मांग पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने विधायक निधि से दो लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर नागरिकों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.